इतिहास में 27 सितम्बर और पञ्चांग

इतिहास की 27 सितम्बर 2021 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग (2 7 सितम्बर 2022 मंगलवार)
शक सम्वत- 1944 | विक्रम सम्वत- 2079 | मास-आश्विन | पक्ष- शुक्लपक्ष | तिथि- द्वितीया – 26:30 तक | पश्चात्- तृतीया | नक्षत्र- हस्त – 06:17 तक | पश्चात्- चित्रा | करण- बालव – 14:53 तक | पश्चात्- कौलव | योग- ब्रह्म – 06:43 तक | पश्चात्- एन्द्र | सूर्योदय-06:11 | सूर्यास्त- 18:12 | चन्द्रोदय- 07:18 | चन्द्रराशि- कन्या – 18:19 तक |  पश्चात्- तुला | सूर्यायण – दक्षिणायन | गोल- दक्षिणगोल | अभिजित- 11:48 से 12:36 | राहुकाल- 15:12 से 16:42 | ऋतु- शरद् | दिशाशूल- उत्तर
विशेष : आज मंगलवार को आश्विन सुदी द्वितीया 26:30 तक पश्चात् तृतीया शुरु , नवरात्र का दूसरा दिन , माँ ब्रह्मचारिणी पूजा / व्रत , रंग हरा , चन्द्रदर्शन शुभ , द्विपुष्कर टयोग सूर्योदय से 26:29 तक , सूर्य हस्त नक्षत्र में 12:43 पर, श्री राजाराम मोहनराय स्मृति दिवस , विट्ठल भाई पटेल जयन्ती , पार्श्व गायक श्री महेन्द्र कपूर पुण्य तिथि , श्री एम.आर. रंगनाथन पुण्य दिवस , श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी पुण्य दिवस , शहीदे आजम भगत सिंह जन्म दिवस (28 सितंबर का भी वर्णन है इसलिए कन्फर्म कर लें) , ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ का स्थापना दिवस (28 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें) व विश्व पर्यटन दिवस।

27 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :
1290 – चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
1821 – मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।
1825 – इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।
1905 – महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन का प्रसिद्ध E=mc² का सिद्धांत प्रकाशित हुआ।
1949 – चीन का भीड़ भाड वाला शहर बीजिंग इस देश की राजधानी बन गया। यह ऐतिहासिक नगर पूर्वी चीन में स्थित है। जो चीन के राजनैतिक आर्थिक तथा सांस्कृतिक केंद्रों में गिना जाता है।
1958 – मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।
1996 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
1998 – इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।
2003 – ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।
2005 – बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
2020 – भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 113वीं जन्म वर्षगाँठ मनायी गयी।
2021 – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रव्यापी रोल-आउट की घोषणा की, जिसका नाम बदलकर प्रधान मंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन कर दिया गया।

ALSO READ  इतिहास में 22 सितम्बर

27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
1848 – राधानाथ राय – उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
1871 – विट्ठलभाई पटेल – सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1907 – 23 साल की उम्र में फाँसी पर चढने वाले भारत के प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ ( 28 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें ) ।
1932 – भारतीय फिल्मों के रोमांस किंग यश चोपड़ा का जन्म हुआ।
1953 – माता अमृतानंदमयी – भारतीय, धार्मिक नेता।
1981 – लक्ष्मीपति बाला जी – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1981 – न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का जन्म हुआ।

27 सितंबर को हुए निधन
1590 – सबसे कम समय तक पोप रहे पोप अर्बन सप्तम का निधन हुआ।
1833 – महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का निधन हुआ।
1933 – कामिनी राय, ब्रिटिश भारत में एक प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।
1968 – बृजलाल वियाणी – मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता।
1972 – भारतीय गणितज्ञ एस. आर. रंगनाथन का निधन हुआ। रंगनाथन भारत के पुस्तकालय जगत के जनक थे जिन्होने कोलन वर्गीकरण तथा क्लासिफाइड केटलाग कोड बनाया।
2001 – कोटला विजय भास्कर रेड्डी – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2004 – शोभा गुर्टू – प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका।
2008 – महेन्द्र कपूर – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक।
2015 – सैयद अहमद – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।
2020 – पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हुआ। वे 82 साल के थे।

ALSO READ  इतिहास में 21 सितम्बर

27 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :
श्री राजाराम मोहनराय स्मृति दिवस।
विट्ठल भाई पटेल जयन्ती।
पार्श्व गायक श्री महेन्द्र कपूर पुण्य तिथि ।
श्री एम.आर. रंगनाथन पुण्य दिवस।
श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी पुण्य दिवस।
शहीदे आजम भगत सिंह जन्म दिवस (28 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें) ।
‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ का स्थापना दिवस (28 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
विश्व पर्यटन दिवस।

ध्यान दें जी : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है । आपका दिन मंगलमय हो जी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *