Yogesh Kumar

Mahila Samman Bachat Patra Yojana Update : महिला सामान बचत पत्र योजना के तहत मात्र 1000 रुपए जमा पर मिलेगा 7.5% ब्याज, कैसे मिलेगा लाभ आये जानें

Mahila Samman Bachat Patra Yojana Update : महिल्याओं के लिए सरकार ने कई  तरह की योजना चला रखी हैं, लेकिन महिल्याओं को इन योजनाओं के बारे में विशेष जानकारी नहीं होती है। इस कारण कभी कभी उनको लाभ नहीं मिल पाता। इसलिए भारत में, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने समय-समय पर कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। हालाँकि, वित्त मंत्री द्वारा एक नई योजना ‘महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2024’ की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत, महिलाओं ( Mahila Samman Bachat Patra Yojana Update) को उच्च ब्याज दरों वाले बचत खाते पर चक्रवृत्ति ब्याज की सुविधा प्राप्त होगी।

महिला सामान बचत पत्र योजना का लाभ

इस योजना ( Mahila Samman Bachat Patra Yojana Update) के अंतर्गत, देश की महिलाएं पोस्ट ऑफिस के माध्यम से एक बचत खाता खोल सकती हैं। यह एक नवीनतम योजना है जो भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस खाते में, महिला 1000/- रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक का प्रीमियम जमा करवा सकती हैं। इस जमा प्रीमियम पर भारत सरकार द्वारा महिलाओं को 7.5% की चक्रवाती ब्याज दी जाएगी, जिससे माहिल्याओं को बहुत लाभ मिलेगा । यह योजना केवल 2 वर्षों के लिए ही लागू होगी।

महिला सामान बचत पत्र योजना  2024

 

योजना का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना
लाभार्थी देश की महिलाएं
संचालित विभाग भारतीय डाक विभाग
ब्याज दर 7.5 चक्रवर्ती ब्याज
योजना समय अवधि 2 साल
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in

योजना दस्तावेज

 

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

महिला सामान बचत पत्र योजना पात्रता

 

  • भारत की मूल निवासी महिला इस योजना के लिए पात्र होगी|
  • महिला के परिवार की सालाना आय 7 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • इस योजना के लिए महिला की कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है लेकिन नाबालिक का के केस में बालिका के अभिभावक की अनुमति जरूरी होगी|
  • इस योजना के तहत किसी भी जाति धर्म व समुदाय की महिलाएं बचत खाता खुला सकती हैं|

महिला सामान बचत पत्र योजना आवेदन कैसे करें

 

  • योजना में आवेदन करने के लिए पहले अपने नज़दीकी भारतीय डाक सेवा केंद्र में जाएं।
  • आप वहाँ से महिला बचत सम्मान बचा पत्र योजना के आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सामान्य जानकारी दर्ज करें।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद, योजना में आवेदन करने के लिए ज़रूरी दस्तावेजों की एक-एक फोटोकॉपी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
  • अब इसके बाद आवेदन पत्र को सभी दस्तावेज़ों के साथ डाक सेवा केंद्र में अधिकारी के पास जमा करवा दें।
  • इसके बाद पोस्ट ऑफ़िस अधिकारी द्वारा आपके दस्तावेजों और पात्रता की जाँच की जाएगी।
  • इसके बाद अब आपको योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा।
  • इसके बाद  आप सुविधा के अनुसार एक मासिक प्रीमियम किश्त का चयन करें |
  • इसके बाद अधिकारी द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अंतर्गत आपका बचत खाता खोल दिया जाएगा।
  • अब आपको हर महीने इस खाते में प्रीमियम राशि जमा करवानी होगी।
  • इस आसान प्रक्रिया द्वारा भारतीय डाक सेवा केंद्र/पोस्ट ऑफ़िस में ( Mahila Samman Bachat Patra Yojana Update) के अंतर्गत अपना खाता खोलकर योजना का लाभ लें।

 

 

Mahila Samman Bachat Patra Yojana Update : महिला सामान बचत पत्र योजना के तहत मात्र 1000 रुपए जमा पर मिलेगा 7.5% ब्याज, कैसे मिलेगा लाभ आये जानें Read More »

Loksabha JJP candidates list ; जेजेपी ने 5 लोकसभा प्रत्याशियों का किया ऐलान, हिसार से नैना चौटाला लड़ेगी चुनाव- देखें पूरी लिस्ट

Loksabha JJP candidates list : लोकसभा चुनावों को लेकर जननायक जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद जेजेपी ने भी सभी 10 लोकसभा सीटों पर लड़ने का फैसला लिया है। इस लिस्ट में जेजेपी आलाकमान ने पांच लोकसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

 

जेजेपी द्वारा जारी लिस्ट में सिरसा से रमेश खटक, हिसार से नैना चौटाला, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव बहादुर सिंह, गुरुग्राम से राहुल यादव (फाजिलपुरिया) और फरीदाबाद से नलिन हुड्डा का नाम शामिल है।

 

 

इस सूची में सबसे दिलचस्प नाम हिसार लोकसभा सीट से नैना चौटाला का है। बता दें कि हिसार लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर दुष्यंत चौटाला के दादा रणजीत चौटाला मैदान में हैं। इनेलो की तरफ से सुनैना चौटाला की उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में हरियाणा की इस लोकसभा सीट पर परिवार की सियासी जंग देखने को मिलेगी।

 

 

Loksabha JJP candidates list; JJP announces 5 Lok Sabha candidates, Naina Chautala will contest from Hisar - see full list
Loksabha JJP candidates list; JJP announces 5 Lok Sabha candidates, Naina Chautala will contest from Hisar

 

कौन हैं नैना चौटाला?

मौजूदा समय में दादरी जिले के बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी की विधायक नैना चौटाला हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की माता हैं। जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janta Party) के वरिष्ठ नेता अजय सिंह चौटाला की पत्नी हैं। बता दें कि नैना चौटाला पूर्व प्रधानमंत्री देवीलाल चौटाला के परिवार से सियासत की दुनिया में आने वाली पहली महिला हैं, जो कि विधानसभा पहुंची हैं।

 

राव बहादुर सिंह लड़ेंगे चुनाव

वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से राव बहादुर सिंह को जेजेपी ने लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि राव बहादुर सिंह ने वर्ष 2005 में राजनीति में आए थे। नारनौल विधानसभा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। वे निर्दलीय राधेश्याम शर्मा से चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2009 में नवगठित नांगल चौधरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इनेलो की टिकट पर वे चुनाव जीत गए थे।

 

 

 

वहीं बीजेपी (BJP) ने अपने सभी उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं, लेकिन सबकी निगाहें कांग्रेस पर टिकी हुई हैं। आखिर कब बाकि 9 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों का उतारेगी और वो कौन से उम्मीदवार होंगे जिन्हें कांग्रेस मैदान में उतारेगी।

 

Loksabha JJP candidates list ; जेजेपी ने 5 लोकसभा प्रत्याशियों का किया ऐलान, हिसार से नैना चौटाला लड़ेगी चुनाव- देखें पूरी लिस्ट Read More »

Free laptop yojana 2024 : इस योजना के तहत मिलेगा नि:शुल्क लैपटॉप, आये कैसे उठाये योजना का लाभ !

Free laptop yojana 2024 : छात्रों के लिए बड़ी खुश खबरी , मिलेंगे फ्री लैपटॉप ! बता दें की, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने छात्रों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। भारत सरकार और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा छात्रों को डिजिटलीकरण के माध्यम से जोड़ने के लिए कई योजनाओं का आयोजन किया गया है। इस योजना (Free laptop yojana 2024) के तहत, छात्रों को नि:शुल्क लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे ताकि वे तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकें। आप भी इस योजना के लिए आवेदन करके इसका लाभ उठा सकते हैं।

फ्री लैपटॉप योजना (वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना )

 

योजना का नाम वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना
वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना कब शुरू की गई 2016
एक स्टूडेंट एक लैपटॉप योजना किसनें शुरू की  AICTE (एआईसीटीई) ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन द्वारा किया गया है ।
फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य इस योजना का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के गरीब और जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा में प्रोत्साहन देना है ।
एक स्टूडेंट एक लैपटॉप योजना से लाभ छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिया जाएगा और जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा में प्रोत्साहन देना है ।
ऑफिसियल वेबसाइट (एआईसीटीई) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।

 

 फ्री लेपटॉप (एआईसीटीई) योजना क्या है?

 

इस योजना के माध्यम से छात्रों को तकनीकी क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और उन्हें इस क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा। भारत सरकार और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा छात्रों को डिजिटलीकरण के माध्यम से जोड़ने के लिए कई योजनाओं  का आयोजन किया गया है। इनमें से एक योजना मुफ्त लैपटॉप का है। अब आप भी ऑनलाइन तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए नि:शुल्क में लैपटॉप (Free laptop yojana 2024) प्राप्त कर सकते हैं।

 फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य

 

  • फ्री लैपटॉप योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप प्रदान करना है।
  • प्रतिभाशाली कॉलेज के छात्रों को लैपटॉप प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किया जाएगा।
  • 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होंगे, उन्हें भी लैपटॉप दिया जाएगा।
  • योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना है।
  • योजना विभिन्न राज्यों द्वारा शुरू की गई है।
  • राज्य के सभी छात्रों को लाभ प्राप्त होगा।

 वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

 

  • यदि दिव्याँग हैं तो दिव्यांगता का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र और
  • मोबाइल नंबर Scheme 2024
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता का दस्तावेज

फ्री लैपटॉप योजना के फायदे (Free laptop yojana 2024)

 

  • राज्य के बच्चों को इस नई लैपटॉप योजना (Free laptop yojana 2024) से बहुत फायदा होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत, हर चयनित छात्र को राज्य सरकार एक मुफ्त लैपटॉप प्रदान करेगी।
  • इससे राज्य के गरीब और असमर्थ छात्रों को नवीनतम और उन्नत तकनीकी सुविधाओं वाला एक लैपटॉप मिलेगा।
  • वे अब इस वित्तीय सहायता के माध्यम से अपनी शिक्षा में और भी गहराई ला सकेंगे।
  • इस योजना से चयनित और पात्र छात्रों को बहुत सम्मान मिलेगा, जो उन्हें और भी प्रेरित करेगा।
  • इस योजना के जरिए, वे अधिक व्यायामिक वस्तुओं को खरीद सकेंगे, जो उनकी शिक्षा में मदद करेंगी।

एआईसीटीई फ्री लेपटॉप योजना आवेदन प्रक्रिया

 

  • सबसे पहले, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर “फ्री लैपटॉप योजना” या “वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना” की खोज करें।
  • लैपटॉप योजना की जानकारी पर क्लिक करें और वेबसाइट पर दिए गए लिंक को ओपन करें।
  • रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनें और पूछी गई सभी जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद, आवेदन को सबमिट करें।

 

 

Free laptop yojana 2024 : इस योजना के तहत मिलेगा नि:शुल्क लैपटॉप, आये कैसे उठाये योजना का लाभ ! Read More »

Haryana ACB raid : ACB की टीम के द्वारा एसएचओ एवं एएसआई मामले में गिरफ्तारी, 50 हजार की घूस लेते हुए पकड़े गए

Haryana ACB raid : हरियाणा के रेवाड़ी में एसीबी की टीम ने सदर थाना में रेड मारी। SHO और ASI को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। हरियाणा में लगातार एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद भी घूसखोर अधिकारियों के मन में डर नहीं है। इस बीच ACB की टीम (Haryana ACB raid) ने सदर थाना प्रभारी सुनील दत्त व एएसआई कमल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

एसीबी रिपोर्ट के मुताबिक, एएसआई सुनील दत्त सट्टे के लिए तय मंथली रकम लेता था। जिसकी शिकायत गोकलगढ़ निवासी सुनील ने विजिलेंस टीम से की थी। इसके बाद ACB की टीम ने कार्रवाई की। बता दें कि कार्रवाई के दौरान पुलिस क्वार्टर में कमल सटे की मंथली रकम 50 हजार रुपए ले रहा था। इसी दौरान ACB की (Haryana ACB raid) टीम ने उसे रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

 

इस मामले में थाना प्रभारी सुनील दत्त की एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई थी। जिसको लेकर विजिलेंस की टीम ने थाना प्रभारी सुनील दत्त और एएसआई कमल कुमार को गिरफ्तार किया है।

Haryana ACB raid : ACB की टीम के द्वारा एसएचओ एवं एएसआई मामले में गिरफ्तारी, 50 हजार की घूस लेते हुए पकड़े गए Read More »

Loyal Man and Woman fact : इन पुरूषों पर जान छिड़कती है महिलाएं, करने लगती है अदा भरे ऐसे इशारे

Loyal Man and Woman fact : जहां आचार्य चाणक्य को भारत के महान राजनितिक एंव अर्थशास्त्र के नीति के महान दार्शनिक माने जातें है। वहीं आचार्य मनोविज्ञान एंव व्यवहारिक जीवन के शिक्षक भी मानें जाते है। आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र, राजनीति, कूटनीति के अलावा व्यवहारिक जीवन की भी कई बातें बताई हैं। उनके दिए हुए वचन आज भी मनुष्य के मुश्किल समय में काफी सहायता करती हैं। चाणक्य की गूूढ़ बातें और नीतियां आज के समाज के लिए भी काफी उपयोगी है।

मनुष्य जीवन के प्रति चाणक्य ने अपनी नीतियों में बड़ों, बुजुर्गों, बच्चों सभी के लिए कोई न कोई सीख दी है। जिसकी सीख पर अमल कर आप मनुष्य अपने जीवन को संवार सकता है।

 

चाणक्य महिला एंव पुरूष के व्यवहारों पर क्या प्रतिक्रिया दी है

चाणक्य नीतियां काफी प्रचलित हैं, जो हमें जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाते हैं। इन्हीं में से एक हैं महिला और पुरूष के रिश्तों के बारे में।

आचार्य के मुताबिक दोनों महिला और पुरूष (Loyal Man and Woman fact) अपने लिए अच्छा जीवनसाथी ढूंढ़ने का प्रयास करते हैं। महिलाएं में कुछ खास गुण होने पर फिदा हो जाती हैं।

 

पुरूष चरित्र पर चाणक्य का श्लोक

महिलाएं ऐसे पुरूषों को बहुत पसंद करती हैं और उन्हें अपनी जिंदगी में शामिल करना चाहती हैं। इसलिए चाणक्य ने पुरूष के चरित्र पर एक श्लोक लिखा है। जैसे: –

यथा चतुर्भिः कनकं परीक्ष्यते, निघर्षणच्छेदनतापताडनैः
तथा चतुर्भिः पुरूषः परीक्ष्यते, श्रुतेन शीलेन गुणेन कर्मणा।।

अथार्थ आचार्य चाणक्य नें इस श्लोक में आदर्श पुरूष के और आदतों के बारे में बताया है। जो पुरूष ईमानदारी, अच्छा व्यवहार और अच्छा श्रोता होता है। वह हर जगह समान का पात्र होता है। और ऐसे पुरूषों को स्त्रियां भी खूब पसंद करती हैं।

 

पुरूष का ईमानदार चरित्र ही महिलाएं को करता है आकर्षित

आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसें पुरूष (Loyal Man and Woman fact) जो अपनी पत्नी और प्रेमिका के प्रति ईमानदार होता है और पराई स्त्री को बुरी नजर से नहीं देखता है, उनकी तरफ महिलाएं बहुत ही आकर्षित होती हैं। महिलाएं ऐसे पुरूषों के प्रति अपने संबंध बनाने का हर मुमकिन प्रयास करती हैं।

 

शांत स्वभाव के पुरूष

चाणक्य के नीति शास़्त्र के अनुसार जो व्यक्ति शांत, सरल और सौम्य स्वभाव के होते हैं, ऐसे पुरूषों पर महिलाएं जल्द अपना दिल हार बैठती हैं। शांत और सुलझे हुए व्यक्तियों की प्रति महिलाएं बहुत ज्यादा आकर्षित होती हैं। इसलिए शांत स्वभाव वाले पुरूषों पर महिलाएं जल्द फिदा हो जातीं हैं।

 

पुरूष का स्वभाविक रूप से अच्छा श्रोता होना

खुशी या दुःख के दिनों में हर कोई चाहता है कि, उनकी बातों के ध्यान से सुना जाए और उसे तवज्जो दी जाए। ऐसे में हर महिलाओं (Loyal Man and Woman fact) को दिल में इच्छा होती है कि उसका जीवनसाथी अच्छे श्रोता स्वभाव का है। वो न सिर्फ उसकी हर छोटी- बड़ी बातों को सुने समझे यानि उसको उसकी अहमियत दें।

एक आदर्श पुरूष की पहचान उसका अच्छा स्वभाव एंव व्यवहारिक के आधार पर ही तय होता है। इसलिए महिलाएं (Loyal Man and Woman fact) अपने साथी से अपना दुख दर्द बांटकर सुकून पाती हैं।

ऐसे पुरूष जो कठोर वचन कहते हैं और अपनी मनमानी करते हैं। उन्हें महिलाएं पसंद नहीं करती हैं। पुरू़षों के ये गुण उन्हें न सिर्फ महिलाओं के बीच लोकप्रिय बना देते हैं। समाज में भी सम्मान के पात्र होते हैं। इस प्रकार के गुण एक आदर्श पुरूष की पहिचान होती है।

Loyal Man and Woman fact : इन पुरूषों पर जान छिड़कती है महिलाएं, करने लगती है अदा भरे ऐसे इशारे Read More »

VIP Culture Update : वीआईपी कल्चर को लेकर सरकार की सख्ती, टोल प्लाजा में होगा बड़ा बदलाव

VIP Culture Update : वीआईपी कल्चर पर सरकार की सख्ती, एक बार फिर मार करने की तैयारी कर रही है। मौजूदा नियमों के अनुसार हाईवे अथॉरिटी को हिंदी और अंग्रेजी में 22 गणमान्यों के नाम टोल प्लाजा के 1 कि.मी पहले प्रदर्शित करने होते हैं, जिनके वाहनों को छूट दी गई हैं।

बता दें कि, सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगे होर्डिंग को हटाने की योजना बना रही है, जिसमें टोल टैक्स से छूट हासिल करने वाले लोगों के नाम लिखे होते हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन आशंकाएं जताई जा रही हैं कि नई केंद्र सरकार इस पर प्राथमिकता से फैसला ले सकती है।

 

सचिव स्तर की बैठक में टोल प्लाजा को लेकर सुझाव पेश किए गए

गौरतलब है कि, बीते सप्ताह ही सचिव स्तर की बैठक हुई, जिसमें कुछ सुझाव पेश किए गए है। एक सुझाव के अनुसार केंद्र सरकार के सिर्फ एनएच फ्री रूल्स में ही संशोधन करना होगा। सुझावों में कहा गया कि, ऐसे होर्डिंग्स जिनमें पर वीआईपी कल्चर के (VIP Culture Update) नाम होते है, उनका बहुत ज्यादा मतलब नहीं है और जनता के रूपयों का दुरूप्रयोग है।

बैठक में कहा गया कि, इसकी वजह से की टोल प्लाजा पर जिन लोगों को छूट मिलने का अधिकार है, उनके वाहनों को सरकार ने पहले ही ’एग्जेम्प्टेड’ फास्ट टैग उपलब्ध करा दिए हैं। साथ ही ऐसी सूची देखने में भी कुछ ही लोगों की दिलचस्पी होती है कि किसे टोल टैक्स से छूट मिलने का अधिकार है। फिर भी खासियत ये है कि एनएचएआई छूट हासिल वाहनों के लिए एक लेन तैयार करने पर भी विचार कर रहें है।

 

टोल प्लाजा पर मौजदा नियम क्या है ?

रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र बताते हैं कि एक बार जब अधिकारी और वीआईपी (VIP Culture Update) निजी वाहनों में सफर करते हुए छूट की मांग करते हैं, तो टोल संचालकों के साथ उनकी कहासुनी के भी मामले सामने आते हैं।

बता दें कि मौजूदा नियमों के अनुसार हाईवे अथॉरिटी को हिंदी और अंग्रेजी 22 गणमान्यों के नाम टोल प्लाजा के 1 किमी पहले प्रदर्शित करने होते हैं, जिनके वाहनों को छूट दी गई है। वहीं साथ ही अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में टोल प्लाजा से 500 मीटर की दूरी पर भी नाम प्रदर्शित करने होते हैं।

 

पहली बार किसने मुद्दा उठाया ?

एनएचएआई NHAI के सामने जयपुर के रहने वाले पृथ्वी सिंह कंधल ने जनता के रूपयों के गलत इस्तेमाल का मुद्दा उठाया था। इसके साथ ही उन्होंने मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिखा था। उन्होंने लिखा था, ’ ये साइन सिर्फ हमारा वीआईपी कल्चर (VIP Culture Update) ही दिखातें, बल्कि सरकार की तरफ से जनता के रूपयों की बर्बादी भी दिखाते हैं’

इस प्रकार उन्होंने आगे लिखा कि, ’ जिन लोगों को टोल देने से छूट देने से मिली है, वे इसे जानते हैं क्योंकि सरकार ने उनके दफ्तरों को जानकारी दी है। जो वीआईपी नहीं है या गणमान्य नहीं हैं, वे जानते हैं कि उनका नाम वहां नहीं लिखा है। ’

आगे उन्होंने लिखा था, ’ मैनें उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, चीन ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की है। मैंने कभी ऐसे बड़े-बड़े साइन नहीं देखे, जैसे यहां दिखते हैं। आमतौर पर सभी वीआईपी टोल (VIP Culture Update) देते हैं, रसीद हासिल करते हैं और फिर यात्रा का खर्च दिखाकर उस राशि को हासिल करते हैं। वहां वीआईपी कल्चर नहीं है। ’

VIP Culture Update : वीआईपी कल्चर को लेकर सरकार की सख्ती, टोल प्लाजा में होगा बड़ा बदलाव Read More »

pollution certificate update : कट सकता है आपका 10 हज़ार रु का चालान, अगर आपके पास ये 100 रु का सर्टिफिकेट नहीं है, तो आज से बनवा लें

pollution certificate update : आपको पता ही केंद्र सरकार ने यातयात के नियमों को सख्त बनाने के लिए संसद में कई बिल पारित कर रखें है। यहीं कारण है आपको सड़क पर गाड़ी चलाने के बाद कई ट्रैफिक नियमों का पालन करना होता है। नियमों का पालन न करने पर पुलिस भारी चालान काटती है।

इसलिए आपको बाइक चलाते या चलाते समय बहुत सारे दस्तावेज़ अपने साथ रखने पड़ते हैं, जो यातायात नियमों के अनुसार आवश्यक होते हैं। जैसे इसमें ड्राइवर का लाइसेंस, आरसी और कार बीमा जैसी चीजें शामिल हैं।

 

कैसे कटेगा 10 हजार रूपिए का चालान

यदि अब आप कार या बाइक चलाते हैं तो आप समझ गए होंगे कि हम यहां किस सर्टिफिकेट (pollution certificate update ) की बात कर रहे हैं। दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं पीयूसी सर्टिफिकेट की, जिसे देशी बोलचाल की भाषा में प्रदूषण पर्ची कहा जाता है। यदि आप इसके बिना गाड़ी चलाते हैं तो आपका 10,000 रुपये का चालान कट सकता है। मोटर वाहन अधिनियम में इसका प्रावधान है और जब भी प्रदूषण प्रमाणपत्र समाप्त हो जाता है, तो इसे तुरंत प्रस्तुत करना आवश्यक हो जाता है।

पीयूसी सर्टिफिकेट की वाहनों में कितने दिन की वैधता होती है

आपको बता दें की, प्रदूषण प्रमाण- पत्र (pollution certificate update ) बनाने में मात्र पांच से दस मिनट का समय लगता है। इसलिए आपको भारी चालान से बचने के लिए बनवा लेना चाहिए। ऐसे में पीयूसी सर्टिफिकेट कारों के लिए एक साल के लिए वैध होता है, जबकि बाइक के लिए यह तीन महीने के लिए वैध होता है। हर तीन महीने में एक नया पीयूसी बनाना होगा।

अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो पुलिस आपका भारी चालान काट सकती है। एक कार के लिए शुल्क लगभग 100 रुपये और बाइक या स्कूटर के लिए लगभग 70 या 80 रुपये है।

 

पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कहां जाना होता है ?

यदि आपके पास पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं है तो, आपको प्रदूषण प्रमाण- पत्र (pollution certificate update ) पाने के लिए पीयूसी सेंटर जाना होगा, जो सभी पेट्रोल स्टेशनों पर उपलब्ध है। यहां आपकी कार की जांच की जाती है और फिर प्रदूषण प्रमाणपत्र दिया जाता है। उच्च प्रदूषण स्तर वाले वाहनों के लिए पीयूसी नहीं बनाए जाते हैं। यदि आपने अभी तक यह प्रमाणपत्र नहीं बनाया है, तो तुरंत बनाएं या भारी जुर्माना अदा करें।

pollution certificate update : कट सकता है आपका 10 हज़ार रु का चालान, अगर आपके पास ये 100 रु का सर्टिफिकेट नहीं है, तो आज से बनवा लें Read More »

Salman Khan House Firing Case : सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली और कहा ‘ ये तो सिर्फ ट्रेलर था ‘

Salman Khan House Firing Case : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। बता दें की, लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका में मौजूद है। उसने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग (Salman Khan House Firing Case ) का जिम्मा लिया है। साथ ही कहा है कि सलमान हमने ये हमला तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया था। ये हमारी पहली और आखिरी वार्निंग है।

 

सलमान खान के घर पर कितने बजे फायरिंग हुई ?

आपको बता दें की, पुलिस फिलहाल घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दरअसल, सलमान खान (Salman Khan House Firing Case ) के मुंबई स्थित घर के बाहर रविवार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग की, इसके बाद पुलिस ने उनके आवास के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस ने बताया कि मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं और भाग गए। सलमान का घर इसी अपार्टमेंट में है।

 

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए गैंगस्टर अनमोल ने क्या कहा ?

गैंगस्टर अनमोल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए कहा, ” ॐ जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत, हम अमन चाहते हैं। जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही, सलमान खान हमने ये तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो, यह पहली और आखरी वार्निंग है। इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेगी ”

पोस्ट में अनमोल ने आगे कहा की, “तुमने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है, बाकी ज्यादा बोलने की हमें आदत नहीं है। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप ”

 

सलमान को धमकी से समंधित ईमेल कब आया था ?

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल मार्च में सलमान के ऑफिस में एक ईमेल आया था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

ईमेल में कहा गया था कि सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई द्वारा एक समाचार चैनल को दिया गया इंटरव्यू देखा होगा और अगर नहीं देखा है तो उन्हें वह देखना चाहिए। अगर खान इस मामले (काला हिरण केस) को बंद करना चाहते हैं, तो उन्हें गोल्डी भाई से आमने-सामने बात करनी चाहिए।

Salman Khan House Firing Case : सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली और कहा ‘ ये तो सिर्फ ट्रेलर था ‘ Read More »

Haryana news: Auto filled with school children meets with accident, one student dies, 6 children injured

Haryana news : स्कूली बच्चों से भरी ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, एक छात्रा की मौत, 6 बच्चे घायल

Haryana news : महेंद्रगढ़ के बाद अब यमुनानगर में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो सड़क हादसे का शिकार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ऑटों और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक तीसरी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई है। वहीं 6 बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं। 

 

हादसे में मृतक छात्रा की की पहचान हिमानी के रूप में हुई है। वह तीसरी कक्षा की छात्रा थी। हादसे के बाद सभी को यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हिमानी की मौत हो गई। यह हादसा यमुनानगर के कमानी चौक पर रेड लाइट जंप करते समय हुआ है।  

 

Haryana news : स्कूली बच्चों से भरी ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, एक छात्रा की मौत, 6 बच्चे घायल Read More »

Good news: IMD alert issued, this year there will be more monsoon rain than normal, this is the weather forecast

अच्छी खबर : IMD का Monsoon Alert जारी, इस साल सामान्य से अधिक होगी मानसून की बरसात, ये है मौसम को लेकर पूर्वानुमान

IMD Monsoon alert : किसानों और लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय कृषि और किसानों लिए आईएमडी की तरफ से आज एक अच्छी खबर आई है। मानसून 2024 को लेकर किए गए अपने पूर्वानुमान नें भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दावा किया है कि इस बार देश में सामान्य से अधिक बारिश होगी। यूं कहें कि इस बार देश में मॉनसून अनियमित नहीं रहेगा और झमाझाम बारिश होगी. आईएमडी ने अनुमान जताया है कि इस बार 104 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी कि ढ्ढरूष्ठ ने सोमवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस साल के मॉनसून की जानकारी दी. आईएमडी ने कहा कि इस साल सामान्य से अधिक मॉनसून की बारिश होगी. बारिश का अनुमान 104 परसेंट तक जताया गया है. आईएमडी ने कहा कि इस साल अल नीनो की स्थिति मॉडरेट यानी कि मध्यम रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक अल-नीनो धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा और मॉनसून की शुरुआत तक न्यूट्रल हो जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून की शुरुआत से ला-नीना एक्टिव हो जाएगा जो कि अल-नीनो के विपरीत प्रभाव दिखाता है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अल-नीनो को रोकने वाला आईओडी यानी कि इंडियन डाइपोल ओशन अच्छी स्थिति में रहेगा. इससे बारिश की अच्छी मात्रा दर्ज की जाएगी. देश के पूर्वी और अन्य कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो इस बार बारिश सामान्य से अधिक दर्ज की जाएगी. अच्छी बारिश के लिए आईओडी का पॉजिटिव होना बताया जा रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम के आगे बढ़ने पर आईओडी एक्टिव होगा जिससे बारिश बढ़ेगी.

110 प्रतिशत से अधिक होगी बारिश
आईएमडी ने इस साल 104 प्रतिशत बारिश का अनुमान जताया है जो कि सामान्य से अधिक है. अगर बारिश 90 परसेंट से कम हो तो कम, 90-96 को सामान्य से कम, 96-104 को सामान्य, 104 से 110 को सामान्य से अधिक और 110 से अधिक को अधिक मॉनसूनी बारिश में दर्ज किया जाता है. मौसम विभाग ने कहा है कि केवल उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो सब जगह सामान्य से अधिक बारिश होगी. हालांकि उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर के हिस्सों में इस बार कम बारिश हो सकती है.

 

अच्छी खबर : IMD का Monsoon Alert जारी, इस साल सामान्य से अधिक होगी मानसून की बरसात, ये है मौसम को लेकर पूर्वानुमान Read More »