3 independent MLAs of Haryana came with Congress, Hooda said - President's rule should be implemented in the state.

Haryana political news : कांग्रेस के साथ आए हरियाणा के 3 निर्दलीय विधायक, हुड्डा बोले- सूबे में लागू हो राष्ट्रपति शासन

Haryana political news : हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बीच भाजाप को बड़ा झटका लगा है। सूबे में जिन चार निर्दलीय विधायकों के समर्थन से भाजपा की सरकार चल रही थी उसमें तीन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में समर्थन कर दिया है। निर्दलीय विधायकों का यह झटका भाजपा को सिर्फ लोकसभा चुनाव में नुकसान पहुंचाएगा, अक्सर हरियाणा की भाजपा सरकार भी अल्पमत में आ गई है। 

 

 

कांग्रेस ने की मांग राष्ट्रपति शासन लागू हो ?

कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है की । हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू हो, जिन विधायकों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। उनमें पुंडरी से विधायक रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर, चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान भी शामिल हैं।  

गौरतलब है कि, चौथे विधायक के रूप में राकेश दौलताबाद के भी कांग्रेस खेमें में शामिल होने की खबर थी, पर, वह रोहतक में होने वाली प्रेस वार्ता में नहीं शामिल हुए हैं। जबकि, मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद जेजेपी ने सरकार से समर्थन वापिस ले लिया था। इसके बाद भाजपा ने सरकार बदल दी। वहीं नए सीएम के रूप में नायब सैनी ने कसम ली। विधानसभा में बहुमत हांसिल करने के लिए बीजेपी को 46 विधायक चाहिए थे, लेकिन भाजपा के पास 40 थे। इसके बाद रणजीत चौटाला सहित 4 निर्दलीय विधायकों के साथ समर्थन से नायब को सैनी बहुमत हांसिल करने में सफल हुए थे। 

 

 

तीन विधायकों ने दिया समर्थन

बता दें की, हालांकी, तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। जबकि, निर्दलीय विधायकों को मंत्रीपद की संभावना थी, पर ऐसा नहीं हो पाया। ऐसे में नाराज विधायकों ने अपना समर्थन भाजपा सरकार से वापिस ले लिया।  

Haryana political news : कांग्रेस के साथ आए हरियाणा के 3 निर्दलीय विधायक, हुड्डा बोले- सूबे में लागू हो राष्ट्रपति शासन Read More »

Why are the farmers of Haryana protesting, what will they do to harm BJP and JJP this time?

Haryana Lok Sabha election 2024 : क्यों विरोध कर रहे हैं हरियाणा के किसान, क्या करेंगे अबकी बार भाजपा और जजपा का नुकशान ?

Haryana Lok Sabha election 2024 : लोकसभा 2024 के चुनाव का तीसरा चरण में मतदान संपन्न होने पर है। इस बीच चुनावों में नेताओं का गर्मी के तापमान के आरोप-प्रत्यारोप का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। ऐसे में हरियाणा की 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। पर अबकी बार हरियाणा में जजपा और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों को गांव-गांव और शहर में किसानों को रोष भरा विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हिसार लोकसभा सीट के बंब नियाणा, सरद और खरड़ अलीपुर में में भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला को किसानों को विरोध का सामना करना पड़ा। इस तरह भाजपा और जजपा के नेताओं का हरियाणा के प्रत्येक लोकसभा सीटों पर गांव-गांव से विरोध हो रहा है।

 

 

हिसार में भाजपा प्रत्याशी का विरोध

किसान आंदोलन से भरा रोष किसानों में कायम है। ये रोष अबके चुनाव में भाजपा और जजपा के नेताओं के प्रति दिख भी रहा है। हिसार लोकसभा सीट के खरड़ अलीपुर में किसानों नें नारेबाजी करते हुए भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला का विरोध जताया। इस दौरान किसान नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी का विरोध करते हुए सवाल किए कि, स्वामीनाथन रिर्पोट लागू क्यों नहीं की गई ? पंजाब के किसान शुभकरण को गोली क्यों मारी गई ? जबकि, किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने सड़क पर कीलें लगाई और लोहे की जाली रख दी ताकि रणजीत का कारवां आगे ना जा सके। इसी दौरान नियाणा में महिलाओं ने उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध किया। ऐसे में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रणजीत चौटाला वापस लौट गए।

 

 

पानीपत में पूर्व सीएम का विरोध

हरियाणा के करनाल से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को पानीपत में किसानों का विरोध सामना करना पड़ा। वें यहां इसराना के 14 गांवों में रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान शालापुर में किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम किसानों को समझा नी पाए और वापिस लौट गए।

 

 

उचाना में जजपा नेता नैना चौटाला का विरोध

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला हिसार लोकसभा की सीट पर जजपा प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रही है। नैना चौटाला को भी किसानों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। हालांकि, कुछ दिनों पहले नैना चौटाला प्रचार के लिए उचाना के एक गांव में पहुंची और जैसे ही उनका काफिला गांव में पहुंचा वैसे ही ग्रामीण के किसानों ने विरोध करना शुरु कर दिया। इसी दौरान जजपा समर्थकों और ग्रामीण किसानों के मध्य बहस छिड़ गई। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों में सरकार के साथ खड़े रहने पर जजपा को किसानों का विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

हरियाणा में भाजपा प्रत्याशियों के प्रति किसानों को रोष प्रदर्शन

हरियाणा में सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए अबकी बार चुनावों में किसानों और मजदूरों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हरियाणा में लोकसभा चुनावों के मतदान की तारीख जितनी नजदीक आती जा रही है, उतनी भाजपा प्रत्याशियों की समस्या बढ़ती जा रही है। हालांकि, कुछ दिन पहले हरीयाणा के अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को भी किसानों का विरोध का सामना करना पड़ा था।

27 अप्रैल को अंबाला सिटी में प्रचार करने पहुंची बंतो के सामने किसानों ने सवालों की पूरी झड़ी लगा दी। बंतो से सवाल किया की, जब अंबाला में आपदा आई थी तो, आपकी सरकार कहाँ थी ? किसान दिल्ली जा रहे थे तो हरियाणा सरकार ने उनके रास्तों में कील बिच्छाकर हत्याचार क्यों किया ? यूपी के लखीमपुर खीरी मामले में हस्तक्षेप करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नी की ? इस प्रकार किसानों के तीखे सवालों के सामने बंतो कटारिया हाथ जोड़कर चुपचाप खड़ी हो गई।

हालांकि, बंतो से पहले रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा का भी किसानों ने रोष में विरोध प्रदर्शन किया था। रोहतक के एक गांव टिटौली में वोट मांगने गए शर्मा से किसानों ने सवाल किया कि, वह 5 साल कहां थे ? इसी दौरान अरविंद शर्मा के समर्थकों ने किसानों को कांग्रेसी कह दिया और वहाँ पर किसानों और बीजेपी समर्थकों के बीच में हंगामा हो गया। यहाँ तक कि, बात हाथापाई तक पहुंच गई।

हाल ही में खबर आ रही है कि, सोनीपत लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मोहन बड़ोली के विरोध में जींद के गांव ईंटल में किसानों ने काफिला रोका है। इससे पहले भी जींद के नन्दगढ़ गांव में मोहन बड़ोली का किसानों ने विरोध किया था।

 

 

हरियाणा में कई भाजपा वरिष्ठ नेता भी मायूस

हरियाणा भाजपा में भी हरियाणा कांग्रेस की तरह कई गुट दिखने के आसार है। कुछ महिने पहले कांग्रेस से भाजपा में आए वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई हिसार लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहें हैं। ऐसे में हरियाणा के नवनिर्वाजित सीएम नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में कुलदीप बिश्नोई को मनाने के लिए उनके परिवार और उनसे मुलाकात की। इसी प्रकार भाजपा के वरिष्ठ एवं दिग्गज नेता अनिल विज भी हरियाणा की नई गठन भाजपा सरकार से नाराज चल रहे हैं। वहीं टिकट बंटवारे को लेकर हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा भी नाराज चल रहे थे, बाद में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने उसे मनाया।

 

 

 

हरियाणा में किसानों की जनसंख्या

हरियाणा में लोकसभा चुनावों में भाजपा और जजपा प्रत्याशियों के लिए हरियाणा का सबसे बड़ा व्यवासायिक वर्ग किसान को समझाना मुश्किल हो रहा है, जो अबकी बार लोकसभा चुनावों को प्रभावित करेगा।

2010-11 की कृषि जनगणना के मुताबिक, हरियाणा में किसानों की जनसंख्या निम्नलिखित इस प्रकार है।

  • 17.55 फीसदी अर्ध-मध्यम किसान
  • 12.04 फीसदी मध्यम किसान
  • 2.83 फीसदी बड़े किसान

 

 

किन किसानों के पास कितनी जमीन है ?

  • छोटे किसानों के पास जमीन 67.58 फीसदी है,जिनके पास 2.5 एकड़ तक जमीन है।
  • 2.5 एकड़ से 5 एकड़ जमीन तक किसानों को छोटे किसानों में शामिल किया गया है।
  • हरियाणा में कुल 7.78 लाख यानी 48.11 फीसदी बड़े किसानों के पास 3.60 लाख हेक्टेयर खेती करने योग्य जमीन है।
  • 3.15 लाख यानी 19.47 फीसदी छोटे किसानों के पास 4.63 लाख हेक्टेयर है।
  • कुल मिलाकर, हरियाणा में 16.17 लाख किसान हैं, जिनके पास 36.46 लाख हेक्टेयर खेती करने योग्य जमीन है।

 

 

हरियाणा में किसानों को जागरुक करने के लिए यात्रा निकालने का ऐलान

पहले से ही पूरे राज्य में जगह-जगह भाजपा प्रत्याशियों को किसानों को भारी रोष विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच लोकसभा चुनाव से पहले संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे हरियाणा में किसान यात्रा निकालने का ऐलान किया है। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि, 7 मई यानी आज से 19 मई तक पूरे हरियाणा में किसानों को भाजपा और जजपा प्रत्याशियों के खिलाफ जागरुक करने के लिए यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान किसानों को समझाया जाएगा कि, जिन्होंने आपका नुकसान किया और जिन लोगों के कारण से दिल्ली जाने वालें रोस्तों में कील-कंकड़ बिच्छाए गए ! ऐसे लोगों को वोट देने से पहले कई बार सोचना। किसान आंदोलन- 2 के 100 दिन पूरे होने पर 22 मई को शंभू, खनौरी बॉर्डर पर लाखों किसान जमा होंगे। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवण सिंह पंधेर ने इस बारे में ऐलान कर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी और राजस्थान के किसानों को तैयारियां शुरु करने की अपील की।

 

 

हरियाणा लोकसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन कैसा रहा है ?

हरियाणा में पिछले लोकसभा चुनावों में सभी 10 सीटों पर भाजपा ने विजय हासिल की थी। भाजपा को राज्य में पड़े कुल वोटों का 58.02 प्रतिशत हासिल हुआ था। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 7 सीटें जीतीं थीं। 2 सीटें ईनेलो को और 1 सीट कांग्रेस के खाते में गयी थी।

Haryana Lok Sabha election 2024 : क्यों विरोध कर रहे हैं हरियाणा के किसान, क्या करेंगे अबकी बार भाजपा और जजपा का नुकशान ? Read More »

Threat to Nayab Saini's government in Haryana: 4 independent MLAs will support Congress, they had helped in forming the BJP government.

Haryana Political news : हरियाणा में नायब सैनी की सरकार पर खतरा : 4 निर्दलीय विधायक कांग्रेस को समर्थन देंगे, इन्होंने ही BJP सरकार बनाने में मदद की थी

Haryana Political news : हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। जजपा से गठबंधन टूटने के बाद सरकार बनाने में समर्थन देने वाले 4 निर्दलीय विधायक कांग्रेस के समर्थन में आ गए हैं। समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायकों में पुंडरी से विधायक रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर, बादशाहपुर से राकेश दौलताबाद, चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान शामिल हैं।

चर्चा है कि कैबिनेट विस्तार के दौरान नायब सैनी की कैबिनेट में रणजीत चौटाला के अलावा इनमें से किसी निर्दलीय विधायक को जगह नहीं मिली थी। इसी बाद से चारों विधायक नाराज हैं। चारों विधायक रोहतक में भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के नेतृत्व में कांग्रेस को समर्थन का ऐलान करेंगे।

निर्दलीय विधायकों के इस फैसले को लेकर हरियाणा की सियासत में गरमाहट आ गई है। सियासी जानकारों का कहना है कि, इससे हरियाणा में बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं।

 

 

कांग्रेस को फायदा होगा
अभी कांग्रेस के अंदर बड़े नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है। भूपेंद्र हुड्‌डा और किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला, कैप्टन अजय यादव, चौधरी वीरेंद्र सिंह व कुमारी सैलजा के बीच खींचतान चल रही है। इसके चलते हरियाणा में कांग्रेस का प्रचार रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।

नामांकन दाखिल करने के दौरान भी गुटों ने एक दूसरे से दूरी बनाई। यदि निर्दलीय विधायक कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आकर प्रचार शुरू करेंगे तो इससे कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार होगा।

 

 

12 मार्च को नायब सैनी ने ली थी शपथ
हरियाणा में 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीट जीती थी। सरकार बनाने के लिए 46 सीट होना जरूरी है। ऐसे में भाजपा ने जजपा के 10 विधायकों के साथ प्रदेश में सरकार बना ली। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को बनाया गया।

करीब साढ़े 4 साल बाद 12 मार्च 2024 को भाजपा और जजपा का हरियाणा में लोकसभा सीटों के बंटावारे को लेकर हुए विवाद के कारण गठबंधन टूट गया। इसके बाद कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसी दिन उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Haryana Political news : हरियाणा में नायब सैनी की सरकार पर खतरा : 4 निर्दलीय विधायक कांग्रेस को समर्थन देंगे, इन्होंने ही BJP सरकार बनाने में मदद की थी Read More »

A terrible storm is coming! There will be heavy rain in these states including Haryana and Punjab

Weather Alert News : आने वाला है भयंकर तूफान ! हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Weather Alert News : ज्येष्ठ का महीना शुरू होने में चाहे अभी 17 दिन बाकि हो, परंतु गर्मी ने वैशाख के दिनों में ही अपना रंग ज्येष्ठी की तरह दिखाना शुरू कर दिया है।  उत्तर भारत के हरियाणा,पंजाब,राजस्थान दिल्ली व उत्तर प्रदेश में गर्मी फिलहाल ऊंचे चरम पर है। भारत मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा का नूंह जिला उत्तर भारत में सबसे ज्यादा गर्म रहा। इस दौरान नूंह जिले का अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा है।

अगर हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, भिवानी, करनाल व सिरसा जिला का छोड़ दिया जाए तो हरियाणा के शेष जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जो मई महीने में अपने आप में एक रिकॉर्ड पारा माना जा रहा है। स्काईमेट के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक भी मौसम इसी प्रकार शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम पारा में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की आशंका है। इसके बाद 9 मई की रात्रि से एक बार फिर से मौसम परिवर्तनशील होने की आशंका है। 10 मई तक हरियाणा व पंजाब में तेज़ हवाओं के साथ बारिश की आशंका बनी रहेगी।

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 और 8 मई को ऊपरी वायु प्रणाली के रूप में हल्का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों को प्रभावित करेगा। दिल्ली के करीब 7 मई को एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा। यह एक शुष्क विशेषता होगी, पर आम गर्मी के वजह से कुछ बादल छा सकते हैं। इसके बाद 9 मई को मौसम प्रणाली में मुख्य रूप से बदलाव आएगा। इस दौरान उत्तरी राजस्थान और पंजाब पर सपोर्ट साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा। पूर्व-पश्चिम दिशा में पंजाब,हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बरसात से राहत मिलने की आशंका है।

हरियाणा व उत्तरप्रदेश में 10 से 12 मई के बीच गरज के साथ बरसात होने की संभावना है। इस दौरान मौसम की अधिकतर गतिविधियाँ बरसात, आँधी, ओलावृष्टि, तेज हवाएँ, बिजली गिरना देर रात या सुबह के समय घटित होंगी। इसलिए एक-दो दिन को छोड़कर गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की आशंका नहीं है। अगला हफ्ते मौजूदा चल रहे हफ्ते से भी ज्यादा गर्म रहने की संभावना है।

यूपी में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड

देश की राजधानी दिल्ली में साथ लगते यूपी में भी गर्मी 10 मई तक अपने चरम पर होगी। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस से 43 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है। जबकि, 10 से 12 मई के मध्य होने वाली मौसमी हलचल का प्रभाव दिल्ली के साथ-साथ यूपी में भी दिखाई देगा। पर 2 दिन राहत मिलने के बाद एक बार फिर इन राज्यों में लू की आशंका बनती दिख रही है।

Weather Alert News : आने वाला है भयंकर तूफान ! हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश Read More »

Yajuvendra Chahal's entry in Lok Sabha elections, brand ambassador made to increase voting percentage

Haryana Election Brand Ambassador : लोकसभा चुनाव में यजुवेंद्र चहल की एंट्री, वोंटिग प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाए गए ब्रांड एम्बेसडर

Haryana Election Brand Ambassador : भारतीय क्रिकेट के स्टार स्पिन गेंदबाज यजुवेद्र चहल को लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारी मिली है। गुरुग्राम के एडीसी हितेश कुमार मीणा के द्वारा उन्हें हरियाणा में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। जबकि, किसी भी शक्स के लिए यह गौरव की बात होती है, तब प्रदेश का ही शक्स उसको उसी प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर बना दिया जाए। दरअसल, यजुवेंद्र चहल का जन्मस्थान हरियाणा का जींद जिला है। हालांकि अब वो अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रहते हैं।  

 

 

चहल के अलावा ये भी बने है ब्रांड एम्बेसडर

स्वीप के नोडल अधिकारी और गुरुग्राम के एडीसी हितेश कुमार मीणा ने मीडिया को सूचना दी है की,  इस बार गुरुग्राम के जिला प्रशासन ने वोटिंग प्रतिशत बनाने के लिए जोरदार तैयारी की है। शहर के हाईराइज बिल्डिंग्स के सामान्य क्षेत्र में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि, चहल के अलावा हरियाणा के देसी रॉकस्टार एमडी, सिंगर नवीन पूनिया और सीनियर सिटीजन सुभाष चंद्र को भी ब्रांड एम्बेसडर बनाया जा चुका है।

Haryana Election Brand Ambassador : लोकसभा चुनाव में यजुवेंद्र चहल की एंट्री, वोंटिग प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाए गए ब्रांड एम्बेसडर Read More »

Congress released the list of star campaigners for Haryana! Birendra Singh is given preference, but Kiran's name is not there.

Haryana Congress Star Campaign List : कांग्रेस ने हरियाणा के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची ! बीरेंद्र सिंह को तरजीह, पर किरण का नाम नहीं

Haryana Congress Star Campaign List : 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में होने जा रहे हरियाणा मेें मतदान को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। ऐसे में कांग्रेस ने हरियाणा की 10 लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस के बड़े नामों के अलावा प्रदेश के कई नेताओं को जगह दी गई है।

 

 

सूची में कौन- कौन है कांंग्रेस के स्टार प्रचारक

बता दें कि, 40 नामों वाली सूची (Haryana Congress Star Campaign List) में कांग्रेस के बडे़ स्टार प्रचारकों में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान से पूर्व युवा सांसद सचिन पायलट का नाम भी शामिल हैं। 

 

 

कांंग्रेस के हरियाणवीं स्टार प्रचारक

हरियाणवीं स्टार प्रचारकों की बात करें तो, इस सूची (Haryana Congress Star Campaign List) में हुड्डा ग्रुप से उदयभान, भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा व हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया का नाम शामिल है। इसके सिवा एसआरकेबी माेर्चा से कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला के अलावा चौधरी बीरेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है। 

इस सूची में गुरुग्राम से लोकसभा टिकट की रेस में शामिल रहे कैप्टन अजय यादव का नाम भी शामिल है। इस सूची के अहम बात ये है कि, कांग्रेस हाईकमान ने फिर से हरियाणा दिवंगत पूर्व सीएम बंसीलाल के परिवार को नजरअंदाज करते हुए किरण चौधरी और श्रृति चौधरी का नाम शामिल नहीं किया है।  

 

 

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची

 

Haryana Congress Star Campaign List : कांग्रेस ने हरियाणा के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची ! बीरेंद्र सिंह को तरजीह, पर किरण का नाम नहीं Read More »

आज का राशिफल (7 मई 2024)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आपकी योग्यता उभरकर सबके सामने आएगी। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष हो गए है । घर तथा व्यवसाय संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी या मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा व बातचीत भी होंगी जिससे मानसिक दबाव दूर होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज कड़ी मेहनत व परिश्रम से बेहतर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले किसी जानकार के साथ अच्छी तरह सलाह-मशविरा अवश्य कर लें। नौकरी में तबादला या किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप में हिम्मत और साहस भरपूर रहेगा। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई भी तरीका अपनाकर सफलता हासिल करेंगे। किसी मनोहर जगह जाकर बदलते मौसम और प्रकृति का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
समय तरक्की दायक चल रहा है। लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। मीडिया, कला, ऑनलाइन आदि से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुछ अनूठा या नया करने की धुन सवार रहेगी। रूपए-पैसे के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। उन्हें अपनी योग्यता व कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। धन प्राप्ति के योग प्रबल बने हुए हैं इसलिए अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
काम में विस्तार की योजना को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। परंतु शेयर, सट्टा जैसे रिस्की काम में निवेश करने से बचें। नौकरी में बॉस या अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी जो कि भविष्य संबंधी कार्यों के लिए फायदेमंद साबित रहेगी। परिवार तथा परिवार जनों की जरूरतों व इच्छाओं को प्राथमिकता देना उनके मन में आपके प्रति सम्मान उत्पन्न करेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवसायिक गतिविधियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप अपनी प्रतिभा के दम पर कार्यस्थल पर एक नई पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे। अधिकारी भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। घरेलू जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज कोई आश्चर्यचकित करने वाली घटना घटित हो सकती है। नए-नए संपर्क बनेंगे। घर में कीमती वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास से कामयाबी हासिल करेंगे।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
तकनीकी कामों से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन सफलता प्राप्त हो सकती हैं। परंतु ध्यान रखें कि कहीं पैसा अटक सकता है इसलिए आज धन संबंधी लेनदेन ना ही करें। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां सामने आएंगी, परंतु आप अपनी सकारात्मक सोच द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए सक्षम भी रहेंगे। चिंता से बाहर निकलने की कोशिश करें। आपके हाथों समाज सेवा संबंधी कोई कार्य भी संपन्न हो सकता है, जिससे आत्मिक खुशी महसूस होगी।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

आज का राशिफल (7 मई 2024) Read More »

From Bollywood star Salman to Kangana Ranaut, some failed in 12th and some did not even see the school courtyard.

Bollywood Star Study explain : बॉलीवुड के स्टार सलमान से लेकर कंगना रनौत तक, कोई 12वीं फेल तो किसी ने देखा नहीं स्कूल का आंगन​

Bollywood Star Study explain : बॉलीवुड की दुनिया में चमकते सितारे अक्सर अपने फैंस पर दिलकस जादू बरसाते रहते है। बॉलीवुड स्टार्स अपनी एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। बॉलीवुड सितारे बेहद कम उम्र में इंस्ट्री में आ जाते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए पढ़ाई तक छोड़ देते हैं। कई सितारों अपना ग्रेजुएशन तक पूरा नहीं करते हैं। जबकि, कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जो उनकी पढ़ाई कुछ हकीकत बयां करती है। जबकी, कोई 10 वीं पास है और कोई 12वीं फैल है। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर 10वीं पास है। एक्टर ने इसके बाद अपने माता और पिता से कह दिया था कि वो पढ़ना नहीं चाहते हैं। जबकि, वह बॉलीवुड इंस्ट्री में एक्टिंक के तौर पर अपनी पहचान बनाना चाहते है।

Ranbir Kapoor — The Movie Database (TMDB)

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर 12वीं फेल है। एक्टर ने इसके बाद आगे दोबारा पढ़ाई करने के बारें में दुबारा सोची तक नहीं।

Arjun Kapoor - IMDb

कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगान रनौत 12वीं फेल है। एक्ट्रेस मॉडल बनने के लिए घर से भाई गई थी। क्योंकि वो अपना एक्टर्स बनने का सपना पूरा करना चाहती थी।

Kangana Ranaut goofs up, slams Tejasvi Surya for 'hooliganism' - The Week

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ आर्थिक तंगी की वजह से कभी स्कूल नहीं गई। उन्होंने घर पर ही अपनी पढ़ाई की थी।

5 Fakta Menarik Katrina Kaif - Entertainment Fimela.com

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने मॉडल बनने के लिए ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। जबकी, एक्ट्रेस सिर्फ 12वीं पास है।

Don't feel I need to move to another country to be accepted': Deepika Padukone on global ambitions - The Week

सलमान खान

बॉलीवुड स्टार दिग्गज सलमान खान 12वीं पास है। एक्टर ने इसके बाद मॉडलिंग और एक्टिंग करने का फैसला लिया था।

Happy birthday Salman Khan! Celebrate his journey through these top five films - The Statesman

आमिर खान

बॉलीवुड स्टार दिग्गज आमिर खान ने महज 16 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। एक्टर सिर्फ 12वीं पास है।

Aamir Khan : Biography, Movies, Lifestyle, Family, Awards & Achievements

 

Bollywood Star Study explain : बॉलीवुड के स्टार सलमान से लेकर कंगना रनौत तक, कोई 12वीं फेल तो किसी ने देखा नहीं स्कूल का आंगन​ Read More »

There will be work in banks for 5 days in this month, the time schedule for opening of bank branches in the morning will be this.

Indians Bank Time table : बैंकों में इस महीने में 5 दिन काम होगा, सुबह बैंक ब्रांच खुलने का टाइम शेड्यूल ये होगा

Indians Bank Time table : बैंक कर्मचारियों की लंबे अरसे से चली आ रही डिमांड इस वर्ष पूरी हो सकती है। बैंक कर्मचारियों की सप्ताह में 2 दिन छुट्टी को लेकर भारतीय बैंक संघ यानी आईबीए और कर्मचारी यूनियनों के बीच पहले ही एक समझौते पर साईन हो चुके हैं। अब बस सरकार की मंजूरी बाकी है, जो बैंक कर्मचारियों को 2024 के आखिर में मिलने की आशा है। United Form of Bank Unions यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैंक कर्मचारी संघ कुछ समय से शनिवार की होलीडे के साथ 5 दिन काम पर दम दे रहे हैं।

 

 

मंजूरी का इंतजार

यूनाइटेड फोरम ने ग्राहकों को आश्वासन दिया है कि, इससे ग्राहक सेवा के घंटों में कमी नहीं होगी। इसके बाद दिसंबर 2023 में आईबीए के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर साईन किए गए, जिसमें सरकारी और निजी बैंक और बैंक यूनियन दोनों शामिल हैं। जबकि, इस समझौते में 5 दिन वर्किंग का प्रस्ताव शामिल था, जो सरकार की मंजूरी के अधीन था। इसके बाद 8 मार्च 2024 को आईबीए और बैंक यूनियनों के 9 वें ज्वाइंट नोट पर साईन किए गए। आईबीए और All India Officers Confederation के हस्ताक्षर किये ज्वाइंट नोट में शनिवार और रविवार की होलीडे के साथ 5 दिन काम को रुपरेखा दी गई है। वहीं IBA और Bank Union सहमत हैं, आखिरी फैसला सरकार का है। प्रस्ताव पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ भी चर्चा की जाएगी। क्योंकि यह बैंकिंग घण्टों और बैंकों के Internal कामकाज को कंट्रोल करता है। उस पर सरकार की कोई आधिकारिक समय सीमा तय नहीं की गई है।

 

 

बदल जाएंगे रुल्स

कुछ बैंक कर्मचारियों के मुताबिक, उन्हें इस वर्ष के आखिर या 2025 की स्टार्ट में सरकार के तरफ से मैसेज आने की आशा है। एक बार मंजूरी मिलने के बाद शनिवार को Negotiable Instruments Act के धारा 25 के तहत आधिकारिक तौर पर छुट्टियों के रुप में मान्यता दी जाएगी।

 

 

बैंक टाईम टेबल

एक रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि सरकार दिन के काम को मंजूरी देती है, तो डेली के काम के घण्टों में 40 मिनट बढ़ाए जा सकते हैं। बैंकों का काम 40 मिनट बढ़ने से सुबह 9 : 45 बजे से शाम 5 : 30 बजे तक हो जाएगा। बैंकों के कामकाज के समय को रिवाइज कर दिया जाएगा।

Indians Bank Time table : बैंकों में इस महीने में 5 दिन काम होगा, सुबह बैंक ब्रांच खुलने का टाइम शेड्यूल ये होगा Read More »

Nepal mentions Indian territories in currency notes

Nepal Currency : नेपाल ने किया करेंसी नोट में भारतीय क्षेत्रों का जिक्र

Nepal Currency : भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पड़ोसी देश नेपाल द्वारा तीन विवादित भारतीय क्षेत्रों को 100 रुपये का नया नेपाली मुद्रा नोट में दर्शाया गया है। नेपाली मुद्रा नोट पेश करने के बाद नेपाल से मामलों को एक अलग तरीके से बात करने के लिए कहा गया है। विदेश मंत्री ने कहा कि नेपाल के इस तरह के कदम से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक स्थिति में कोई बदलाव नहीं आएगा। 

 

 

व्हाई भारत मैटर्स

विदेश मंत्री ने ‘व्हाई भारत मैटर्स’ पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि, ‘‘मैंने वह रिपोर्ट को विस्तार से नहीं देखा है, पर मुझे लगता है कि, हमारी स्थिति बहुत क्लियर है। नेपाल के साथ, हम एक स्थापित मंच के माध्यम से अपनी सीमा मामलों पर चर्चा कर रहे थे और फिर उसके बीच में उन्होंने एकतरफा फैसला लिया है, ”अपनी तरफ से कुछ कदम उठाए हैं, पर अपनी तरफ से कुछ करने से वे हमारे बीच स्थिति या जमीनी हकीकत को नहीं बदलेंगे।”

 

 

तीन विवादित भारतीय क्षेत्रों को नेपाली नोट पर दर्शाने की घोषणा 

बता दें कि शुक्रवार को, एक नए नेपाली 100 रुपये के नोट (Nepal Currency) की छपाई में नेपाल ने लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी के तीन क्षेत्रों को दर्शाने वाले मानचित्र के साथ की घोषणा की है। जबकि, भारत ने पहले ही ‘अस्थिर’ और ‘कृत्रिम विस्तार’ करार दिया था। नेपाल सरकार की प्रवक्ता रेखा शर्मा ने बैठक के दौरान मीडिया को सूचना देते हुए बताया की, ‘‘कैबिनेट ने 25 अप्रैल और 2 मई को हुई कैबिनेट बैठकों के दौरान नेपाली 100 रुपये के बैंक नोट को फिर से डिजाइन करने और बैंक नोट की पृष्ठभूमि पर मुद्रित (Nepal Currency) पुराने मानचित्र को बदलने की मंजूरी दे दी है।’’

 

 

नोट काे लेकर भारत और नेपाल के संबंधों में कब दरार आई

गौरतलब है कि, 8 मई, 2020 को लिपुलेख के तहत से कैलाश मानसरोवर को जोड़ने वाली सड़क के उद्घाटन के बाद भारत और नेपाल के संबंधों दरार बढ़ी। जबकि, नेपाल ने इस कदम पर आपत्ति जताते हुए भारत को एक राजनायिक नोट सौंपा था। हैंडओवर से पहले ही नेपाल ने सड़क निर्माण के भारत के एकतरफा कदम पर आपत्ति जताई थी।

इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से होकर जाने वाली सड़क पूरी तरह से भारत के क्षेत्र में है। वहीं नेपाल उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार और सिक्किम सहित पांच भारतीय राज्यों के साथ 1,850 किमी से अधिक की सीमा को शेयर करता है।

Nepal Currency : नेपाल ने किया करेंसी नोट में भारतीय क्षेत्रों का जिक्र Read More »