February 2024

9वीं के छात्र ने खुद को गोली मारी: दिमागी बीमारी का चल रहा था इलाज

फतेहाबाद। फतेहाबाद के टोहाना के खंड के गांव मादुवाना में एक 16 वर्ष के बालक ने घर में पड़ी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। बालक ने कल रात अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मादुवाना निवासी 16 वर्षीय कौशल नाम का युवक 9वीं कक्षा का छात्र था और मानसिक रूप से बीमार था। उसकी दवाई भी चल रही थी। पता चला है कि परसों शाम को उसने दराज में रखी अपने पिता की पिस्तौल से खुद को सिर में गोली मार ली। घटना का पता चलने पर परिजन उसे टोहाना अस्पताल लेकर आए, जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया था। जहां उसका इलाज जारी था और कल रात को उसने दम तोड़ दिया।

9वीं के छात्र ने खुद को गोली मारी: दिमागी बीमारी का चल रहा था इलाज Read More »

शर्मनाक ! गंदे कपड़े पहने किसान को मेट्रो में चढऩे से रोका, अफसर टर्मिनेट

बेंगलुरू। बेंगलुरू मेट्रो स्टेशन पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक वायरल वीडियो में देखने को मिला कि मेट्रो स्टेशन के स्टाफ ने एक किसान को मेट्रो में चढऩे से इसलिए रोक दिया, क्योंकि उसके कपड़े गंदे थे।

इस शर्मनाक हरकत का जब एक शख्स ने विरोध किया और वीडियो बनाकर वायरल किया तो आखिरकार बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने किसान को रोकने वाले सिक्योरिटी सुपरवाइजर को टर्मिनेट कर दिया है।

वीडियो में नजर आ रहा है एक वृद्ध किसान बैग चेकिंग पॉइंट पर खड़ा हुआ है। उसके सिर पर सामान का एक बोरा रखा हुआ है। जिस समय किसान को रोका जा रहा था, तब वहां खड़े एक पैसेंजर ने अफसर से पूछा- क्या मेट्रो में चलने का कोई ड्रेस कोड है? पैसेंजर ने ही घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।टर्मिनेट कर दिया है।

किसान को जब मेट्रो में जाने से रोका जा रहा था, तब वहां कार्तिक सी ऐरानी नाम के एक व्यक्ति भी मौजूद थे। वीडियो उन्होंने ही बनाकर पोस्ट किया। वीडियो में उनकी आवाज सुनाई दे रही है। वे किसान को मेट्रो में एंट्री से रोकने का विरोध कर रहे हैं।

कार्तिक मेट्रो सिक्योरिटी सुपरवाइजर से किसान को रोके जाने का कारण पूछ रहे हैं। वे अधिकारी से कहते हैं कि मेट्रो में सफर करने के लिए क्या कोई ड्रेस कोड है।

वह व्यक्ति एक किसान है और उसके पास मेट्रो से यात्रा करने के लिए टिकट है। उसके बैग में कोई ऐसा सामान नहीं है, जिसे मेट्रो में ले जाना प्रतिबंधित हो। उसके पास केवल कपड़े हैं। किस आधार पर उसे मेट्रो में सफर करने से रोका जा रहा है? यह पब्लिक ट्रांसपोर्ट है। इस दौरान कार्तिक के सपोर्ट में और भी लोग आ जाते हैं।

शर्मनाक ! गंदे कपड़े पहने किसान को मेट्रो में चढऩे से रोका, अफसर टर्मिनेट Read More »

CET-2023 Group D के योग्य उम्मीदवारों को जन्म तिथि, कैटेगरी, जेंडर संबंधी जानकारी अपेडट के लिए सुनहरी मौका

फतेहाबाद। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीश्न HSSC द्वारा सीईटी-2023 ग्र्रुप डी (CET-2023 Group D ) के लिए जारी विज्ञापन 01/2023 के क्वालिफाइड कैंडीडेट्स को अपनी जन्म तिथि, जेंडर संबंधी जानकारी, श्रेणी व उपश्रेणी में किसी भी प्रकार की जानकारी बदलने के लिए एक मौका दिया है।

इसको लेकर कमीश्न की साइट पर एक नोटिस भी पब्लिश कर दिया है। इस सीईटी-2023 ग्रुप डी के विज्ञापन नंबर 01/२०२३ में क्वालीफाइड कैंडीडेट 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी 2024 शाम 5 बजे तक Portal link https://adv12023.hryssc.in पर जाकर उपरोक्त जानकारी में परिवर्तन कर सकते हैं। इसके बाद फिर कोई परिवर्तन का मौका नहीं दिया जाएगा।

एचएसएससी का कहना है कि जानकारी परिवर्तन को लेकर योग्य उम्मीदवारों द्वारा लगातार आयोग को आवेदन किया जा रहा था, जिस कारण यह निर्णय लिया गया है।

नोटिस में सभी योग्य उम्मीदवारों को सभी नियम ध्यानपूर्वक पढऩे और कट ऑफ से पहले जारी किए गए अपने वैलिड दस्तावेज अपलोड करने को कहा गया है। बिना दस्तावेज कोई परिवर्तन नहीं होगा।

 

CET-2023 Group D के योग्य उम्मीदवारों को जन्म तिथि, कैटेगरी, जेंडर संबंधी जानकारी अपेडट के लिए सुनहरी मौका Read More »

बिना चालक के 80 की स्पीड पर 78 किलोमीटर दौड़ती गई माल गाड़ी, कई स्टेशनों पर रोकना चाहा नहीं रुकी

होशियापुर। बर्निंग ट्रेन मूवी तो आपको याद होगी ही, जिसमें एक ट्रेन में आग लगने के बाद ट्रेन बेकाबू होकर दौड़ रही होती है और हर स्टेशन पर उसे रोकने का प्रयास किया जाता है। इसी तरह का मामला सामने आया है, हालांकि ट्रेन में आग तो नहीं लगी, लेकिन बिना चालक की यह माल गाड़ी 78 किलोमीटर दौड़ती गई।

ट्रेन की रफ्तार भी 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी, कई स्टेशनों पर इसे रोकने के विफल प्रयास हुए और आखिरकार होशियारपुर के पास जाकर ट्रेन को लकड़ी के स्टॉपर लगाकर रोका गया। अब घटना के जांच के आदेश रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए हैं।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कठुआ से मालगाड़ी (14806 आर) के चालक ने मालगाड़ी का इंजन तो स्टार्ट कर दिया, लेकिन बिना हैंड ब्रेक लगाए, वह नीचे उतर गया। स्टेशन पर पठानकोट की तरफ ढलान थी, जिस कारण हैंड ब्रेक न होने पर माल गाड़ी ढलान की तरफ अपने आप चल पड़ी और आगे आगे दौडऩे लगी।

रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने कठुआ में ही उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। देखते ही देखते गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली और 80 किमी की रफ्तार से भागने लगी। कठुआ रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने तुरंत पंजाब के पठानकोट में सुजानपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया।

वहां भी ट्रेन को रोकने की कोशिश की गई। रेलवे लाइन पर स्टॉपर लगाए गए। इस बार भी कोशिश विफल रही और मालगाड़ी स्टेशन क्रॉस कर गई। इसके बाद मालगाड़ी को पठानकोट कैंट, कंडरोड़ी, मीरथल, बंगला और मुकेरियां में भी रोकने की कोशिश की गई। कई प्रयासों से माल गाड़ी की रफ्तार कम होने लगी। आखिर में होशियारपुर के ऊंची बस्सी रेलवे स्टेशन पर लगाए गए लकड़ी के स्टॉपर से मालगाड़ी रुक गई।

बिना चालक के 80 की स्पीड पर 78 किलोमीटर दौड़ती गई माल गाड़ी, कई स्टेशनों पर रोकना चाहा नहीं रुकी Read More »

फेरों के बाद काजू बर्फी की लड़ाई पर दूल्हा-दुल्हन में ठनी, टूट गई शादी

नारनौल। नारनौल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां फेरों और रस्मो रिवाज सब हो जाने पर एक काजू की बर्फी और हलवे के विवाद ने शादी तुड़वा दी। हंगामा इतना हुआ कि 11 गांवों की पंचायत बुलानी पड़ी और अब दूल्हा पक्ष 65 लाख रुपये लड़की के पक्ष को अदा भी करेगा।

बताया जा रहा है कि खाने के समय दूल्हे और दुल्हन के बीच काजू की बर्फी पर झगड़ा हो गया। बाद में लड़की पक्ष ने यह आरोप जड़ दिए कि अचानक से फॉच्र्यूनर की डिमांड रखी गई। जिससे वहां विवाद हो गया और लड़के ने लड़की को साथ ले जाने से मना कर दिया। लड़की ने भी विदाई लेने से मना कर दिया।

 

लड़की पक्ष का तो यहां तक भी कहना है कि मांग पूरी न होने पर एक हफ्ते के अंदर लड़की को मारने की धमकी दी, जिसकारण लड़की ने साथ जाने से मना कर दिया। विवाद के बाद पुलिस पहुंची और 11 गांवों की पंचायत हुई, जिसमें सहमति से शादी को रुकवाने का फैसला हुआ, अब वर पक्ष शादी के 65 लाख रुपये का भुगतान भी करेगा।

मामला हरियाणा के नारनौल जिले के निजामपुर गांव का है, जहां एक व्यक्ति के यहां रेवाड़ी के गांव लाला रोहडी से प्रदीप कुमार के बेटे मणि कुमार की बारात आई। शादी की रस्में हो गई, फेरे भी हो गए। यानि की शादी हो ही गई थी। इसके बाद जब दूल्हा-दुल्हन खाना खाने बैठे तो झगड़ा हो गया।

 

लड़की का कहना है कि लड़का उसे काजू की बर्फी खिला रहा था। जब उसने कहा कि उसे गाजर का हलवा पसंद है तो लड़के ने झगड़ा शुरू कर दिया। कहा कि तुम कौन हो जो तुम्हारी पसंद और नापसंद का ख्याल रखा जाए। लड़की और लड़के के परिजनों ने लड़के को समझाया। लड़की के चाचा का आरोप है कि इस हंगामे के दौरान लड़का मणि कुमार उन्हें एक तरफ ले गया और उसने दहेज में फॉच्यूर्नर गाड़ी की मांग की।

 

उसने कहा कि अगर उसकी डिमांड पूरी नहीं होगी तो वह लड़की को विदा कर जरूर ले जाएगा, लेकिन एक हफ्ते के अंदर ही वह लड़की को मार देगा। वहीं, इस मामले में लड़के मणि कुमार का कहना है कि उसने पहले ही मना किया था कि शादी नहीं करनी। इसके बाद भी घरवालों ने शादी तय की। मणि ने बताया कि उसने जब लड़की से पूछा कि कभी अगर ससुराल में भैंस पाली गईं तो उनका गोबर-कूड़ा करेगी या नहीं। तो लड़की ने साफ मना कर दिया। तब से ही उसे लड़की पर गुस्सा था और वह उससे शादी करना नहीं चाहता था।

 

लड़के के पिता प्रदीप कुमार का कहना है कि उन्होंने दहेज की कोई मांग नहीं की थी। लड़की वालों ने सारा सामान स्वेच्छा से दिया है। उन्होंने कहा कि वह अब भी कोई मांग नहीं कर रहे। बस लड़के का ही दिमाग खराब हो गया है। वह नहीं मान रहा।

मामला बढ़ जाने के बाद लड़की पक्ष ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने भी लड़के को समझाने की कोशिश की। लेकिन, लड़का मणि नहीं माना। अंत में लड़की पक्ष के बयान के अनुसार पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली। इसके बाद बुजुर्गों ने आसपास के 11 गांवों की पंचायत बुलाई। पंचायत ने दोनों पक्षों की बात सुनी और फैसला लिया कि अब शादी तो संपन्न नहीं हो सकती। लेकिन, शादी में लड़की पक्ष का जितना भी खर्चा हुआ है, वह सब लड़का पक्ष को देना होगा। दहेज का सामान और रुपए लौटाने होंगे। साथ ही जुर्माने के तौर पर 11 लाख रुपए गौशाला को दान करने होंगे।

फेरों के बाद काजू बर्फी की लड़ाई पर दूल्हा-दुल्हन में ठनी, टूट गई शादी Read More »

चाइनीज डोर से पतंग उड़ाते समय कटी युवक की उंगली

फतेहाबाद। फतेहाबाद के शक्तिनगर में पतंग उड़ाते समय चाइनीज डोर से एक युवक की उंगल कट गई। उसे तुरंत परिजन नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां कई टांके लगाने की नौबत आ गई।

बता दें कि सरकार द्वारा चाइनीज डोर को प्रतिबंधित किया गया है, इसके बावजूद बाजार में डोर की बिक्री जारी है।

जानकारी के अनुसार शक्ति नगर निवासी युवक राजू अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। बताया जा रहा है कि वह चाइनीज डोर से पतंग उड़ा रहा था। पतंग की डोर को खींचते समय उसकी उंगली कट गई। उसकी चीख सुनकर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

चाइनीज डोर से देशभर में अकसर ऐसे हादसे होते रहे हैं, जब राह चलते किसी की भी गर्दन, सिर, कान आदि पर यह तेजधार डोर अटकने से लोग घायल हुए हैं। हालांकि फतेहाबाद में काफी समय से ऐसे हादसे सामने नहीं आए हैं। इसलिए अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए ताकि वे ऐसी डोर का इस्तेमाल न करें।

चाइनीज डोर से पतंग उड़ाते समय कटी युवक की उंगली Read More »

बिना हेल्मेट स्टार्ट नहीं होगा बाइक, फतेहाबाद के 8वीं के छात्र ने बनाया कमाल का प्रोजैक्ट 

फतेहाबाद। फतेहाबाद के एक होनहार विद्यार्थी ने बाइक सेफ्टी पर एक ऐसे प्रोजेक्ट को तैयार किया है, जिसमें यदि दुपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहनता तो उसका बाइक स्टार्ट ही नहीं होगा। प्रोजेक्ट का चयन इंसपायर मानक अवार्ड 2023-24 के लिए हुआ है और भारत सरकार द्वारा छात्र को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई है।

 

पुलिस लाइन स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के 8वीं के छात्र यशराज ने बाइक सेफ्टी के लिए यह प्रोजक्ट तैयार किया है। यशराज की इस उपलब्धि पर स्कूल प्राचार्य अरूण शर्मा ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष भारत सरकार के अंर्तगत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय विभिन्न स्कूलों के बच्चों के इनोवेटिक आइडियाज को आमंत्रित करता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डीएवी पुलिस स्कूल के विभिन्न बच्चों ने अपने इनावेटिक आइडियाज शेयर किए थे, जिनमें से यशराज के आइडिया का चयन हुआ।

 

अब यशराज स्कूल की लैब में अपना प्रोजेक्ट बनाएगा और जिला एवं राज्य स्तर पर स्कूल का प्रतिनिधित्व करेगा। यशराज का प्रोजेक्ट सडक़ सुरक्षा पर आधारित था। अक्सर देखा गया है कि दोपहिया वाहन चालक द्वारा हैलमेट न पहने होने के कारण हादसे की स्थिति में उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।

 

यशराज ने ऐसा प्रोजेक्ट बताया कि अगर दोपहिया वाहन चालक ने हेलमेट नहीं पहना होगा तो बाईक स्टार्ट ही नहीं होगा। प्राचार्य ने छात्र, उसके अभिभावकों को बधाई दी और अगले चरण में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

बिना हेल्मेट स्टार्ट नहीं होगा बाइक, फतेहाबाद के 8वीं के छात्र ने बनाया कमाल का प्रोजैक्ट  Read More »

किसानों का दिल्ली कूच 29 फरवरी तक टला

चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल दिया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने शाम को खनौरी बॉर्डर पर मीडिया को यह जानकारी दी।

शुक्रवार को किसानों ने ब्लैक डे मनाया। शंभू बॉर्डर पर किसानों ने काले झंडे लहराए और काली पटि्टयां बांधी। हरियाणा पुलिस ने आंदोलन कर रहे किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई का फैसला वापस लिया।

 

किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई। जिसमें किसानों की मांगों पर विचार करने और उनको दिल्ली जाने देने की मांग की गई।

किसानों का दिल्ली कूच 29 फरवरी तक टला Read More »

फिर करवट लेगा मौसम

फ़तेहाबाद। हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। 26-27 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते प्रदेश पर में बादलवाही रहने और हवाएं चलने की संभावनाएं व्यक्त की गई हैं।

 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्व अनुमान के अनुसार हरियाणा में मौसम 29 फरवरी तक खुश्क बना रहेगा जिस कारण 3 के समय में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी लेकिन रात के समय में तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिलेगी।

फिर करवट लेगा मौसम Read More »