भाजपा की कल्याणकारी नीतियों का घर घर जाकर प्रचार करें कार्यकर्ता और विपक्ष के दुष्प्रचार से सावधान करें लोगों को : अशोक तंवर

सिरसा। सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने आज हुडा सैक्टर 20 स्थित अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं संग मुलाकात की। इस दौरान उनकी बैठक को संबोधित करते तंवर ने कहा कि आज देश के 140 करोड़ लोगों का भविष्य स्वर्णिम बनाने का वक्त है।

आप सब लोग एकजुट होकर भाजपा की कल्याणकारी नीतियों का घर घर जाकर प्रचार करें और 25 मई के दिन कमल के निशान पर बटन दबाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अधूरे सपने का पूरा करने की अपील जनमानस से करें।

उन्होंने कहा कि हम सबने मिल जुलकर इस बार बीजेपी को 400 पार करना है। तंवर ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने देश और प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर बढ़ाया है और अंतोदय की भावना से काम किया है।

 

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के लोग भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। लोगों को गुमराह कर, उन्हें बरगलाने में जुटे हैं। इसलिए घर घर जाकर विपक्ष के दुष्प्रचार से सावधान रहने बारे भी लोगों को जागरूक करें। अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो लोग रूठे हुए हैं, उन्हें मनाने का काम करें। प्रचार अभियान के दौरान कोई भी क्षेत्र, कोई भी घर ना छूटे, इसका पूरा ध्यान रखें। लोगों को यह बताएं कि 2047 में अगर विकसित भारत का सपना यदि कोई पूरा कर सकता है तो वह नरेंद्र मोदी है। हमारी तरक्की तभी होगी जब एक एक वोट कमल के फूल पर जाएगा।

ALSO READ  Yamuna Nagar news : कुत्ते की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई नाबालिग लड़की, उठाया ये खौफनाक कदम

 

पीएम नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव : अवंतिका तंवर

 

फतेहाबाद। सिरसा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर को पंजाबी समाज का खुला समर्थन मिला है। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की महिला जिलाध्यक्ष राखी मक्कड़ द्वारा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शहर में प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका तंवर आज महिला जिलाध्यक्ष राखी मक्कड़ के निवास पर पहुंची जहां समाज के लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

 

राखी मक्कड़ ने भी अवंतिका तंवर को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने एक स्वर में सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने और उन्हें रिकार्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया। पंजाबी समाज द्वारा दिए गए समर्थन से अभिभूत अवंतिका तंवर ने कहा कि यह चुनाव अकेले अशोक तंवर का न हो, सिरसा लोकसभा क्षेत्र की जनता का चुनाव है। पीएम नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। आपका एक-एक वोट अशोक तंवर को नहीं बल्कि पीएम नरेन्द्र मोदी को जाएगा।

ALSO READ  महिला आयोग ने डीजीपी को पत्र लिखा: यशोधरा को दो पुलिस सुरक्षा

 

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने विश्व में देश को मान-सम्मान दिलवाया है। देश में रिकार्ड विकास कार्य करवाए है। भाजपा राज में लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। पीएम मोदी का सपना भारत देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। राखी मक्कड़ ने अवंतिका तंवर का स्वागत करते हुए कहा कि सिरसा लोकसभा में चुनावी माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है। पंजाबी समाज का एक-एक वोट भाजपा को जाएगा और अशोक तंवर यहां से जीत का नया रिकार्ड बनाएंगे।

 

इस अवसर पर भाजपा की महिला विंग हिसार से लोकसभा प्रभारी जसविन्द्र पिंकी, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, नगरपरिषद चेयरमैन राजेन्द्र खिची, पूर्व नगरपरिषद प्रधान दर्शन नागपाल की पत्नी स्वीटी नागपाल, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा दत्ता, पार्षद किरण नारंग, पार्षद पिंकी ग्रोवर, पार्षद अर्जुन कटारिया, पार्षद सुरेन्द्र डींगवाल, रूप मालती, अमर ज्योति मंदिर के ऑडिटर साहिब दयाल वधवा, ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ, अशोक बाघला, राधेश्याम नारंग, डॉ. मनोहर मेहता, डॉ. महेन्द्र मेहता, अंजनी कामरा, ममता रहेजा, समीक्षा, राशि ललित, सीमा सेठी, मंजू मित्तल, मुकेश देवगण, राजू ग्रोवर, साहिल अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ALSO READ  Hisar Roadways Accident : सड़क पर गड्ढे के कारण कार ने मारा कट, पीछे आ रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *