घर बेटी पैदा हुई तो रेहड़ी वाले ने सारा दिन फ्री खिलाये गोलगप्पे

नारनौल। घर में कन्या के जन्म पर अब लोग मिसाल के तौर पर कुआं पूजन करने लगे हैं लेकिन नारनौल में एक गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति ने अनूठा ही उदाहरण पेश कर दिया। इस शख्स के घर बेटी का जन्म हुआ तो उसने पूरा दिन लोगों की फ्री में गोलगप्पे खिलाये। बाकायदा उसने अपनी रेहड़ी पर नोटिस भी चस्पाया जिस पर लिखा था ‘लकड़ी होने की खुशी में आज free सेवा’।

लोगों ने भी ना केवल इस ऑफर का फायदा उठाया बल्कि गोलगप्पे खाकर उसे बेटी होने पर बधाई दी। पूरे शहर में आज इस बात की चर्चा रही। मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले उदय सैनी के घर आज लड़की पैदा हुई थी। उसे इतनी खुशी हुई कि उसने आज फ्री में गोलगप्पे खिलाने की ठान ली। शहर में जब इस बात का पता चला तो लोगों का वहां गोलगप्पे खाने के लिए तांता लग गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *