फतेहाबाद/सुदर्शन। बीती देर रात धांगड़ के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं करनौली के पास हुए हादसे में शादी से लौट रहे युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार देर रात खैराती खेड़ा निवासी एक बलेरो गाड़ी में 11 लोग सवार होकर हांसी के गंव गुजरान में एक शोकसभा में गए थे। देर शाम वे वापस लौट रहे थे। धांगड़ के पास अज्ञात गाड़ी से बलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
घायलों में खैराती खेड़ा निवासी विक्रम, सुमित, दशरथ, मावा देवी, कृष्णा रानी व कृष्ण शामिल रहे। बाद में कृष्ण ने दम तोड़ दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद यहां से हिसार रेफर कर दिया गया था। जहां आज सुबह विक्रम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं करनौली के पास एक कार खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे कार में सवार ढाणी ईस्सर निवासी 32 वर्षीय रविंद्र की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार रविंद्र सिरसा में एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहा था तो पतली डाबर से करनौली के बीच उसकी कार एक ट्रक में जा घुसी, जिससे उसकी मौत हो गई। वह खेती बाड़ी करता था। मृतक के पिता हनुमान ङ्क्षसह के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।