Haryana news

Haryana government preparing for floor test, Governor asked for signatures from 30 Congress MLAs

Haryana Political News : फ्लोर टेस्ट के लिए तैयारी में हरियाणा सरकार, राज्यपाल ने 30 कांग्रेस विधायकों से मांगे दस्तखत 

Haryana Political News : लाेकसभा चुनावों के बीच में हरियाणा की राजनीति गर्मियों के दिनों में गर्मी से ज्यादा गर्मा हुई है। हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी की भाजपा सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद विप़क्ष के एकजुट होने पर ठगमगा गई है। सूचना के मुताबिक, भाजपा सरकार फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया है कि, हरियाणा विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। उन्होंने कहा कि, जजपा को इस मामले को नहीं उठाना चाहिए था। पर अब उन्होंने उठा लिया है तो वो कटघरे में फंस गए हैं और जजपा के 6 विधायक हमारे संपर्क में हैं। खट्टर ने दावा किया कि, कांग्रेस भी एकजुट नहीं है, 30 में से चार या 5 विधायक छिटकर कांग्रेस के खेमे में सेंध लगा सकते हैं।

 

 

 

राज्यपाल ने कांग्रेस से 30 विधायकों के हस्ताक्षर मांगे हैं 

हरियाणा के तीन निर्दलीय विधायकों सोमवीर सांगवान, रणधीर सिंह गोलन और धर्मपाल गोंदर ने भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है और कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने कहा कि, 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में इस वक्त 88 विधायक हैं, जिसमें भाजपा के 40 विधायक हैं।

कांग्रेस का दावा है कि, बीजेपी सरकार को पहले जेजेपी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त था। पर, अब जजपा और तीन निर्दलीयों ने भी अपना समर्थन वापस ले लिया है। ऐसे में भाजपा की सरकार अल्पमत में आ गई है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी कांग्रेस और जजपा के विधायकों में सेंध लगाने की दावा कर रही है। इस कारण राज्यपाल ने कांग्रेस के 30 विधायकों के हस्ताक्षर मांगे हैं। 

 

 

 

 क्या हरियाणा में भाजपा सरकार गिर सकती है ?

हरियाणा सरकार में भाजपा के पास 45 विधायकों का समर्थन है, जबकि 40 विधायक उनकी अपनी पार्टी के हैं और पांच निर्दलीय हैं। इनमें से दो विधायक मनोहर लाल खट्टर और रणजीत चौटाला ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। क्योंकि भाजपा ने उनकों लोकसभा चुनावों के मैदान में प्रत्याशी उतारा है। ऐसे में भाजपा के पास विसी में 43 विधायकों की संख्या रह गई है। जिसके कारण भाजपा सरकार अल्पमत में आ गई है। 

जबकि, तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापसी से कांग्रेस के पास भी सरकार बनाने का कोई भी मौका नही है? क्योंकि कांग्रेस के पास तीस विधायक हैं, तीन और जुड़े तो ये संख्या 33 होती है। वहीं जजपा के 10 विधायक कांग्रेस के साथ तो फिलहाल जाने की स्थिति में नहीं हैं और जाते भी है तो ये संख्या 43 ही होती है। इसलिए भाजपा सरकार नहीं गिर पायेगी ।

Haryana Political News : फ्लोर टेस्ट के लिए तैयारी में हरियाणा सरकार, राज्यपाल ने 30 कांग्रेस विधायकों से मांगे दस्तखत  Read More »

Unemployed groom kept waiting for SSC recruited bride, unique wedding procession taken out in Jat Dharamshala

Haryana SSC Unemployed Wedding : बेरोजगार दूल्हा करता रहा एसएससी भर्ती दुल्हनिया का इंतजार, जाट धर्मशाला में निकाली अनोखी बारात

Haryana SSC Unemployed Wedding : हरियाणा में बेराेजगारी से तंग आ चुके युवा सरकार को जगाने के लिए अनोखे तरीके अपना रहा है।  ऐसेे में भिवानी की जाट धर्मशाला में बेरोजगार दूल्हा और SSC भर्ती दुल्हन की अनोखी शादी में प्रदेशभर से बेरोजगारों की बरात पहुंची। कहा जा रहा है कि, ये युवाओं की अनोखी शादी लोकसभा चुनावों मे नेताओं काे रोजगार की गारंटी की तरफ इसारा कर रही है। जबकि,  रविवार सुबह 11 बजे बरातियों का जाट धर्मशाला में जुटना शुरू हुआ तो बैंड बाजे के साथ दुल्हा भी पहुंच गया। सिर पर सेहरा बांधे बेरोजगार दूल्हा SSC भर्ती दुल्हन का इंतजार करता रहा।

 

 

 

अनोखी शादी का निमंत्रण कार्ड भी छपवाया गया

बेरोजगार युवाओं (Haryana SSC Unemployed Wedding) ने नारनौल तक बारात निकालना का फैसला किया है। ऐसे में बेरोजगारों द्वारा निमंत्रण कार्ड भी छपवाया गया, जिसमें ग्रहणी देवी और किसान सिंह ने अपने बेटे बेरोजगार बेटे की SCC भर्ती दुल्हन से शादी तय की है। इस अनोखे कार्ड में उम्र दराज कुआरों से भी अनुरोध किया है कि, जींद में रिश्ता हुआ और करनाल में सगाई, बेरोजगारी की बरात में भिवानी आना मेरे भाई।

वहीं, प्रदेश भर से जाट धर्मशाला में जुटे बेरोजगारों ने बताया कि SSC भर्ती (Haryana SSC Unemployed Wedding) का परिणाम रोका गया है। कुछ बेरोजगारों ने आरोप लगाया है कि, एक महिने से वेट कर रहे हैं, पर अभी तक पांच अंक का फैसला नहीं हुआ है। SSC में विभिन्न पदों पर भर्ती में इंतजार कर रहे बेरोजगारों का सब्र अब टूटने लगा है और सरकार से सवाल करने लगा है।

 

Haryana SSC Unemployed Wedding : बेरोजगार दूल्हा करता रहा एसएससी भर्ती दुल्हनिया का इंतजार, जाट धर्मशाला में निकाली अनोखी बारात Read More »

After more than 2 hours, the dead body of a 6 year old innocent child was found in the mud of the pond.

Haryana News : 2 घंटे से अधिक समय बाद तालाब के कीचड़ में सन्ना मिला 6 वर्षीय मासूम बच्चे का शव

परिवार के लोगों को बिना जानकारी दिए तालाब पर मछलियों को चारा डालने गए प्रतीक शर्मा की दर्दनाक मौत

Haryana News : कलायत के गांव बात्ता में मातम है। शुक्रवार सुबह से जिस 6 वर्षीय प्रतीक शर्मा को तलाशा जा रहा था उसका शव तालाब के कीचड़ से सन्ना मिला।देर रात्रि 12 घंटे से अधिक समय बाद पंजाब के पटियाला से बुलाए गए गोताखोरों ने शव को तालाब में ढूंढा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि मासूम बच्चे को जीवों से लगाव था। वह मछलियों को रोटी खिलाने गया था। परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी। जीवों को चारा खिलाते समय पांव फिसलने से बच्चा तालाब में गिर गया।आसपास कोई नही था।इस कारण उसे मदद नहीं मिल पाईं।

 

 

 

इस कारण घंटों चला सर्च ऑपरेशन
गांव में यह अफवाह फैल गई कि बच्चे का किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है।इसके मद्देनजर कई घंटे डीएसपी ललित यादव की मौजूदगी में पुलिस और ग्रामीणों ने गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से बच्चे को तलाशा गया।

 

 

 

फिर बुलाए गोताखोर
मासूम के पिता कुलदीप और पुलिस को एक ग्रामीण ने बच्चे के संबंध में सही जानकारी दी। बताया कि बच्चा सुबह तालाब के किनारे जलीय जीवों को रोटी डाल रहा था। इसके आधार पर सर्च ऑपरेशन तालाब पर चला। हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से गोताखोरों से संपर्क साधने पर पटियाला से व्यवस्था हुई। आंधी और तेज तूफान के कारण गोताखोर देर रात्रि गांव में पहुंचे और उन्होंने बच्चे को तालाब की तलहटी से खोज निकाला। इस दर्दनाक हादसे से गांव के साथ-साथ आसपास के इलाकों में मातम पसरा है।

 

 

 

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि मृतक मासूम का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने इस घटना के लिए किसी को जिम्मेवार नहीं ठहराया है।

Haryana News : 2 घंटे से अधिक समय बाद तालाब के कीचड़ में सन्ना मिला 6 वर्षीय मासूम बच्चे का शव Read More »

युवक की तेजधार हथियार से हत्या : चचेरे भाई सहित तीन पर एफआईआर

फतेहाबाद। फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के साथ लगते गांव रत्ताखेड़ा में आज तड़के पुरानी रंजिश के चलते एक युवक का बेरहमी से तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के रजबाहा के पास सुनसान जगह पर पड़ा मिला। सूचना पाकर रतिया एसएचओ जय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर फतेहाबाद के गांव बरसीन निवासी सूरज, उसके भाई सचिन व एक अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

 

घटना में पता चला है कि आरोपी सूरज मृतक युवक के चाचा का ही बेटा है। मृतक के चाचा की काफी साल पहले मौत होने के चलते चाची की शादी बरसीन में कर दी गई और बताया जा रहा है कि उनमें पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

जानकारी के अनुसार गांव रत्ताखेड़ा से तामसपुरा की तरफ जाने वाले रजबाहा के पास शमशेर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र आकाश की कापों से गले पर वार कर हत्या कर दी गई। कापे के वार से गर्दन आधी कट चुकी है। आज तड़के करीब साढ़े 7 बजे गांव के ही लोगों ने रजबाहा नहर पुल के पास मृतक के शव को लहुलुहान हालत में पड़ा देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक के शव के पास कापा भी पड़ा था और गला बुरी तरह काटा हुआ था। युवक बीए में पढ़ता था और अविवाहित था।

उधर पुलिस को दी शिकायत में रत्ताखेड़ा निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा संजय 24 वर्ष का है और छोटा बेटा 22 वर्षीय आकाशदीप था, जो रतिया कॉलेज में पढ़ता था। आज तड़के 7 बजे उसका छोटा बेटा आकाशदीप पशुओं को पानी पिलाने के लिए गांव में बनी छोटी नहर पर गया था। वह करीब डेढ़ घंंटे तक वापस नहीं लौटा तो वह छोटी नहर की तरफ चला गया, वहां नहर व शमशान घाट के बीच खाली जगह पर काफी लोग जमा थे और युवक की लाश पड़ी थी। उसने पास जाकर देखा तो शव उसी के बेटे का था, जिसके सिर गर्दन और हाथों पर तेजधार हथियारों से हमला किया हुआ था।

उसने बताया कि उसे पूरा शक है कि उसके बेटे की हत्या बरसीन निवासी सूरज, उसके भाई सचिन व एक अन्य युवक ने की है, जो कल शाम से उनके ही गांव में घूम रहे थे और उनके साथ उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक की तेजधार हथियार से हत्या : चचेरे भाई सहित तीन पर एफआईआर Read More »

JJP made MLA and minister, Babli has become blinded by greed:- Amarjeet Dhanda

Haryana Political News : JJP ने बनाया MLA और मंत्री, लालच में अंधे हो गए हैं बबली: अमरजीत ढांडा 

Haryana Political News : हरियाणा में भाजपा सरकार के अल्ममत में होने के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। जजपा के विधायक देवेंद्र सिंह बबली द्वारा दुष्यंत चौटाला और पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधने पर अब जेजेपी विधायक अमरजीत ढांडा ने उन्हें चेतावनी दी है।

 

जुलाना से जजपा के विधायक  ढांडा ने बबली पर पटलवार करते हुए कहा है कि, दो बार विधानसभा का चुनाव हार चुके देवेंद्र बबली को जजपा ने टिकट दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पहली बार विधानसभा तक पहुंचाया। सरकार में हिस्सेदार होते हुए जजपा नेतृत्व ने ही देवेंद्र बबली को कैबिनेट मंत्री और पंचायत विभाग जैसा अहम महकमा दिया।

 

बबली लालच में अंधे हो गए हैं
बबली पर सियासी (Haryana Political News) हमला करते हुए अमरजीत ढांडा कहा कि, देवेंद्र बबली आज किसी बड़े लालच पद में आकर अपनी निष्ठा और विचारधारा पार्टी के प्रति बदल रहे हैं, जोकि ऐसे नेता को शोभा नहीं देता, जिसे जजपा ने कम समय में बहुत कुछ दिया हो। ढांडा ने कहा कि, देवेंद्र बबली राजनीतिक लालच में अंधे हो गए हैं और मानसिक संतुलन खो रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि, चाबी के निशान पर विधायक बने देवेंद्र बबली ने सत्ता में हिस्सेदारी के वक्त खुद के व्यापार और अपने मित्र-प्यारों पर ही फोकस किया। वहीं साढ़े चार साल में जजपा के विधायक होने के नाते बबली ने ना कभी पार्टी का कोई कार्यक्रम करवाया और ना ही किसी नए व्यक्ति को जजपा में शामिल करवाया। जबकि, जेजेपी के गठन से लेकर आज तक डॉ. अजय सिंह चौटाला के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को सींचा है और खड़ा किया है।

 

 

अमरजीत ने कहा कि, उन्होंने पंचायत व्यवस्था (Haryana Political News) बिगाड़कर और सरपंचों का अपमान कर गलत तरीके से इस्तेमाल किया। कहा कि देवेंद्र बबली जैसे स्वार्थी लोग अपनी निष्ठा को भाजपा के पास गिरवी रखकर अपने मतदाताओं का सौदा कर रहे हैं।ढांडा ने कहा कि, देवेंद्र बबली जैसे स्वार्थी लोगों का कोई योगदान नहीं है। उल्टे पार्टी ने अपने हिस्से में आए कैबिनेट मंत्री पद को देवेंद्र बबली को देकर उनको बड़ा मौका दिया था।

 

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर देवेंद्र बबली को भाजपा इतनी ही अच्छी लगती है तो जजपा के चिह्न पर मिली विधानसभा सदस्यता को छोड़कर राजनीति करें। ढांडा ने याद दिलाया कि, राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नेताओं को न मंचों पर कुर्सी मिलती है और न ही पार्टी में तवज्जो। अमरजीत ढांडा ने कहा कि जेजेपी की तरफ आंख उठाकर देखने से पहले देवेंद्र बबली अपनी राजनीतिक जमीन को जांच लें। ऐसा न हो कि वे न इधर के रहें न उधर के।

 

जजपा पर छा रहे है राजनीतिक संकट के बादल
गुरुवार की रात (Haryana Political News) पूर्व सीएम मनोहर लाल और मौजदा सीएम नायब सैनी की जजपा के तीन विधायकों देवेंद्र बबली, जोगी राम सिहाग और रामनिवास सुरजाखेड़ा के साथ हुई बैठक के बाद दावा किया जा रहा है कि, इन विधायकों ने पद से इस्तीफा दे दिया तो सदन में विधायकों की संख्या कम हो जाएगी। जिसके बाद सरकार सेफ जोन में चली जाएगी। राज्यपाल ने यदि कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए कह दिया तो कांग्रेस को यह भरोसा नहीं है कि, जजपा के सभी 10 विधायक उसके साथ खड़े नजर आएंगे या नहीं। शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद और मुख्य सचेतक बीबी बत्तरा ने साफ कर दिया है कि, कांग्रेस तीन महीने के लिए सरकार नहीं बनाएगी।

 

हरियाणा में भाजपा की सरकार रहेगी या नहीं ?

इस दौरान हरियाणा (Haryana Political News) में भाजपा सरकार को लेकर तेज सुर्खिंया चली हुई हैं। क्योंकि भाजपा से तीन निर्दलीय समर्थन वाफस लेकर कांग्रेस को दिया है। ऐसे में भाजपा सीटों के मामले में अल्पमत में आ गई है और सरकार गिरने का संकय बरकरार है। जबकि, जजपा के तीन विधायक देवेंद्र बबली, जोगी राम सिहाग और रामनिवास सुरजाखेड़ा विधायक पदों से इस्तीफे दे सकते हैं।

 

जजपा के विधायक रामकरण काला और चौधरी ईश्वर सिंह ही कांग्रेस के साथ हैं, जबकि विधायक रामकुमार गौतम कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस के पक्ष की बात करते हैं। जजपा के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया, तो सदन में विधायकों की संख्या 85 हो जाएगी। ऐसे में भाजपा को सरकार में बने रहने के लिए 42 विधायकों की आवश्यकता होगी। भाजपा के पास इस समय 43 विधायक हैं। इस दांव से सभी विपक्षी दल भी शांत हो जाएंगे और भाजपा पर आया राजनीतिक संकट भी टल जाएगा।

Haryana Political News : JJP ने बनाया MLA और मंत्री, लालच में अंधे हो गए हैं बबली: अमरजीत ढांडा  Read More »

Electricity production decreased in thermal plants, demand increased due to heat

Electricity thermal Plant News : थर्मल प्लांटों में घटा बिजली का उत्पादन, गर्मी के चलते बढ़ी डिमांड  

Electricity thermal Plant News : राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ (हिसार), पानीपत थर्मल पावर प्लांट और यमुनानगर दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में गर्मी के चलते तीनों प्लांटों में बिजली के उत्पादन पर असर पड़ने लगा है। तीनों प्लांट 2510 मेगावाट के हैं, जबकि मौजूदा समय में इन प्लांटों से करीब 1956 मेगावाट ही उत्पादन हो रहा है। भिन्न -भिन्न प्लांट खेदड़ में स्थापित 1200 मेगावाट प्लांट से 900, पानीपत के 710 मेगावाट से 538 और यमुनानगर के 600 मेगावाट से करीब 502 मेगावाट रोजाना बिजली उत्पादन हो रहा है। दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी की तपिश संग बिजली खपत भी बढ़ने लगी है। इस तरह का बिजली का उत्पादन भी कम होने लगा है।

 

 

 

हरियाणा के किन हिस्सो से बिजली आती है ?

पानीपत, हिसार के खेदड़ और यमुनानगर में लगे थर्मल पावर प्लांट से हरियाणा के अन्य हिस्सों में आवश्यक के मुताबिक रोजाना बिजली आपूर्ति की जाती है।  यमुनानगर में रोजाना करीब 5 करोड़ रुपये की बिजली का उत्पादन होता है जबकि खेदड़ में 10 करोड़ की बिजली का (Electricity thermal Plant News) उत्पादन होता है। यमुनानगर  थर्मल के 600 मेगावाट यूनिटों में बने स्विच यार्ड से चार डबल सर्किट बने हुए हैं।

 

जबकि बकाना वन, बकाना टू, जोड़ियों वन, जोड़ियो टू, अब्दुलापुर वन, रामपुर सर्किट, नीलोखेड़ी वन और नीलोखड़ी टू सर्किट जुड़े हैं। इन्हीं सर्किटों से थर्मल की इन और आउट बिजली की सप्लाई होती है और स्विच यार्ड से डिमांड के अनुसार रोजाना बिजली की सप्लाई होती है। 

 

बता दें कि, यमुनानगर की तरह हिसार के राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट (Electricity thermal Plant News) खेदड़ में भी स्विच यार्ड से चार सर्किट बने हुए हैं। इनमें किरोड़ी वन, किरोड़ी टू, फतेहाबाद के गांव मताना और सिरसा के नुईयावाली में 400 केवी के सर्किट हैं। यहां भी बिजली इन और आउट की अंतर्गत सप्लाई होती है।

 

 

 

प्रदेश में बिजली की मांग मौसम के हिसाब से ईतनी बढ़ती है

एमडी मोहम्मद साइन के मुताबिक, मौजूदा समय में प्रदेश में कुल 10 हजार 500 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जून-जुलाई में 12 हजार मेगावाट तक मांग बढ़ जाती है, जबकि सर्दियों में 6 से 7 हजार मेगावाट तक मांग रहती है। प्रोडक्शन HPGCL की मांग 2.5 हजार मेगावाट है।

 

 

 

किस थर्मल पावर प्लांट से कितना बिजली उत्पादन

 

पानीपत थर्मल पावर प्लांट यमुनानगर थर्मल पावर प्लांट राजीव गांधी खेदड़ थर्मल पावर प्लांट
यूनिट                         मेगावाट यूनिट                         मेगावाट यूनिट                         मेगावाट
यूनिट–6 (210)            170 यूनिट–1(300)            216 यूनिट–1(600)            363
यूनिट–7(250)            183 यूनिट–2(300)             235 यूनिट–2(600)             534
यूनिट–8(250)             180    
कुल बिजली उत्पादन :– 537 मेगावाट कुल बिजली उत्पादन:–451 मेगावाट कुल बिजली उत्पादन:–897 मेगावाट 

Electricity thermal Plant News : थर्मल प्लांटों में घटा बिजली का उत्पादन, गर्मी के चलते बढ़ी डिमांड   Read More »

फतेहाबाद की तीन ढाणियों में गिरी आसमानी बिजली : लाखों रुपये का घरेलू सामान जला, लोगों ने छत को चीर कर निकलती बिजली देखी

भट्टूकलां/ मनोज सोनी। फतेहाबाद के भट्टू खंड के गांव ढाबी कलां में रामसरा रोड पर स्थित एक ढाणी में देर रात आए तूफान के दौरान आसमानी बिजली गिर गई। जिससे घर का सारे बिजली उपकरण, फिटिंग जलकर राख हो गई। करीब दो लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। इसके अलावा ढाणियों को बिजली सप्लाई देने वाला ट्रांसफार्मर भी आसमानी बिजली की चपेट में आकर जल गया। जिससे कई ढाणियों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। आसपास की दो अन्य ढाणियों में भी बिजली के उपकरण जल गए।

ढाणी निवासी संदीप कुमार नोखवाल ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह ढाणी में अपने परिवार सहित बैठे थे कि अचानक आई बरसात व आंधी के साथ अचानक जोरदार धमाके के साथ गडग़ड़ाहट की आवाज आई। जिस पर पड़ोसियों ने उन्हें फोन किया कि तुम्हारे घर पर धमाका हुआ है और छत पर आग का गोला दिखाई दिया है। जिस पर वह तुरंत ढाणी से बाहर निकले और देखा तो एकदम उनके बिजली के उपकरणों में धुआं उठ रहा था। वही चौबारे पर बनी पानी की टंकी की छत को चीरती हुई बिजली जोरदार धमाके के साथ बाहर निकल गई।

बाद में घर में रखे बिजली के उपकरणों को संभाला तो उन में भी आग लगी हुई थी और पूरे मकान की बिजली फिटिंग जलकर राख हो गई। उनके घर में बिजली के उपकरण दो एलईडी, एक इनवर्टर ,6 पंखे, पानी की मोटर, फ्रिज, वाशिंग मशीन व मकान में चारों तरफ लगे कैमरे भी इसकी चपेट में आने से जल गए। इतना ही नहीं 10 किलो वाट का उनकी ढाणियों में सप्लाई देने वाला ट्रांसफार्मर भी धमाके के साथ अंदर से जल गया।

गनीमत यह रही की ढाणी में रहने वाले किसी भी को जान माल का नुकसान नहीं हुआ। उनके पड़ोसी ढाणी निवासी रमेश पूनिया के घर में भी इनवर्टर व सूरजमल की ढाणी में फ्रिज जल गया। इस बारे में ढाबी कलां के राजस्व विभाग के पटवारी रुली राम ने बताया कि संदीप की ढाणी में आसमानी बिजली गिरी है। जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है उन्होंने इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दे दी है।

फतेहाबाद की तीन ढाणियों में गिरी आसमानी बिजली : लाखों रुपये का घरेलू सामान जला, लोगों ने छत को चीर कर निकलती बिजली देखी Read More »

दुखद खबर : चारा काटने की मशीन में करंट से 32 वर्षीय महिला की मौत, दो मिनट पहले अंधड़ आता तो बच जाती जिंदगी

फतेहाबाद। नाडोढ़ी गांव में जांडली खुर्द रोड पर खेतों में बनी ढाणी में बीती रात चारा काटने की मशीन में आए करंट की चपेट से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

विडंबना देखिए जिस समय हादसा हुआ, उसके मात्र दो मिनट बाद ही अंधड़ आने से बिजली कट हो गई, यदि 2 मिनट पहले ही अंधड़ के चलते बिजली कट हो जाती तो महिला की जान बच जाती।

जानकारी के अनुसार नाडोढ़ी निवासी 32 वर्षीय किरण पत्नी सुभाष चंद्र शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब हरा चारा काटने की मशीन पर चारा काट रही थी। तो इसी दौरान मशीन में करंट आ गया । चीख पुकार सुनकर पास के ही खेत में कार्य कर रहा किरण का देवर विनोद मौके पर पहुंचा और आनन फानन में चारा मशीन का बिजली का तार काटकर अपनी भाभी को बचाने का प्रयास किया।

तब तक महिला करंट की चपेट में झुलस चुकी थी। परिजनों द्वारा तुरंत उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। 13 वर्षीय अरुण व 11 वर्षीय अमन का माँ के वियोग में रो-रो कर बुरा हाल है।

तो बच जाती महिला की जिंदगी
चारा मशीन में करंट आने के बाद 32 वर्षीय किरण काल ग्रास बन गई। दुर्भाग्य की बात यह रही कि घटना के मैच 2 मिनट बाद ही तेज आंधी के चलते बिजली का कट लग गया और लाइट चली गई। आंधी के चलते यदि बिजली का कट 2 मिनट पहले ही लग गया होता तो किरण की जिंदगी बच गई होती। लेकिन होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था।

दुखद खबर : चारा काटने की मशीन में करंट से 32 वर्षीय महिला की मौत, दो मिनट पहले अंधड़ आता तो बच जाती जिंदगी Read More »

Dushyant Chautala takes action against the attackers, demands suspension of Uchana police station in-charge

Jind Political News : दुष्यंत चौटाला ने की हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई, उचाना थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग

कहा नैना चौटाला ने किया था उचाना थाना प्रभारी को फोन किया था, मौके पर नहीं आए

Jind Political News : हिसार लोकसभा से जेजेपी उम्मीदवार नैना चौटाला के काफिले पर पथराव, महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार मामले के बाद शाम साढ़े छह बजे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि उनकी डीजीपी से बात हुई है, जिसमें उचाना थाना प्रभारी को सस्पेंड करने, हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नैना चौटाला घोघड़ियां गांव में कार्यक्रम के बाद जब उचाना की तरफ जा रही थी तो रोजखेड़ा गांव (Jind Political News) में उन्हें रोका गया। कुछ तथाकथित किसान नेता पहले से ही डीजे लगाकर उनका पीछा कर रहे थे। रोजखेड़ा गांव में आकर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। महिला कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़ दिए गए। दो महिलाओं समेत छह कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। इस मामले में उन्होंने एसपी सुमित कुमार से बात की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। नैना चौटाला ने पथराव के बाद उचाना थाना प्रभारी को मामले से अवगत करवाया तो उचाना थाना प्रभारी ने कहा कि जितने भी कार्यकर्ता हैं, सभी थाने में आकर रिपाेर्ट दर्ज करवाएं। घटना के दौरान मौके पर कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। डीजीपी से उचाना थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग की गई है।

 

 

दुष्यंत चौटाला ने (Jind Political News) हरियाणा, उत्तर प्रदेश के किसान नेताओं को भी कहा कि अगर उनके आदेश या इशारे पर ऐसा हुआ है तो बताएं और अगर किसानी के नाम पर लोग हैं तो ये भी क्लीयर करें। इस तरह का घटनाक्रम पहली बार तीन-चार साल में देखने को मिला है। इस तरह की घटना से पूरा हरियाणा अपमानित है। अभी तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है लेकिन उनकी मांग है कि शनिवार तक घटना में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए।
दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि यह कांगेस से संबंधित लोग हैं। हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी का तो पुराना रिकार्ड रहा है और आदमपुर में वह पिट भी चुके हैं।

Jind Political News : दुष्यंत चौटाला ने की हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई, उचाना थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग Read More »

There is a possibility of storm and heavy rain in Haryana, know the weather pattern.

Haryana Rain Alert : हरियाणा में तूफान और तेज  बारिश आने की संभावना, जानें मौसम का मिजाज

Haryana Rain Alert : देशभर में भीषण गर्मी की लू के थपेड़ों से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं पंजाब- हरियाणा में पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। कुछ दिन पहले गर्मी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय भी लोगों हल्के खाना और वरिष्ठ नागरिकों को घर रहने की सलाह दे चुका है। लेकिन, लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है क्योंकि पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

 

 

 

मौसम विभाग ने मौसम को लेकर जारी किया येलाे अलर्ट

भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब जल्द ही बरसात (Haryana Rain Alert) से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार, 10 से 13 मई तक यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तूफान आना और तेज बरसात की आशंका जताई गई है। वहीं, हिमाचल में मंडी सहित कई आसपास के इलाकों में वीरवार देर रात को बरसात ने दस्तक दे है। ऐसे में पंजाब- हरियाणा के मौसम में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पंजाब व हरियाणा में गर्मी ने हालात बद्तर बना रखे हैं।

 

Haryana Rain Alert : हरियाणा में तूफान और तेज  बारिश आने की संभावना, जानें मौसम का मिजाज Read More »