फतेहाबाद में कुमारी शैलजा के नेतृत्व में फतेहाबाद व रतिया से भारी संख्या में लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

आने वाला समय कांग्रेस सरकार का, कार्यकर्ता जमकर मेहनत करें: शैलजा

फतेहाबाद। सिरसा लोकसभा से इण्डिया गठबंधन के लिए कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव आज टोहाना हलके के दौरे के लिए जाते हुए फतेहाबाद के बाईपास पर रूकीं। इस अवसर पर रतिया व फतेहाबाद से सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान रतिया व फतेहाबाद से भारी संख्या में पंच, सरपंच व अन्य लोगों ने कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा।

इनमें मुख्य रूप से रतिया के पूर्व विधायक ज्ञानचंद ओड के सुपुत्र रवि ओड व फतेहाबाद से ऑटो मार्केट के प्रधान जरनैल सिंह, वार्ड नंबर 15 के पार्षद सुखदेव सिंह सहित रमेश कुमार ओड, दियालचंद ओड नंगल, विपिन कुमार, पप्पू ओड, केवल कुमार लाम्बा, लालचंद ओड, खुशहाल चंद, सुखदेव सिंह नंगल, पूर्ण सिंह नंगल, नाथा राम, स. गुरतेज सिंह पूर्व सरपंच, लेखराज पंच, धर्मवीर पंच, पालाराम, बीरा राम मजोका, सन्नी कुमार, संदीप कुमार नंगल, राम सिंह पूर्व सरपंच हुकमावाली, बलबीर सिंह हुकमावाली, करम सिंह हुकमावाली, लखा सिंह पंच, जगीर सिंह, जगदेव सिंह, रण सिंह फौजी दर्शन सिंह सहित भारी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हुए कुमारी शैलजा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया तथा विश्वास दिलाया कि उन्हें कांग्रेस में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

ALSO READ  गांव धांगड़ के जोहड़ में हजारों मछलियां मृत मिलीं

इस अवसर पर सिरसा के पूर्व सांसद स. चरणजीत रोड़ी, फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, जयपाल लाली, डा. विरेन्द्र सिवाच, रतिया से सुरेन्द्र वर्तिया सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अपने संबोधन में कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं में उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस सरकार का है। केन्द्र में इण्डिया गठबंधन की मजबूत सरकार बनेगी और हरियाणा प्रदेश में भी कांग्रेस का शासन होगा। इसलिए कड़ी मेहनत के साथ कांग्रेस के हाथ मजबूत करें। कुमारी शैलजा ने कहा कि सिरसा की धरती से ही उनका राजनीतिक जीवन शुरू हुआ था पहला बार 1988 में सिरसा आकर चुनाव लड़ा था। वे सिरसा को कभी भूल नहीं सकती। सिरसा के लोगों ने एकजुट होकर आवाज उठाई कि वे सिरसा से चुनाव लड़ें। पार्टी ने आप लोगों की सेवा करने का मौका दिया है, इसके लिए वे सिरसा के लोगों की तो आभारी है ही  साथ ही पार्टी की भी आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की सच्ची सिपाही है जैसा पार्टी का आदेश होता है उसका पालन करती है।

ALSO READ  रोडवेज बस रुकवा कर हमला, कई घायल

आप लोगों की आवाज उठाने के लिए सदैव आपके बीच रही, आपके संपर्क में रही। समय समय पर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होती रही, सिरसा उनके घर परिवार जैसा है। आज पार्टी ने आपकी सेवा करने के लिए उन्हें आप लोगों में बीच भेजा है। उन्होंने कहा कि आज केवल और केवल विचारधारा की लड़ाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *