Meteorological Department's alert in Haryana, Punjab-Chandigarh regarding hit wave and severe heat

Haryana Heatwave weather : हिट वेव और भीषण गर्मी को लेकर हरियाणा, पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट

Haryana Heatwave weather : दिन पर दिन मौसम विभाग मौसम के मिजाज को लेकर जानकारियां मीडिया के माध्यम से जनता साझा करता ही रहता है। क्योंकि इन दिनों गर्मी का कहर लोगों पर बरसने लगा है। ऐसे में मौसम केंद्र ने दो दिन के लिए यैलो और 18 व 19 के लिए अरिंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी मुताबिक, इसी तरह तापमान बढ़ता रहा तो ऑरेंज अलर्ट को भी यैलो या रैड में परिवर्तन हो सकता है।

 

 

हरियणा और पंजाब चंडीगढ़ में कितना तापमान दर्ज किया गया ?

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा और पंजाब-चंडीगढ़ में  बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह 11.30 बजे अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज गया था। सुबह से मौसम साफ रहा, जबकि दोपहर होते-होते तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू गया।

ALSO READ  Cold Water Side effect : सावधान ! फ्रिज का ठंडा पानी पीने से होती है, ये भयंकर बीमारियां

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक ए.के. सिंह का कहना है कि, स्थिति बिल्कुल लू की बनी हुई है। ऐसे में हिटवेव के मद्देनजर रखते हुए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है। लू घोषित करने का विभाग का अपना मानक है। अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है, तो हीट वेव्स के कारण ऐसे ही हालात अभी बने हुए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया।

 

 

बुधवार को सामान्य तापमान से 3 डिग्री ज्यादा रहा
बता दें कि, बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया था। बीती रात का तापमान 22.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार से शहर में लू अनुभव की जा सकेगी। 18 तारीख को सीवियर हीट वेव्स के भी संभावना जताई जा रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *