अहरवां में बुजुर्ग महिला की हत्या, चारपाई पर मिला शव

रतिया/कृष्ण मोंगा। क्षेत्र के गांव अहरवां में घर में अकेली रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला का शव उसकी चारपाई पर पड़ा मिला और सिर पर चोट लगी होने के चलते खून बह रहा था। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। फिल्हाल परिजनों के बयान के आधार पर ही आगामी कार्रवाई होगी।

जानकारी के अनुसार अहरवां निवासी 66 वर्षीय अमरकौर के पति का देहांत हो चुका है। उसकी दो लड़कियां विवाहित हैं और लड़का सिरसा रह रहा है। इसलिए वह अपने घर पर अकेले ही रह रही थी। घर के अंदर सामान भी सही पड़ा मिला है। ऐसे में इस बुजुर्ग महिला की हत्या क्यों कि गई है पुलिस जांच कर रही है। सदर पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव अरहवां में एक बुजुर्ग का शव चारपाई पर पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि अमरकौर की सिर पर चोट मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने अंदर जाकर घर की जांच की तो पता चला कि अंदर सामान ठीक पड़ा था। ऐसे में हत्या किसने की है इसकी जांच की जा रही है।

ALSO READ  आरोप: मंगेतर जबरन बनाता रहा संबंध, अब बोला शादी नहीं करूंगा मन भर गया

बताया जा रहा है कि वारदात रात के समय की गई है। पुलिस ने मृतका के परिवार के लोगों को सूचना दे दी है। परिवार के लोग क्या बयान देते है उसी के आधार पर जांच की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *