Haryana Rain alert

Haryana Mausam update : हरियाणा में रात को आंधी, तुफान के साथ भारी बारिश, रास्तों पर पेड़ गिरे, देखें आगे का weather update

Haryana Mausam update : हरियाणा में शुक्रवार देर शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और बादल छा गए। इसके बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब सवा घंटे तक बारिश होती रही और इसके साथ ही तेज हवाएं चलती रही।

 

आंधी के कारण कई जगह रास्ते पर पेड़ गिर गए तो वहीं बिजली के पोल गिरने से कई गांवों में रात को बिजली सप्लाई बाधित रही। इससे लोगों की दिक्कत बढ़ गई। फतेहाबाद में देर रात आए तेज अंदर से जिले भर में जगह-जगह बिजली के पेड़ और पोल टूट गए, जिससे रात भर बिजली व्यवस्था बाधित रही और मार्ग भी जाम रहे।

 

फतेहाबाद शहर में भी कई जगह पेड़ और खंभे टूटे नजर आए, बारिश से मंडियों में खुले में पड़ी गेहूं की बोरियां भीग गई। साथ ही छतों पर पड़े टीन उड़ उड़ कर सड़कों पर जा गिरे। भट्टू रोड पर ऐसे ही एक टीन की चपेट में आने से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। फतेहाबाद शहर में देर शाम गुल हुई बिजली व्यवस्था आधी रात बाद जाकर बहाल हो पाई। प्रदेश भर में अगले दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

आज फिर से सक्रीय होंगे बरसाती बादल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी व मध्यप्रदेश में कई जगह आंधी के साथ होगी बरसात और ओले:  आज भी मैदानी इलाकों में मौसम बदला हुआ रहेगा। दोपहर बाद कई राज्यों में हल्की से मध्यम बरसात होगी। साथ मे आंधी, गरज़-चमक औऱ बिजली गिरने की गतिविधियां भी होगी।

● 11 May: राज्य के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, झज्जर, गुडगांव, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में तेज़ धूल भरी हवाओ के साथ हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह तेज़ बारिश के साथ ओले भी गिरने की उम्मीद है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में बिखरी हुई हल्की बरसात गरज़ और आंधी के साथ होगी। कही-2 तेज़ बौछारे एवं ओलावृष्टि भी संभावित है।

फतेहाबाद में कहां कितनी बरसात (रात से आज सुबह 8 बजे तक)

फतेहाबाद …… 08 एमएम
टोहाना …… 18 एमएम
भूना …… 02 एमएम
भट्टूकलां…… 06 एमएम
जाखल…… 10 एमएम
कुलां …… 10 एमएम

जींद में कहां कितनी बरसात (रात से आज सुबह 8 बजे तक)

जींद जिले की बात करें तो जींद में 5.6 एमएम, नरवाना में 22 एमएम, सफीदों में 6 एमएम, जुलाना में 12 एमएम, उचाना में पांच एमएम, पिल्लूखेड़ा में 21 एमएम, अलेवा में सबसे ज्यादा 28.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिले में बूंदाबांदी और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। फिलहाल मंडियों में गेहूं का उठान का कार्य बाकी है। रात को हुई बारिश में मंडियों में गेहूं के बैग भीग गए।

 

शुक्रवार दोपहर बाद तक जिलेभर की मंडियों व खरीद केंद्रों पर करीब 71.66 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से लगभग 61.32 लाख क्विंटल गेहूं का उठान हुआ था और 10 लाख क्विंटल गेहू का उठान बाकी है। गेहूं की सरकारी खरीद का समय 15 मई तक है। गेहूं की कटाई के बाद कपास की बिजाई किसान कर रहे हैं। जिन किसानों ने पिछले दो-तीन में कपास की फसल की बिजाई की है, उनमें रात को हुई बारिश के बाद अंकुरण में दिक्कत आएगी। ऐसे में किसानों को दोबारा बिजाई करनी पड़ सकती है।

 

वहीं अगेती कपास की फसल में वर्षा फायदेमंद है। फसली सीजन में धूल उड़ने व अन्य कारणों से प्रदूषण का औसतन स्तर भी 150 से ऊपर जा चुका है। वर्षा होने पर वातावरण साफ हुआ है और प्रदूषण में कमी आई है। कृषि विशेषज्ञ डा. सुभाष चंद्र ने मौसम को ध्यान में रखते हुए किसानों को फिलहाल कपास की फसल की बिजाई रोकने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बिजाई के बाद वर्षा होने पर बीज के अंकुरण में दिक्कत आ सकती है। वहीं अगेती कपास की फसल, हरे चारे के लिए वर्षा फायदेमंद है।

 

 

 


ये भी पढ़ें :- 

https://clinboldnews.com/new-all-hot-web-series-on-otthot-web-series-seeing-this-hot-web-series-of-ott-you-will-be-filled-with-water-so-watch-it-alone/

Haryana Mausam update : हरियाणा में रात को आंधी, तुफान के साथ भारी बारिश, रास्तों पर पेड़ गिरे, देखें आगे का weather update Read More »

There is a possibility of storm and heavy rain in Haryana, know the weather pattern.

Haryana Rain Alert : हरियाणा में तूफान और तेज  बारिश आने की संभावना, जानें मौसम का मिजाज

Haryana Rain Alert : देशभर में भीषण गर्मी की लू के थपेड़ों से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं पंजाब- हरियाणा में पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। कुछ दिन पहले गर्मी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय भी लोगों हल्के खाना और वरिष्ठ नागरिकों को घर रहने की सलाह दे चुका है। लेकिन, लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है क्योंकि पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

 

 

 

मौसम विभाग ने मौसम को लेकर जारी किया येलाे अलर्ट

भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब जल्द ही बरसात (Haryana Rain Alert) से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार, 10 से 13 मई तक यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तूफान आना और तेज बरसात की आशंका जताई गई है। वहीं, हिमाचल में मंडी सहित कई आसपास के इलाकों में वीरवार देर रात को बरसात ने दस्तक दे है। ऐसे में पंजाब- हरियाणा के मौसम में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पंजाब व हरियाणा में गर्मी ने हालात बद्तर बना रखे हैं।

 

Haryana Rain Alert : हरियाणा में तूफान और तेज  बारिश आने की संभावना, जानें मौसम का मिजाज Read More »

There will be rain in some areas of Haryana, Punjab and Rajasthan along with possibility of strong wind.

Haryana Rain Alert : हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में होगी बारिश साथ ही तेज हवा चलने की संभावना

Haryana Rain Alert : हरियाणा एंव पंजाब में किसानों की गेंहू की फसलें पक गई है और कटाई भी चली हुई है। इस बीच आसमां में छाते हुए काले बादल किसानों की चिंता बढा देती है। कहीं उनकी फसलों को नुकशान ना पहुंच जाए। पंजाब में मौसम विभाग के मुताबिक 23 अप्रैल से मौसम दोबारा बदलेगा।

 

 

 

किन इलाकों में मौसम खराब रहेगा ?

मौसम विभाग के अनुसार, 23 अप्रैल यानि आज पंजाब के कुछ शहरों में मौसम खराब रहने की आशंका हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि, हरियाणा-पंजाब (Haryana Rain Alert) और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी और इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

 

 

 

आगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा ?

आईएमडी के मुताबिक, आगामी दिनों में मौसम भारत के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों को प्रभावित करेेगा। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आज गर्मी से लू की स्थिति जारी रहने की आशंका है, इसके बाद धीरे-धीरे लू कम हो जाएगी।

 

 

 

23 से 26 अपै्रल कैसा रहेगा मौसम ?

स्काईमेट वेदर के अनुसार, 23 से 26 अप्रैल के मध्य अगले 24 घण्टों के दौरान जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की आशंका है। 23 अप्रैल के मध्य उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा (Haryana Rain Alert) में गरज, बिजली और तेज हवाएं (30 से 40 कि.मी प्रति घण्टे की रफ्तार से) के साथ बारिश होने की आशंका है।

Haryana Rain Alert : हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में होगी बारिश साथ ही तेज हवा चलने की संभावना Read More »

Haryana Rain alert : हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने की संभावना, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Haryana Rain alert : मौसम विशेषज्ञ के अनुसार तो इसके असर से 20 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण वीरवार शाम को बूंदाबांदी हुई है। रात को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद में मेघगर्जन के साथ बिजली व अचानक तेज हवाएं चलीं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, इस महीने में लगातार एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम (Haryana Rain alert) में बदलाव का क्रम जारी है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार बादलवाही देखने को मिल रही है। साथ ही बार.बार हवाओं की दिशाओं में बदलाव होने से तापमान में भी उतार चढ़ाव हो रहे हैं।

हालांकि, हरियाणा के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, जींद व सोनीपत, पानीपत, सोनीपत, करनाल जिलों के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई है।

 

वहीं गुरुवार को भी कुछ जिलों में बूंदाबांदी (Haryana Rain alert) दर्ज की गई है। आपको मौसम अनुमान से तब सूचित होता है, जब पश्चिमी विक्षोभ आते हैं तो हवाएं पश्चिमी होने से तापमान में बढ़ोतरी होती है। जब ये सक्रिय होते हैं तो हवा दक्षिणी पूर्वी व दक्षिणी पश्चिमी होने से बादलवाही होती है। इसके बावजूद जब ये आगे निकल जाते हैं तो हवाएं उत्तरी होने से तापमान में गिरावट दर्ज होती है।

यही कारण है कि अभी तक गर्मी के तेवर नहीं दिखे हैं। इसी कड़ी में 16 अप्रैल की रात सक्रिय हुए एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से बुधवार को बादल वाही हुई और कहीं-कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई।

 

डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा के कई जिलों के मौसम पर डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक एक अन्य ताजा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार रात को सक्रिय हो हुआ। इसके असर से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे 18 से 20 अप्रैल के दौरान बादलवाहीए तेज गति से हवाएं चलने और प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों में गरज चमक के साथ बिखराव वाली बूंदाबांदी (Haryana Rain alert) हो सकती है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Haryana Rain alert : हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने की संभावना, जानिए कैसा रहेगा मौसम Read More »

Haryana Rain alert : हरियाणा के 8 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना ; ऑरेंज अलर्ट जारी, 40 KM स्पीड से चलेंगी हवाएं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस हुआ एक्टिव

Haryana Rain alert : हरियाणा में शनिवार रात से मौसम बदल जाएगा। एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 16 अप्रैल तक मौसम ज्यादा खराब रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के साथ ओले गिरने के भी आसार हैं।

इस दौरान चलने वाली हवा की स्पीड भी 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश (Haryana Rain alert) की भी संभावना बन रही है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने, लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इसको देखते हुए मौसम विभाग (Haryana Rain alert) ने यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में ऑरेंज अलर्ट और पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखीदादरी में यलो अलर्ट जारी किया है।

 

किसानों के लिए अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल सूखी खड़ी हुई है। हरियाणा (Haryana Rain alert) में संभावना है कि 20 अप्रैल के बाद गेहूं की कटाई में तेजी आएगी। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि जहां तक संभव हो वहां तक सूखी हुई फसलों की कटाई कर सुरक्षित कर लें।

13 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच राजस्थान पंजाब हरियाणा दिल्ली मध्यप्रदेश सहित उतरी भारत में तेज आंधी बारिश व ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। कुछ स्थानों पर जबरदस्त ओलावृष्टि व तुफानी बारिश की संभावना है।

इस कारण से गेहूं कटाई में देरी

इस साल लंबे समय तक ठंड मौसम रहने की वजह से हरियाणा (Haryana Rain alert) में गेहूं कटाई में देरी हो रही है।हालांकि, राज्य में 1 अप्रैल से ही गेहूं की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन इसके बावजूद भी कई मंडियों में अभी तक गेहूं के एक भी दाने की आवक नहीं हुई है।

कई मंडियों में तो सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद कटाई में तेजी आने की संभावना है। उनके मुताबिक, गर्मी शुरू होने में देरी से गेहूं की पैदावार 5 से 10 फीसदी तक बढ़ सकती है।

 

39 डिग्री पार हुआ पारा

हरियाणा में फिलहाल गर्मी (Haryana Rain alert) का दौर शुरू हो चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार हो चुका है। सिरसा में दिन का पारा 39.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। सिरसा के बाद महेंद्रगढ़ का 39.3 और फरीदाबाद का 39.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

वहीं प्रदेश में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। फरीदाबाद में सबसे अधिक 19.5 डिग्री तक तापमान पहुंच गया, वहीं भिवानी का 19.3 डिग्री पारा रिकार्ड किया गया।

Haryana Rain alert : हरियाणा के 8 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना ; ऑरेंज अलर्ट जारी, 40 KM स्पीड से चलेंगी हवाएं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस हुआ एक्टिव Read More »