ampmnews

वीआईपी नंबरों की पॉलिसी में बदलाव: आप भी ले सकते हैं वीआईपी नंबर

चंडीगढ़।  गाडिय़ों के लिए वीआईपी (VIP) नंबर लेने के शौकीन लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार ने अपनी वीआईपी नंबरों की पॉलिसी में बदलाव कर दिया है। इसके बाद अब आप भी 1 से 100 नंबर तक के वीआईपी नंबर ले सकते हैं, पहले यह सरकारी वाहनों के लिए रिजर्व रहते थे। साथ ही अब आप गाड़ी खरीदने से 90 दिन पहले ही नंबर ले सकते हैं। हालांकि वीआईपी नंबरों के लिए जेब तो ढ़ीली करनी ही होगी। सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले 001 नंबर का बेस प्राइज 5 लाख रुपये तय किया गया है।

गौरतलब है कि सीएम मनोहर लाल अपने काफिले की गाडिय़ों से 0001 नंबर को हटवा दिया था। उन्होंने आदेश जारी किए थे कि अब वीआईपी नंबरों पर नेताओं और अधिकारियों का अधिकार नहीं रहेगा। अब इस पॉलिसी के तहत सरकारी वाहनों पर सरकार लिखा होगा और नंबर प्लेट पर नंबरों के बीच में जीवी (GV) लिखा होगा। जिससे आसानी से पता चल सकेगा कि गाड़ी सरकारी है।

निजी गाड़ी के लिए 0001 नंबर का बेस प्राइज 5 लाख रुपये रहेगा, जबकि परिवहन वाहनों के लिए एक लाख होगा। 0002, 0007, 0009 का बेस प्राइस डेढ़ लाख रुपये तय किया गया है। वहीं 0012 से 0098 तक के वीआईपी नंबरों का बेस प्राइज 50 हजार रुपये रखा गया है।

वीआईपी नंबरों की पॉलिसी में बदलाव: आप भी ले सकते हैं वीआईपी नंबर Read More »

राशिफल (25 नवम्बर 2022 शुक्रवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आपको व्यवसाय में लाभ होने के संयोग हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। धार्मिक विचारधारा प्रबल होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो) : आज आपका मिला जुला समय रहेगा ।आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे।आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): मन पसन्न मुद्रा मे रहेगा ।परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएँ। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज उच्च पदाधिकारी खुश होंगे। बाहर जाना हो सकता है। सरकारी लाभ होगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। कानूनी मसले हल होंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। यदि पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज व्यापार अच्छा चलेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को विशेष खुशी देने की कोशिश करेंगे।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे। यात्रा-पर्यटन के योग हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी): आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर व्यय करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। शत्रु से सतर्क रहें। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। विवाहिताओं को आज मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

 ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (25 नवम्बर 2022 शुक्रवार) Read More »

भट्टू रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में धुत्त युवक की यात्रियों से बदतमीजी, रोका तो कार्यालय पर बरसाए पत्थर

भट्टूकलां/मनोज सोनी। भट्टूकलां में बीती आधी रात को शराब के नशे में धुत्त दो युवकों द्वारा रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से दुव्र्यवहार करने और स्टेशन मास्टर कार्यालय पर पत्थरबाजी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाद में एक युवक ने रेलवे कर्मचारियों की तरफ अर्धनग्न होकर अश्लीलता की हदें भी पार कर दीं। पूरी घटना की वीडियो और फोटो सामने आई हैं। पत्थर लगने से कार्यालय का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार्यालय के अंदर लाखों रुपये की मशीनरी थी, जो बच गई।

घटना की शिकायत रेलवे पुलिस को दी गई और सुबह करीब 5 बजे रेलवे पुलिस सिरसा से भट्टू पहुंची और शिकायत दर्ज की। रेलवे पुलिस सिरसा ने स्टेशन मास्टर एलआर मीणा की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 145, 147 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं रात के समय ट्रेनों में ऐसी वारदातों लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ माह पहले टोहाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा डिब्बे में महिला को अकेले पाकर छेड़छाड़ की गई थी और फिर ट्रेन से नीचे गिराकर मार दिया गया था।

जानकारी के अनुसार रात करीब पौने तीन बजे दो युवक शराब के नशे में भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पहुंचे। सुबह 3 बजे दिल्ली जाने वाली हरियाण एक्सप्रेस की सवारियां वहीं मौजूद थी। सुबह के समय ड्यूटी देने वाले स्टेशन मास्टर वासुदेव भगत ने बताया कि युवकों ने सवारियों से बदतमीजी करनी शुरू कर दी, सवारियों में महिलाएं भी थी। उनके कार्यालय के कर्मचारियों ने युवकों को ऐसा करने से रोका तो युवकों ने पटरियों पर पड़े पत्थर उठाकर उन पर फेंकने शुरू कर दिए। कर्मचारियों ने कार्यालय में घुसकर खुद को बचाया।


इस दौरान पत्थरबाजी से कर्मचारियों और सवारियों को खतरा बन गया। इसी दौरान युवक की पत्थरबाजी करते हुए वीडियो बना ली गई। पत्थरबाजी से कार्यालय के गेट क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि युवक यदि अंदर आकर पत्थर फेंकते तो कार्यालय में लाखों की मशीनरी खराब हो सकती थी, साथ ही कर्मचारी घायल हो सकते थे। घटना के बाद एक युवक ने अपनी पेंट उतारकर कर्मचारियों की तरफ अश£ील इशारा किया और कहा कि जो करना है कर लो। जिसके बाद रेलवे पुलिस को शिकायत दी गई।

वहीं रेलवे पुलिस ने पत्थरबाजी की घटना से इनकार करते हुए अश्लीलता के आरोप में मामला दर्ज किया है। रेलवे पुलिस का कहना है कि दोनों युवक शराब के नशे में चुनावी चर्चा के दौरान एक दूसरे से बहस बाजी कर रहे थे। हालांकि पत्थरबाजी की लाइव फुटेज में साफ साफ पत्थरबाजी दिख रही है।

 

भट्टू रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में धुत्त युवक की यात्रियों से बदतमीजी, रोका तो कार्यालय पर बरसाए पत्थर Read More »

पूर्व सीपीएस गिल्लांखेड़ा के घर के समीप फायरिंग, एक सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों ने दूसरे के समर्थकों पर दर्ज कराया केस

फतेहाबाद। अभी तक शांति से चल रहे पंचायती चुनाव प्रक्रिया के दौरान पहली अप्रिय घटना सामनेे आई है। पूर्व सीपीएस प्रहलाद ङ्क्षसह गिल्लांखेड़ा के गांव में उनके घर के पास एक प्रत्याशी के समर्थकों ने दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों पर आधी रात को रोककर धमकाने और हवाई फायरिंग करने के आरोप जड़े हैं। आरोप है कि भागते समय दो बाइकों को भी टक्कर मारी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में एक वीडियो फुटेज भी सामने आई है, जिसमें एक फॉच्र्यूनर और स्विफ्ट गाड़ी पर युवक आते दिख रहे हैं। वहीं इनमें से एक गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। देर रात काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए, शोर शराबा सुनकर पूर्व सीपीएस भी बाहर आए। वहीं चर्चाएं चल रही हैं कि एक पक्ष ने फायरिंग करने वाले पक्ष पर वोट खरीदने का संदेह भी जताया है।

पुलिस को दी शिकायत में सरपंच प्रत्याशी शीतल देवी के समर्थक विजय, सुनील नाथ व सोनू ने बताया कि देर रात करीब पौने एक बजे वे पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा के घर के समीप से फिरनी की तरफ जा रहे थे तो फोच्र्यूनर और स्विफ्ट गाड़ी तेज गति से आईं, फोच्र्यूनर में गांव का रोहित
व दो अन्य नामालूम युवक थे। आरोप है कि उन्होंने उनकी बाइक को टक्कर मारी व पिस्तौल से हवाई फायरिंग करते हुए निकल गए। जानकारी मिली है कि आरोपी दूसरी प्रत्याशी नेहा सिंवर के पक्षधर थे।

शिकायतकर्ता अनुसार इतने में स्विफ्ट में बोदीवाली निवासी संदीप व राजू ने पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकी दी और नेहा के समर्थन में वोट देने की धमकी दी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और स्विफ्ट का पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि स्विफ्ट गाड़ी ने जाते हुए एक अन्य बाइक सवार सुभाष व आनंद को भी टक्कर मारी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 25, 279, 285, 336, 34, 341, 427, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पता चला है कि एक गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पूर्व सीपीएस गिल्लांखेड़ा के घर के समीप फायरिंग, एक सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों ने दूसरे के समर्थकों पर दर्ज कराया केस Read More »

राशिफल (24 नवम्बर 2022, वीरवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आपका दिन सामान्य रहेगा । दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम न करें। दौड़धूप अधिक रहेगी। कोई सूचना मिल सकती है , धैर्य रखें। चिंता तथा तनाव को हावी न होने दें । मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी का सहयोग करके खुशी मिलेगी। आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो) : आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

 

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : बड़ा काम करने का मन बनेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

 

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे समय अनुकूल है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें। नींद पूरी लें।

 

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। शुभ समय। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है।

 

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है।

 

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

 

कृपया ध्यान दें :  यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (24 नवम्बर 2022, वीरवार) Read More »

अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमिका के पार्थिव शरीर से रचाई शादी, कसम खाई कि कभी शादी नहीं करेगा

एक तरफ जहां देश में इन दिनों आफताब द्वारा अपनी प्रेमिका श्रद्धा का मर्डर कर शरीर के 35 टुकड़े करने की झकझोर देने वाली घटना छाई हुई है तो वहीं प्रेम से भरी एक कहानी भी सामने आई है, जिसे सुनकर आप भावुक हो जाएंगे। खबर असम की है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के मरने के बाद उसके पार्थिव शरीर से शादी रचा ली।

शादी रचाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रेमी अपनी मृत प्रेमिका की मांग भरता दिख रहा है और उसके नाम की एक माला खुद पहनता है और उसे भी माला पहनाता है, इसके बाद वह उसका माथा चूमता है। खबर तो यहां तक मिली है कि प्रेमी ने न केवल पार्थिव शरीर से शादी रचाई बल्कि कसम भी खाई कि अब वह जिंदगीभर शादी नहीं करेगा।


प्रेम से भरी यह घटना असम के मोरीगांव की है, जहां 27 वर्षीय बिटुपन तमोली कोसुआ गांव की 24 वर्षीय प्रार्थना नाम की युवती से प्रेम करता था। दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे, लेकिन बीमारी के चलते 18 नवंबर को प्रार्थना की जान चली गई। उसकी मौत की खबर सुनकर बिटुपन टूटा हुआ दिल लेकर उनके घर पहुंचा और शव से शादी रचाने की बात कही। परिवार वालों ने उसे रोका, लेकिन बिटुपन ने रोते हुए बताया कि प्रार्थना की अंतिम इच्छा थी कि वह दुल्हन बने इसलिए वह उसकी अंतिम इच्छा पूरी करना चाहता है।

उसके प्यार के आगे परिवार वाले भी झुक गए और अंतिम विदाई से पहले पूरे रीति-रिवाज से प्रार्थना के पार्थिव शरीर से शादी कर ली। शादी तो की ही अब जिंदगी भर शादी न करने की कसम भी खा ली। इस दौरान बिटुपन फूट-फूटकर रोता है।

अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमिका के पार्थिव शरीर से रचाई शादी, कसम खाई कि कभी शादी नहीं करेगा Read More »

भट्टूकलां पुलिस ने चुनाव के दौरान शराब से भरी कार पकड़ी, दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

फतेहाबाद,23 नवम्बर। जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव में गस्त व नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सतपाल निवासी पीलीमंदौरी व महाबीर निवासी मन्दरपुरा, जिला हनुमानगढ़ बताया है। दोनों के खिलाफ थाना भट्टूकलां में आबकारी अधिनियम के अलावा आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

थाना भट्टूकलां पुलिस की टीम एएसआई जयबीर के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव पीलीमंदौरी से चौपटा रोड, नहर पुल पर पहुंची तो गांव पीलीमंदौरी की तरफ से एक तेजगति से कार आती दिखाई दी। कार चालक सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और एकदम कार को रोककर वापस मोडऩे की कोशिश करने लगा लेकिन कार बंद हो गई। शक के आधार पर पुलिस टीम ने कार को रूकवाकर उसमें सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 7 कट्टे बरामद हुए।

 

इनमें से 6 कट्टों में तीन-तीन पेटी शराब व एक कट्टे में दो पेटी शराब देसी कुल 240 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे मे लेकर आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।

भट्टूकलां पुलिस ने चुनाव के दौरान शराब से भरी कार पकड़ी, दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार Read More »

तीन बच्चों सहित होद में गिरी महिला, बच्चों की गई जान

नूंह क्षेत्र के गांव खेड़ला में एक बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर घर की होद में कूद गई, आसपास के लोग शोर सुनकर वहां पहुंचे तो चारों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। तीनों बच्चों की जान जा चुकी थी, जबकि महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि बच्चों के पिता का कहना है कि दो बच्चे खेलते समय होद में गिरे, जिन्हें बचाने के लिए महिला भी गिर गई।

 

जानकारी के अनुसार खेड़ला निवासी सकूनत अपनी 10 वर्षीय बच्ची, 8 वर्षीय व 4 माह के दो बेटों सहित घर में बनी पानी की होद में कूद गई। पानी में कूदते ही महिला जब तड़पने लगी तो शोर मचा दिया। पड़ोसी मौके पर पहुंचे तब तक बच्चों की जान जा चुकी थी। घटना के समय महिला का चौथा बच्चा 12 वर्षीय शोएब स्कूल चला गया था।

महिला ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया, पुलिस इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है। वहीं मृतक बच्चों के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 10 वर्षीय शबाना व 8 वर्षीय बालक मोहम्मद साद विशेष आवश्यकता वाले थे। जो खेलते समय होदी में गिर गए और चार माह के बच्चे को गोद में लिए सकूनत उन्हें बचाने के लिए गिर गई।

तीन बच्चों सहित होद में गिरी महिला, बच्चों की गई जान Read More »

राशिफल (23 नवम्बर 2022, बुधवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। व्यस्तता बनी रहेगी । ऑफिस में सफलता मिलेगी । मित्र मण्डली का सहयोग होगा । रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है , इस पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी को समय , त्यागभाव और सहयोग अवश्य दें। सकारात्मक सोचें सकारात्मक बनें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। मान सम्मान में बढोतरी होगी । सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के आने से खर्च बढ़ेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन काफी रचनात्मक है। आज आपके स्वास्थ्य सुख पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। धर्म के प्रति रूचि बढेगी । कोई समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है । झगड़े और विवाद से बचें। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पुत्र-पुत्री या कार्यक्षेत्र की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। रिस्तेदारी में आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज शाम तक कोई खास डील फाइनल होने की सम्भावना है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। शाम तक कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। आज प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। मूल्यवान वस्तुओं को सम्भाल कर रखें । संतान की शिक्षा या किसी सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा।समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा।भौतिक विकास का योग अच्छा है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनूकूल रहेगा। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च होने का संयोगा है और यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (23 नवम्बर 2022, बुधवार) Read More »

जिला परिषद और ब्लाक समिति के लिए शांतिपूर्वक मतदान जारी

फतेहाबाद। पंचायती राज संस्थाएं जिला परिषद और ब्लाक समिति के लिए आज मतदान हुआ। आज सुबह 7 बजे से ही जिलाभर में मतदान शुरू हो गया। दोपहर 4 बजे तक सभी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान रहा। एक-दो जगहों पर हलका फुलका हंगामा हुआ, लेकिन शांति बनी रही। सभी बूथों पर पुलिस तैनात रही। वहीं संवेदनशील व अति संवेदनशील पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव ड्यूटी में लगे तमाम बड़े अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक अपनी-अपनी ड्यूटी में नजर आए। एसपी आस्था मोदी ने दिनभर फतेहाबाद जिले के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया।

 

सुबह ठंड के चलते मतदान काफी धीमा रहा, लेकिन साढ़े 9 बजे के बाद जैसे ही दिन चढऩा शुरू हुआ तो मतदान ने भी रफ्तार पकड़ी। दोपहर 5 बजकर 21 मिनट बजे तक 73 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका है। जिले में कुल 5 लाख 30 हजार 244 मतदाता हैं। जिनमें इस समय तक 3 लाख 87 हजार 550 से ज्यादा मतदाता अपना वोट डाल चुके थे। 5.21 बजे तक फतेहाबाद जिले में सबसे ज्यादा खंड जाखल में अधिक मतदान हुआ है। यहां 77.2 प्रतिशत मतदान हुआ। गांवों में जिला परिषद, ब्लाक समिति सहित सरपंच व पंच प्रत्याशियों ने अपने-अपने वोट डाले तो वहीं विधायक दुड़ाराम अपना वोट डालने के लिए पैतृक गांव एमपी रोही पहुंचे, जहां धर्मपत्नी के साथ उन्होंने मतदान किया।

उन्होंने जिलावासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की। आपको बता दें कि जिले में 629 बूथों पर आज वोटिंग हो रही है। जिसके लिए 2516 पोलिंग अफसर सहित 2732 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। 69 सुपरवाइजर व 60 ड््यूटी मैजिस्ट्रेट भी लगाए गए है। पुलिस अधीक्षक सहित सात डीएसपी, 17 निरीक्षक, 124 सहायक निरीक्षक, 1300 हवलदार व सिपाही, 750 होमगार्ड, 50 पैट्रोलिंग पार्टियों के अलावा 2732 सुरक्षाकर्मी स्टाफ लगाया गया है।

यहां हुआ हलका फुलका हंगामा

जिला परिषद के वार्ड नं. 6 का भिरडाना गांव संवेदनशील बूथों में शामिल है। यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। सुबह 11 बजे के बाद अचानक यहां हल्का फुल्का हंगामा हो गया। वार्ड से जिप प्रत्याशी ज्योति के पति दीपक भिरडाना जोर से आवाजें लगाकर लोगों को अपने चुनाव चिह्न पर वोट डालने को कह रहे थे, जिस पर पुलिस ने उन्हें इस प्रकार शोर करने पर रोक दिया। जिस पर हंगामे की स्थिति बनती देख पुलिस ने उन्हें यहां से हटा दिया। वहीं दादुपुर गांव में जिप चुनाव प्रत्याशी बीबो इंदौरा ने विधायक लक्ष्मण नापा के सुरक्षा कर्मी की वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह यहां बूथ पर लोगों पर वोटों का दबाव नापा समर्थित प्रत्याशी के लिए बना रहे थे। हालांकि बाद में शांति बनी रही।

जिला परिषद और ब्लाक समिति के लिए शांतिपूर्वक मतदान जारी Read More »