rain alert update

Meteorological Department's alert in Haryana, Punjab-Chandigarh regarding hit wave and severe heat

Haryana Heatwave weather : हिट वेव और भीषण गर्मी को लेकर हरियाणा, पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट

Haryana Heatwave weather : दिन पर दिन मौसम विभाग मौसम के मिजाज को लेकर जानकारियां मीडिया के माध्यम से जनता साझा करता ही रहता है। क्योंकि इन दिनों गर्मी का कहर लोगों पर बरसने लगा है। ऐसे में मौसम केंद्र ने दो दिन के लिए यैलो और 18 व 19 के लिए अरिंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी मुताबिक, इसी तरह तापमान बढ़ता रहा तो ऑरेंज अलर्ट को भी यैलो या रैड में परिवर्तन हो सकता है।

 

 

हरियणा और पंजाब चंडीगढ़ में कितना तापमान दर्ज किया गया ?

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा और पंजाब-चंडीगढ़ में  बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह 11.30 बजे अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज गया था। सुबह से मौसम साफ रहा, जबकि दोपहर होते-होते तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू गया।

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक ए.के. सिंह का कहना है कि, स्थिति बिल्कुल लू की बनी हुई है। ऐसे में हिटवेव के मद्देनजर रखते हुए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है। लू घोषित करने का विभाग का अपना मानक है। अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है, तो हीट वेव्स के कारण ऐसे ही हालात अभी बने हुए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया।

 

 

बुधवार को सामान्य तापमान से 3 डिग्री ज्यादा रहा
बता दें कि, बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया था। बीती रात का तापमान 22.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार से शहर में लू अनुभव की जा सकेगी। 18 तारीख को सीवियर हीट वेव्स के भी संभावना जताई जा रही हैं।

Haryana Heatwave weather : हिट वेव और भीषण गर्मी को लेकर हरियाणा, पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट Read More »

There is a possibility of severe heat wave in the states including Haryana, Punjab, Rajasthan till May 18, the temperature will remain above 40 degree Celsius for the next five days.

Hit-Wave Weather : हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत राज्यों में 18 मई तक गंभीर लू चलने की संभावना, अगले पांच दिन तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा

Hit-Wave Weather : हरियाणा में लू चलने की आसार शुरु हो गई है और गर्मी ने भी मौसम में अपना गर्म मिजाज दिखाना शुरु कर दिया है। लेकिन लोगों को बरसात के लिए कुछ लंबा वक्त तक इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 18 मई तक उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव की संभावना जाहिर कि है।

 

 

 

किन राज्यो में बढ़ेगा गर्मी का तापमान ?
आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार के अलावा कुछ अन्य राज्यों में भीषण गर्मी का तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने कहा है कि, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और हरियाणा जैसे कई क्षेत्रों में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा।

 

 

 

किन राज्यों मे बरसात होने कि संभावना ?
आईएमडी के मुताबिक, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना समेत कुछ राज्यों में हल्की बरसात होने की तेज संभावना हैं। आईएमडी के प्रवक्ता ने कहा है कि, 18 मई को दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है। वहीं 19 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप के कुछ जगहों में आगे बढ़ने की आशंका है।

 

 

 

इन राज्यों में हिटवेव की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, आज से ही कोंकण के भिन्न-भिन्न ईलाकों में हिटवेव चलने की अति आशंका है। 16 से 18 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दक्षिण हरियाणा, बिहार में और 17 से 18 मई को उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में हिटवेव चलने के आसार हैं। जबकि, 17 और 18 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ ईलाकों में गंभीर लू चलने की भी संभावना है। 18 मई को पंजाब, दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग जगहों में भी भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई ईलाकों मे अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

 

 

 

कई राज्यों में बरसात का अलर्ट
आईएमडी ने कई राज्यों को बरसात को लेकर 16 से 19 मई तक अलर्ट जारी किया है। 16-18 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश और 17 और 18 मई को असम और मेघालय में भी भारी बरसात होने की संभावना हैं। 15 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात होने की आशंका है। इन इलाकों में 16-18 मई के दौरान व्यापक बरसात होने की संभावना है। 17-19 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बरसात होने की आशंका है।

Hit-Wave Weather : हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत राज्यों में 18 मई तक गंभीर लू चलने की संभावना, अगले पांच दिन तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा Read More »

Alert of heavy rain and hailstorm till May 16 including Haryana, Punjab, UP, Rajasthan

Weather Alert : हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान समेत 16 मई तक भारी बरसात एवं ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather Alert : पूर्वी, मध्य, दक्षिण प्रायद्वीपीय और उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 से 4 दिनों तक आंधी, तूफान और तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में 16 मई से हीटवेव का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बरसात होने का अनुमान है। 

 

 

इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज 

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में और राजस्थान में 14-16 मई के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं 40 से 50 किमी प्रति घंटे के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश और दक्षिण राजस्थान के मैदानी इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलने की भी संभावना है।

विभाग के मुताबिक, 14 और 16 मई को विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में गरज, बिजली और तेज हवाओं 40-50 किमी प्रति घंटे के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। और अगले पांच दिनों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और 40-60 किमी प्रति घंटे के साथ तेज हवाओं से हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

 

 

भारत के पूर्व-पश्चिम में मौसम का मिजाज

विभाग के के मुताबिक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भी 13 से 16 मई तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने और बिजली चमकने और तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे से चलने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में भी 16 मई तक इसी तरह के मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना है। 

वहीं पूर्व भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं 30-40 किमी प्रति घंटे के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने के आसार हैं। मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13-15 मई के दौरान बरसात होने की संभावना है और 16-18 मई को व्यापक स्तर पर बरसात हो सकती है। अगले 5 दिनों में सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी हरियाणा में 16 मई को लू चलने की संभावना है।

Weather Alert : हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान समेत 16 मई तक भारी बरसात एवं ओलावृष्टि का अलर्ट Read More »

Due to extreme heat in Haryana, the condition of people will become worse, Meteorological Department has issued yellow alert.

Haryana Hit Wave weather : हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों का हाल होगा अब बद्हाल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Haryana Hit Wave weather : हरियाणा में अब शरीर को झुलसाने वाली भीषण गर्मी अब लोगों के पसीनों से बद्हाल कर देगी। मौसम विभाग ने लू पर अनुमान लगाते हुए प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी किया है। मई माह में दक्षिण हरियाणा के 10 जिलों में भीषण गर्मी से हालत हद से ज्यादा बद्हाल से भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि, यहां दिन का अधिकतम पारा 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। वहीं, अन्य जिलों में थोड़ी राहत बहुत मिलने के आसार है।

हरियाणा (Haryana Hit Wave weather) के कई जिलों में भीषण गर्मी का कहर बरसेगा। पूर्वअनुमान के मुताबिक 30 से 40 की रफ्तार से गर्म हवाएं यानी लू चलेंगी, जिसके कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। इस बार करीब एक माह देरी से लू की एंट्री हुई है, जो भीषण गर्मी में लोगों का जीना बद्हाल कर देगी ।

 

 

हरियाणा के 10 जिलों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण हरियाणा (Haryana Hit Wave weather) के जिलों में ज्यादा हालात नुकसानदायक हो सकतें हैं। जैसे महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत समेत 10 जिलों में 4 से 5 दिनों के अंत्तराल में अधिकतम पारा 44 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस प्रकार गर्मी के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की आशंका है। उत्तर हरियाणा के जिलों में तापमान 44 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

 

 

पूरे मई माह तक रहेगा भीषण गर्मी का कहर

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा (Haryana Hit Wave weather) में 31 मई तक गर्मी का कहर बरफेगा है। इसी के साथ गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत 20 करोड़ यूनिट से ज्यादा पहुंच सकती है। हरियाणा में 1 से 13 मई के दौरान सामान्य से 40% कम बरसात हुई है। इस अंत्तराल में प्रदेश में 4.2 MM बरसात हुई है, जबकि आमतौर पर बरसात 7 MM होती है। वहीं पिछले 24 घंटे में हरियाणा में 0.2 MM बारिश हुई है। करनाल में 2.2 MM, नूह में 0.9, पलवल में 0.8 सिरसा में 0.8 और पानीपत में 0.1 MM बरसात हुई है।

Haryana Hit Wave weather : हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों का हाल होगा अब बद्हाल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट Read More »

There is a possibility of storm and heavy rain in Haryana, know the weather pattern.

Haryana Rain Alert : हरियाणा में तूफान और तेज  बारिश आने की संभावना, जानें मौसम का मिजाज

Haryana Rain Alert : देशभर में भीषण गर्मी की लू के थपेड़ों से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं पंजाब- हरियाणा में पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। कुछ दिन पहले गर्मी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय भी लोगों हल्के खाना और वरिष्ठ नागरिकों को घर रहने की सलाह दे चुका है। लेकिन, लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है क्योंकि पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

 

 

 

मौसम विभाग ने मौसम को लेकर जारी किया येलाे अलर्ट

भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब जल्द ही बरसात (Haryana Rain Alert) से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार, 10 से 13 मई तक यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तूफान आना और तेज बरसात की आशंका जताई गई है। वहीं, हिमाचल में मंडी सहित कई आसपास के इलाकों में वीरवार देर रात को बरसात ने दस्तक दे है। ऐसे में पंजाब- हरियाणा के मौसम में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पंजाब व हरियाणा में गर्मी ने हालात बद्तर बना रखे हैं।

 

Haryana Rain Alert : हरियाणा में तूफान और तेज  बारिश आने की संभावना, जानें मौसम का मिजाज Read More »

A terrible storm is coming! There will be heavy rain in these states including Haryana and Punjab

Weather Alert News : आने वाला है भयंकर तूफान ! हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Weather Alert News : ज्येष्ठ का महीना शुरू होने में चाहे अभी 17 दिन बाकि हो, परंतु गर्मी ने वैशाख के दिनों में ही अपना रंग ज्येष्ठी की तरह दिखाना शुरू कर दिया है।  उत्तर भारत के हरियाणा,पंजाब,राजस्थान दिल्ली व उत्तर प्रदेश में गर्मी फिलहाल ऊंचे चरम पर है। भारत मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा का नूंह जिला उत्तर भारत में सबसे ज्यादा गर्म रहा। इस दौरान नूंह जिले का अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा है।

अगर हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, भिवानी, करनाल व सिरसा जिला का छोड़ दिया जाए तो हरियाणा के शेष जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जो मई महीने में अपने आप में एक रिकॉर्ड पारा माना जा रहा है। स्काईमेट के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक भी मौसम इसी प्रकार शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम पारा में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की आशंका है। इसके बाद 9 मई की रात्रि से एक बार फिर से मौसम परिवर्तनशील होने की आशंका है। 10 मई तक हरियाणा व पंजाब में तेज़ हवाओं के साथ बारिश की आशंका बनी रहेगी।

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 और 8 मई को ऊपरी वायु प्रणाली के रूप में हल्का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों को प्रभावित करेगा। दिल्ली के करीब 7 मई को एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा। यह एक शुष्क विशेषता होगी, पर आम गर्मी के वजह से कुछ बादल छा सकते हैं। इसके बाद 9 मई को मौसम प्रणाली में मुख्य रूप से बदलाव आएगा। इस दौरान उत्तरी राजस्थान और पंजाब पर सपोर्ट साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा। पूर्व-पश्चिम दिशा में पंजाब,हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बरसात से राहत मिलने की आशंका है।

हरियाणा व उत्तरप्रदेश में 10 से 12 मई के बीच गरज के साथ बरसात होने की संभावना है। इस दौरान मौसम की अधिकतर गतिविधियाँ बरसात, आँधी, ओलावृष्टि, तेज हवाएँ, बिजली गिरना देर रात या सुबह के समय घटित होंगी। इसलिए एक-दो दिन को छोड़कर गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की आशंका नहीं है। अगला हफ्ते मौजूदा चल रहे हफ्ते से भी ज्यादा गर्म रहने की संभावना है।

यूपी में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड

देश की राजधानी दिल्ली में साथ लगते यूपी में भी गर्मी 10 मई तक अपने चरम पर होगी। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस से 43 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है। जबकि, 10 से 12 मई के मध्य होने वाली मौसमी हलचल का प्रभाव दिल्ली के साथ-साथ यूपी में भी दिखाई देगा। पर 2 दिन राहत मिलने के बाद एक बार फिर इन राज्यों में लू की आशंका बनती दिख रही है।

Weather Alert News : आने वाला है भयंकर तूफान ! हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश Read More »

After 3 days the weather will change again, be prepared for rain with winds speed of 30

Rain alert : 3 दिन के बाद फिर बदलेगी सीजन की फिजाएं, 30 की गति वाली हवाओं के साथ बरसात के लिए रहें तैयार

Rain alert : थोड़े दिन और गर्मी से निजात मिलती रहेगी और अगले थोड़े दिन में बरसात होने के भी दशाएं बनती दिख रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा चलने के कारण से ही कुछ दिन राहत रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 7 से 10 मई तक कुछेक स्थानों पर बरसात हो सकती है। साथ ही एक दो दिन बाद 8 मई को दिल्ली में 20 से 30 कि.मी पर घण्टा की तेज भरी हवाएं चल सकती हैं।

 

 

 

कुछ जगहों पर रहेगा तापमान सामान्य

हरियाणा में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस (Rain alert) के करीब रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने दिन में बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

बता दें कि, आईएमडी ने इस महीने के स्टार्ट में कहा था कि, उत्तर भारत के ज्यातादर ईलाकों में मई के महीने में अधिकदम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है और 2 से 4 दिन हिट वेव चल सकती है। मौसम विभाग प्रमुख मृत्युतजंय ने 1 मई को एक न्यूज रिर्पोटर सम्मेलन में बताया था कि, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ ईलाकों तथा प्रायद्वीप भारत को छोड़कर देश के अधिकांश ईलाकों तथा प्रायद्वीप भारत को छोड़कर देश के अधिकांस ईलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य (Rain alert) से अधिक रहने की आशंका है। उनके अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ ईलाकों तथा प्रायद्वीप भारत में तापमान आम से नीचे रहने की आशंका है।

उन्होनें कहा कि, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मई के माह में अधिकतम पारा आम से ज्यादा रहने की संभावना है। महापात्र ने देश के अधिकतर ईलाकों में आम से ज्यादा बरसात होने की संभावना जताई जा रही है।

Rain alert : 3 दिन के बाद फिर बदलेगी सीजन की फिजाएं, 30 की गति वाली हवाओं के साथ बरसात के लिए रहें तैयार Read More »

How will the heat be in the month of May? Rain date has also arrived, weather department gave all the information

May Weather alert : मई माह में कैसी रहेगी गर्मी ? बारिश की भी आ गई डेट, मौसम विभाग ने दी सब जानकारी

May Weather alert : देशभर में कई जगहों पर हिटवेव का कहर जारी है। इस गर्मी की लू से नागरिकों का दोपहर के टाईम मकानों से निकलना कठिन हो गया है। उत्तर भारत के लोगों को इस बार मई माह की गर्मी कुछ ज्यादा ही झुलसाएगी।

मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम की चेतावनी जारी की। विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यातादर जगहों पर मई माह का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका है। ऐसे में लोगों को चार दिनों तक लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

 

मई माह में किन-किन जगहों पर चलेगी हिटवेव ?

मौसम विभाग (May Weather alert) प्रमुख मृत्युजंय महापात्र ने लू को लेकर कई शहरों के नाम गिनाकर चेतावनी दी जैसे इस प्रकार है।

  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के चलते मई की गर्मी ज्यादा परेशान करेगी।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड और बिहार समेत अन्य इलाकों में 2 से 4 दिन तक हिटवेव चल सकती है।
  • सामान्य तौर पर उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के इलाकों में मई माह में 3 दिन तक लू चलती है।
  • दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठावाड़ा और गुजरात में 5-8 दिनों तक लू चलने की आशंका है। हिटवेव के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक है।

 

 

 

 

सामान्य बरसात की संभावना

सामान्य बरसात की संभावना पर मौसम विभाग (May Weather alert) ने बताया कि, देशभर में मई माह में औसतन सामान्य बरसात होने कि आशंका है। 91 से 109 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। साथ ही विभाग ने कहा कि, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु में सामान्य से ज्यादा बरसात कि संभावना है। जबकि, दूसरी ओर ओडिशा के कई हिस्से, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिण पश्चिम बंगाल, पूर्वोतर के कुछ ईलाकें, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में सामान्य से कम बरसात का अनुमान है।

 

 

 

 

कई राज्यों में बरसात की आशंका

  • पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में चार से छह मई माह के बीच बरसात, आंधी तूफान की आशंका है।
  • यूपी, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में एक से तीन मई के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है।

May Weather alert : मई माह में कैसी रहेगी गर्मी ? बारिश की भी आ गई डेट, मौसम विभाग ने दी सब जानकारी Read More »

Despite continuous activity of Western Disturbance in Delhi, this month there is 51 percent less rainfall than normal.

Weather Alert 2024 : दिल्ली में लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद भी इस माह सामान्य से 51 प्रतिशत कम बारिश

Weather Alert 2024 : मैदानी क्षेत्रों में अबके साल मौसम कहीं बूंदाबांदी का है, तो कहीं गर्मी का है। ऐसे में दिल्ली में चार साल बाद अप्रैल में लगातार पश्चिमी विक्षोप की सक्रियता देखने को मिल रही है, पर रिकार्ड पर नजर डालें तो इस माह अब तक सामान्य से 51 प्रतिशत कम बरसात हुई है। इस माह में अब तक 6 दिनों में बूंदाबांदी या हल्की बरसात हो चुकी है। इसी प्रकार भी 5 वर्ष पहले 2019 में 6 दिन बूंदाबांदी हुई थी।

 

 

 

दिल्ली में इस बार कितना तापमान पहुंचा है ?

दरअसल, दिल्ली में आमतौर पर अप्रैल की शुरूआत आरामदायक मौसम (Weather Alert 2024) के साथ होती है, पर अबकी बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया हैं। जबकि, पश्चिमी विक्षोप की सक्रियता और चक्रवाती परिसंरचण के चलते नियमित अंतराल पर बूंदाबांदी और तेज हवाओं का क्रम चलता रहा है। ऐसे में दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलती रही है। हालांकि, 28 अप्रैल तक आमतौर पर दिल्ली में 15.2 मिलीमीटर बरसात होती है, पर अभी तक केवल 7.3 मिलीमीटर ही हुई है। अगले दिन भी दिल्ली में तेज हवाओं का समय रहेगा।

वहीं दिल्ली में इतवार की सुबह तेज धूप रही, पर सांय के समय हल्के बादलों (Weather Alert 2024) की आवाजाही देखने को मिली। जबकि, सफदरगंज में दिन का अधिकतम पारा 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम पारा 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।

 

 

 

जहरीली हवा से लोगों में बढ़ी परेशानी

दिल्ली के नजदीक लगता हरियाणा का औधोगिक शहर गुरूग्राम में मौसम (Weather Alert 2024) में 3 दिन से लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। यहां दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बार इतवार को एक बार फिर शहर का प्रदूषण स्तर बढ़ने लगा है। इस प्रकार गर्मी के मौसम के बीच प्रदूषण स्तर बढ़ने से लोगों को सांस लेने से संबधित बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि शुक्रवार की सांय में हुई बरसात के बाद एक बार के लिए शहर का प्रदूषण धूल गया था। पर इतवार को शहर का प्रदूषण स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है।

गुरूग्राम में शुक्रवार को मौसम (Weather Alert 2024) का सबसे गर्म दिन रहा है, पर शाम को बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही प्रदूषण से भी बहुत राहत मिली है। बूंदाबांदी के बाद शहर का एसक्यूआई 150 के आसपास पहुंचा है, पर 2 दिन से ना तो बरसात हो रही है एंव ना ही लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। ऐसे में यहीं वजह है कि बूंदाबांदी के बाद प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की है।

Weather Alert 2024 : दिल्ली में लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद भी इस माह सामान्य से 51 प्रतिशत कम बारिश Read More »

Hail will fall with heatwave, it will also rain! Weather patterns will prevail across the country including Delhi-Punjab-Haryana

India Heatwave Alert : हीटवेव के साथ गिरेंगे ओले, बारिश भी होगी! दिल्ली-पंजाब-हरियाणा समेत देशभर में छाएगा मौसम का मिजाज

India Heatwave Alert : आईएमडी ने बताया कि कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगााना सहित आसपास के कई जगहों पर हीटवेव चलने की आशंका है। ऐसे में लोग सतर्क रहे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों के दौरान भीषण हीटवेव चलने की आशंका है। इस दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में भी उष्ण लहर चल सकती है।

 

 

मौसम विभाग (India Heatwave Alert) ने झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 से 27 अप्रैल के दौरान हीटवेव चलने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने कहा कि, पूर्वोत्तर भारत में 23 और 24 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है।

 

 

आईएमडी (India Heatwave Alert) ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों भारी बारिश हो सकती है। वहीं नगालैंड, असम और मणिपुर में आंधी तूफान चलने की आशंका है।

मौसम विभाग ने कहा कि, पंजाब और हरियाणा में 26 और 27 अप्रैल को अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि होने की आशंका है।

Hail will fall with heatwave, it will also rain! Weather patterns will prevail across the country including Delhi-Punjab-Haryana
Hail will fall with heatwave, it will also rain! Weather patterns will prevail across the country including Delhi-Punjab-Haryana

 

 

मौसम कार्यालय (India Heatwave Alert) ने कहा कि, दिल्ली में बुधवार के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन में तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 37 और 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक के अप्रैल के बुलेटिन में कहा गया है कि प्रतिकूल मौसम के कारण महंगाई बढ़ने का खतरा हो सकता है।

India Heatwave Alert : हीटवेव के साथ गिरेंगे ओले, बारिश भी होगी! दिल्ली-पंजाब-हरियाणा समेत देशभर में छाएगा मौसम का मिजाज Read More »