November 2023

शुभ दीपावली: इस बार 5 राजयोगों में होगी माता लक्ष्मी की पूजा, पढिए

दीपावली 12 नवंबर को है। इस बार लक्ष्मी पूजा के लिए 6 मुहूर्त हैं, जो दोपहर 1.15 से रात 2.32 तक रहेंगे। इनमें हर वर्ग के लोग (घर, दुकान, ऑफिस और कारखाने में) अपने हिसाब से खास मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं।

इस बार दीपावली पर कई ऐसे शुभ योग भी बन रहे हैं, जो लक्ष्मी पूजन से लेकर नए कामों की शुरुआत के लिए शुभ रहेंगे। दीपावली पर आठ शुभ योग बन रहे हैं। इनमें पांच राजयोग और अन्य 3 शुभ योग रहेंगे। ऐसा संयोग पिछले 700 साल में नहीं बना।

सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: शाम 5:40 बजे से रात 8: 16 बजे तक
घर पूजा के लिए : शाम 5:41 बजे से रात 8:57 बजे तक
दुकान, ऑफिस और कारखानों के लिए : दोपहर 1:15 बजे से 2:58 बजे व शाम 5:41 बजे से रात 8:57 बजे तक
प्रतियोगी परीक्षा के लिए : रात 9 बजे से रात 10:34 बजे तक
सन्यासियों और साधकों के लिए : रात 12:19 बजे से 2: 32 बजे तक

समृद्धिदायक अष्टमहायोग में लक्ष्मी पूजन…
दीपावली पर गजकेसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा नाम के पांच राजयोग बन रहे हैं। जो शुक्र, बुध, चंद्रमा और गुरु की स्थिति से बनेंगे। इनके अलावा महालक्ष्मी, आयुष्मान और सौभाग्य भी बन रहे हैं। लक्ष्मी पूजा के वक्त ऐसा संयोग सदियों में बना है।

उद्योगपति-व्यापारियों के लिए शुभ…
दीपावली पर बन रहे शुभ योग उद्योगपति और व्यापारियों के लिए बेहद शुभ माने जा रहे हैं। आज बन रही ग्रह-स्थिति समृद्धि देने वाली होगी। जिससे दूरसंचार, शेयर मार्केट, सर्राफा, कपड़ा, तेल और लोहे से जुड़े मशीनरी काम करने वालों को फायदा होगा। चंद्रमा और बुध राहु-शनि के नक्षत्र में रहेंगे। जिससे उद्योग और टेली-कम्युनिकेशन फील्ड वालों के लिए बड़े बदलाव वाला समय रहेगा और उम्मीद से ज्यादा मिलने के भी योग बनेंगे।

पुराणों में दीपावली का जिक्र…
स्कंद और पद्म पुराण के मुताबिक इस दिन दीपदान करना चाहिए। ब्रह्म पुराण कहता है कि कार्तिक अमावस्या की आधी रात में लक्ष्मी अच्छे लोगों के घर आती हैं इसलिए घर की सफाई और सजावट के बाद दीपावली मनाने की परंपरा है।

श्रीमद्भागवत और विष्णुधर्मोत्तर पुराण के मुताबिक समुद्र मंथन से कार्तिक महीने की अमावस्या पर लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसके बाद लक्ष्मी पूजन की परंपरा शुरू हुई।

ब्रह्म पुराण की कथा के मुताबिक महाराज पृथु ने पृथ्वी दोहन कर इसे धन-धान्य से समृद्ध बनाया, इसलिए दीपावली मनाते हैं।

मार्कंडेय पुराण कहता है, जब धरती पर सिर्फ अंधेरा था तब एक तेज प्रकाश के साथ कमल पर बैठी देवी प्रकट हुईं। वो लक्ष्मी थीं। उनके प्रकाश से ही संसार बना इसलिए इस दिन लक्ष्मी पूजा की परंपरा हैं। वहीं, श्रीराम के अयोध्या लौटने के स्वागत में दीपावली मनाने की परंपरा है।

शुभ दीपावली: इस बार 5 राजयोगों में होगी माता लक्ष्मी की पूजा, पढिए Read More »

खुशखबरी ! हरियाणा में 11990 पदों पर भर्ती की तैयारी

चंडीगढ़। नौकरी के लिए प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी के 32000 पदों में से 9 ग्रुपों के 11990 पदों के लिए लिखित परीक्षा लेने की तैयारी कर ली है। आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि आयोग की तरफ से पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में अपील दायर कर इन ग्रुपों के पेपर करवाने की अनुमति मांगी जाएगी।

दरअसल इन ग्रुपों में 4 गुना से कम उम्मीदवार हैं, इसलिए सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक मिलने के बावजूद उन उम्मीदवारों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, जिन्हें यह अंक नहीं मिलने हैं।

भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि तीन ग्रुप ऐसे हैं जिनकी लिखित परीक्षा से पहले स्किल टेस्ट जरूरी है, इनमें स्टेनोग्राफर दोनों भाषाओं, स्टेनोग्राफर इंग्लिश और स्टेनोग्राफर हिंदी के पद शामिल हैं, इसलिए आयोग की तरफ से हाई कोर्ट में अपील दायर कर कहा जाएगा कि इन तीनों ग्रुपों के सभी उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट लेने की अनुमति दी जाए क्योंकि लिखित परीक्षा के लिए जो चार गुना उम्मीदवार बुलाने की शर्त है उसे स्किल टेस्ट पास उम्मीदवारों में पूरा किया जाए।

हाई कोर्ट की सिंगल बैच की तरफ से ग्रुप सी के सीईटी स्कोर को रद्द करने सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक देने से पहले वैरिफिकेशन करने के बाद सीईटी स्कोर संशोधित जारी करने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला सुनाया हुआ है।

हाईकोर्ट के सिंगल बैच के फैसले के खिलाफ आयोग ने डबल बैंच में अपील दायर की हुई है, जिसमें ग्रुप 56 और 57 के पहले से तय पेपर लेने की अनुमति देने की मांग की गई थी, डबल बेंच ने यह अनुमति दे दी थी, लेकिन अन्य बचे हुए ग्रुपों के पेपर लेने की अनुमति आयोग ने हाईकोर्ट से नहीं मांगी थी। पिछली सुनवाई पर एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन ने खंडपीठ से बचे हुए ग्रुपों के पेपर करने की अनुमति देने का आग्रह किया था लेकिन तब तक आयोग की तरफ से छंटनी का काम नहीं किया हुआ था।

अब आयोग ने इन ग्रुपों को छांट लिया है, जिनमें सीईटी अधिसूचना के मुताबिक कुल पदों की संख्या का चार गुना उम्मीदवार बुलाने के प्रावधान अनुसार चार गुना से कम उम्मीदवार हैं।

खुशखबरी ! हरियाणा में 11990 पदों पर भर्ती की तैयारी Read More »