पराली बर्निंग लोकेशन पर पहुंचे कर्मचारियों को बंधक बनाया, डीसी व प्रशासन को दी चेतावनी

रतिया/कृष्ण मोंगा। पराली जलाने को लेकर प्रशासन और किसानों में टकराव जारी है। प्रशासन जहां लगातार किसानों पर जुर्माने लगा रहा है तो वहीं आज लाली रोड पर पराली बर्निंग लोकेशन पर पहुंचे दो कर्मियों को किसानों ने बंधक बना लिया। करीब डेढ़ घंटे तक उन्हें वहीं बैठाए रखा। पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया। किसान डीसी व अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे और कहा कि डीसी किसानों को जो चेतावनी दे रहे हैं, वे उसका सामना करने को तैयार हैं, डीसी यहां आएं और उन्हें हल बताएं, वे गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं है।

जानकारी के अनुसार लाली रोड पर खेतों में पराली जलाने की लोकेशन मिलने पर पटवारी के सहायक सन्नी व कृषि विभाग के सुपरवाइजर जगरूप सिंह मौके पर पहुंचे तो किसान निर्भय व अन्य ने उन्हें वहीं बैठा लिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से उनका कोई वैरभाव नहीं है, वे अधिकारियों को मौके पर चाहते हैं। उन्हें न मशीनें पूरी उपलब्ध करवाई जा रही और न ही प्रशासन यहां पराली उठवा रहा। किसान मजबूरी में आग लगा रहे हैं। किसान धरने लगा लगा सरकार व प्रशासन को बता चुके हैं लेकिन प्रशासन सुन नहीं रहा। अभी भी बहुत पराली खेतों में है और गेहूं बिजाई सिर पर है। प्रशासन एक-दो दिन में पराली यहां से उठा ले, नहीं तो आग लगाई जाएगी, फिर उनका दोष नहीं होगा। बाद में विभागाधिकारियों को सूचित किया गया, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कर्मचारियों को छोड़ा। देखें वीडियो …..

ALSO READ  जाखल में सरकारी कार्यालयों पर सीएम फ्लाइंग की रेड, कई गैरहाजिर बोले मंत्री के कार्यक्रम में थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *