ampmnews

भाजपा के स्टार प्रचारक कुलदीप बिश्नोई व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गांव नाढोड़ी में की जनसभा

फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम भी रहे मौजूद, ट्रेक्टर पर सवार होकर जनसभा में पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, सुभाष बराला और दुड़ाराम
कुलदीप बोले पार्टी ने समीकरण बनाए, रणजीत उसमें फिट बैठे: मेरी कोई नाराजगी नहीं, मैं कोई लुगाई नहीं, जो मनाएं
फतेहाबाद। भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई आज फतेहाबाद के गांव नाढोड़ी में पहुंचे और यहां भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के पक्ष में जनसभा कर ग्रामीणों से वोटों की अपील की। जनसभा में उनके साथ राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, फतेहाबाद के विधायक चौ. दुड़ाराम सहित भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कुलदीप बिश्नोई, सुभाष बराला और दुड़ाराम एक ट्रेक्टर पर सवार होकर काफिले के साथ सभास्थल पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
ग्रामीणों ने उन्हें फूलों की मालाओं से लाद दिया। सभा को संबोधित करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आज वे अपने घर में अपने ही भाई बहनों से डॉ. अशोक तंवर के लिए वोटों की अपील करने आए हैं, उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि इलाके की जनता उनका साथ बिलकुेल उसी प्रकार से देगी जिस प्रकार से चौ. भजनलाल का दिया करती थी। उन्होंने कहा कि गांव के नाढोड़ी के लोग हमेशा उनके परिवार और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं।
चौ. भजनलाल को हमेशा आप लोगों से प्यार और आशीर्वाद दिया है। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आज देश को मजबूत करने का समय आ गया है, आज लोग आज डॉ अशोक तंवर को भारी बहुमत से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजेंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती मिलेगी और देश को फिर से तीसरी मजबूत सरकार मिलेगी, जो देश और देशवासियों के हितों के फैसले ले सकेगी। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आप लोगों ने कांगे्रस को बड़ा लंबा समय तक सत्ता में भागीदारी दी, मगर कांग्रेस ने आप लोगों को कुछ नहीं दिया, सिवाय भ्रष्टाचार और घोटालों के।
कुलदीप बिश्नोई ने अपील करते हुए कहा कि डॉ. अशोक तंवर के वोट देकर एक सशक्त सरकार बनाने में अपना अमूल्य सहयोग दें। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मेरी भाजपा में किसी से कोई नाराजगी नहीं है, और यह मैं खुले तौर मंच से कहता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठी अफवाह फैल रहे हैं, हम पूर्ण रूप से मोदी जी को मजबूत करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मैं और मेरे फ्लोअर भाजपा के पक्ष में ही मतदान करेंगे।

हिसार सीट को लेकर उन्होंने कहा कि हिसार सीट से उम्मीदवार बड़े मार्जन से जीतेंगे और मजबूती के साथ लोकसभा पहुंचेगे। उन्होंने कहा कि कुलदीप को मनाने की भ्रम फैलाए जा रहे हैं, मैं कोई लुगाई थोड़ा हूं, जो मनाएंगे, मैं तो पूरे तरीके से राजी हूं। टिकट किसी को मिले ना मिले, यह पार्टी के फैसले होते हैं, पार्टी को कई चीजें देखने होती हैं, कई समीकरण देखने होते हैं, रणजीत चौटाला समीकरण में फिट बैठ रहे होंगे, मेरी कोई नाराजगी नहीं है, पूर्ण रूप से भाजपा के साथ हूं।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में देश में कई ऐसे कार्य हुए जो पहले की सरकारों में कभी नहीं हुए। देश को मजबूत नेता और नेतृत्व मिला, जिसने देश का नाम विश्व पटल पर सुनहरे अक्षरों में लिखने का काम किया। देश की जनता के लिए कई अहम फैसले लिए और योजनाएं बनाकर देशवासियों को समर्पित की। देश के गरीब, बेसहारा वर्ग के लिए अन्न से लेकर छत का प्रबंध किया, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों का जीवन स्तर उठाने के लिए योजनाएं बनाई और उन्हें क्रियांवित किया।

महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए योजनाएं लेकर आए, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े हो सके। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा के नागरिक एक बार फिर से 10 की 10 सीटों पर कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करेंगे और देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में सहयोग करेंगे।

फतेहाबाद के विधायक चौ. दुड़ाराम ने सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक तंवर के लिए वोटों की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किए हैं। किसानों के लिए मजदूरों के लिए योजनाएं बनाई। किसानों को भावांतर योजना का लाभ दिया, कृषि जोखिम को कम करने के लिए बीमा योजना, किसानों को उनकी फसलों का पैसा सीधा उनके खाते तक पहुंचाया।

वहीं देश और प्रदेश में विकास के कई ऐसे कार्य किए हैं, जो पहले की सरकारों में कभी नहीं हुए। चौ. दुड़ाराम ने ग्रामीणों से डॉ. अशोक तंवर को वोट देने की अपील की और कहा देश में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने में हर ग्रामीण अपना पूर्ण सहयोग करे और भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को जीता कर लोकसभा भेजें।

भाजपा के स्टार प्रचारक कुलदीप बिश्नोई व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गांव नाढोड़ी में की जनसभा Read More »

दुखद हादसे में गई दो दोस्तों की जान : 10वीं के छात्र रतिया से लौट रहे थे गांव बलियाया, ट्राला ने स्कूटी को मारी टक्कर

फतेहाबाद। रतिया क्षेत्र में देर शाम एक भयानक सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों दसवीं के छात्र थे और शाम को ट्यूशन के बाद वापस रतिया से अपने गांव बलियाला लौट रहे थे कि सामने से आ रहे ट्राला ने उनकी स्कूटी को टक्कर दे मारी। बताया जा रहा है कि ट्राला द्वारा उन्हें कुछ फीट तक घसीटा गया। दोनों को गंभीर हालत में रतिया के नागरिक अस्पताल में लाया गया, दोनों गम्भीर हालत के चलते हिसार रेफर कर दिया गया और रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार बलियाला निवासी 14 वर्षीय जतिन और उसका दोस्त 14 वर्षीय विश्वजीत रतिया के एक निजी स्कूलों में दसवीं की क्लास में पढ़ते थे। कल वे स्कूल गए और उसके बाद शाम को ट्यूशन लगाने के बाद रतिया में लकड़ी का काम करने वाले जतिन के पिता के पास चले गए।

विश्वजीत के दादा बलियाला के पूर्व सरपंच केसर सिंह ने बताया कि दोनों शाम को रतिया से स्कूटी पर सवार होकर गांव के लिए निकल पड़े। उन्होंने बताया कि जब वह गांव मिराना के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्राला ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और कुछ फीट तक घसीटता हुआ ले गया। आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी और तुरंत युवकों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। दोनों की सांसें चल रही थी लेकिन गम्भीर हालत के चलते दोनों को रेफर कर दिया गया। बाद में दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव और रतिया में शोक की लहर व्याप्त है। परिजन अभी हिसार में पोस्ट मार्टम व पुलिस कार्रवाई में जुटे हैं।

दुखद हादसे में गई दो दोस्तों की जान : 10वीं के छात्र रतिया से लौट रहे थे गांव बलियाया, ट्राला ने स्कूटी को मारी टक्कर Read More »

आज का राशिफ़ल 16 मई 2024

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें तो सही है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे , दाम्पत्य जीवन का पूर्ण सुख मिलेगा। मेहनत व सूझबूझ से कार्यक्षेत्र पर संतुष्टि मिलेगी व मान सम्मान बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी न करें। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य न करें। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व दें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण सम्बन्धों में खटास आ सकती है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है। लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे। किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा । आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान कर सकते हैं। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयों का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी।आज स्त्री पक्ष से झगड़ा न करें , काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।

 

कृपया ध्यान दें
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

आज का राशिफ़ल 16 मई 2024 Read More »

देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए तानाशाह भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी जनता: कुमारी सैलजा

नरवाना, 15 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने कहा कि ये चुनाव सैलजा का नहीं आपका अपना है। जब जनता का साथ हो और बुजुर्गो का आशीर्वाद हो तो सफलता मिलती है।

भाजपा के 10 साल के कुशासन को खत्म करना है। भाजपा ने जाति व धर्म के नाम पर बांटने का काम किया है। इस भाईचारे, देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए तानाशाह भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाना है।

 

कुमारी सैलजा ने बुधवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव दनोदा कलां, दनोदा खुर्द, कलोरा कलां सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित करते हुए हाथ के निशान के सामने वाला बटन दबाने की अपील की। दादा रामसर तीर्थ, बाबा बिचपुरी की की पावन धरा व सर्वजात जातीय बिनैण खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि आप लोगों ने मुझसे चुनाव लड़ने के लिए जो आह्वान किया उसके आधार पर पार्टी ने मुझे यहां से उम्मीदवार घोषित किया है। अब यह चुनाव मेरा अकेली का नहीं बल्कि आप सबका है। आप लोगों ने मेरे पिता जी चौ. दलबीर सिंह व मुझे अब तक जितना प्यार दिया उसके लिए मैं आपकी सदैव आभारी रहूंगी।

उन्होंने कहा कि जब हम सरकार में थे तो क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी, भाई रणदीप सुरजेवाला काम को लेकर सबसे आगे रहते थे। हम दोनों बहन भाई साथ है आप सोच सकते हो कि क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया, चुनाव में जनता काम का हिसाब मांग रही है तो भाजपा बे सिर पैर की बात कर रही है, कोई काम करवाया हों तो काम पर बात कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन में अंहकार व बौखलाहट साफ नजर आने लगी है। भाजपा ने अपने शासन में किसी का भी भला नहीं किया। लोगों को गुमराह किए रखा, मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा उन्हें रोकने के बजाए खुला छोड़ दिया।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के साथ सत्ता में आएगी उसके बाद सभी के लिए लाभकारी योजनाएं लागू की जाएंगी और प्रदेश व देश का विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस के पांच न्याय के तहत 25 गारंटियों को लागू किया जाएगा ताकि हर वर्ग खुशहाल हो सकें और देश एक बार फिर विकास की रफ्तार पकड़ सके। उन्होंने कहा कि हर गरीब परिवार की एक महिला को साल में एक लाख रुपए देकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जाएगा। सिलेंडर के रेट आधे करके महिलाओं को मंहगाई से राहत देने का काम करेंगे। भाजपा वाले तो महिलाओं के मंगलसूत्र पर टिप्पणियां करके महिलाओं का अपमान कर रहे है। इसी प्रकार आंगनवाडी वर्कर, आशा वर्कर का मानदेय बढ़ाने का काम करेंगे। कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग पुरानी पेंशन की बहाली को लागू करेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एमएसपी को कानून दर्जा देने से पीछे भाग रही है किसानों की अनदेखी की जा रहा है, जिस देश का अन्नदाता कमजोर होता है वह देश मजबूत नहीं हो सकता, पिछले दस सालों में भाजपा ने देश को काफी पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कल भी किसानों के साथ थी आज भी है और सदा रहेगी। उन्होंने कहा कि श्रमिक न्याय के तहत मजदूरों को स्वास्थ्य का अधिकार देने न्यूनतम मजदूरी 400 प्रतिदिन सुनिश्चित करने के लिए रोजगार गारंटी का वादा है, कृषि लागत एवं मूल्य आयोग को एक वैधानिक निकाय बनाया जाएगा। किसान से बीमा राशि के अनुसार प्रीमियम दिया जाएगा और सभी को निपटाना 30 दिनों के भीतर ही किया जाएगा। बड़े गांव छोटे शहरों में किसानों को खोदरा बाजार स्थापित किया जाएगा ताकि किसान अपनी उपज की आसानी से ला सके और उपभोक्ताओं को बेच सके। देश की आधी आबादी, यानि हर महिला को सम्मान देने के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा में शामिल किए 05 न्याय में नारी न्याय को भी जगह दी है। इसके लिए महिलाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जाएंगी और उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

कुमारी सैलजा ने कहा कि पार्टी ने अपने घोषणापत्र में नारी न्याय के तहत देश की महिलाओं को पांच गारंटी देने का वादा किया है। राहुल-खड़गे द्वारा दी गई इन गारंटी में महालक्ष्मी गारंटी, आधी आबादी-पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री, सावित्री बाई फुले छात्रावास शामिल हैं। यानी, इन गारंटी के तहत गरीब परिवार की हर एक महिला को सालाना एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में महिलाओं को 50 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है और सभी लोग अहंकारी शासन से मुक्ति चाहते हैं।

सारे भेदभाव भुलाकर कांग्रेस को वोट दें:सुरजेवाला
इस मौके पर जनसमुह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव चौ. रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बड़ी बहन कुमारी सैलजा से काफी पुराना रिश्ता है, क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को नहीं भूला जा सकता, उनके समक्ष जो भी काम रखा उसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि सारे मतभेद मिटाकर कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के निशान के सामने वाला बटन जरूर दबाना। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से कोई भी वर्ग खुश नहीं है क्योंकि भाजपा के काम ही ऐसे है, आज भाजपा को जुमलेबाज कहा जाने लगा है। भाजपा ने जनता का हर समय शोषण किया है, देश की जनता अब इस तानाशाह सरकार से मुक्ति चाहती है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व मंत्री रामभज लोथर, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, पूर्व विधायक सूबे सिंह पुनिया, विद्यारानी दनौदा, बिजेंद्र सुरजेवाला, सतबीर दबलैन, अमनदीप बेलरखा, ईश्वर नैन दनौदा, करण सिंह लितानी, अनीता ढुल बड़सीकरी, मा. चांद बहादुर, मंदीप नैन दनौदा, पूर्व सरपंच बलवान नैन, महेंद्र, पूर्व सरपंच कृष्ण दनौदा, फूल सिंह श्योकंद, सूबे सिंह समैण, रमेश बामल, सज्जन सिंह आदि मौजूद थे।

 

देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए तानाशाह भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी जनता: कुमारी सैलजा Read More »

आज का राशिफ़ल 15 मई 2024

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण संस्था के साथ जुड़ने का आपको मौका मिल सकता है। जो कि आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकालें। इस समय प्राकृतिक चीजों पर अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक व आत्मिक शांति महसूस होगी। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की मदद से आपकी हर समस्या हल हो सकती हैं। आत्म संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज मान प्रतिष्ठा बढेगी । रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे । इस समय दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों से संपर्क स्थापित करें। आपको बाहरी गतिविधियों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। इनकम के सोर्स भी अभी कमजोर रहेंगे। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । इस समय ग्रह स्थितियां और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। संतान के कैरियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । पारिवारिक सुख मिलेगा । इस समय बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें। क्योंकि अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नया करने का प्लान अभी स्थगित कर दें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपको जीवन की एक नई दिशा प्रदान करेगी। और आप अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझाने के लिए आज समय उचित है। खुद के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास तथा आत्मबल को मजबूत बनाकर रखें। इस समय आपको कई आर्डर तथा अनुबंध हासिल होने वाले हैं। ऑफिस में भी आपके उचित कार्यों की वजह से कोई अथॉरिटी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मनोहारी रहेगा। बस इस समय भावनाओं के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना स्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। संतान प्राप्ति संबंधी भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जिससे पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा करने के लिए यह उचित समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। व्यवसायिक स्थिति अब बेहतर हो रही है। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी लेकिन इनकी वजह से कोई भी काम नहीं रुकेगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर ध्यान रखना जरूरी है। सामाजिक दायरा मान सम्मान देगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका समय सावधान रहने का है। कार्यालय अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर अवश्य रखें, इनकी मिली भगत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा दस्तावेजों को संभालकर रखें। ऑफिस में भी कुछ राजनीतिक वातावरण जैसा बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से बहुत अधिक राहत और सुकून प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका समय मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। दूरदराज के अपने संपर्क सूत्रों में और अधिक मजबूती लाने की जरूरत है। सरकारी सेवा वाले लोगों का काम ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर परिवर्तन या यात्रा संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसे अंजाम देने के लिए उचित समय है। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें और उस पर अमल भी करें। आपके लिए यह बहुत ही लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। किसी मित्र से सोशल मीडिया पर बात हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

🙏धन्यवाद।🙏

आज का राशिफ़ल 15 मई 2024 Read More »

बीजेपी के जुमलों को भली प्रकार से समझ चुकी है जनता: कुमारी सैलजा

सिरसा, 14 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाति व धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने हमेशा 36 बिरादरी को जोड़ने का काम किया है। हम भाईचारे को बढ़ावा देते है। राजनीति अगल बात है पर भाईचारा राजनीति से ऊपर उठकर कायम रखना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद किसानों, मजदूरों, गरीबों व महिलाओं की समस्याओं का मिल बैठ कर समाधान करेंगे, आपको धरने प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कुमारी सैलजा मंगलवार को ऐलनाबाद के गांव माधोसिंघाना, मल्लेकां, भूर्टवाला, पोहडका, बार एसोसिएशन परिसर, ऐलनाबाद, खारी सुरेरां, धोलपालिया सहित विधानसभा क्षेत्र में अनेक गांवों व शहरी इलाकों में जनसभाओं को संबोधित कर रही थीं।

अपने संबोधन में कहा कि कुमारी सैलजा ने कहा कि पिछले दस सालों में बीजेपी ने कोई विकास कार्य करवाए नहीं किए इसलिए अब विकास की बात न करके लोगों को बेतुकी बातों से भ्रमित करने में लगे हुए है। अब लोग इनके जुमलों को समझ चुके है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास और भाईचारे की बात की है। राहुल गांधी ने 10 हजार किलोमीटर की यात्रा के जरिए देश के हर कोने में रहने वाले व्यक्ति के दुख-दर्द को जाना, उसकी पीड़ा को समझा। उसी हिसाब से कांग्रेस के घोषणा पत्र को न्याय पत्र नाम दिया, जिसमें 5 न्याय व 25 गारंटी जनता को देने का ऐलान किया गया है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में इस जुमले के होर्डिंग्स लगवा दिए हैं कि वह 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। जबकि, हकीकत तो यह है कि यह राशन साल 2013 के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदान किया जाता है, जिसे डॉ. मनमोहन सिंह ने पारित किया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका विरोध किया था। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) की रीब्रांडिंग के अलावा कुछ और नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जब आबादी 141 करोड़ है तो इसके तहत 95 करोड़ लोगों को सब्सिडी वाला राशन मिलना चाहिए, न कि सिर्फ 80 करोड़ लोगों को।

कुमारी सैलजा ने कहा कि 2021 में जनगणना कराने में मोदी सरकार की विफलता के कारण ही आज केवल 81 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है। 14 करोड़ और भारतीय कानूनी तौर पर राशन के हकदार हैं, लेकिन मोदी सरकार की इस विफलता के कारण अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह चुनाव व्यक्ति, जाति, धर्म का चुनाव नहीं है, यह सभी का चुनाव है। लोकतंत्र व संविधान बचाने का चुनाव है। किसी के फायदे या नुकसान का चुनाव नहीं है। मोदी ने साल 2014 में सत्ता हासिल करने से पहले कहा था कि हर व्यक्ति को 15 लाख देंगे, मिले क्या? हर साल 2 करोड नौकरी, यानी 10 साल में 20 करोड़ देने को कहा था, पर किसी को कुछ नहीं मिला। किसान की आमदनी दोगुनी करने को कहा था, पर आमदन आधी रह गई है। दलित, पिछड़ों की उन्नति के लिए काम करने की बात कही थी, पर कोई काम नहीं किया।

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि अब जनता को समझ में आ चुका है कि मोदी व आरएसएस मिलकर देश का संविधान खत्म कर देंगे, लोकतंत्र की हत्या कर देंगे। इसलिए जनता ने चुनाव में इन्हें सबक सिखाने के लिए वोट के जरिए चोट करनी है। संविधान को बचाने के लिए, आने वाली पीढियों के भविष्य की रक्षा के लिए, महंगाई से निजात पाने के लिए लोग कांग्रेस व इंडिया गठबंधन से उम्मीद लगाए हुए हैं, इसलिए ही वे साथ भी खड़े हैं। इस दौरान नोहर के विधायक अमित चचाण, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, पवन बैनीवाल, संतोष बैनीवाल, गोपीराम चाडीवाल, मलकील सिंह खोसा, राम सिंह सोलंकी, लाधू राम पुनियां, अनिल खोड, करनैल सिंह आदि उपस्थित थे।

गुरराज खट्टर एवं प्रदीप खट्टर ने बीजेपी छोड़ थामा कांग्रेस का दामन
सिरसा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के नजदीकी रहे खट्टर परिवार ने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कुमारी सैलजा की उपस्थिति में गुरराज खट्टर एवं प्रदीप खट्टर ने अपने साथियों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। उन्होंने कहा कि बीजेपी में कार्यकर्ता को वो मान-सम्मान नहीं मिलता जो कांग्रेस में मिलता है। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वालों को पूरा मान-सम्मान किया जाएगा।

बीजेपी के जुमलों को भली प्रकार से समझ चुकी है जनता: कुमारी सैलजा Read More »

दिल्ली में मां-बेटा और हरियाणा में बाप-बेटे को सताने लगी है चिंता: मनोहर लाल

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकसित भारत बनाने के लिए करें मतदान: डा. अशोक तंवर

सिरसा, 14 मई। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज ऐलनाबाद हलके के गांव माधोसिंघाना में सजे विजय संकल्प रैली के मंच पर बड़े ही अनोखे अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत ठेठ मारवाड़ी शैली से की। उन्होंने जैसे ही मारवाड़ी में कहा कि ‘सगला नै मेरी और मोदी जी की ओर सूं राम रामÓ तो पूरा पंडाल झूम उठा और सभी ने बड़े ही उत्साह से राम-राम दोहराया। यह रैली ऐलनाबाद के कप्तान मीनू बैनीवाल के संयोजन में हुई। भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के समर्थन में आयोजित इस रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़े ही चुटीले अंदाज में कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत ऐसी हो चली है कि दिल्ली में तो मां-बेटा और हरियाणा में बाप-बेटे को चिंता सताने लगी है।

चूंकि पूरे देश और प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है और इसी लहर के नाते वे साफ कह सकते हैं कि जहां हम हरियाणा की सभी 10 सीटें फिर से जीतने जा रहे हैं वहीं भाजपा पूरे देश भर में 400 पार का लक्ष्य हासिल करेगी। ऐलनाबाद से अपना दशकों पुराना रिश्ता होने की बात कहते हुए मनोहर लाल बोले कि वे यहां साल 1990 से आ रहे हैं और ऐलनाबाद की हर गली व गांव से खूब परिचित हैं। उन्होंने रैली के संयोजन मीनू बैनीवाल व पार्टी की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा में आज शाम तक हम सभी 90 हलकों में विजय संकल्प रैली पूरी कर लेंगे और सिरसा संसदीय क्षेत्र के ऐलनाबाद हलके के गांव माधोसिंघाना में आज इस रैली का समापन हो रहा है और इसमें मीनू बैनीवाल ने खूब मेहनत करके ये साबित किया है कि वे राजनीति के साथ साथ जनसेवा के रूप में भी सक्रिय हैं। यहां आने वाले इस जनसैलाब को देखकर ये साफ हो गया है कि सिरसा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंंगे।

मोदी के दस सालों को सराहा तो विपक्षी गठबंधन पर बोला हमला

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालों के कार्यांे का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इन 10 सालों में देश ने नई बुलंदियों को छुआ है। उन्होंने कहा कि आज अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी प्रधानमंत्री मोदी से सलाह लेते हैं। मनोहर लाल ने यूक्रेन-ब्रिटेन के साथ छिड़े युद्ध के संदर्भ में कहा कि इस युद्ध के कारण हमारे देश के हजारों बच्चे वहां फंस गए थे तो उनकी सलामती के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उन दोनों राष्ट्राध्यक्षों को फोन करके न केवल युद्ध रुकवाया बल्कि वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला। यही नहीं अन्य देशों के लोगों को भी इसका लाभ मिला। मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन दस सालों में इस कदर देश को आगे लाकर खड़ा कर दिया कि विपक्षीदल घबरा गए हैं। चाहे धारा 370 हटाने की बात हो या अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की बात को, देश में जी-20 की अध्यक्षता की बात हो, मेघालय, असम, त्रिपुरा, नागालैंड को देश की मुख्यधारा से जोडऩे की बात हो, अर्थव्यवस्था के मामले में देश को ऊंचाइयां प्रदान करने की बात हो, हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को उन्नतशील बनाया है और आज स्थिति ये हो गई है कि दस सालों के काम विपक्षीदलों के 55 सालों के शासन पर भारी पड़ रहे हैं।

मनोहर लाल ने कहा कि ये लोग तो इन कामों की बात तो छोडि़ए जब इन्हें राम-राम कहा जाता है तब भी ये लोग चिढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षीदलों का एक समूह देश में लोगों के बीच गलतफहमी लाने का प्रयास कर रहा है कि भाजपा 400 पार सीटें लाकर देश के संविधान को खत्म करना चाह रहे हैं जबकि मैं ऐसे लोगों को कहना चाहता हूं कि हमारा ये लक्ष्य संविधान को खत्म करना नहीं बल्कि देश को और मजबूत सरकार देने के लिए है मगर विपक्षीदल इस नारे से भी घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि चलो हम तो ये कहते हैं कि हमारी सरकार आ रही है और देशवासियों को भी पता है कि नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे मगर विपक्षीदलों के पास प्रधानमंत्री का कौन सा चेहरा है? इस सवाल का जवाब इन लोगों के पास भी नहीं है।

भारत को विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए कमल का दबाएं बटन: तंवर

भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा परिवारवाद पर आधारित पार्टी नहीं है। वर्करों व जनता से पूछकर फैसला लेती है और इसी आधार पर उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। तंवर ने कहा कि पिछले 2 महीने से ज्यादा वक्त से वे चुनाव प्रचार अभियान के तहत सभी 9 हलकों में जा चुके हैं। यहां जाने पर ये देखा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र का समान रूप से विकास करवाया है। जमाल में करीब 80 करोड़ की लागत से विकास कार्य चल रहे हैं तो शाहपुरिया में 40 करोड़ रुपए का प्रोजैक्ट लगाया जा रहा है। बिना पर्ची-बिना खर्ची सरकार ने योग्य युवाओं को जो नौकरियां दी हैं, उसकी प्रदेशभर में चर्चा है और देश में इसकी मिसाल दी जाती है। किसानों को 4500 करोड़ रुपए किसान सम्मान निधि योजना के तहत दिए गए। सरकार ने नाले खाले बनवाए।

उन्होंने कहा कि यह देश का चुनाव है, इसलिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकसित भारत बनाने के लिए सबको मतदान करना है। चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 25 मई को ईवीएम का बटन दबाते समय ये ध्यान जरूर रखिए कि देश को कौन सही दिशा में ले जा सकता है और आने वाली पीढिय़ों का भविष्य किसके शासन में संवर सकता है। तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत बुनियाद रखी है, चाहे राम मंदिर निर्माण हो, धारा 370 व तीन तलाक कानून का खात्मा हो या करतारपुर कोरिडोर का निर्माण हो अथवा लखपति दीदी बनाने का संकल्प हो, हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने उपस्थितजनों का आह्वान किया कि वे आगामी 5 सालों में प्रधानमंत्री ने देश को दुनिया तीसरी अर्थ व्यवस्था बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए 25 मई को कमल का बटन दबाएं।

सरकारी योजनाओं को एक क्लिक में जनता तक पहुंचाया मनोहर लाल ने: सांसद सुनीता दुग्गल

सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि वर्ष 2019 में जब वे यहां आई तब पता चला कि यहां की करीब 75 प्रतिशत की आबादी ग्रामीण आंचल में रहती है तब कुछ लोगों ने कहा कि वे ग्रामीणों के साथ कैसे तालमेल बैठा पाएंगी। जब गांव में जाना शुरू किया तो यहां के लोगों ने उन्हें सिर आंखों पर बैठाया। इतना प्यार व स्नेह दिया जिसे वे कदापि नहीं भूल सकती। उन्होंने कहा कि सिरसा की सांसद बनने के बाद उन्होंने यहां के विकास के लिए हर संभव कार्य किए। रेलवे के क्षेत्र में काफी काम करवाए। सुनीता दुग्गल ने कहा कि डा. अशोक तंवर 15 साल से आपके बीच हैं, एक बार सांसद बन चुके हैं। उन्होंने उपस्थितजनों का आह्वान किया कि वे तंवर को उनसे ज्यादा मतों से विजयी बनाने का काम करें। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए सांसद ने कहा कि मनोहर लाल को डिजिटल सी.एम. भी कहा जाता है। उन्होंने सरकारी योजनाओं को एक बटन में लोगों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने मनोहर लाल को संत की संज्ञा दी।

हलके के 850 युवा बिना पर्ची-खर्ची के लगे सरकारी नौकरी: मीनू बैनीवाल

रैली संयोजक कप्तान मीनू बैनीवाल ने ऐलनाबाद हलके में अपनी टीम द्वारा करवाए गए समाज हितैषी कार्यांे को सिलसिलेवार गिनवाया। मीनू बैनीवाल ने कहा कि उनकी टीम ने ऐलनाबाद में 50 बैड का सरकारी अस्पताल बनाया। माधोसिंघाना में 30 बैड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नया रूप दिया। इसके अलावा चौपटा, कागदाना, जमाल, दड़बा के अलावा राजस्थान के रामगढ़ में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सामुदायिक स्वास्थ्य कें्रद तैयार करवाया। मीनू बैनीवाल ने कहा कि सरकार की विभिन्न स्कीमों का लाभ उठाते हुए हमने 54 अत्याधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना करवाई, जिसमें हलके के बच्चे-बच्चियां ज्ञान हासिल करने आते हैं।

मीनू बैनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को साधुवाद देते हुए कहा कि आपने बिना पर्ची-बिना खर्ची जो सिस्टम बनाया उसके चलते हलके के साढ़े 800 युवा सरकारी नौकरी पाने में सफल हुए। उन्होंने कहा कि हमारी टीम 168 गौशालाओं में तन मन धन से सेवा कर रही है। इसी का प्रतिफल है कि यहां 105 किलोमीटर के दायरे में एक भी गाय विचरती हुई नजर नहीं आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से घग्घर में सफाई करवाने की मांग की साथ ही कहा कि हमारी टीम ने आधी घग्गर को तो साफ कर दिया है जबकि शेष को आप करवा दें। उनकी टीम अब तक 40 हजार लोगों की नेत्र जांच करवा चुकी है जिनमें से 4100 नेत्ररोगियों के ऑपरेशन करवाए जा चुके हैं तथा 21300 लोगों को उनके घर द्वार जाकर चश्मे वितरित किए गए हैं। मीनू बैनीवाल ने उपस्थितजनों को आह्वान किया कि वे अशोक तंवर को मीनू बैनीवाल समझे और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

ये रहे मौजूद

ऐलनाबाद हलके के गांव माधोसिंघाना में हुई विजय संकल्प रैली में मंच संचालन पार्टी की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने किया जबकि इस मौके पर सिरसा के विधायक गोपाल कांडा, कालांवाली के पूर्व विधायक बलकौर सिंह, रानियां के पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, सुरेंद्र पूनियां, वेद फुला, गोबिंद कांडा, जगदीश चोपड़ा अमीरचंद मेहता, नीकू राम, नरेश कटारिया, बनवारी तलवाडिय़ा, मंजीत धालीवाल, योगेश शर्मा, सतबीर बैनीवाल, कृष्ण कंबोज, नत्थूराम, विनोद नागर, भावना शर्मा, कर्ण दुग्गल, प्रिंस बिश्नोई, सुखविंद्र बराड़, विनोद जांदू, विनोद सरपंच, भूपेष मेहता, भूरा राम डूडी, मुकेश लाखनान, हनुमान कुंडू, नंदलाल बैनीवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

दिल्ली में मां-बेटा और हरियाणा में बाप-बेटे को सताने लगी है चिंता: मनोहर लाल Read More »

दिग्विजय चौटाला ने जेजेपी विधायक बबली को बताया हरियाणा का एकनाथ शिंदे : बोले पीठ में छुरा घोपा, हुड्डा पर भी बरसे

दिग्विजय बोले : हमारे बनाए पीएम हमारे सगी नहीं हुए तो बबली को तो हमने पंचायत मंत्री बनाया था, लाखों कार्यकर्ताओं ने जेजेपी को खड़ा किया, कल का आया आदमी 2 मिनट में पार्टी कब्जाना चाहे तो यह संभव नहीं

फतेहाबाद। जेजेपी पर लगातार हमलावर हो रहे पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को अब पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने करारा जवाब दिया है। आज फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला पीठ में छुरा घोपने वाला बता डाला और कहा कि हमारे बनाए गए प्रधानमंत्री तक हमारे सगे नहीं हुए, इन्हें तो फिर भी हमने पंचायत मंत्री ही बनाया था। उन्होंने बबली को हरियाणा का एकनाथ शिंदे बता डाला और कहा कि बबली नहीं बबली के अंदर खट्टर बोल रहे हैं। साथ ही दिग्विजय चौटाला ने हुड्डा को घेरते हुए उन्हें भाजपा का बी टीम बताया।


दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बबली के सारे प्रयास फेल हो चुके हैं, वो हरियाणा के एकनाथ शिंदे बनना चाहते थे, वे पीठ में छुरा घोपना चाहते थे, लेकिन सभी विधायकों ने उन्हें सावधान कर दिया, जिससे उनका जो हश्र हुआ, वो सबके सामने है। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार का इतिहास गवाह रहा है कि हर किसी ने धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि उनके परदादा चौ. देवीलाल को भजनलाल ने तब धोखा दिया, जब सरकार बननी थी। फिर चौ.देवीलाल ने विश्वनाथ प्रताप सिंह को प्रधानमंत्री बनाया तो उन्होंने धोखा देखते हुए उनको उनके ही पद से हटा दिया। इसके बाद भी संघर्ष जारी रहा, फिर इनेलो बनी, अब जेजेपी बनी। साजिशों से हमेंं कोई फर्क नहीं पड़ा, हम मजबूत रहे, आगे भी लड़ाई लड़ते रहेंगे।

दिग्विजय ने कहा कि उन्होंने इनेलो छोड़ते समय पार्टी का डंडा, झंडा, सिंबल वहीं छोड़ दिया और अपना अलग घर बनाया, यदि हम सब हथिया लेते तो लोग माफ नहीं करते, लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष से अब जेजेपी को खड़ा किया तो कोई कल का आया आदमी 2 मिनट में पार्टी कब्जाना चाहे तो यह हरियाणा में संभव नहीं, महाराष्ट्र में ही संभव है।

चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों पर हुए हमले को उन्होंने निंदनीय बताया और कहा कि सभ्य समाज में हर कोई इसकी निंदा कर रहा है, जिनका नाम लेकर प्रदर्शन करने वाले हमला कर रहे हैं, वो किसान नेता टिकैत भी इसकी निंदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान हो गई है, वो कांग्रेस के लोग थे, जेपी के साथ उनकी तस्वीरें तक सामने आ चुकी हैं।

जेजेपी को भाजपा की बी टीम बुलाए जाने के सवाल पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बी टीम जेजेपी नहीं बल्कि गुलाबी गैंग है, वो लोग बी टीम हैं, जिन्होंने श्रुति चौधरी की टिकट कटवाकर दान सिंह को इसलिएि दिलवाई, ताकि हुड्डा अपने बेटे को जिता सकें, हरियाणा में उम्मीदवार तक नहीं मिले और राज बब्बर व सतपाल ब्रह्मचारी के रूप बाहरी उम्मीदवार लाए, खट्टर के सामने डमी कैंडीडेट उतार दिया। बी टीम तो वो हैं, जो अपनी एक सीट जीतने के लिए सारे नेताओं, सारी पार्टी को कुर्बान करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हुड्डा अपनी जिम्मेवारी मजबूती से निभाएं, आज वे सरकार को गिरा क्यों नहीं रहे हैं? हुड्डा ने कहा था कि भाजपा सरकार को तोडऩे की जिम्मेवारी विपक्ष की है तो दुष्यंत ने अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए तुरंत फ्लोर टेस्ट के लिए लेटर लिख दिया, हुड्डा ने काह कि राष्ट्रपति की मांग करो तो दुष्यंत ने हां कर दी, लेनिक हुड्डा ही पलट गए। अब वे कहते हैं कि दुष्यंत अपने 10 एमएलए दिखाएं, तो उन्हें इतना तो ज्ञान होना चाहिए कि विधायकों की परेड सड़क पर नहीं विधानसभा में होगी, जिस दिन विधानसभा सेशन होगा, उस दिन दुष्यंत अपने 10 विधायकों के साथ सेशन में पहुंच जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सिरसा में सैलजा को जाने वाला हर वोट सिरसा और फतेहाबाद हलके के खिलाफ हुड्डा को जाएगा। उसका फायदा हुड्डा गुट ही उठाने वाला है। जो पैसे के बल पर कांग्रेस की टिकटें खरीद सकते हैं, वो कल को कांग्रेस को भी खरीद लेंगे। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, पार्टी प्रत्याशी रमेश खटक, वरिष्ठ नेता कुलजीत कुलडिय़ा, जतिन खिलेरी, दिनेश बंसल आदि मौजूद रहे।

दिग्विजय चौटाला ने जेजेपी विधायक बबली को बताया हरियाणा का एकनाथ शिंदे : बोले पीठ में छुरा घोपा, हुड्डा पर भी बरसे Read More »

आज का राशिफ़ल 14 मई 2024

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। ऑफिस के काम में आप व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है व कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यालय में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उसके साथ घर पर लंच का आनन्द ले सकते हैं। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिशते बेहतर बने रहेंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यालय का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने अधिकारी की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक होंगे।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। आप कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएगें। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

🙏धन्यवाद।🙏

आज का राशिफ़ल 14 मई 2024 Read More »

अब हर व्यक्ति कहता है दिल्ली में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार : कुमारी सैलजा

कांग्रेस की सरकार बनने पर आधी की जाएगी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत, 25 लाख रुपये तक के इलाज का हर व्यक्ति के लिए किया जाएगा प्रबंध,  कांग्रेस युवाओं को देगी पक्की नौकरी, किसानों का कर्जा करेगी माफ, एमएसपी को देगी कानूनी दर्जा

चंडीगढ़/रतिया, 13 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि इस समय देश में बदलाव की हवा चल रही है हर व्यक्ति कहने लगा है और मानने लगा है कि इस बार दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो भी वायदा किया है उसे पूरा किया जाएगा, रसोई गैस सिलेंडर जो आज एक हजार रुपये में मिल रहा है सरकार आने पर उसकी कीमत आधी की जाएगी, युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी, किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा, एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा, गरीब परिवार की एक महिला को प्रति वर्ष एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

कुमारी सैलजा ने सोमवार को रतिया विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों को दौरा कर जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में अपील की। कुमारी सैलजा जिस भी गांव में जा रही है गांव की फिरनी पर सैकडों युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उनके स्वागत के लिए फूल मालाएं लेकर खड़े होते है। कुमारी सैलजा की सभाओं में अन्य की अपेक्षा भीड़ बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए एक एक दिन कम होता जा रहा है, गर्मी भी बढ़ रही है तो राजनीतिक पारा भी चढ़ रहा है। अब तो हर व्यक्ति कहने लगा है कि इस बार दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी। ये एक बड़ा परिवर्तन दिखाई दे रहा है, उन्होंने कहा कि लोग अब मोदी का भाषण ही सुनने नहीं जाते क्योंकि उनका भाषण देश की संस्कृति से मेल नहीं खाता है, कांग्रेस में किसी भी नेता ने ऐसा भाषण कभी नहीं दिया और न ही ऐसा भाषण सिखाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि इस भाषण और उसकी भाषा से साफ जाहिर हो रहा है कि इंडिया गठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपाई बौखला गए है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम रहे मनोहरलाल की पीठ थपथपाई और दूसरे दिन ही सीएम बदल दिया।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा नेताविहीन हो चुकी है, हरियाणा में भाजपा ने जो 10 उम्मीदवार मैदान में उतारे है उनमें से छह कांग्रेस से लिये हुए हैं। यानि भाजपा को चुनाव मैदान में उतारने के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले 10 सालों से जनता से झूठ बोलकर राजनीति कर रही है, लोग भाजपा को जुमलेबाज करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं, युवा, किसान, दलित, पिछड़े, कर्मचारी, व्यापारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर्स सब परेशान है, भाजपा आज 36 बिरादरी की दुश्मन बनी हुई है। किसान की आयु दुगनी तो नहीं हुई पर आर्थिक रूप से उसकी कमर टूट चुकी है, देश का गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपसे वायदा करती है कि जो गारंटी आपको दी है उसे शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा क्योंकि कांग्रेस जो कहती है वह करती है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी, किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा, एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा, फसलों के मुआवजे की अदायगी 30 दिन में की जाएगी। गरीब परिवार की एक महिला को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये दिए जाएंगे। युुवाओं को नशे की गर्त से निकालकर समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जाएगा, एप्रेंटिस के समय एक लाख रुपये देकर बाद में उनकी पक्की नौकरी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो भी गारंटी दी है उसे शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड का लाख एक सीमित वर्ग को दिया जा रहा है पर कांग्रेस की सरकार बनने पर 25 लाख रुपये तक के इलाज का हर व्यक्ति के लिए प्रबंध किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र ने मेरे पिता स्व. चौ. दलबीर सिंह का साथ दिया, उसके बाद लोग कदम से कदम मिलाकर मेरे साथ चले। आप लोगों के आह्वान पर मैं आपके दरबार में हाजिर हूं। ये चुनाव मेरा नहीं अब आपका है, आप ही मुझे जिताकर संसद में भेजेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और उसे बचाने का समय आ गया है, 25 मई को हाथ के निशान के सामने वाला बटन जरूर दबाना।

 

इस अवसर पर कुमारी सैलजा के साथ उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सांसद चरनजीत सिंह रोड़ी, पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व विधायक राजपाल भूखडी, पूर्व विधायक रिसाल सिंह, सरदार जयपाल सिंह लाली, अरविंद शर्मा, मंगतराम लालवास, कृष्णा पुनिया, डॉ. विरेंद्र सिवाच, कृष्णा फोगाट, सुरेंंद्र वर्तिया, चंद्रमोहन पोटलिया, सतबीर भूथन, परमजीत कौर, अमरदीप बराड आदि मौजूद थे।

सैलजा 14 मई को करेंगी ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र का दौरा
सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) कुमारी सैलजा 14 मई को ऐलनाबाद विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। वे 14 मई की सुबह 9.30 बजे – गांव माधोसिंघाना, 10.15 बजे – मल्लेकां, 11.00 बजे – भुरटवाला, 11.45 बजे – पोहडक़ा, 12.30 बजे – बार एसोसिएशन परिसर ऐलनाबादमें, 01.15 बजे – खारी सुरेरां, 02.00 बजे – धोलपालिया, 02.45 बजे – तलवाड़ा खुर्द, 03.30 बजे – मौजूखेड़ा, 04.15 बजे – कुत्ताबढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी और जनसभाओं को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही वे ऐलनाबाद शहर में रोड शो करेंगी। जो शाम 05.00 बजे – लक्कड़ मंडी से शुरू होकर उधम सिंह चौक से अनाज मंडी तक जाएगा। इसके बाद वे 07.00 बजे – वार्ड नंबर 10 (श्रीराम सिंह भांभू के घर के नजदीक), 07.40 बजे – वार्ड नंबर 5, 6 और 7 नजदीक बिजली घर, 08.15 बजे – वार्ड नंबर 1, 2 और 3 नजदीक गुड़ मंडी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

अब हर व्यक्ति कहता है दिल्ली में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार : कुमारी सैलजा Read More »