Horoscope

राशिफल (10 अक्टूबर, 2022 सोमवार)

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर बिजनेस में हैं तो आपको फायदा मिलने वाला है। मान – सम्मान बढेगा । किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिलने के योग बन रहे हैं। आज किसी फ्रेंड से सोशल मीडिया पर बात होंगी। मन खुश रहेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो) : आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। प्रेमीजनों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

 

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज उन्हें कहीं अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। आज दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते है। घरवाले आपकी बात को मान लेंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे । साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है । अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें । इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा ।

 

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :: आज आपका दिन सही रहेगा। आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी दोस्त से अपनी कोई बात शेयर करेंगे। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। साथ ही आज घर पर अपने मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, आज उनके लिए दिन शुभ है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा बस आज पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। साथ ही किसी नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो किसी जानकर से सलाह लेकर ही करें । अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है । पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती के लिए हाथ मिलायेगा ।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज आपका दिन खास रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आज आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है, जिससे उन्हे थोड़ा राहत महसूस होगी। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी आपके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा । संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आज आपको राहत मिलने के असार नजर आ रहे है। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं।

कृपया ध्यान दें :  यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

राशिफल (22 सितम्बर 2022, बृहस्पतिवार)

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई गलत फहमी हो सकती है। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये और भी बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो) : आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।

 

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीदवा सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा । ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।

 

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे।

 

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान हो सकती है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

 

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

ध्यान दें:  यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।