व्हाट्सएप का नया कम्युनिटी फीचर कारगर: लेकिन कन्फ्यूजन भरा

मेटा कंपनी व्हाट्सएप में आए दिन नए-नए प्रयोग कर रहा है। यूजर्स को देखते हुए आए दिन नए अपडेट हो रहे हैं। ताजा अपेड कम्युनिटी के रूप में देखने को मिला है, जिसको लेकर अधिकतर लोग सोच विचार में हैं कि आखिर यह क्या है। कम्युनिटी फीचर मिलने के बाद अधिकरत ग्रुप एडमिन्स ने अपने सभी ग्रुप्स को कम्युनिटी में जोड़ दिया है, लेकिन लोग ग्रुप और कम्युनिटी के चक्कर को समझ नहीं पा रहे।

क्या है कम्युनिटी

व्हाट्सएप के नए फीचर के रूप में कम्युनिटी को जोड़ा गया है। जिसमें आप अपने सभी ग्रुप्स को एक कम्युनिटी के अंतर्गत जोड़ सकते हैं। कम्युनिटी में ग्रुप जोड़ते ही सारे मेंबर ऑटोमेटिक कम्युनिटी का हिस्सा हो जाते हैं। वे ग्रुप में भी रहते हैं और कम्युनिटी में भी। इससे फायदा यह है कि जिन एडमिन्स के ग्रुप ज्यादा हैं उन्हें अब एक बार में व्हाट्सएप के 5 ग्रुप में मेसज फॉरवर्ड करने की लिमिट से आजादी मिलती है। सभी ग्र्रुप्स को कम्युनिटी को जोड़ देने के बाद मेसज कम्युनिटी में भेजने से यह मेसज सभी ग्रुप्स के मेंबर्स को फॉरवर्ड हो जाता है।

ALSO READ  Smart Phone Network Connection Problem : अगर आपके स्मार्ट फोन में नेटवर्क कनेक्शन नी हो पा रहा है, तो कनेक्शन के लिए अपनाए ये तरिका
क्या है कन्फ्यूजन

इस ऑप्शन के बाद यूजर्स कन्फ्यूज्ड हैं, क्योंकि यूजर्स इसके बाद कम्युनिटी में भी हैं और ग्रुप्स में भी। यानि एक तरह से एक नया ग्रुप ही बन गया है और उस नए ग्रुप में यूजर को सिर्फ वह और एडमिन ही शो हो पाते हैं। जिसकारण उन्हें लगता है कि यह नया ग्रुप है और सिर्फ उन्हें ही जोड़ा गया है। होना तो यह चाहिए था कि कम्युनिटी में सिर्फ ग्रुप्स ही जुड़ें, ना कि यूजर्स और एडमिन कम्युनिटी में जो मेसज भेजे, वह सारे ग्रुप्स में ऑटोमेटिक फॉरवर्ड हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *