बेटे ने गांव की ही लड़की से शादी की, पिता का पेड़ पर लटका मिला शव, कुछ ग्रामीणों पर दबाव का आरोप

फतेहाबाद। टोहाना के टाऊन पार्क के पास 50 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसकी बॉडी पेड़ पर टंगी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दो दर्जन के करीब लोगों को अपनी मौत का जिम्मेवार बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की शिनाख्त जींद के गांव कुचराना निवासी 50 वर्षीय भान सिंह के रूप में हुई है।

 

जानकारी सामने आई है कि भान सिंह कुछ समय से लापता था। शव टाऊन पार्क के सामने एक खाली जगह पर मिला है। जानकारी सामने आई है कि सुसाइड नोट में लिखा है कि उसका लड़का नेवी में है और उसकी शादी गांव की लड़की से हुई है। इस संबंध में गांव के कुछ लोग उन्हें कहते हैं कि लड़के ने गांव की लड़की से शादी कर गलत किया है। इससे समाज में बुराई फैलती है।

ALSO READ  स्वतन्त्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन मुस्तैद

 

साथ ही सुसाइड नोट पर 20 से 25 लोगों के खिलाफ उस पर दबाव डालकर शादी कैंसल करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। विरोध के चलते उसका पुश्तैनी मकान भी गिरा दिया गया। इससे तंग होकर उसने जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *