Whose government was formed in Haryana, his government was formed at the Centre. This time it will be interesting, the state's record is unique

Haryana Political news : हरियाणा में जिसकी सरकार, केंद्र में उसी की सरकार बनी ! अबकी बार होगा दिलचिस्प, अनोखा है राज्य का रिकॉर्ड

Haryana Political news : लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो 19 अप्रैल को हो चुका है। इस चुनाव के लिहाज से हरियाणा की 10 सीटें भी काफी अहम हैं। हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को एक साथ ही वोटिंग होगी।

 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। इस चुनावी सीजन में हम आपके लिए चुनाव से जुड़ी अनोखी कहानियां और रिकॉर्ड लेकर आ रहे हैं। ऐसे ही एक खास रिकॉर्ड भरी कहानी हरियाणा (Haryana Political news)  की भी है।

 

बड़ी खास बात ये है कि, हरियाणा में लगभग हर बार जिस पार्टी को ज्यादा सीटें मिली हैं ! वही पार्टी केंद्र सरकार की सत्ता में भी बैठी है। हरियाणा (Haryana Political news) की स्थापना के बाद हुए 14 लोकसभा चुनाव में से 13 बार सरकार बनाने में हरियाणा का खास रोल रहा है। आइए समझते हैं ये पूरा मामला।

ALSO READ  Punjab and Haryana High Court : हरियाणा में हाईकोर्ट ने एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जजों के तबादलों का आदेश जारी किया, जानें किस जज का कहां हुआ तबादला

 

 

 

हरियाणा का 13 बार केंद्र में सरकार बनाने में योगदान

बड़े भाई पंजाब से अलग होकर हरियाणा की स्थापना साल 1966 में हुई थी। इसके बाद 14 लोकसभा चुनाव हुए जिनमें से एक चुनाव को छोड़कर 13 चुनावों में केंद्र में सरकार बनाने में हरियाणा (Haryana Political news) के सांसदों की खास भूमिका रही है।

रिकॉर्ड को देखें तो सिर्फ 1998 में हुए चुनाव में सरकार बनाने में राज्य का कोई खास रोल नहीं था। खास बात ये भी है कि ज्यादातर बार इस राज्य के मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी पर ही भरोसा जताया है।

 

 

 

हरियाणा का चुनावी इतिहास 

हरियाणा (Haryana Political news) के वोटर्स ने कुल 14 लोकसभा चुनाव में आधे से ज्यादा बार एक ही दल या फिर गठबंधन पर विश्वास दिखाया है। साल 1967 और 1971 में कांग्रेस ने राज्य की 7-7 सीटें जीतीं। वहीं, राज्य में 4 लोकसभा चुनाव में विभिन्न दलों ने राज्य की सभी सीटों पर क्लीन स्वीप किया है।

ALSO READ  Jind Unemployed Youth Protest : जींद में जुटे प्रदेश भर के बेरोजगार युवा, निकाली बेरोजगारों की बारात, भाजपा कार्यालय में रखा दूल्हे का सेहरा

क्लीन स्वीप का ये सिलसिला साल 1977 में शुरू हुआ था। कांग्रेस विरोधी लहर के दौरान भारतीय लोकदल ने सभी 10 सीटें जीती थीं और कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, साल 1991, 2004 और 2009 में कांग्रेस ने राज्य की 9-9 सीटों पर कब्जा किया था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने राज्य (Haryana Political news) की सभी 10 सीटें जीती थीं।

साल केंद्र सरकार राज्य में सरकार सीटें जीती
1967 कांग्रेस कांग्रेस 7
1971 कांग्रेस कांग्रेस 7
1977 भारतीय लोकदल भारतीय लोकदल 10
1980 कांग्रेस कांग्रेस 5
1984 कांग्रेस कांग्रेस 10
1989 जनता दल जनता दल 6
1991 कांग्रेस कांग्रेस 9
1996 भाजपा भाजपा व हविपा 7
1998 भाजपा हलोद व बसपा 5
1999 भाजपा भाजपा व इनेलो 10
2004 कांग्रेस कांग्रेस 9
2009 कांग्रेस कांग्रेस 9
2014 भाजपा भाजपा 7
2019 भाजपा भआजपा 10
ALSO READ  Offline WhatsApp feature update : WhatsApp में आ रहा बड़ा अपडेट, ऑफलाइन भी भेज सकेंगे एचडी फोटो और फाइल

 

 

 

 

हरियाणा में कब होगा लोकसभा चुनाव ?

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर एक साथ ही मतदान होगा। यहां छठे चरण में 25 मई को मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही करनाल विधानसभा सीट (Haryana Political news) पर भी इसी दिन मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही 04 जून को पूरे देश के साथ यहां भी मतगणना होगी और परिणामों का ऐलान किया जाएगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *