A terrible storm is coming! There will be heavy rain in these states including Haryana and Punjab

Weather Alert News : आने वाला है भयंकर तूफान ! हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Weather Alert News : ज्येष्ठ का महीना शुरू होने में चाहे अभी 17 दिन बाकि हो, परंतु गर्मी ने वैशाख के दिनों में ही अपना रंग ज्येष्ठी की तरह दिखाना शुरू कर दिया है।  उत्तर भारत के हरियाणा,पंजाब,राजस्थान दिल्ली व उत्तर प्रदेश में गर्मी फिलहाल ऊंचे चरम पर है। भारत मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा का नूंह जिला उत्तर भारत में सबसे ज्यादा गर्म रहा। इस दौरान नूंह जिले का अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा है।

अगर हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, भिवानी, करनाल व सिरसा जिला का छोड़ दिया जाए तो हरियाणा के शेष जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जो मई महीने में अपने आप में एक रिकॉर्ड पारा माना जा रहा है। स्काईमेट के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक भी मौसम इसी प्रकार शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम पारा में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की आशंका है। इसके बाद 9 मई की रात्रि से एक बार फिर से मौसम परिवर्तनशील होने की आशंका है। 10 मई तक हरियाणा व पंजाब में तेज़ हवाओं के साथ बारिश की आशंका बनी रहेगी।

ALSO READ  Haryana weather update ; हरियाणा के जींद, कैथल समेत 5 जिलों में इस दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें आगे का मौसम अपडेट

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 और 8 मई को ऊपरी वायु प्रणाली के रूप में हल्का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों को प्रभावित करेगा। दिल्ली के करीब 7 मई को एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा। यह एक शुष्क विशेषता होगी, पर आम गर्मी के वजह से कुछ बादल छा सकते हैं। इसके बाद 9 मई को मौसम प्रणाली में मुख्य रूप से बदलाव आएगा। इस दौरान उत्तरी राजस्थान और पंजाब पर सपोर्ट साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा। पूर्व-पश्चिम दिशा में पंजाब,हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बरसात से राहत मिलने की आशंका है।

हरियाणा व उत्तरप्रदेश में 10 से 12 मई के बीच गरज के साथ बरसात होने की संभावना है। इस दौरान मौसम की अधिकतर गतिविधियाँ बरसात, आँधी, ओलावृष्टि, तेज हवाएँ, बिजली गिरना देर रात या सुबह के समय घटित होंगी। इसलिए एक-दो दिन को छोड़कर गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की आशंका नहीं है। अगला हफ्ते मौजूदा चल रहे हफ्ते से भी ज्यादा गर्म रहने की संभावना है।

ALSO READ  Haryana weather News : हरियाणा में अगले 5 दिन लू की तेज रफ्तार से बढ़ेगी गर्मी, अधिकत्तम 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है तापमान

यूपी में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड

देश की राजधानी दिल्ली में साथ लगते यूपी में भी गर्मी 10 मई तक अपने चरम पर होगी। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस से 43 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है। जबकि, 10 से 12 मई के मध्य होने वाली मौसमी हलचल का प्रभाव दिल्ली के साथ-साथ यूपी में भी दिखाई देगा। पर 2 दिन राहत मिलने के बाद एक बार फिर इन राज्यों में लू की आशंका बनती दिख रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *