Congress released the list of star campaigners for Haryana! Birendra Singh is given preference, but Kiran's name is not there.

Haryana Congress Star Campaign List : कांग्रेस ने हरियाणा के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची ! बीरेंद्र सिंह को तरजीह, पर किरण का नाम नहीं

Haryana Congress Star Campaign List : 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में होने जा रहे हरियाणा मेें मतदान को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। ऐसे में कांग्रेस ने हरियाणा की 10 लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस के बड़े नामों के अलावा प्रदेश के कई नेताओं को जगह दी गई है।

 

 

सूची में कौन- कौन है कांंग्रेस के स्टार प्रचारक

बता दें कि, 40 नामों वाली सूची (Haryana Congress Star Campaign List) में कांग्रेस के बडे़ स्टार प्रचारकों में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान से पूर्व युवा सांसद सचिन पायलट का नाम भी शामिल हैं। 

 

 

कांंग्रेस के हरियाणवीं स्टार प्रचारक

हरियाणवीं स्टार प्रचारकों की बात करें तो, इस सूची (Haryana Congress Star Campaign List) में हुड्डा ग्रुप से उदयभान, भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा व हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया का नाम शामिल है। इसके सिवा एसआरकेबी माेर्चा से कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला के अलावा चौधरी बीरेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है। 

इस सूची में गुरुग्राम से लोकसभा टिकट की रेस में शामिल रहे कैप्टन अजय यादव का नाम भी शामिल है। इस सूची के अहम बात ये है कि, कांग्रेस हाईकमान ने फिर से हरियाणा दिवंगत पूर्व सीएम बंसीलाल के परिवार को नजरअंदाज करते हुए किरण चौधरी और श्रृति चौधरी का नाम शामिल नहीं किया है।  

 

 

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची

 

Haryana Congress Star Campaign List : कांग्रेस ने हरियाणा के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची ! बीरेंद्र सिंह को तरजीह, पर किरण का नाम नहीं Read More »