How will the heat be in the month of May? Rain date has also arrived, weather department gave all the information

May Weather alert : मई माह में कैसी रहेगी गर्मी ? बारिश की भी आ गई डेट, मौसम विभाग ने दी सब जानकारी

May Weather alert : देशभर में कई जगहों पर हिटवेव का कहर जारी है। इस गर्मी की लू से नागरिकों का दोपहर के टाईम मकानों से निकलना कठिन हो गया है। उत्तर भारत के लोगों को इस बार मई माह की गर्मी कुछ ज्यादा ही झुलसाएगी।

मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम की चेतावनी जारी की। विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यातादर जगहों पर मई माह का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका है। ऐसे में लोगों को चार दिनों तक लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

 

मई माह में किन-किन जगहों पर चलेगी हिटवेव ?

मौसम विभाग (May Weather alert) प्रमुख मृत्युजंय महापात्र ने लू को लेकर कई शहरों के नाम गिनाकर चेतावनी दी जैसे इस प्रकार है।

  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के चलते मई की गर्मी ज्यादा परेशान करेगी।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड और बिहार समेत अन्य इलाकों में 2 से 4 दिन तक हिटवेव चल सकती है।
  • सामान्य तौर पर उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के इलाकों में मई माह में 3 दिन तक लू चलती है।
  • दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठावाड़ा और गुजरात में 5-8 दिनों तक लू चलने की आशंका है। हिटवेव के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक है।

 

 

 

 

सामान्य बरसात की संभावना

सामान्य बरसात की संभावना पर मौसम विभाग (May Weather alert) ने बताया कि, देशभर में मई माह में औसतन सामान्य बरसात होने कि आशंका है। 91 से 109 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। साथ ही विभाग ने कहा कि, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु में सामान्य से ज्यादा बरसात कि संभावना है। जबकि, दूसरी ओर ओडिशा के कई हिस्से, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिण पश्चिम बंगाल, पूर्वोतर के कुछ ईलाकें, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में सामान्य से कम बरसात का अनुमान है।

 

 

 

 

कई राज्यों में बरसात की आशंका

  • पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में चार से छह मई माह के बीच बरसात, आंधी तूफान की आशंका है।
  • यूपी, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में एक से तीन मई के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है।

May Weather alert : मई माह में कैसी रहेगी गर्मी ? बारिश की भी आ गई डेट, मौसम विभाग ने दी सब जानकारी Read More »