Sangeeta dhull ; हरियाणा के साधारण से किसान की बेटी विश्व स्तरीय कान्फ्रेंस के लिए इटली रवाना, पूरे भारत से 3 ही सदस्य चयनित हुए, उनमें से एक संगीता ढुल

Sangeeta dhull jind : भाकियू जिला प्रवक्ता रामराजी पोंकरीखेड़ी की बेटी संगीता ढुल ने अपनी खाप और देश का नाम रोशन किया है। संगीता ढुल (Sangeeta dhull) ने फिजिक्स कंप्यूटिंग में दिल्ली युनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही है। संगीता दिल्ली युनिवर्सिटी (delhi university) से विश्व स्तरीय कान्फ्रेंस के लिए इटली रवाना हो गई है। इस कान्फ्रेंस के लिए पूरे भारत से तीन ही सदस्य चयनित हुए हैं। जिनमें हरियाणा से संगीता ढुल अकेली हैं।

 

एक साधारण किसान परिवार से होते हुए तथा गांव के छोटे से स्कूल से पढ़ाई शुरू करके संगीता ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वह हर कक्षा में हमेशा अव्वल रही है। किसान की बेटी जब अपनी पर आ जाए तो वो बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर लेती है। बस उन पर विश्वास करने की जरूरत है।

ALSO READ  राजस्थान में सियासी घमासान: पायलेट के विरोध में गहलोत गुट के 70 विधायकों का इस्तीफा

 

किसान नेता रामराजी (Ramraji dhull) ने कहा कि आज बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है। आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं। इसके साथ ही उपलब्धियों के इस दौर में लड़कियां हर जगह पुरूषों से आगे निकल रही हैं। घरेलू कार्य से लेकर जोखिम भरे कार्यों में महिलाएं अपनी अदम्य शक्ति का परिचय दे रही हैं। उन्हें इस होनहार बच्ची पर बहुत गर्व है और दूसरी लड़कियों को भी इन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि आजकल बेटियां अपने अदम्य साहस के बल पर अपनी पहचान बना रही हैं। हर क्षेत्र में लड़कियां आगे निकल कर आ रही हैं। बेटियां बोझ नहीं बल्कि लक्ष्मी होती हैं। जो अपने को स्थापित करने के अलावा दो परिवारों का मार्ग दर्शन करती हैं।

ALSO READ  महिला पीटीआई को अपनी शिष्या से हुआ प्रेम तो शादी के लिए बन गया लड़का

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *