नवंबर में गिरेगा तापमान, बढ़ सकती है ठंड

प्रदेश में नवंबर में चुनावी तापमान गर्म रहने वाला है, लेकिन मौसम का तापमान लुढ़कने वाला है। हरियाणा ही नहीं देश के 10 राज्यों में अगले सप्ताहांत तक ठंड बढऩे की संभावना है। एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ आने से 6 से 7 नवंबर के बीच तेजी से पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। इस दौरान दिन रात तापमान में काफी अंतर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि देश में इस समय शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। वहीं पहाड़ी चोटियों पर बर्फबारी हो रही है, जिससे ये हवाएं बर्फीले इलाकों से गुजरते समय ठंडक लेकर उत्तर से मध्य भारत तक आएंगी। इन ठंडी हवाओं के कारण दो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे,जिससे ठिठुरन बढेगी। सुबह- शाम को ठंड बढ़ सकती है। हालांकि दिन का तापमान ज्यादा नहीं गिरेगा। विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में तापमान गिरेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *