ampmnews

शपथ लेते ही पुलिस ने गिरफ्तार किया सरपंच

चंडीगढ़। आज प्रदेशभर में सभी नए चुनकर आए पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों ने अपने पद प्रतिष्ठा की शपथ ग्रहण की। इस दौरान कैथल के गांव जुलानी खेड़ा में सरपंच नरेंद्र को शपथ लेने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि 2 नवंबर को चुनाव के दौरान हुई हिंसा के मामले में उन पर कलायत थाने में केस दर्ज किया गया था। इस हिंसा मामले में तीन केस दर्ज हैं। गांव में वोट डालने को लेकर विवाद हुआ था।

 

गांवों में ग्राम स्तर पर पंच-सरपंचों को शपथ ग्रहण करवाई गई है। जुलानी खेड़ा के सरपंच नरेंद्र ङ्क्षसह भी शपथ ले रहे थे। जैसे ही शपथ ली गई तो सरपंच को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया। दर्ज केस में नरेंद्र सहित 15 नामजद किए गए थे और 15-20 अन्य अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराएं लगाई गई थीं।

शपथ लेते ही पुलिस ने गिरफ्तार किया सरपंच Read More »

सरकार की अनोखी परंपरा : इस प्रकार जनप्रतिनिधियों ली शपथ

फतेहाबाद। पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने आज अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण की। फतेहाबाद में जिला परिषद कार्यालय में सभी 18 वार्डों के सदस्यों को डीसी जगदीश चंद्र ने शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने इस अवसर पर वर्चुअल रूप से जुड़कर अपने-अपने संदेश दिए। वहीं जिले के सभी 7 ब्लाकों के खंड कार्यालयों में ब्लाक समिति सदस्यों को एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारियों तथा गांवों में ग्राम स्तर पर सरपंचों व पंचों को पद ग्रहण करवाकर शपथ दिलवाई गई। पंच व सरपंचों को संबंधित ग्राम पंचायत घर, ग्राम सचिवालय व स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम संरक्षकों ने शपथ दिलाई गई।

 

जिला के 18 जिला परिषद सदस्यों, 143 ब्लॉक समिति सदस्य, 257 सरपंचों व 2600 पंचों को शपथ दिलाई गई। भट्टू कलां खंड के गांव किरढ़ान में हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती ने ग्राम पंचायत किरढ़ान के सरपंच व पंचों को पद की शपथ दिलाई। पहली बार ऐसा हो रहा है कि सरपंचों व पंचों को ग्राम स्तर पर शपथ दिलाई गई है।

 

साथ ही एक और अनूठी परंपरा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुरू की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमेशा सामूहिक रूप से जनप्रतिनिधियों को शपथ दिला दी जाती है, लेकिन नहीं, इस बार एक-एक करके सभी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी, ताकि जो पद और प्रतिष्ठा की प्रतिज्ञा वे करेंगे, उस एक-एक शब्द को वे हमेशा याद रखें। जिसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों को वार्डवाइज शपथ दिलाई गई।

वार्ड 10 के जिप पार्षद नहीं बोल पाए हिंदी

आज वार्डवाइज सभी जिला पार्षदों को उनके पद की शपथ दिलाई गई, इस दौरान जिला परिषद वार्ड 10 से वकील की बारी आई तो वे शुद्ध हिंदी के शब्दों को पूरी तरह पढ़ नहीं पाए। अटक-अटक कर बोलने पर डीसी ने उन्हें रोका। जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें बुखार है। जिसके बाद डीसी ने शपथ पत्र पढ़ा और पार्षद वकील पीछे-पीछे बोलते रहे। जिसके बाद उनकी शपथ पूरी हुई।

सरकार की अनोखी परंपरा : इस प्रकार जनप्रतिनिधियों ली शपथ Read More »

राशिफल (3 दिसम्बर 2022 शनिवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आजका दिन आपके लिये भाग्यशाली है। नक्षत्र आपके लिये अत्यंत अनुकूल दिखाई देता है। सकारात्मक विचार करने से आप सकारात्मक ऊर्जा पाएंगे जिससे आप अपने मकसद तक पहुंच सकेंगे।यदि आप किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं तो आप जिन बदलावों को लागू करने का इरादा कर रहे हैं यह उनके लिए संभवतः सबसे अनुकूल समय नहीं है। गुस्सा त्याग करने से ही सकारात्मकता आएगी । आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे जो आपकी रुचियों और इच्छाओं तथा जुनून को साझा करेगा।यदि अपने किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा । आज आपके पश्चाताप को समझा जाएगा और आप माफ किए जाएँगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जिन लोगों से मिलेंगे उनके लिए आप एक प्रेरणा होंगे। आपकी फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम तथा सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है।
आज आप भाग्यशाली साबित हो सकते है। परंतु आज छोटे से काम के लिये भी आपको जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनो सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन सामान्य रहेगा । किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। मान सम्मान में वृद्धि होगी । सामाजिक दायरा बढेगा । घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । दिनचर्या वयस्त रहेगी . स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपनी भावनाओं और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट और खुले रूप से व्यक्त करें जिससे आप आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत न हों।
आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है।आपको अपने प्रेमी के आसपास कुत्ते के पिल्ले के समान प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और प्रस्ताव दीजिए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं।
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी।
संपत्ती के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार को दूर रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें आध्यात्म का सहारा लें।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भावनात्मक रुप से आपका कठिन समय चल रहा है तथा आपके हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (3 दिसम्बर 2022 शनिवार) Read More »

खेत मजदूर ने पीया कीटनाशक, सरपंची चुनाव में हारे खेत मालिक के लोगों पर दबाव बनाने का आरोप 

फतेहाबाद। गांव झलनिया में एक खेत मजदूर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मजदूर के परिवार वालों ने खेत मालिक और हाल ही में गांव से सरपंच पद का चुनाव लडऩे वाले शख्स के लोगों पर खेत मजदूर पर उसे चुनाव में वोट न देने पर दबाव बनाने का आरोप जड़ा है। परिवार वालों का कहना है कि इसी दबाव में आकर खेत मजदूर ने आज जहर पी लिया। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर पर रेफर कर दिया गया।

 

वहीं दरियापुर में एक युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला और उसके हाथ की नस कटी हुई थी। झलनिया निवासी सोहन लाल ने बताया कि उसका भाई 40 वर्षीय जगदीश गांव के ही राजेंद्र के यहां खेत मजदूर का काम करता है। राजेंद्र चुनाव में खड़ा हुआ था और 400 वोटों से रामचंद्र लोहमरोड़ से हार गया था। उसके भाई ने अपनी वोट रामचंद्र को डाल दी थी। उनका आरोप है कि तब से राजेंद्र के लोग उस पर दबाव बनाए हुए था कि उसे वोट क्यों न दी, जिसके चलते आज उसने यह कदम उठा लिया।

 

उसने बताया कि जगदीश ने स्प्रे पीने के बाद उसके बेटे सुनील को फोन कर बताया कि उसने कीटनाशक पी लिया है, जिसके बाद परिवारवाले खेत पहुंचे और उसे उठाकर अस्पताल ले आए। वहीं दरियापुर में एक 21 वर्षीय युवक खाली प्लाट में बेसुध हालत में पड़ा मिला, उसके हाथ की नस कटी हुई थी। फिल्हाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

खेत मजदूर ने पीया कीटनाशक, सरपंची चुनाव में हारे खेत मालिक के लोगों पर दबाव बनाने का आरोप  Read More »

राशिफल (2 दिसम्बर 2022, शुक्रवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । स्वास्थ्य सुधार होगा , व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। बचत लाभकारी रहेगी। समय सदुपयोग की महती आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप स्वयं के लिए समय अवश्य निकाले। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएँ। पुराना रोग से सावधान रहें । वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरीक हानि आदि से बचें , जोखिम ना उठाएं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। धार्मिक विचार बढ़ेंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन स्वयं के अनुसार चलेगा । अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-ताछ रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपके पास समय का अभाव रहता है इसलिए समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सही रहेगा । व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप व्यस्त रहेंगे ।न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपने स्वयं के लिए समय अवश्य निकालें। आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। धार्मिक विचारधारा मजबूत होगी। किसी कार्य के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कृपया ध्यान दें ;  यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (2 दिसम्बर 2022, शुक्रवार) Read More »

पुराना वाहन स्क्रैप कर नया वाहन लेने पर 10 प्रतिशत मिलेगी छूट

चंडीगढ़। हरियाणा कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में खत्म हो गई। बैठक में शीतकालीन सत्र की तारीख तय की गई। इस बार हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र तीन दिवसीय होगा। 22 दिसंबर से सत्र की शुरुआत होगी। 26 दिसंबर को समाप्ति होगी। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर चर्चा की गई। हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र की कैबिनेट में तारीख तय हो गई। 22, 23 और 26 दिसंबर को सत्र बुलाया जाएगा।

 

कैबिनेट में तारीख तय होने के साथ ही अब मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजी जाएगी। विधानसभा में सत्र को लेकर सभी तैयारियां अभी से पूरी कर ली गई हैं। सीएम मनोहर लाल ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विधानसभा (सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन) अधिनियम के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। नई हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पालिसी 2022-25 को दी गई मंजूरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5एस विजन फार्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फॉरेन के सिंद्धांत पर काम करेगी पालिसी, कपड़ा क्षेत्र में 4000 करोड़ रूपये के निवेश और 20000 हजार रोजगार देना लक्ष्य है।

 

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयुष चिकित्सकों की भर्ती को मंजूरी दी गई। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के 4 अधिनियमों के निरस्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जीएमडीए और एफएमडीए में सीईओ नियुक्ति के संबंध में नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पुराने वाहन को स्क्रैप करके नया वाहन लेने पर नागरिक को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पंजीकरण में भी 25 प्रतिशत की छूट व्यक्ति को मिलेगी। दंगाईयों से नुकसान की भरपाई के लिए आज रूल नोटिफाई किए है , जिस दिन से नोटिफाई होंगे उस दिन से लागू हो जाएंगे। जबरन धर्म परिवर्तन का कानून बनाया था आज उसके रूल फ्रेम कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा 200 स्क्वेर मीटर से छोटे प्लाट का डिवीजन नही हो सकता था, अब इसको 200 से कम करके 100 स्क्वेर मीटर कर दिया है।

 

इसके लिए रजिस्ट्री 1980 से पहले की होनी चाहिए। रेवाड़ी एम्स के लिए जमीन को आधिकारिक तौर पर लीज पर देने की मंजूरी, 1500 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की ईआरवी चालकों के रूप में भर्ती करने को मंजूरी, वाहनों के वीआईपी नंबरों की ई-नीलामी प्रणाली शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

पुराना वाहन स्क्रैप कर नया वाहन लेने पर 10 प्रतिशत मिलेगी छूट Read More »

राशिफल (01 दिसम्बर 2022 वीरवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। आज लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आज अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी। आज पुराने मित्र मिलेंगे जिसे आप चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा।आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (01 दिसम्बर 2022 वीरवार) Read More »

राशिफल (30 नवम्बर 2022, बुधवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। व्यस्त रहेंगे । स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनोरंजन का लाभ उठाएँ , परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेने से बचें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। आज आप अपने पास के किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्रयचकित् कर सकता है। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है ध्यान रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं। आज वित्तीय स्थिति और खर्च में संतुलन बना रहेगा, अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन कार्यालय का माहौल अनुकूल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्योंकि काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें कामयाबी अवश्य मिलेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप ज्यादा खाने से बचें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरूरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद ले पाएंगे। आज आप कुछ धन दान भी दे सकते हैं। आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक चिंता रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। मित्रों के मिलने से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा। आज परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखें।

 

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (30 नवम्बर 2022, बुधवार) Read More »

सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान

फतेहाबाद/सुदर्शन। बीती देर रात धांगड़ के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं करनौली के पास हुए हादसे में शादी से लौट रहे युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार देर रात खैराती खेड़ा निवासी एक बलेरो गाड़ी में 11 लोग सवार होकर हांसी के गंव गुजरान में एक शोकसभा में गए थे। देर शाम वे वापस लौट रहे थे। धांगड़ के पास अज्ञात गाड़ी से बलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

 

घायलों में खैराती खेड़ा निवासी विक्रम, सुमित, दशरथ, मावा देवी, कृष्णा रानी व कृष्ण शामिल रहे। बाद में कृष्ण ने दम तोड़ दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद यहां से हिसार रेफर कर दिया गया था। जहां आज सुबह विक्रम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं करनौली के पास एक कार खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे कार में सवार ढाणी ईस्सर निवासी 32 वर्षीय रविंद्र की जान चली गई।

 

जानकारी के अनुसार रविंद्र सिरसा में एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहा था तो पतली डाबर से करनौली के बीच उसकी कार एक ट्रक में जा घुसी, जिससे उसकी मौत हो गई। वह खेती बाड़ी करता था। मृतक के पिता हनुमान ङ्क्षसह के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान Read More »

फतेहाबाद के इस गांव में अनोखी परंपरा: हारे उम्मीदवार को किया जाता है सम्मानित, आज 71 लाख रुपये की राशि दी

फतेहाबाद/मनोज, बजरंग। पंचायत चुनाव के दौरान गांव नाढोड़ी में एक वोट से हारे प्रत्याशी के लिए गांव द्वारा लाखों रुपये की बारिश करने की खबर अभी तक सामने आई थी, आज हम आपको फतेहाबाद जिले के एक ऐसे गांव से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जहां करीब 35 वर्ष से एक परंपरा चली आ रही है, जहां चुनाव में दूसरे नंबर पर रहने वाले प्रत्याशी को हमेशा लाखों रुपये जुटाकर सम्मानित किया जाता है।

बात कर रहे हैं भट्टू खंड के गांव पीलीमंदौरी की जहां 200 वोटों से हारे प्रत्याशी हनुमान कूकना को पूरे गांव में 71 लाख रुपये की बड़ी राशि जुटाकर प्रोत्साहन के रूप में भेंट की। आज गांव में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण जुटे और नोटों की मालाएं पहनाकर हनुमान कूकणा को सम्मानित किया। गांव के बड़े बुजुर्गों ने बताया कि 1988 से यह परंपरा चली आ रही है। भले ही कम वोटों से प्रत्याशी हारे या ज्यादा से, हारने वाले को इसी प्रकार सम्मानित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि एक माह का चुनावी मेला जा चुका है, लेकिन चुनाव के बाद गांव का प्रेम प्यार न बिगड़े, हारने वाले को द्वेष भावना न आए, वह हतोत्साहित न हो, इसलिए पूरा गांव अपनी भावनानुसार नगदी देता है और राशि इकट्ठी कर हारे उम्मीदवार को दी जाती है। वही हनुमान कूकणा ने इस प्यार और समर्थन पर गांव का आभार जताया और कहा कि चुनाव में भी पूरा गांव उनके साथ था और आज भी तन, मन और धन से उनके साथ है, इससे ज्यादा वे कुछ नहीं कह सकते।

 

 

फतेहाबाद के इस गांव में अनोखी परंपरा: हारे उम्मीदवार को किया जाता है सम्मानित, आज 71 लाख रुपये की राशि दी Read More »