December 2022

वर्ष 2022 में 13 करोड़ से ज्यादा बच्चे पैदा हुए, 6.5 करोड़ से ज्यादा जानें गईं, जानिए ऐसे ही कई रिकार्डों के बारे में

वर्ष 2022 अब जाने को है और नया साल 2023 अपनी बाहें पसारे हमारा स्वागत कर रहा है। बीत रहे वर्ष 2022 के पहले दिन के बारे में सोचें तो ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात है। हर बार ऐसा ही लगता है। यह साल कई अच्छी और कुछ बुरी यादों को समेटे हुए है। इस वर्ष यह राहतभरी बात रही कि कोरोना रूपी महामारी ने 2022 में कम दर्द दिया है, हालांकि 2023 आने से पहले एक बार फिर कोरोना के काले बादल छाने लगे हैं। आज हम बात करेंगे 2022 के कुछ रिकॉर्डों के बारे में। (नोट डेटा worldometer.info से 23 दिसम्बर 2022 तक का है)

 

13 करोड़ से ज्यादा बच्चे पैदा हुए, 6.5 करोड़ से ज्यादा जानें गईं

इस वर्ष दुनियाभर में 13 करोड़ से ज्यादा बच्चे पैदा हुए, जबकि 6.5 करोड़ लोग अलविदा भी हो गए। इस वर्ष 13 करोड़ 8 लाख 61 हजार 627 बच्चे पैदा हुए। नए बच्चे सबसे ज्यादा ढाई करोड़ केवल भारत में ही पैदा हुए। देश की जनसंख्या बेहद तेजी से बढ़ रही है और 2023 में ही भारत चीन को पीछे छोड़ देने वाला है।

दुनियाभर में 32 लाख करोड़ का अवैध नशा बिका। दुनिया के सभी शेयर मार्केट का संयुक्त मार्केट कैप 10.17 हजार लाख करोड़ रुपये है। इस वर्ष 129 करोड़ टन अनाज बर्बाद हुआ। जिनमें सबसे ज्यादा चीन में 9 करोड़ टन अनाज बर्बाद हुआ। भारत दूसरे नंबर पर है। यहां 6 करोड़ टन अनाज की बर्बादी हुई।

कार्बन बढ़ाता खतरा

दुनिया में प्रदूषण अब सबसे ज्यादा बड़ा मुद्दा बन गया है। दुनियाभर में इस वर्ष 35 हजार करोड़ टन से ज्यादा कार्बन उत्सर्जन हुआ। चीन ने सबसे ज्यादा 1 हजार टन कार्बन पैदा किया। अमेरिका ने 541 टन कार्बन के साथ दूसरे नंबर जबकि भारत 265 टन कार्बन उत्सर्जन के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

इतना पानी पी लिया गया

दुनिया की बढ़ती आबादी के साथ पानी की खपत भी बढ़ती जा रही है। इस वर्ष 4 हजार लाख करोड़ लीटर पानी पीने व दूसरे घरेलू कार्यों में प्रयोग हुआ। अब इस संख्या को लिखने बैठें तो 4 के बाद हमें 15 बार शून्य लगाने पड़ेंगे। चीन में सबसे ज्यादा 362 लाख करोड़ गैलेन जबकि अमेरिका में 216 लाख करोड़ गैलेन व भारत में 40 लाख करोड़ गैलेन पानी इस्तेमाल हुआ।

8 करोड़ से ज्यादा बनीं कारें

अब जब जनसंख्या बढ़ रही है तो स्वाभाविक है कि कारों की डिमांड बढ़ी। दुनिया में इस जाते वर्ष में 8 करोड़ 20 लाख 45 हजार 783 कारें बनी हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1 करोड़ कारें जापानी कंपनी टोयोटा ने बनाईं। जबकि जर्मन कार कंपनी वॉक्स वैगन ने दूसरे नंबर पर 82 लाख कारें बनाईं। भारत की सबसे ज्यादा कार बनाने वाली कंपनी मारूति सुजूकी ने इस वर्ष 16 कारें बनाईं और बिकी भी। लोग भी बेधड़क मारुति की कारों को खरीद रहे हैं, बिना इस बात की फिक्र किए कि मारूति की कारें क्रैश टेस्ट में शर्मनाक प्रदर्शन कर रही हैं।

 

15 करोड़ से ज्यादा साइकिलें बनीं

दुनियाभर में 15 करोड़ 17 लाख 1519 साइकिलें वर्ष 2022 में बनी हैं। भारत में सबसे ज्यादा हीरो कंपनी की साइकिलें बनती हैं, हर साल यह 40 प्रतिशत साइकिलें यानि 50 लाख साइकिल बनाती है। वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा साइकिलें बनाने व बेचने वाली कंपनी जायंट ने हर वर्ष 70 लाख साइकिलें बनाती है।

इतने जंगलों का हुआ विनाश

अब जब जनसंख्या बढ़ रही है तो स्वाभाविक है कि इंसान अपने पैर पसारने के लिए जंगलों की बलि ले रहा होगा। इस वर्ष 50 लाख 78 हजार हेक्टेयर वनों को काटा गया है। सबसे ज्यादा ब्राजील के अमेजन जंगलों में कटाई हुई। यहां 48 लाख एकड़ के करीब वन काट दिए गए। वहीं अचंभित करने वाला आंकड़ा भारत का है। यहां वर्ष 2021 की तुलना में 2022 में जंगलों का एरिया 1540 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है।

इतनी छपी किताबें

हालांकि अब दुनिया में ऑनलाइन ही सबकुछ पढ़ लिया जाता है, लेकिन फिर भी किताबें अपनी जगह बनाए हुए हैं। इस वर्ष 27 लाख 283 किताबें प्रिंट हुईं। आरईएलएक्स ग्रुप ने हर वर्ष सवा 4 लाख किताबें छाप रहा है। सबसे ज्यादा किताबें छापने के मामले में भारत 6वें स्थान पर है।

 

इतने कंम्प्यूटर या लैपटॉप बने

इस वर्ष दुनिया में 23 करोड़ 29 लाख 16 हजार 750 कम्प्यूटर बने। लेनेवो कंपनी हर वर्ष 20 लाख से ज्यादा कम्प्यूटर सिस्टम बनाती है। दूसरे नंबर पर एचपी हर वर्ष 18 लाख से ज्यादा सिस्टम बनाती है।

इंटरनेट प्रयोग करने वाले हम 547 करोड़

आबादी के साथ-साथ अब इंटरनेट का प्रयोग बेतहाशा बढ़ गया है। यदि आज से 8-10 साल पहले की तुलना आज से करें तो आज हर काम नेट पर हो रहा है। बिना इंटरनेट जीने बारे सोचा नहीं जा सकता। इस वर्ष इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़कर 547 करोड़ हो गई है। यहां भी चीन नंबर एक पर है। जहां 102 करोड़ लोग इंटरनेट चलाते हैं। भारत में 65 करोड़ आबादी नेट चलाती है।

डिजिटल दुनिया में ट्रांजेक्शन भी डिजिटल

वेबसाइट स्टेटिस्टा के अनुसार दुनिया में 704 लाख करोड़ का डिजिटल ट्रांजेक्शन हुआ। पहले नंबर पर भारत है। यहां 7 हजार करोड़ से ज्यादा का डिजिटल ट्रांजेक्शन हुआ है। दूसरे नंबर पर चीन में 2 हजार करोड़ से ज्यादा का डिजिटल ट्रांजेक्शन हुआ। यहां काबिलेगौर बात यह है कि दुनिया में यह प्रचलन बहुत पहले से है, जबकि भारत में 2016 में नोटबंदी के बाद से ही डिजिटल ट्रांजेक्शन का प्रचलन बढ़ा और अब 2022 में भारत के आसपास भी कोई देश इस मामले में नहीं रहा।

 

खत्म होता कोयला भंडार

जैसे जैसे फैक्ट्री बढ़ रही हैं, कोयला भी खत्म होता जा रहा है। दुनिया में अब 1 लाख 47 हजार 896 दिनों का कोयला बचा है। हालांकि यह अनुमान भर है। इस साल चीन ने सबसे ज्यादा 394 टन से ज्यादा कोयला निकला। जबकि भारत ने दूसरे स्थान पर रहते हुए 76 टन से ज्यादा कोयला निकाला।

इस साल साढ़े 6 करोड़ से ज्यादा लोग मरे

इस वर्ष 6 करोड़ 55 लाख 29 हजार 582 लोग मरे, इनमें सबसे ज्यादा डेथ रेट सॢबया का है। यहां हर 1000 लोगों पर 16 लोगों की मौत हुई। भारत 31वें नंबर पर है। जहां हर एक हजार पर 10 लोगों की मौत हो गई। इस वर्ष कैंसर से 80 लाख 22 हजार 729 लोगों की जान गई। जिनमें मंगोलिया में सबसे ज्यादा एक लाख लोगों के आंकड़ें से 175 लोगों की रेशो में मौत हुई। भारत में यह रेशो 62 का है।

10 लाख से ज्यादा आत्महत्याएं

दुनिया में इस वर्ष 10 लाख 47 हजार 517 लोग आत्महत्याएं कर गए। सबसे ज्यादा सुसाइड डेथ रेट साऊथ कोरिया का है। यहां एक लाख लोगों पर 26 ने सुसाइड किया। भारत में यह रेशो 12 है। देश में एक लाख 64 हजार लोग सुसाइड कर गए।

मलेरिया से गई पौने 4 लाख मौतें

मलेरिया से सबसे ज्यादा नाइजीरिया में लोग मरते हैंं। जहां 31 प्रतिशत लोगों की जान जाती है। पूरी दुनिया में 3 लाख 85 हजार 231 लोगों की जान गई। इनमें 51 प्रतिशत केवल चार अफ्रीकी देश नाइजीरिया, कांगो, तंजानिया और नाइजर में मामले सामने आते हैं। भारत में 75 लोगों की मलेरिया से इस वर्ष मौत हुई।

48 लाख से ज्यादा जानें स्मोङ्क्षकग से गई

हम सब जानते हैं कि स्मोकिंग जानलेवा होती हैं, लेकिन फिर भी लोग स्मोकिंग खूब करते हैं, क्योंकि इससे जान जाने के जोखिम की रफ्तार धीमी होती है। यदि आंकड़ें देखें तो स्मोकिंग से इस बार 48 लाख 83 हजार 558 लोगों की जान गई। ग्रीन लैंड में सबसे ज्यादा जानें जाती हैं, जहां कुल मौतों में 26 प्रतिशत मामलों में स्मोकिंग जिम्मेदार होती है। जबकि भारत में आए साल साढ़े 3 लाख से ज्यादा की जान जाती हैं। अमेरिका में यह आंकड़ा बढ़कर 4 लाख 80 हजार हो जाती है।

सड़क हादसे लील जाते 13 लाख से ज्यादा जानें

दुनिया में फर्राटे भरने वाले वाहन अब पसंदीदा हैं, इससे हादसे भी बढ़ रहे हैं। इस वर्ष 13 लाख 18 हजार 714 लोगों की जान सड़क हादसों में गई। भारत में प्रति एक लाख में से 13 मौत सड़क हादसों में होती है। जबकि डोमिनिक रिपब्लिक में सबसे ज्यादा एक लाख पर 67 लोगों की जानें सड़क हादसे ले जाते हैं। पिछले 10 सालों में भारत में 14 लाख से ज्यादा भारतीयों की मौत हो चुकी है।

वर्ष 2022 में 13 करोड़ से ज्यादा बच्चे पैदा हुए, 6.5 करोड़ से ज्यादा जानें गईं, जानिए ऐसे ही कई रिकार्डों के बारे में Read More »

राशिफल (31 दिसंबर 2022 शनिवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, 👌🏼ली, लू, ले, लो, अ)
आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे । आप व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे । अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित बनाकर रखें, जिससे अधिकतर घरेलू काम समय पर पूरे होते जाएंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। जीवनसाथी पर पूर्ण विश्वास कर सकते हैं , स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वास्थ्य बेहतर होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है । आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी ।
अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

धन्यवाद।

राशिफल (31 दिसंबर 2022 शनिवार) Read More »

राशन कार्ड रद्द होने के मेसज आने पर लोगों में हाहाकार, भारी संख्या में लघु सचिवालय पहुंचे

फतेहाबाद। सरकार के द्वारा बीते दो दिनों से लोगों को राशन कार्ड रद्द होने बारे भेजे जा रहे मेसज के बाद लोगोंं में हाहाकार मचा हुआ है। भारी संख्या में आज लोग अपने राशन कार्ड रद्द होने या फिर इंकम कम होने के बावजूद फेमिली आईडी में इंकम 1 लाख 80 हजार से ऊपर वेरीफाई होने के कारण लघु सचिवालय पहुंचे और समाज कल्याण विभाग के कमरा नंबर 70 के बाहर जुट गए। इस दौरान प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था प्रबंध न किए जाने के कारण धक्का मुक्की जैसा माहौल देखने को मिला और भीड़ में ही एक महिला की हालत बिगड़ गई। एक-दो लोगों ने उसे भीड़ से निकाल कर कुर्सी पर बैठाया और पानी पिलाकर घर रवाना किया। बाद में सभी लोगों से लिखित एप्लीकेशन ली गई।

सभी लोगों की यही शिकायतें थी कि सालों से उनके बीपीएल कार्ड बने हुए हैं और अब अचानक उनको मेसज मिल रहे हैं कि उनके कार्ड रद्द हो गए हैं। जबकि यहां आए अधिकतर लोगों का यही कहना था कि वे गरीब हैं और मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। वहीं इस अव्यवस्था बारे कमरे में मौजूद कर्मचारियों का कहना था कि एकाएक काफी संख्या में लोग आ जाने से यह स्थिति बनी, साथ ही लोगों की शिकायतों को वे वेरीफाई कर ही रहे थे कि साइट भी डाऊन हो गई, जिसकारण देरी लग रही थी। बाद में सभी लोगों से लिखित में एप्लीकेशन ली गई हैं। समाचार लिखे जाने तक लोगों का आना जारी था।

 

आपको बता दें कि हाल ही में सरकार ने फेमिली आईडी में सत्यापित आय को मानते हुए उन लोगों के पीले व गुलाबी कार्ड नए बना दिए हैं, जिनकी आय फैमिली आईडी में 1 लाख 80 हजार से कम है और उनके चिरायु कार्ड भी बन गए हैं। जिन लोगों के कार्ड में आय ज्यादा है, उनके पहले के कार्ड रद्द हो गए हैं। अब मसला यह है कि अधिकतर लोगों की आय फैमिली आईडी में 1 लाख 80 हजार से कम है, फिर भी उनके कार्ड कट गए और नए कार्डों के लिए उन्हें अपात्र होने के मेसेज मिले हैं। इसके पीछे कारण भी नहीं बताया गया कि फैमिली आईडी में जब आय कम है तो वे अपात्र क्यों बने। मेसज मिलने पर लोगों में खलबली मची हुई है और इन्हीं कारणों को जानने व उसे ठीक करवाने के लिए लोग आज लघु सचिवालय पहुंचे।

 

राशन कार्ड रद्द होने के मेसज आने पर लोगों में हाहाकार, भारी संख्या में लघु सचिवालय पहुंचे Read More »

नींद की झपकी आने से अनियंत्रित हुई पंत की कार, आग लगने पर खुद खिड़की तोड़ बाहर निकले तो बच गए…

नई दिल्ली। देश की क्रिकेट टीम के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज आज बाल-बाल बच गए। उनकी कार सुबह साढ़े 5 बजे रूड़की के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। पंत खुद कार चला रहे थे और बताया जा रहा है कि नींद की झपकी लगने पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग लगने पर पंत ने खुद खिड़की को तोड़ा और कार से बाहर आए।


जिससे उनकी जान बच गई। वहीं पता चला है कि सीट बैल्ट उन्होंने नहीं लगाई हुई थी, यदि लगाई होती तो शायद वे आग की चपेट में आ जाते। हादसे काफी भयानक था और इसके बाद कार धूं-धूं कर जल गई। पंत को इस हादसे में काफी गंभीर चोटें लगी हैं। हालांकि वे बच गए, लेकिन अब कुछ समय तक वे क्रिकेट मैदान पर नहीं दिख सकेंगे। उनके करियर को कितना प्रभाव पडऩे वाला है, यह डॉक्टरी जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

वहीं अब एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जो पास ही स्थित एक दूध की डेयरी के कैमरों से मिली है। जिसमें दिख रहा है कि ऋषभ पंत की कार काफी तेज गति से आती है, एक वाहन को ओवरटेक करती है और इसके बाद अचानक मिस बैलेंस होकर कार करीब 5 फुट तक उछलते हुए रेलिंग से टकराकर दूसरी तरफ पलट जाती है और फिर उसमें आग लग जाती है। डेयरी का कारिंदा ही सबसे पहले मौके पर पहुंचकर देखता है तो ऋषभ गाड़ी से बाहर लहु लूहान हालत में बैठे मिलते हैं। जिस पर वह एंबुलेंस बुलवाकर ऋषभ को अस्पताल पहुंचाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस जगह गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा, वहां गड्ढा है, दूर से यह जगह समतल दिखती है, लेकिन तेज गति गाड़ी इसमें टकराकर अनियंत्रित हो जाती है।

जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत दिल्ली से उत्तराखंड में अपने होम टाऊन में जा रहे थे। वे अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे। कार वे खुद चला रहे थे और जब वे रूड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल मोड़ के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग टकराकर पलट गई, जिससे कार में आग लग गई।

उत्तराखंड के डीजी अशोक कुमार ने बताया है कि पंत को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आ गई थी, जिसकारण उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार में वे अकेले ही थी। जलती कार में उन्होंने साहस दिखाते हुए खिड़की तोड़ी और बाहर निकल आए। पंत को सिर, पीठ और पैरों में काफी चोटें लगी हैं। हालांकि वे फिल्हाल खतरे से बाहर हैं। लेकिन वे एक भयानक हादसे में बाल-बाल बचे हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी, जिसकारण वे बाहर आने में सफल रहे। यदि सीट बेल्ट पहनी होती तो वे आग की चपेट में आ सकते थे। हादसे के बाद पंत को तुरंत एंबुलेंंस में रूड़की के अस्पताल लाया गया, जहां उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

नींद की झपकी आने से अनियंत्रित हुई पंत की कार, आग लगने पर खुद खिड़की तोड़ बाहर निकले तो बच गए… Read More »

राशिफल (30 दिसम्बर 2022 शुक्रवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन व्यस्त हो सकता है। दूसरों के कारण मानसिक उलझनों से व बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सुखद सूचना मिल सकती है लेकिन अति लोभ व नकारात्मक विचारों से ऊपर उठें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार उम्मीद पर खरा उतरेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि के जातक आज ऊर्जावान रहेगे। भागीदारी में लाभ कम होगा। आपके अपने मधुर व्यवहार करें इसलिए लिए जागरूक रहना सही है । शारीरिक स्वस्थता को बढावा दें। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कोई समाचार मिलने के योग है । समय निकालकर आराम करें । सोच-समझकर यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यस्तता बनी रहेगी। फिर भी कार्यों की गति धीमी रहेगी । इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान न हों सब सही रहेगा । राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में तालमेल की स्थिति से बनाना ही बेहतर है। बड़ो का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी हल्की परेशानी का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आत्मविश्वास में बढोतरी होगी । कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएँ रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है इसे कमजोर न होने दें । आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से सम्बन्ध मधुर होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। व्यक्तित्व कमजोर न होने दें। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (30 दिसम्बर 2022 शुक्रवार) Read More »

राशिफल (29 दिसम्बर 2022 वीरवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज मन हल्का रहेगा व कार्य योजना सफल रहेगी। अपने वाकचातुर्य से आप कार्य पूर्ण कर लेंगे। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। व्यापार – व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। हल्का भोजन करें । स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मंगलमय होगा । वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें , बने काम बिगड़ सकते हैं। कुछ जगह अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को सोच बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, इष्ट आराधना सहायक होगी। स्वास्थ्य में ठंड से बचाव करें और सब सामान्य रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिश्रित उतार चढ़ाव वाला रहेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों सही दिशा में प्रयोग करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसाय विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर सकते है । शत्रु वर्ग सक्रिय होगा परन्तु उनको सफलता नहीं मिलेगी। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। आध्यात्मिक कार्यो के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज समय आपके साथ है । धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं इसलिए आत्मविश्वास को प्रबल रखें । मन में कई दुविधाएं चल रही हैं तो निर्णय लेने का सही समय है। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो जाएगा। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। कहीं भी ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही होगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप पसन्न मुद्रा में रहेंगे । कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को ढीला न छोडे।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन शुभ होगा । क्या करूं, क्या न करूं , इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं तो शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी नकारात्मक सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे । आप दूसरों के लिए नकारात्मक न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग हो सकता है। कम समय है, काम ज्यादा इसलिए मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप सकारात्मक सोच से उन्नति कर पाएंगे । जो करना है उसके लिए आगे बढे । समय की कीमत समझे फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे कम हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। ऊर्जा बढाने पर बल देंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (29 दिसम्बर 2022 वीरवार) Read More »

मौसम अपडेट : नए साल से पहले पश्चिमी विक्षोभ से कहाँ कहाँ बारिश होगी, जानिए

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत मे सीज़न का पहला पश्चिमी विक्षोभ (WD) दे रहा दस्तक, अगले 2 दिन पहाड़ी राज्यों सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व यूपी के इलाकों में होगी बारिश। एक लंबे सूखे मॉसम के बाद आखिरकार उत्तर भारत मे सीज़न की पहली पश्चिमी प्रणाली बरसात लेकर हाज़िर होने वाली है। ताज़ा WD के कारण लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में आज देर रात से 31 दिसंबर तक अधिकतर जगह हल्की से मध्यम बरसात होगी। बिना बर्फ़ के सूखे पड़े हिमालय के शिखर मध्यम से भारी बर्फबारी से ढक जायेगे।

 

वही मैदानी इलाकों यानी पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम यूपी व उत्तर राजस्थान में बादलवाही व कही-2 गरज़-चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जाएगी। छिटपुट जगह ही तेज़ बरसात होने की उम्मीद है। दक्षिण व पुर्वी राजस्थान, अवध, बुंदेलखंड व पूर्वांचल सहित मध्य भारत के सभी इलाको इस WD के प्रभाव से बाहर रहेंगे। मॉसम में कोई खास बदलाव नही होगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिन के दौरान सम्पूर्ण उत्तर व मध्य भारत मे बढ़ोतरी होगी। जो नए साल की शुरुआत में फिर से नीचे जाना शुरू होगा।

 

मौसम चक्र:

● एक मध्यम श्रेणी का WD इस समय उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान व साथ लगते अफगानिस्तान पर मौजूद है।

● इस WD के प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब व साथ लगते इलाको पर बनेगा।

● WD के आगे निकल जाने के बाद उत्तर भारत मे कड़ाके की ठंड, कोहरा व शीतलहर 1 जनवरी से दोबारा फैलने लगेगी, जो लगभग आगे एक हफ्ते तक बरकरार रहेगी।

29 दिसम्बर:

कल जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में अधिकतर जगहों पर बादलवाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। और इन इलाकों के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी भी शुरू होगी।

उत्तराखंड में भी बादलवाही के बीच हल्की बारिश व बूंदाबांदी होगी। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फ़बारी भी होगी।

कल अलसुबह के बाद से पंजाब के पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर जिले में सघनी बादलवाही के बीच हल्की बारिश होगी। कही-2 गरज़ के साथ तेज़ बौछारे भी गिर सकती है।

शेष पंजाब के जिलो में अलसुबह के बाद से बादलवाही के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां होगी। दोपहर बाद कही-2 तेज़ बौछारे भी गिर सकती है।

हरियाणा में कल सुबह से पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत में बादलो की आवाजाही के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां होगी। दोपहर बाद अगर कही बादल सक्रीय हुए तो कही-2 गरज़ के साथ तेज़ बौछारे भी गिर सकती है।

सिरसा, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, रोहतक, हिसार व भिवानी में भी बादलवाही के बीच कही-2 बूंदाबांदी या हल्की बौछारे गिरने की संभावना है। तेज़ बरसात की उम्मीद इन इलाकों में कम है।

महेंद्रगढ़, दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुडगांव व दिल्ली में भी कल पूरा दिन बादलवाही रहेगी। इन इलाकों में बादलवाही के बीच कुछ एक जगहों पर बूंदाबांदी की ही संभावना है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में सघनी बादलवाही के बीच हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियां होगी। दोपहर बाद अगर कही सक्रीय बादल बने तो कही-2 तेज़ बौछारे भी गिर सकती है।

उत्तर जैसलमेर, उत्तर जोधपुर, बीकानेर, चूरू व झुंझुनूं जिले में बादलवाही के बीच कही-2 बूंदाबांदी या हल्की फुल्की बरसात की ही संभावना है।

बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, सीकर, अलवर, जयपुर सहित शेष मध्य व पुर्वी राजस्थान में मॉसम आंषिक बादलवाही वाला रहने की उम्मीद है। इन इलाकों में बरसात की गतिविधियां नही होगी।
दक्षिण राजस्थान में मॉसम साफ ही रहेगा। दिन में आंषिक बादल छा सकते हैं मगर बरसात की उम्मीद नहीं है।

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर जिले में सघनी बादलवाही के बीच हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियां होगी।

बागपत, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, बुलंदशहर, गाज़ियाबाद व गौतमबुद्ध नगर जिले में दिनभर बादलवाही रहेगी। इन इलाकों में बादलो की आवाजाही के बीच कही-2 हल्की बारिश या बूंदाबांदी की ही संभावना है।

शेष पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मॉसम आंषिक बादलवाही वाला रहेगा। बाकी जगह बरसात की उम्मीद नहीं है।
कल अवध, बुंदेलखंड व पूर्वांचल में भी मॉसम साफ ही बना रहेगा। सुबह के समय कही हल्की कही घनी धुँध देखी जा सकती है।

30 दिसंबर:

लद्दाख, जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में अधिकतर जगह हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी होगी औऱ ऊंचे पहाड़ों इलाको पर भारी बर्फ़बारी भी संभव है।

उत्तराखंड में अधिकतर जगह हल्की से मध्यम बरसात होगी। ऊँचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी भी देखी जाएगी।

पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, नवाशहर, लुधियाना, जालंधर, रूपनगर, मोहाली, चंडीगढ़, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब व संगरूर जिले में बादलवाही और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

पंजाब के शेष बचे जिलों में बरसात की खास उम्मीद नहीं है। हालांकि दोपहर बाद के समय अगर कहीं बादल बनते हैं तो हल्की-फुल्की बरसात या बूंदाबांदी छिटपुट जगह हो सकती है।

हरियाणा के पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत जिले में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश की संभावना है।
दिल्ली सहित हरियाणा के शेष जिलो में बरसात की उम्मीद कम है। अगर कही बादल बनते हैं तो छिटपुट जगह बूंदाबांदी हो सकती है।

सम्पूर्ण राजस्थान में मॉसम खुल जाएगा। मगर दिन के समय हल्की बादलवाही छा सकती है लेकिन बरसात की उम्मीद नहीं है।

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व लखीमपुर खीरी जिले में बादलवाही और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
शेष उत्तरप्रदेश में मॉसम खुल जाएगा। बरसात की उम्मीद नहीं है।

31 दिसंबर:

सिर्फ पहाड़ी राज्यो के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फ़बारी की गतिविधियां होगी।

मैदानी इलाकों में मॉसम बिल्कुल साफ हो जाएगा। कही बरसात की संभावना नहीं है। कोहरे व ठंड में इज़ाफ़ा होना शुरू हो जाएगा।

नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी से तीखी ठंड फिर से बढ़ने लगेगी। जिसकी जानकारी WD के गुजरने के बाद दे दी जाएगी।

© WOB

मौसम अपडेट : नए साल से पहले पश्चिमी विक्षोभ से कहाँ कहाँ बारिश होगी, जानिए Read More »

बाल झडऩे से परेशान युवक ने दी जान

करनाल। गांव पिंगली से एक दर्दभरा और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बालक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसका कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। परिजनों के अनुसार युवक पिछले काफी दिनों से अपने बाल झडऩे से परेशान था। युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। इस घटना के बाद पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। छोटे से कारण के चलते यूं जान दे देने से परिजन ही नहीं हर कोई बेहद हैरान है।

 

पिंगली निवासी पंकज के ताया राजेश ने बताया कि पंकज अपने सिर के बाल झडऩे के चलते काफी परेशान था। उसे कई बार समझाया गया लेकिन वह इसको लेकर परेशान था। मंगलवार को पड़ोस में डीजे बज रहा था, इसलिए उसके ना दिखने पर किसी का ध्यान न गया। लेकिन बाद में पता चला कि उसने अपनी जान दे दी है। अगले ही महीने 22 तारीख को उसका जन्म दिन था, जन्म दिन से पहले ही उसने यह कदम उठाकर अपने परिवार को दुखों के अंधेरे में धकेल दिया।

बाल झडऩे से परेशान युवक ने दी जान Read More »

राशिफल (28 दिसम्बर 2022 बुधवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप थौड़े व्यस्त रहेंगे परन्तु संतान के लिए समय अवश्य निकालें। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। स्वास्थ्य का सुधार सम्भव है। आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में आराम कम मिलेगा लेकिन चिंताजनक नहीं होगा। अच्छे डॉ से सम्पर्क कर सकते हैं या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें सकते हैं । नए भवन में जाने के योग हैं। आज धन लाभ के योग हैं। सामाजिक दायरा आपके साथ रहेगा । आध्यात्मिक विषयो में रूचि बढेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। जरूरी कार्य समय पर पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार में सहयोग करें लाभ होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी / मित्रता के चलते किसी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।धर्म कर्म में ध्यान लगेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। आराम के लिए समय निकालें व नींद पूरी लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री या कार्यक्षेत्र में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा । मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्म में रूचि बढेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। कहीं से अटका धन मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है। यश कीर्ति मान बढेगा। आज दोस्तों से विशेष लाभ मिल सकता है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने मित्र-परिचितों से संपर्क होगा। परिणाम की चिंता न करें, सिर्फ कर्म करने पर ध्यान देवें। आराम करें।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

धन्यवाद

राशिफल (28 दिसम्बर 2022 बुधवार) Read More »

आज का राशिफल (27 दिसम्बर 2022 मंगलवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आया है। आज ख़ुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर सभी के साथ खुशहाल माहौल बनाकर रखें। बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित रखें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें। आपकी त्यागभावना बनी रहेगी जो लाभप्रद होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है। उतावलेपन में लिया हुआ कोई भी निर्णय निश्चय ही हानि की ओर ले जाएगा, अतः कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें। स्त्री जातकों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह-मशवरा करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है अतः यथा स्थिति को बनाए रखने का प्रयास करें। संतान को भरपूर समय दें । वैसे कहीं से अचानक धन आने की संभावना है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपके लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत संगम रहने वाला है। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमे भाग्य का भी साथ रहेगा। आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे, जिसका प्रभाव आने वाले समय में बेहतर होगा। ऊर्जा का सही इस्तेमाल उन्नति की ओर ले जाएगा जिससे मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । स्वास्थ्य लाभ होगा ।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप इन अवसरों में से कितना अच्छा उपयोग कर पाते हैं। यदि आप सही दिशा में काम करते हैं तो आप निश्चित रूप से आपकी प्रगति तय है। अपने काम को लेकर केंद्रित रहें व समर्पित रहें। उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ आप किसी पूजा स्थल पर जा सकते हैं।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए उत्कृष्ट रहने वाला है। आप व्यावसायिक सदंर्भ में आर्थिक लाभ हासिल कर सकते है। स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता अवश्य मिलेगी। आप में से कुछ लोग नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। पारिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभावदायक है। इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बढ़ती रहेगी, लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती है। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखें। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यावसायिक सदंर्भ में आपका आशावादी दृष्टिकोण आपको ऊर्जावान बनाए रखने में आपकी सहायता करेगा। आपका व्यवहार दूसरों को काफी आकर्षित करेगा। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के सदंर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकतें हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्राएं अधिक होने के कारण आप थके हुए हो सकते है। आपको अपने वरिष्ठों से सहायता और पुरस्कार प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक सदंर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों अभी न बनाएँ । परिवार के सदस्यों के साथ हेज-मेल बढ़ाएँ । अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श समय है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
यह अवधि मिश्रित प्रभाव प्रदान कर सकती है। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके आप लाभ अर्जित कर सकते है। आज व्यावसायिक एवं आर्थिक लाभ आपके लिए संभव है, किन्तु पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। आपको स्वयं के स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप आंख या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यवसायी आज अपने कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रगति करेंगे। आपको अपने दोस्तों से लाभ मिल सकता है और सरकारी अफसर आपकी मदद कर सकतें हैं। आने वाले कुछ दिनों में आपकी कमाई बहुत बढ़ जाएगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। नए अधिग्रहण भी आज संभव हैं। आपका जीवनसाथी और बच्चे आपके लिए ख़ुशी का स्रोत बनेंगे, हालांकि आपकी माँ का स्वास्थ्य आपको थोड़ा प्रभावित कर सकता है। आपकी सामाजिक स्थिति में उन्नति और आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी संभव है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप अत्यधिक आशावादी न बनें और सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आज आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप किसी का विरोध कर रहें है तो उसकी नाराजगी झेलनें को तैयार हो जाएं। वित्तीय मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा I विवाह योग्य संतान का वैवाहिक संबंध पक्का हो सकता है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं। किन्तु यदि आप आर्थिक लाभ हेतु आसान तरीकों की तलाश करते हैं तो आप केवल बुरे परिवर्तनों को आमंत्रित कर रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। वित्तीय मामलों में आपको सावधान रहना चाहिएI आज के दिन आपके बिजनेस-पार्टनर के साथ रिश्ते कड़वे हो सकते हैं। अविवाहितों के जीवन में आज प्रेम का प्रवेश हो सकता है। रिश्तेदारों से संबंध सुधारने के लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन आपके लिए यथावत रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

धन्यवाद।

आज का राशिफल (27 दिसम्बर 2022 मंगलवार) Read More »