किसानों द्वारा की जा रही मांग पर बड़ी कार्रवाई : डीआरओ कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड, फसली मुआवजे का रिकॉर्ड खंगाला

फतेहाबाद। किसानों को खराब फसलों का मुआवजा न मिलने की आ रही शिकायतों के बाद आज सीएम फ्लाइंग की टीम द्वारा जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में दबिश दी गई। इस दौरान टीम द्वारा राजस्व अधिकारी के कार्यालय में पहले हाजिरी चेक की। इसके बाद वर्ष 2021 से 23 तक प्राकृतिक कारणों से खराब हुई फसलों के मुआवजे संबंध में पूरा रिकॉर्ड खंगाला।

इस दौरान टीम द्वारा 2021 से 2022, 2022 से 2023 तक क्षेत्र में कितनी फसल खराब हुई, उसका कितना मुआवजा आया, कितना मुआवजा वितरित हुआ, कितना पेंडिंग रहा और पेंडिंग के क्या कारण रहे, इन सब पहलुओं को लेकर रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया। दोपहर बाद तक रेड कार्रवाई जारी है। टीम में एसआई सुरेंद्र सिंह, एएसआई अनिल, एएसआई जयवीर सिंह व सक्षम अधिकारी राकेश कुमार (राकेश कुमार) शामिल रहे।

ALSO READ  खतरनाक प्रदूषण : फतेहाबाद जिले में पटवारी, ग्र्राम सचिव व कृषि विभाग कर्मचारी चार्जशीट, दो नंबरदार सस्पेंड

 

रेड के चलते लघु सचिवालय में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पिछले दिन रतिया हलके के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भी मुआवजा वितरण नहीं होने का मामला रखा गया था। मुख्यमंत्री उडऩदस्ते के सदस्यों ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से मुआवजा वितरण की जानकारी ली। इसके अलावा तहसीलदारों के अकाउंट की जानकारी भी ली गई

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *