लिवइन में रह रहे प्रेमी ने हत्या कर 35 टुकड़े किए, 18 दिन तक रोज रात 2 बजे जंगल फेंकने जाता

नई दिल्ली। युवती के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक द्वारा अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े कर देने का डरावना मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवक ने आरी से शव के 35 टुकड़े कर दिए और 18 दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में इन्हें फेंकता रहा। घटना करीब 6 माह पुरानी है लेकिन अब जानकारी सामने आई है। मृतका का नाम श्रद्धा था और वह मुम्बई के वलाड की रहने वाली थी। जबकि उसका लिव इन पार्टनर आफताब आमीन है। दोनों दिल्ली में एक साथ रह रहे थे और अब शादी का दबाव बनाने पर युवती की हत्या करने की बात सामने आ रही है। हत्या के बाद वह नया फ्रिज लाया और टुकड़े उसमें रखे, ताकि बदबू न फैले। अगरबत्ती भी जलाता। 18 दिन तक वह रोज रात को 2 बजे उठता और शव के टुकड़े जंगल में फेंक आता। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है और अब 5 दिन के पुलिस कस्टडी में है।

ALSO READ  Federation Cup Event 2024 : हरियाणा के छोरे नै एक और किया धमाल, नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

 

आरी से 35 टुकड़े कर नया फ्रिज लाया

महरौली पुलिस के अनुसार मुम्बई के वलाड की रहने वाली श्रद्धा एक बहु राष्ट्रीय कंपनी के कॉल सेंटर पर काम करती थी और यहां दिल्ली में अपने प्रेमी आफताब के साथ रहती थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जानकारी सामने आई कि उसने 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके बाद आरी से शव के 35 टुकड़े कर दिए और 18 दिन तक दिल्ली के अलग-अलग जंगली इलाकों में फेंकता रहा। इसके लिए वह फ्रिज लाया, सारे टुकड़े उसमें रखे और दुर्गंध न फैलने के लिए अगरबत्ती लगाता रहा।

शादी के दबाव पर कर दी हत्या

वहीं श्रद्धा के पिता ने 8 नवंबर को उसके अपहरण का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा था और मामला खुल गया। उसके पिता ने एफआईआर में बताया कि उसकी बेटी मलाड में ही एक कॉल सेंटर पर काम करती थी और यहीं पर उसकी मुलाकात 2019 में फूड ब्लॉगर आफताब अमीन से हुई। जिसकी इंस्टा आईडी हंगरी छोकरो है। दोनों पहले मुम्बई में साथ रहे। परिवार वाले नाखुश थे तो दोनों फिर दिल्ली में आकर एक लिवइन में रहने लगे। अब बेटी लापता मिली तो पुलिस में शिकायत दी। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया है कि श्रद्धा ने उस पर शादी का दबाव डाला था। इस पर रोज झगड़ा होने लगा था, जिससे तंग आकर उसने उसे मार दिया और गिरफ्तारी से बचने के लिए शव के टुकड़े कर दिए और अलग-अलग क्षेत्रों में फेंकने लगा।

ALSO READ  Indian Dowry- system update : दहेज प्रथा पर सख्त हुई सरकार, सरकारी कर्मचारियों को देना होगा दहेज न लेने का शपथपत्र! शिक्षक बोले, पढ़ी-लिखी लड़की चाहिए

 

दोस्त से पता चला लापता की बात

श्रद्धा के पिता विनोद मदान ने बताया कि श्रद्धा उनसे अलग होने के बाद अपने क्लासमेट लक्ष्मण के संपर्क में थी। लक्ष्मण उन्हें श्रद्धा बारे जानकारी देता था। जब श्रद्धा ने काफी दिनों तक उसका फोन नहीं उठाया तो उसने उन्हें इस बारे में सूचना दी। उनके अनुसार सोशल मीडिया पर भी बेटी के बारे में कोई अपडेट नहीं आया तो उन्हें चिंता हुई और 8 नवंबर को वे अपनी बेटी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। जब वे उनके फ्लैट पर आए तो वहां ताला लगा हुआ था। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

 

क्राइम शो देखता था

पुलिस ने एक अहम खुलासा और भी किया है कि आफताब ने वारदात से पहले अमेरिकी क्राइम शो डेक्स्टर सहित कई क्राइम मूवीज और शोज़ देखे। इसके बाद उसने मर्डर कर शव के टुकड़े किए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *