फतेहाबाद/सुदर्शन। गांव धांगड़ के जोहड़ पर आज तड़के भारी मात्रा में मछलियां मृत पड़ी मिली। ग्रामीण जब सुबह दाना रोटी डालने के लिए जोहड़ पर पहुंचे तो देखा कि मछलियां मरी पड़ी थी जिस पर उन्होंने रोष व्यक्त किया है। जानकारी देते हुए सुंदर ने बताया कि आज सुबह वह रोटी डालने के लिए तालाब पर पहुंचा तो देखा कि तालाब के किनारे भारी मात्रा में मछलियां मृत पड़ी थी। उन्होंने बताया कि तालाब में हजारों से ज्यादा मछलियां हैं जो मर चुकी थीं। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा स्प्रे का ढोल इस जोहड़ में धोया गया जिस कारण कीटनाशक जोहड़ में मिल गया और मछलियां मर गईं। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। क्योंकि यह भी जीव हत्या है ल्म साथ ही उन्होंने मांग की कि पंचायत पुलिस या प्रशासन के स्तर पर ऐसे काम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि आगे से ऐसी गलती न हो। यह सिर्फ जीव ही नहीं बल्कि इंसानों के लिए घातक है।