November 2022

तीन बच्चों सहित होद में गिरी महिला, बच्चों की गई जान

नूंह क्षेत्र के गांव खेड़ला में एक बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर घर की होद में कूद गई, आसपास के लोग शोर सुनकर वहां पहुंचे तो चारों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। तीनों बच्चों की जान जा चुकी थी, जबकि महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि बच्चों के पिता का कहना है कि दो बच्चे खेलते समय होद में गिरे, जिन्हें बचाने के लिए महिला भी गिर गई।

 

जानकारी के अनुसार खेड़ला निवासी सकूनत अपनी 10 वर्षीय बच्ची, 8 वर्षीय व 4 माह के दो बेटों सहित घर में बनी पानी की होद में कूद गई। पानी में कूदते ही महिला जब तड़पने लगी तो शोर मचा दिया। पड़ोसी मौके पर पहुंचे तब तक बच्चों की जान जा चुकी थी। घटना के समय महिला का चौथा बच्चा 12 वर्षीय शोएब स्कूल चला गया था।

महिला ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया, पुलिस इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है। वहीं मृतक बच्चों के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 10 वर्षीय शबाना व 8 वर्षीय बालक मोहम्मद साद विशेष आवश्यकता वाले थे। जो खेलते समय होदी में गिर गए और चार माह के बच्चे को गोद में लिए सकूनत उन्हें बचाने के लिए गिर गई।

तीन बच्चों सहित होद में गिरी महिला, बच्चों की गई जान Read More »

राशिफल (23 नवम्बर 2022, बुधवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। व्यस्तता बनी रहेगी । ऑफिस में सफलता मिलेगी । मित्र मण्डली का सहयोग होगा । रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है , इस पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी को समय , त्यागभाव और सहयोग अवश्य दें। सकारात्मक सोचें सकारात्मक बनें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। मान सम्मान में बढोतरी होगी । सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के आने से खर्च बढ़ेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन काफी रचनात्मक है। आज आपके स्वास्थ्य सुख पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। धर्म के प्रति रूचि बढेगी । कोई समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है । झगड़े और विवाद से बचें। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पुत्र-पुत्री या कार्यक्षेत्र की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। रिस्तेदारी में आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज शाम तक कोई खास डील फाइनल होने की सम्भावना है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। शाम तक कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। आज प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। मूल्यवान वस्तुओं को सम्भाल कर रखें । संतान की शिक्षा या किसी सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा।समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा।भौतिक विकास का योग अच्छा है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनूकूल रहेगा। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च होने का संयोगा है और यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (23 नवम्बर 2022, बुधवार) Read More »

जिला परिषद और ब्लाक समिति के लिए शांतिपूर्वक मतदान जारी

फतेहाबाद। पंचायती राज संस्थाएं जिला परिषद और ब्लाक समिति के लिए आज मतदान हुआ। आज सुबह 7 बजे से ही जिलाभर में मतदान शुरू हो गया। दोपहर 4 बजे तक सभी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान रहा। एक-दो जगहों पर हलका फुलका हंगामा हुआ, लेकिन शांति बनी रही। सभी बूथों पर पुलिस तैनात रही। वहीं संवेदनशील व अति संवेदनशील पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव ड्यूटी में लगे तमाम बड़े अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक अपनी-अपनी ड्यूटी में नजर आए। एसपी आस्था मोदी ने दिनभर फतेहाबाद जिले के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया।

 

सुबह ठंड के चलते मतदान काफी धीमा रहा, लेकिन साढ़े 9 बजे के बाद जैसे ही दिन चढऩा शुरू हुआ तो मतदान ने भी रफ्तार पकड़ी। दोपहर 5 बजकर 21 मिनट बजे तक 73 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका है। जिले में कुल 5 लाख 30 हजार 244 मतदाता हैं। जिनमें इस समय तक 3 लाख 87 हजार 550 से ज्यादा मतदाता अपना वोट डाल चुके थे। 5.21 बजे तक फतेहाबाद जिले में सबसे ज्यादा खंड जाखल में अधिक मतदान हुआ है। यहां 77.2 प्रतिशत मतदान हुआ। गांवों में जिला परिषद, ब्लाक समिति सहित सरपंच व पंच प्रत्याशियों ने अपने-अपने वोट डाले तो वहीं विधायक दुड़ाराम अपना वोट डालने के लिए पैतृक गांव एमपी रोही पहुंचे, जहां धर्मपत्नी के साथ उन्होंने मतदान किया।

उन्होंने जिलावासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की। आपको बता दें कि जिले में 629 बूथों पर आज वोटिंग हो रही है। जिसके लिए 2516 पोलिंग अफसर सहित 2732 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। 69 सुपरवाइजर व 60 ड््यूटी मैजिस्ट्रेट भी लगाए गए है। पुलिस अधीक्षक सहित सात डीएसपी, 17 निरीक्षक, 124 सहायक निरीक्षक, 1300 हवलदार व सिपाही, 750 होमगार्ड, 50 पैट्रोलिंग पार्टियों के अलावा 2732 सुरक्षाकर्मी स्टाफ लगाया गया है।

यहां हुआ हलका फुलका हंगामा

जिला परिषद के वार्ड नं. 6 का भिरडाना गांव संवेदनशील बूथों में शामिल है। यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। सुबह 11 बजे के बाद अचानक यहां हल्का फुल्का हंगामा हो गया। वार्ड से जिप प्रत्याशी ज्योति के पति दीपक भिरडाना जोर से आवाजें लगाकर लोगों को अपने चुनाव चिह्न पर वोट डालने को कह रहे थे, जिस पर पुलिस ने उन्हें इस प्रकार शोर करने पर रोक दिया। जिस पर हंगामे की स्थिति बनती देख पुलिस ने उन्हें यहां से हटा दिया। वहीं दादुपुर गांव में जिप चुनाव प्रत्याशी बीबो इंदौरा ने विधायक लक्ष्मण नापा के सुरक्षा कर्मी की वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह यहां बूथ पर लोगों पर वोटों का दबाव नापा समर्थित प्रत्याशी के लिए बना रहे थे। हालांकि बाद में शांति बनी रही।

जिला परिषद और ब्लाक समिति के लिए शांतिपूर्वक मतदान जारी Read More »

राशिफल (22 नवम्बर 2022, मंगलवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन व्यस्तता भरा लेकिन उत्तम रहेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । परिवार में सामंजस्य बनेगा। संतान सुख मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में बाधा आयेगी। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आएगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आयेगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। साझेदारी से लाभ होगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मनोनूकुल रहेगा। टुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। राजकाज में सफलता मिलेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा।धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ घरेलू समस्या आयेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनूकूल रहेगा । कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। कुछ परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। उदर-विकार हो सकता है। कठिन परिश्रम करना पडेगा। धन का लाभ मिलेगा । हल्की परिवारिक समस्याएं चलती रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें। आराम करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज सितारे कम अनुकूल हैं । गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानी रहेगी। खान पान का ध्यान रखें अन्यथा उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में कष्ट रह सकता है। दैनिक कार्य में हल्की बाधाएं आयेंगी। ज्यादा सोचने से मानसिक अशांति रहेगी। राजकाज में विलम्ब होगा। निर्माण में प्रगति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन लगभग सही रहेगा । व्यय अधिक होगा। कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। हल्की घरेलू समस्याएं आयेंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (22 नवम्बर 2022, मंगलवार) Read More »

मालगाड़ी पर चढ़ क्रोस कर रहा था प्लेटफॉर्म, हाई वोल्टेज तारों के चपेट में आया, बुरी तरह जलने से गई जान

फतेहाबाद। टोहाना के गांव जमालपुर शेखा स्थित रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर शाम को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जहां एक व्यक्ति मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर प्लेटफार्म की बिजली की तारों की चपेट में आ गया और उसकी आग लगने से दर्दनाक मौत हो गई। और काफ़ी देर तक व्यक्ति वहाँ तड़पता रहा।

 

इस घटना के बाद स्टेशन हड़कम्प मच गया और वहाँ लोग एकत्रित हो गए। मृतक की पहचान जमालपुर के रहने वाले 50 वर्षीय बक्शी नामक व्यक्ति के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस वहाँ पहुँची और मृतक के शव को अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक़ सोमवार देर शाम को समय अनुसार हिसार से लुधियाना जाने वाली 045 75 रेलगाड़ी जैसे ही जमालपुर स्टेशन पर पहुंची तो वहाँ मालगाड़ी खड़ी थी।

 

 

उक्त व्यक्ति सवारी गाड़ी से उतर कर मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर दूसरी ओर जा रहा था और वह हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से जल गया और लाइनों में जा गिरा। इस घटना पर जोरदार धमाका होने के बाद रेलवे कॉलोनी में आसपास के दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे उस समय व्यक्ति के कपड़ों में आग लगी थी जिसे तुरंत लोगो ने बुझाया । जीआरपी पुलिस आने के बाद मृतक के शव को टोहाना के नागरिक अस्पताल में ले जाया जाएगा और पुलिस मामले की जांच करेगी।

मालगाड़ी पर चढ़ क्रोस कर रहा था प्लेटफॉर्म, हाई वोल्टेज तारों के चपेट में आया, बुरी तरह जलने से गई जान Read More »

कार पर आए चोर… फतेहाबाद में दो जगह तोडऩे चाहे ताले, नहीं टूटे

फतेहाबाद। चोरों के हौसले बुलंद है और आए दिन सेंधमारी को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। अब तो चोर कार पर सवार होकर आने लगे हैं। बीती आधी रात को कार पर सवार होकर आए तीन युवकों ने शहर के अलग-अलग जगहों पर दुकानों के ताले तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही जगह सफल नहीं हो पाए। दोनों ही जगहों के सीसीटीवी फुटेज में वे किसी रॉड जैसी चीज से ताले तोड़ते नजर आ रहे हैं, जिनमें एक ने टोपी पहनी हुई है। एक घटना डीएसपी रोड पर हुई तो दूसरी घटना रतिया चुंगी रोड की है।


जानकारी के अनुसार डीएसपी रोड पर चोर कार में सवार होकर आए और जनरल स्टोर की दुकान का ताला तोडऩे का प्रयास किया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग उठ गए और पुलिस की गाड़ी भी वहां आती देखकर चोर वहां से रफूचक्कर हो गए, जिससे चोरी की बड़ी वारदात होने से टल गई। बीती देर रात करीब सवा 12 बजे कार पर सवार होकर दो युवक डीएसपी रोड पर आरके जनरल स्टोर पर पहुंचे, जहां उन्होंने ताला तोडऩे का प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान आसपास के लोग उठ गए। जिस पर आरोपी वहां से कार पर सवार होकर फरार हो गए।

इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं रतिया चुंगी रोड पर एक गारमेंट शॉप पर भी कार सवार तीनों युवकों ने चोरी का प्रयास किया। यहां पर दो बार युवक कार पर आते हैं और दोनों बार असफल रहते हैं।

कार पर आए चोर… फतेहाबाद में दो जगह तोडऩे चाहे ताले, नहीं टूटे Read More »

राशिफल (21 नवम्बर 2022, सोमवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । किसी अधूरे कार्य के पूर्ण होने से धनागम सुनिश्चित होगा। आज आपके सामाजिक व्यवहारों में वृद्धि होगी । मध्यान के बाद सेहत के साथ साथ कार्य क्षेत्र में भी सुधार होगा। परिजनों से मधुरता बनाएँ रखे । गुस्से पर नियन्त्रण रखें। योगा व हल्का व्यायाम करें , स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा । स्वभाव से चंचल रहेंगे । किसी की भी बातो को बिना तथ्य जाने सच न माने । बुरानी बीमारियों में आज थोड़ा सुधार आएगा फिर भी लापरवाही से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आय-व्यय लगभग समान ही रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में होगा। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों को मेहनत से प्रसन्न करें । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे लेकिन परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो ही जाएगी। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे उधार आज किसी से ना लें। सेहत सही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि करेगा । व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे । सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। बड़ो का आशीर्वाद फलिल होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप दिन का समय शांति से बिताएंगे । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे । सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। धर्म कर्म में रुचि लेंगे पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा। सेहत सही रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपकी महात्त्वकांक्षाये बढ़ चढ़ कर रहेंगी। कार्य व्यवसाय में जल्दबाजी न करने की सलाह है मन लगाकर कार्य करें परिणाम सुखद होंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। मध्यान के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मधुरता रखें । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलिल होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोनुकूल ही रहेगा । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा । भाई व मित्र के सहयोग से सफलता मिलेगी । आध्यात्मिक विचारों में और वृद्धि होगी । दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा। अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें । कार्य क्षेत्र पर भाईचारे का ध्यान रखे। घरेलू वातावरण को मधुर बनाएँ । सेहत सामान्य रहेगी ।

कृपया ध्यान दें ;
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

धन्यवाद।

राशिफल (21 नवम्बर 2022, सोमवार) Read More »

घर बेटी पैदा हुई तो रेहड़ी वाले ने सारा दिन फ्री खिलाये गोलगप्पे

नारनौल। घर में कन्या के जन्म पर अब लोग मिसाल के तौर पर कुआं पूजन करने लगे हैं लेकिन नारनौल में एक गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति ने अनूठा ही उदाहरण पेश कर दिया। इस शख्स के घर बेटी का जन्म हुआ तो उसने पूरा दिन लोगों की फ्री में गोलगप्पे खिलाये। बाकायदा उसने अपनी रेहड़ी पर नोटिस भी चस्पाया जिस पर लिखा था ‘लकड़ी होने की खुशी में आज free सेवा’।

लोगों ने भी ना केवल इस ऑफर का फायदा उठाया बल्कि गोलगप्पे खाकर उसे बेटी होने पर बधाई दी। पूरे शहर में आज इस बात की चर्चा रही। मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले उदय सैनी के घर आज लड़की पैदा हुई थी। उसे इतनी खुशी हुई कि उसने आज फ्री में गोलगप्पे खिलाने की ठान ली। शहर में जब इस बात का पता चला तो लोगों का वहां गोलगप्पे खाने के लिए तांता लग गया।

घर बेटी पैदा हुई तो रेहड़ी वाले ने सारा दिन फ्री खिलाये गोलगप्पे Read More »

सरपंची के चुनाव हारे प्रत्याशी को ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो और 2.11 करोड़ देकर किया सम्मानित

रोहतक। हरियाणा के पंचायत चुनाव में एक उम्मीदवार ऐसा भी रहा जो चुनाव हार कर भी जीत गया। बात कर रहे हैं रोहतक जिले के गांव चिड़ी के एक रोचक मामले का, जहां चुनाव हारने वाले प्रत्याशी काला चेयरमैन को ग्रामीणों का भरपूर प्यार मिला। ग्रामीणों ने एक बड़ा समारोह आयोजित कर उन्हें 2 करोड 11 लाख रुपये की नकदी भेंट की और एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी दी।

गांव के लोगों ने कहा कि यह उनके लिए प्रत्येक सम्मान है, पूरे गांव ने रुपए इकट्ठा किया और इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में धर्मपाल चेयरमैन बेहद गर्व महसूस करते हुए बोले कि वह इस सम्मान को भूल नहीं पाएंगे और गांव में हर कार्य में अपना बढ़-चढ़कर योगदान देंगे और जो नए सरपंच बने हैं उनका भी साथ देंगे।

बता दें कि रोहतक में दूसरे चरण में पंचायत चुनाव हुए थे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के किलोई क्षेत्र का गांव चिड़ी जहां पर दो उम्मीदवार नवीन कुमार और धर्मपाल उर्फ काला चेयरमैन ने चुनाव लड़ा था। नवीन 66 वोट से जीत गए थे और धर्मपाल हार गए थे। ग्रामीणों ने भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए हारे हुए प्रत्याशी के लिए एक बड़ा कार्यक्रम किया। आपको बता दें कि धर्मपाल 2000 से लेकर 2005 तक ब्लॉक समिति लाखन माजरा के चेयरमैन रहे और उनकी माता भी बाद में सरपंच रही।

सरपंची के चुनाव हारे प्रत्याशी को ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो और 2.11 करोड़ देकर किया सम्मानित Read More »

राशिफल (20 नवम्बर 2022, रविवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज अवसर मिल सकता हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यस्त रहने पर भी आराम के लिए समय मिल जाएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा। संतान के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। आराम कम मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें।

 

कृपया ध्यान दें ; यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (20 नवम्बर 2022, रविवार) Read More »