Due to extreme heat in Haryana, the condition of people will become worse, Meteorological Department has issued yellow alert.

Haryana Hit Wave weather : हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों का हाल होगा अब बद्हाल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Haryana Hit Wave weather : हरियाणा में अब शरीर को झुलसाने वाली भीषण गर्मी अब लोगों के पसीनों से बद्हाल कर देगी। मौसम विभाग ने लू पर अनुमान लगाते हुए प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी किया है। मई माह में दक्षिण हरियाणा के 10 जिलों में भीषण गर्मी से हालत हद से ज्यादा बद्हाल से भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि, यहां दिन का अधिकतम पारा 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। वहीं, अन्य जिलों में थोड़ी राहत बहुत मिलने के आसार है।

हरियाणा (Haryana Hit Wave weather) के कई जिलों में भीषण गर्मी का कहर बरसेगा। पूर्वअनुमान के मुताबिक 30 से 40 की रफ्तार से गर्म हवाएं यानी लू चलेंगी, जिसके कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। इस बार करीब एक माह देरी से लू की एंट्री हुई है, जो भीषण गर्मी में लोगों का जीना बद्हाल कर देगी ।

ALSO READ  Haryana Roadways News : ड्राईवर ने यात्रियों से भरी बस की ड्राईविंग अपने दोस्त को दी, यात्रियों ने किया हंगामा

 

 

हरियाणा के 10 जिलों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण हरियाणा (Haryana Hit Wave weather) के जिलों में ज्यादा हालात नुकसानदायक हो सकतें हैं। जैसे महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत समेत 10 जिलों में 4 से 5 दिनों के अंत्तराल में अधिकतम पारा 44 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस प्रकार गर्मी के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की आशंका है। उत्तर हरियाणा के जिलों में तापमान 44 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

 

 

पूरे मई माह तक रहेगा भीषण गर्मी का कहर

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा (Haryana Hit Wave weather) में 31 मई तक गर्मी का कहर बरफेगा है। इसी के साथ गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत 20 करोड़ यूनिट से ज्यादा पहुंच सकती है। हरियाणा में 1 से 13 मई के दौरान सामान्य से 40% कम बरसात हुई है। इस अंत्तराल में प्रदेश में 4.2 MM बरसात हुई है, जबकि आमतौर पर बरसात 7 MM होती है। वहीं पिछले 24 घंटे में हरियाणा में 0.2 MM बारिश हुई है। करनाल में 2.2 MM, नूह में 0.9, पलवल में 0.8 सिरसा में 0.8 और पानीपत में 0.1 MM बरसात हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *