Haryana

Election contest on Sirsa Lok Sabha seat is exciting, there will be a tough fight between two former Congress state presidents Kumari Selja and Ashok Tanwar.

Haryana political news : सिरसा लोकसभा सीट पर अशोक तंवर व सैलजा आमने सामने, सैलजा को भीतरघात का खतरा

Haryana political news : हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 8 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस बार सिरसा लोकसभा में चुनावी मुकाबला रोमांचक होने वाला है। कांग्रेस ने सिरसा से कुमारी सैलजा और भाजपा ने डा. अशोक तंवर को टिकट दिया है। रोमांचक बात यह है कि दोनों ही प्रत्याशी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। तंवर काफी समय पहले ही चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और इसका उन्हें बेनिफिट मिलेगा। सैलजा को कल टिकेट मिली है और अब उनके पास महीने से भी कम समय प्रचार का बचा है। इसमें भी भीतरघात का खतरा बन रहा है।

 

लंबे समय से उम्मीदवार तलाश रही कांग्रेस पार्टी में सिरसा लोकसभा के लिए जब कुमारी सैलजा को उम्मीदवार बनाया गया तो कांग्रेस का एक पूरा धड़ा उनसे अलग नजर आने लगा है। हुड्डा ग्रुप के नेताओं ने पूरी तरह से अपनी पार्टी की ही उम्मीदवार से दूरी बना ली है, जो सैलजा के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। कांग्रेस भवन में बीती शाम सैलजा की उम्मीदवारी तय होने के बाद पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, वीरभान मेहता, संदीप नेहरा और नवीन केडिया आदि नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस करके खुशी जाहिर की वहीं हुड्डा गुट के नेताओं ने इससे दूरी बना ली है। फ़तेहाबाद में बलवान सिंह और टोहाना में बलज़ींद्र ठरवी ने ही टिकट का स्वागत किया है, लेकिन अन्य कांग्रेसी नेता दूरी बनाते नजर आ रहे हैं।

 

खबर है कि कांग्रेस के कालांवाली से विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व ओएसडी डॉ. केवी सिंह, डबवाली के विधायक अमित सिहाग, पूर्व चेयरमैन अमीर चावला, राजकुमार शर्मा की चुप्पी ने सैलजा की उम्मीदवारी पर ही एक तरह से प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। एक बात तो कंफर्म है अगर हुड्डा गुट ने साथ ना दिया तो सैलजा की राह आसान नजर नही आती।

 

गौरतलब है की, कुमारी सैलजा 1991 और 1996 में सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। साल 1998 में हुए संसदीय चुनाव में डा. सुशील इंदौरा से पराजित होने के बाद सैलजा ने अंबाला का रुख कर लिया था। अब सैलजा की फिर से सिरसा में वापसी हो गई है। 1996 के बाद अब वह 2024 में सांसद का चुनाव सिरसा से लड़ रही हैं।

कुमारी सैलजा के पिता चौधरी दलबीर सिंह दिग्गज राजनीतिक रहे हैं। वे चार बार सिरसा से सांसद रह चुके हैं। 1966 को हरियाणा केस्थापना के बाद 1967 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार वह सिरसा लोकसभा से सांसद बने थे। इसके बाद 1971, 1980 और 1984 में भी सांसद बने।

 

 

 

वहीं सिरसा से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने 2009 के लोकसभा चुनाव सिरसा लोकसभा से चुनाव लड़ा था और यह सीट उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी INLD के डा. सीता राम को 35499 मतों के अंतर से हरा कर जीती थी। 2014 में डा. अशोक तंवर इस सीट पर इनेलो के चरणजीत सिंह रोड़ी से हार गए थे। 2019 में उनको भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने हराया था।

 

सिरसा में कब कौन बना सांसद

सांसद साल
चौधरी दलबीर सिंह 1967, 1971, 1980 और 1984
चांदराम 1977
हेतराम 1988 और 1989
कुमारी सैलजा   1991 और 1996
सुशील इंदौरा  1998 और 1999
आत्मा सिंह गिल 2004
अशोक तंवर  2009
चरणजीत सिंह रोड़ी  2014
सुनीता दुग्गल 2019

 

 

 

 

 

 

 

 

Haryana political news : सिरसा लोकसभा सीट पर अशोक तंवर व सैलजा आमने सामने, सैलजा को भीतरघात का खतरा Read More »

Due to increasing heat, Haryana government issued orders in schools, bell will ring 3 times to remind to drink water, programs will not be held in sunlight

Heatwave alert : गर्मी बढ़ने से हरियाणा सरकार ने स्कूलों में किए आदेश जारी, पानी पीने की याद दिलाने को 3 बार बजेगी घंटी, धूप में नहीं होंगे कार्यक्रम

Heatwave alert : प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है और लू से बच्चों को बचाने के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश के सभी स्कूलों में एक एडवाइजरी जारी कर दी गई है, जिसमें अब सभी स्कूलों में पानी पीने के लिए तीन बार घंटी बजेगी।

इसके साथ-साथ विभाग के द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि, स्कूल में कोई भी प्रोग्राम धूप (Heatwave alert ) में नहीं होगा और इसके साथ ही खिड़कियों को भी किसी कपड़े या फिर पर्दे से ढका जाएगा, ताकि बच्चों को राहत मिल सके।

 

 

एजुकेशन ऑफिसर करनैल सिंह संधावा स्कूल स्टाफ को दी हितायतें

इस एडवाइजरी के जारी होते ही आज यमुनानगर के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर करनैल सिंह संधावा ने स्कूलों में जाकर इन निर्देशों के बारे में बताया और स्कूल के स्टाफ को भी हिदायतें दी हैं कि, सख्ती से इनका पालन करवाया जाए। इस एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि स्कूलों (Heatwave alert ) में ओआरएस के गोल भी प्रर्याप्त मात्रा में होने चाहिए।

Heatwave alert : गर्मी बढ़ने से हरियाणा सरकार ने स्कूलों में किए आदेश जारी, पानी पीने की याद दिलाने को 3 बार बजेगी घंटी, धूप में नहीं होंगे कार्यक्रम Read More »

Case of one and a half year old innocent being shot, accused who provided weapon arrested

Haryana Crime news : डेढ़ साल के मासूम को गोली लगने का मामला, हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Haryana Crime news : गांव लाठ में डेढ़ साल के मासूम को संदिग्ध अवस्था में गोली लगने के मामले में सीआईए टीम ने आरोपी पिता को हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव मोहाना निवासी अमन उर्फ सूखा है। उसे न्यायालय में पेश करने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

 

12 अप्रैल की रात को गांव लाठ (Haryana Crime news) में अजय की उनके पिता जोरा सिंह के साथ कहासुनी हो गई थी। अजय ने अपने पिता पर गोली चला दी। अजय की पत्नी हिमांशी ने बीच-बचाव किया तो गोली बेटे अयांश की बाजू में लग गई। गोली लगने के बाद अजय हथियार लेकर भाग गया।

 

 

वहीं हिमांशी व उनके ससुर घायल अवस्था में अयांश को खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Haryana Crime news) में ले गए। जहां पर घायल का इलाज कराया गया। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

 

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता अजय को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने अजय को अवैध पिस्तौल उपलब्ध कराने के आरोपी अमन को बड़ौता के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Haryana Crime news : डेढ़ साल के मासूम को गोली लगने का मामला, हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार Read More »

The man swallowed rat poison and returned home from work at night. Police is investigating the matter

Haryana news : व्यक्ति ने निगली चूहे खाने की दवाई, रात को काम से लौटा था घर ! पुलिस कर रही मामले की जांच

Haryana news : गांव गोलागढ़ में चूहे मारने की दवा निगलने से एक मौत हो गई। जूई कलां पुलिस थाना ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की वहीं शव का वीरवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

 

 

पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि गांव गोलागढ़ (Haryana news) निवासी विक्रम (28) रात को बाहर काम के लिए गया हुआ था। वह अल सुबह घर लौटा और उसने चूहे मारने की दवा को निगल लिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता रोडवेज में बतौर चालक लगे हैं। वहीं वे दो भाई थे। विक्रम दो बच्चों का पिता था । जूई कलां पुलिस थाना की महिला जांच अधिकारी रेनू ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। वहीं इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।

 

Haryana news : व्यक्ति ने निगली चूहे खाने की दवाई, रात को काम से लौटा था घर ! पुलिस कर रही मामले की जांच Read More »

Even Bollywood actresses fail in front of these dancers from Haryana, people get fascinated by their beauty.

Haryana Cinema Update : हरियाणा की इन डांसर्स के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फेल, खूबसूरती पर फिदा हो जाते है लोग

Haryana Cinema Update : हरियाणवीं डांसर्स की एक अलग दीवानगी दर्शको में दिखाई देती है। जब कोई हरियाणवीं डांसर स्टेज पर परफार्म करने पहुंचती है तो दर्शकों की भीड़ को काबू करना मुश्किल हो जाता है। यहीं वजह है कि दिन ब दिन हरियाणवीं डांसर की पॉपुलेरिटि बढ़ती जा रही है। सपना चौधरी हो या फिर गोरी नागोरी स्टेज पर इनका अलग जलवा देखने को मिलता है। 

 

 

इसी बीच आज हम आपको हरियाणा की कुछ ऐसी मशहूर डांसर के नाम बताएंगे, जिनके आगे बॉलीवुड भी फेल है। दर्शकों में इन डांसर्स का एक अलग क्रेज देखने को मिलता है। 

1.    सपना चौधरी : इसमें सबसे पहले नंबर पर नाम आता है, सपना चौधरी का। मशहूर डांसर सपना चौधरी अपने जबरदस्त डांस के लिए काफी पापुलर है। सपना चौधरी के स्टेज शो देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ जाती है। 

 

2.  गोरी नागोरीः   इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती गोरी नागोरी आती है। गोरी नागोरी (Haryana Cinema Update) का डांस भी देखने लायक होता है। गोरी नागोरी के ठुमके दर्शकों को उनका दीवाना बना देते है।

3.  प्रांजल दहियाः  वहीं तीसरे नंबर पर प्रांजल दहिया का नाम है।  प्रांजल दहिया इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बात डांस की करें तो प्रांजल दहिया डांस में सपना चौधरी को भी टक्कर देती हुई नजर आती है। 
4. प्रांजल दहियाः  वहीं  लिस्ट में मुस्कान बेबीका नाम भी शामिल है। मुस्कान बेबी (Haryana Cinema Update) इन दिनों अपने डांस को लेकर काफी लोकप्रिय है। स्टेज पर मुस्कान बेबी के ठुमके देखने लायक होते है। मुस्कान बेबी के धमाकेदार डांस की दीवानगी अकसर दर्शकों में देखने को मिलती है। 

Haryana Cinema Update : हरियाणा की इन डांसर्स के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फेल, खूबसूरती पर फिदा हो जाते है लोग Read More »

Congress tried to remove the thorn from the thorn, Know the intentions of giving ticket to Satpal Brahmachari

Sonipat Lok Sabha Congress Candidate : कांग्रेस ने चला कांटे से कांटा निकालने का दांव, जानिए सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट देने के इरादे

Sonipat Lok Sabha Congress Candidate : हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट से उम्मीदवार उतारने में भले ही कांग्रेस ने थोड़ी देर की है, लेकिन कांटे से कांटा निकालने का बड़ा दांव चलकर पार्टी ने मुकाबले को दिलचिस्प बना दिया है। सतपाल ब्रह्मचारी के रूप में कांग्रेस ने जिन धर्मगुरु को मैदान में उतारा है, उन्होंने अपने प्रबंधन वाली धर्मशालाओं और आश्रमों के जरिए इलाके के लोगों की सेवा और मदद का काम पहले से हाथ में ले रखा है।

 

हरिद्वार, पांडु पिंडारा और गांगोली मंदिर जाने वाले सोनीपत और जींद के श्रद्धालुओं के लिए ब्रह्मचारी चिर-परिचित नाम हैं और पूरे क्षेत्र में उनके प्रशंसक मौजूद हैं।

 

 

सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट देने से कॉग्रेंस को क्या होगा फायदा ?

अयोध्या में राम मंदिर के भावनात्मक मुद्दे के साथ चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के नए उम्मीदवार मोहनलाल बड़ाैली के सामने हरिद्वार के श्री राधा कृष्ण धाम के परमाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को मैदान में उतारकर कांग्रेस ने एक साथ कई तीर (Sonipat Lok Sabha Congress Candidate) साधने की कोशिश की है।

 

1.  सोनीपत क्षेत्र के ब्राह्मण वोट अब दोनों उम्मीदवारों में बंटेंगे।

2. ब्रह्मचारी को भूपेंद्र सिंह हुड्डा का साथ मिलने से जाट वोटों का ध्रुवीकरण भी उनके पक्ष में हो सकता है।

3. मोहनलाल बड़ौली सोनीपत के राई क्षेत्र से विधायक हैं तो ब्रह्मचारी का रिश्ता भी संसदीय क्षेत्र के सफीदों से रिश्ता है।

4. सतपाल के नाम पर कांग्रेस के सभी धड़े एकमत होने से पार्टी को एक करने में मदद मिलेगी।

5. उनके पक्ष में हरिद्वार से कई दूसरे आश्रम के महंत और संत प्रचार करने सोनीपत आ सकते हैं।

6. वो मूलरूप से जींद के गांगोली के रहने वाले हैं। यह क्षेत्र सफीदों विधानसभा में आने के साथ सोनीपत लोकसभा में भी आता है।

 

 

 

 हरिद्वार नगरपालिका के अध्यक्ष रह चुके है

गौरतलब है कि, सतपाल ब्रह्मचारी ने साल 2022 में हरिद्वार विधानसभा सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता मदन कौशिक के खिलाफ कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। हार के बावजूद उन्हें मार्च 2023 में हरिद्वार महानगर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने सियासी पारी की शुरुआत 2003 में कर दी थी, जब वह हरिद्वार नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए थे।

इसके बाद 2012 में वह विधानसभा का चुनाव लड़े। 2017 में टिकट नहीं मिला तब भी वह सक्रिय रहे और 2022 में फिर विधानसभा का टिकट ले आए। इस बार उन्होंने सोनीपत लोकसभा का टिकट हासिल कर कांग्रेस में अपनी पकड़ का परिचय दिया है।

 

 

किसी बैंक या संस्था का कोई कर्ज नहीं है , न आपराधिक केस

बता दें कि, साल 2022 में हरिद्वार विधानसभा का चुनाव लड़ते समय उन्होंने अपने नामांकन में जानकारी दी थी कि, वह राधाकृष्ण ब्रह्मचारी के शिष्य हैं। उन पर किसी बैंक या संस्था का कोई कर्ज नहीं है। उन्होंने ब्रह्मचारी होने के साथ अपने पास एक वाहन होने की जानकारी दी थी। हालांकि वह हरिद्वार में दो आश्रमों से जुड़े हैं।

 

Sonipat Lok Sabha Congress Candidate : कांग्रेस ने चला कांटे से कांटा निकालने का दांव, जानिए सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट देने के इरादे Read More »

Congress released the list of 8 candidates, shocking names came out, Brijendra did not get the ticket.

Haryana congress candidate list : कांग्रेस ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची, चौंकाने वाले नाम आए सामने, बृजेंद्र को नहीं मिला टिकट

Haryana congress candidate list : हरियाणा में लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने सूची जारी कर दी है। अंबाला से वरूण चौधरी, सिरसा से कुमारी सैलजा, हिसार से जय प्रकाश को टिकट दिया गया है। करनाल से पूर्व सीएम के सामने दिव्यांशू बूद्धिराजा को मैदान में उतारा है। सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट दिया गया है। रोहतक से फिर से दीपेंद्र हुड्डा को प्रत्याशी बनाया है। भिवानी महेंद्रगढ़ से भी राव दान सिंह को टिकट दिया गया है। फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।

गुरुग्राम से अभी टिकट फाइनल नहीं हुआ है। हिसार से हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए बृजेंद्र सिंह को टिकट नहीं मिला है। हिसार से जय प्रकाश को टिकट दिया गया है।

 

कांग्रेस ने सूची जारी कर दी है।

 

करनाल से पूर्व सीएम के सामने दिव्यांशु बुद्धिराजा

करनाल से कांग्रेस(Haryana congress candidate list)  ने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, एनएसयूआई के नेता और पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रधान दिव्यांशु बुद्धिराजा को टिकट दिया है। 31 वर्ष साल के दिव्यांशु बुद्धिराजा करनाल के रहने वाले हैं। टिकट का आधार दीपेंद्र हुड्डा, राहुल गांधी के नजदीकी होना माना जा रहा है। वह बीजेपी प्रत्याशी मनोहर लाल के खिलाफ खुलकर बोलते हैं। दिव्यांशु बुद्धिराजा युवा पंजाबी चेहरा है। उनके सामने भाजपा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके मनोहर लाल बड़ी चुनौती होंगे।

 

भिवानी महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी बनाए गए राव दान सिंह

कांग्रेस (Haryana congress candidate list) ने भिवानी महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह को टिकट दिया है। उनकी उम्र 64 साल है और एमए, एलएलबी, एमबीए, कानून और व्यक्तिगत प्रबंधन में डिप्लोमा किया हुआ है। राव दान सिंह प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के करीबी हैं। उनके सामने भाजपा के धर्मवीर सिंह प्रत्याशी हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर लगातार दो चुनाव जीत चुके हैं। राव दान सिंह 2000, 2005, 2009, 2019 महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे हैं।

 

 

अंबाला से इन्हें मिला टिकट

कांग्रेस (Haryana congress candidate list) ने अंबाला से वरूण चौधरी को टिकट दिया है। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की है। वह मुलाना एससी सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। उनको टिकट मिलने की वजह युवा चेहरा, हरियाणा विधानसभा में प्रश्नों को मजबूती से रखने वाले, पिता पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर फूल चंद मुलाना का भी प्रभाव माना जा रहा है। उनके सामने अपनी विधानसभा से बाहर एक्टिव न रहना एक चुनौती हो सकती है। भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ उनके पति दिवंगत रतन लाल कटारिया के प्रति लोगों की भावना भी हो सकती है।

 

 

रोहतक से फिर से प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा

उम्र 46
शिक्षा बीटेक, एमबीए व लॉ
क्यों मिला टिकट कांग्रेस के दिग्गत नेता भूपेंद्र हुड्डा के बेटे व रोहतक से तीन बार के सांसद

चुनौती क्या : नॉन जाट का विश्वास जीतना

राजनीति सफर : दीपेंद्र हुड्डा ने 2005 में 27 साल की उम्र में पहला चुनाव लड़ा और रोहतक से सांसद बने। साथ ही 2009 व 2014 में जीतकर हैट्रिक लगाई, लेकिन 2019 में भाजपा के अरविंद शर्मा से 7 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए। 2020 में दीपेंद्र हुड्डा राज्यसभा के सदस्य बने। कांग्रेस के टिकट पर वे अब पांचवीं बार रोहतक से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं।

 

सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी

सतपाल ब्रह्मचारी की उम्र : 58

शिक्षा : स्नातक

क्यों मिला टिकट : कांग्रेस के पास कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं। नए चेहरे पर खेला दांव

चुनौती क्या है : हरियाणा में पहली बार चुनाव लड़ने के कारण लोगों को पहुंच बनाना

 

कुमारी सैलजा को सिरसा से उतारा

उम्र – 62 साल

शिक्षा – पोस्ट ग्रेजुएट

राजनीतिक सफर – कुमारी सैलजा 1991 में सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गई थीं। इसके बाद 1996 में भी वह दोबारा सिरसा की सांसद बनीं। इसके बाद उन्होंने अंबाला संसदीय क्षेत्र का रुख कर लिया। अंबाला से भी 2 बार सांसद रही है। 2009 में वह केंद्रीय पर्यटन मंत्री बनी। इसके बाद 2012 में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बनी। 2014 में अंबाला से लोकसभा चुनाव हारने के बाद वह राज्यसभा सांसद बनी। 2019 से 2022 तक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहीं।

 

टिकट मिलने का कारण

कुमारी सैलजा के पिता चौधरी दलबीर सिंह दिग्गज राजनीतिक थे। वे चार बार सिरसा से सांसद रहे थे। सैलजा भी वहां से सांसद रही हैं।
पार्टी के हर सर्वे में सैलजा सबसे मजबूत दावेदार मानी गईं। मजबूत एससी चेहरा।
सिरसा में उनकी पकड़ मजबूत है। सभी वर्ग के लोगों में उनकी पैठ है।
केंद्रीय मंत्री रहते हुए सिरसा क्षेत्र में कई विकास कार्य भी उन्होंने करवाए हैं।

 

ये रहेंगी चुनौतियां

पिछले 20 साल से सिरसा में कम सक्रियता के कारण वोट दूसरी पार्टियों की तरफ खिसक गया है। उसे वापस लाने की चुनौती होगी।
सिरसा व फतेहाबाद दोनों जिलों में कांग्रेस का लंबे समय संगठन नहीं है। इससे चुनाव प्रबंधन में दिक्कत आएगी।
भाजपा के मुकाबले देरी से प्रत्याशी घोषित होना भी कमजोर पक्ष रहेगा। अब तक भाजपा प्रत्याशी सभी 9 विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। प्रचार का समय कम रहेगा।

 

 

जयप्रकाश हिसार लोकसभा क्षेत्र से आठवीं बार मैदान में

जयप्रकाश जेपी 8वीं बार हिसार लोकसभा क्षेत्र के चुनाव मैदान में उतर गए हैं। सात बार हिसार लोकसभा के चुनाव में उतरे जेपी तीन बार जीत दर्ज कर संसद भी पहुंच चुके हैं। वर्ष 2014 में कलायत से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीते थे। हिसार लोकसभा के सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अब मैदान में आ गए हैं। पहली बार रणजीत सिंह तथा जयप्रकाश आमने-सामने होंगे। 70 वर्षीय जयप्रकाश जेपी का मुकाबला 78 वर्षीय रणजीत सिंह से होगा। जेपी की शिक्षा स्नातक है। जयप्रकाश का एक बेटा और एक बेटी है।

 

 

मजबूत पक्ष

हिसार लोकसभा में 7 बार चुनाव लड़ने का अनुभव, तीन बार सांसद बन चुके।
2022 में आदमपुर उपचुनाव में बिश्नोई परिवार के सामने 51 हजार वोट हासिल किए।
किसान आंदोलन में किसानों के पक्ष में खड़ा होना।
हिसार जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी के तौर पर काम कर चुके।
लोकसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं, शिकायतों की जानकारी, नब्ज पकड़ने में माहिर।

 

कमजोर पक्ष

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी होने के चलते सभी गुटों का सहयोग मिलना मुश्किल।
हिसार जिले का निवासी न होना।
कांग्रेस का संगठन न होना भी चुनौती बनेगा।

 

फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप सिंह

कांग्रेस ने फरीदाबाद से पुराने दिग्गज नेता गुर्जर समुदाय से आने वाले महेंद्र प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है। वह पांच बार विधायक व दो बार मंत्री रहे हैं।

Haryana congress candidate list : कांग्रेस ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची, चौंकाने वाले नाम आए सामने, बृजेंद्र को नहीं मिला टिकट Read More »

Earthquake: हरियाणा-पंजाब में भूकंप के झटके, डबवाली रहा केंद्र

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब में गुरुवार शाम 6.10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई। जमीन से 10 किलोमीटर नीचे हुई हलचल के कारण धरती में कंपन महसूस हुई। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

सिरसा के मंडी डबवाली के पास भूकंप का केंद्र रहा। भूकंप के झटके सिरसा के अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और पंजाब के अबोहर, बठिंडा और मानसा क्षेत्र में भी महसूस हुए।

 

हरियाणा में बार-बार भूकंप का कारण है?
उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है, जिसमें अनगिनत दरारें होने की वजह से इसमें गतिविधियां चल रही है। इसमें जब प्लेट मूवमेंट होती है तो इसके आपस में टकराने से कंपन पैदा होता है। जिससे भूकंप के झटके महसूस होते है।

Earthquake: हरियाणा-पंजाब में भूकंप के झटके, डबवाली रहा केंद्र Read More »

If you open a hookah bar or serve hookah in a hotel or restaurant, you may have to face jail for 3 years and a fine of Rs 5 lakh.

Hukka Bar News Update : हुक्का बार खोला या फिर होटल, रेस्तरां में हुक्का परोसा तो खानी पड़ सकती है 3 साल तक जेल की हवा, 5 लाख जुर्माना भी

देखें सरकार ला रही है ये नया विधेयक

 

Hukka Bar News Update :  हरियाणा में अगर आपने हुक्का बार खोला या फिर किसी भी होटल, रेस्तरां में हुक्का परोसा तो इसके लिए आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है तो वहीं पांच लाख रुपये तक का जुर्माना भी भुगतना पड़ सकता है। प्रदेश में अब हुक्का बार खोलना या रेस्तरां में ग्राहकों को परोसना दंडनीय अपराध बनने जा रहा है।

 

 

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का अधिनियम) हरियाणा संशोधक विधेयक 2024 पेश किया। इस संशोधित विधेयक को बजट सत्र के आगामी दिनों में पास किया जाएगा।

 

 

 

बजट सत्र 28 फरवरी तक चलना है। इस विधेयक के तहत हरियाणा में हुक्का बार खोलना या भोजनालय में हुक्का ( Hukka Bar News Update) परोसने पर एक से तीन साल तक की सजा और एक से पांच लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। अब यह गैरजमानती अपराध होगा। हालांकि विधेयक में पारंपरिक हुक्का को छूट दी गई है। इसे अपराध की श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने हुक्का बार की आड़ में परोसे जा रहे नशे को गंभीरता से लिया है।

 

 

सीएम पहले ही हुक्का बार बंद करने की बात कह चुके हैं।

कुछ समय पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी हुक्का बारों को बंद करने की बात कह चुके हैं। विधेयक में बताया गया है कि हुक्का बारों ( Hukka Bar News Update) में निकोटीन युक्त हुक्का परोसा जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि फ्लेवर्ड हुक्का की आड़ में प्रतिबंधित दवाएं भी परोसी जाती रही हैं।

 

 

हुक्के के धुएं में विभिन्न विषैले पदार्थ होते हैं, जो न केवल धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के लिए बल्कि आस-पास के लोगों के लिए हानिकारक होता है। पिछले कुछ सालों में इसका चलन तेजी से बढ़ा है। पहले के प्रावधानों के मुताबिक पुलिस कार्रवाई में पकड़े जाने वाले हुक्का बार संचालकों को आसानी से जमानत मिल जाती थी। मगर विधानसभा में विधेयक पास होने के वाणिज्यिक प्रतिष्ठान में हुक्का परोसना गैर जमानती अपराध बन जाएगा।

Hukka Bar News Update : हुक्का बार खोला या फिर होटल, रेस्तरां में हुक्का परोसा तो खानी पड़ सकती है 3 साल तक जेल की हवा, 5 लाख जुर्माना भी Read More »

Students from class 1st to 12th will now get free vehicles, Haryana government gave orders.

Haryana News : कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अब मुफ्त में मिलेगा वाहन, हरियाणा सरकार ने दिए आदेश

Haryana News : स्कूल मुखियों को विद्यार्थियों का रुट चार्ट बनाने के दिए आदेश, एक मई से मिलेगी सुविधा

 

Haryana News : हरियाणा सरकार ने स्कूल जाने वाली बच्चों को तोहफा देने की योजना बनाई है। अब परिवार के लोगों को स्कूल जाने वाले बच्चों के आने जाने की दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि हरियाणा सरकार ने कक्षा पहली से बारहवीं तक स्कूलों में जाने वाले बच्चों के लिए बस सेवा देने की योजना बनाई हैं। सरकार की तरफ से इन बच्चों को स्कूल लेकर आने व जाने के लिए वाहन लगाए जाएंगे।

 

सरकार (Haryana News) ने फैसला लिया है कि एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर जाने वाले बच्चों को यह सुविधा दी जाएगी। इसके लिए सरकार की तरफ से बच्चों का डाटा मांगा है, ताकि इच्छुक बच्चों का डाटा आने के बाद उसी के अनुरूप वाहनों की व्यवस्था की जाए।

सरकार का प्रयास है कि एक मई से इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन फिलहाल स्कूलों में ज्यादा बच्चे नहीं है। इसलिए सरकार की यह योजना को शुरू होने में कुछ समय लग सकता हैं। आपको बता दे कि यह सुविधा केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दी जाएगी। सरकार ने निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सुविधा मुहैया नहीं करवाई जाएगी।

 

सरकार ने यह फैसला स्कूली बच्चों के बढ़ते हुए सड़क हादसों को देखते हुए लिया गया है, क्योंकि पिछले दिनों महेंद्रगढ़ (Haryana News) में हुई स्कूली बस के हादसे के बाद सरकार ने यह योजना बनाई है। सरकार की तरफ से स्कूली बच्चों को घर से मुफ्त में स्कूल ले जाने व वापस छोड़ने के लिए सभी स्कूल मुखियाओं से रूट मैप मांगा गया है। सभी स्कूलों को विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ उठाने के इच्छुक छात्रों की सूची एमआइएस पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

Haryana News : कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अब मुफ्त में मिलेगा वाहन

Haryana News :  एक मई से प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त परिवहन योजना का लाभ मिल सकेगा

 

शिक्षा निदेशालय द्वारा जिला शिक्षा (Haryana News) अधिकारियों को जारी पत्र के अनुसार निशुल्क परिवहन व्यवस्था का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों के घरों की स्कूल से दूरी, वाहनों की एक मई से प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त परिवहन योजना का लाभ मिल सकेगा। फसल कटाई में व्यस्तता के चलते बड़ी संख्या में छात्र चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन करने से चूक गए हैं।

Haryana News : कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अब मुफ्त में मिलेगा वाहन, हरियाणा सरकार ने दिए आदेश Read More »