Haryana

Loksabha election: Colors of politics: Once there was a figure of 36 among themselves, now Devi Lal, Bhajan Lal and Jindal will seek votes for the same BJP

Loksabha election : राजनीति के रंग : कभी आपस में था 36 का आंकड़ा, अब देवीलाल, भजनलाल और जिंदल की पढ़ी उसी भाजपा के लिए मांगेगी वोट

देखें क्या कहते हैं हरियाणा की राजनीति के समीकरण

Loksabha election : कहते हैं समय बलवान है और किसी को इतनी बड़ी बात भी नहीं करनी चाहिए कि उसे वापस लेनी पड़ी। हरियाणा की राजनीति की ही बात कर लो। कभी जिन पार्टियों का आपस में 36 का आंकड़ा था और दोनों के बीच हमेशा राजनीतिक प्रहार चलते रहते थे, आज उन्हीं के लिए वोट मांगने पड़ रहे हैं। इसका उदाहरण देख भी सकती हैं। चौधरी देवीलाल, भजनलाल और जिंदल परिवार की पीढ़ी इस बार भाजपा के लिए वोट मांगती नजर आएगी, जबकि इनका कभी भाजपा के साथ 36 का आंकड़ा था।

भाजपा के रणनीतिकारों ने प्रदेश में सभी दस की दस लोकसभा (Loksabha election) सीटें जीतने के पिछले सुखद अतीत को दोहराने के लिए आपस में धुर विरोधी कहलाने वाले इन परिवारों को एक-दूसरे के लिए मतदाताओं के बीच जाने की अनूठी युक्ति निकाली है। इसका सबसे बड़ा दृश्य हिसार लोकसभा सीट पर दिखाई भी देने लगा है। चौधरी देवीलाल के पुत्र और हिसार से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला के लिए उस जिंदल परिवार के वारिस मतदाताओं से अपील करेंगे, जिन्हें कुरुक्षेत्र के चुनावी मैदान में अक्सर देवीलाल के ही परिवार से ही चुनौती मिलती रही।

यही नहीं, प्रदेश की राजनीति में परस्पर कट्टर विरोधी देवीलाल और भजनलाल के पुत्र भी इस बार साथ चलेंगे। मन से अथवा बेमन, भजनलाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई देवीलाल के पुत्र रणजीत सिंह चौटाला के लिए वोट की अपील करेंगे। इस संयोग पर राजनीति के विशेषज्ञ भी हैरान हैं।

 

26 साल पहले ओपी जिंदल और रणजीत चौटाला थे आमने-सामने
विशेषज्ञों की हैरानी यूं ही नहीं है। यह लोकसभा चुनावी वाकया 26 साल पहले का है जब जिंदल हाउस के आदर्श और प्रसिद्ध उद्योगपति ओमप्रकाश जिंदल और रणजीत सिंह हिसार सीट पर आमने-सामने थे। हालांकि ओपी जिंदल बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी से प्रत्याशी थे जबकि रणजीत सिंह कांग्रेस से। दोनों ही हार गए थे। इस चुनाव में हरियाणा लोकदल के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह बरवाला की जीत हुई थी। ओपी जिंदल दूसरे स्थान पर और रणजीत सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।

 

जिंदल परिवार को देवीलाल परिवार से मिलती रही चुनौती
वर्ष 1998 का इकलौता लोकसभा चुनाव (Loksabha election) नहीं था जब ओपी जिंदल अथवा उनके वारिस को देवीलाल परिवार से चुलौती मिली। देवीलाल के पुत्र ओमप्रकाश चौटाला की अगुवाई वाली इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और जिंदल परिवार के बीच कुरुक्षेत्र के चुनावी संग्राम में खूब घमासान हुआ। कभी कैलाशो देवी, कभी अभय सिंह चौटाला तो कभी अशोक अरोड़ा उनके सामने रोड़ा अटकाते रहे। हालांकि, एक बार ओपी जिंदल और दो बार उनके पुत्र नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र का मैदान मारा है।

 

भजनलाल से स्पर्धा में हुड्डा के साथ थे जिंदल
नब्बे के दशक का दौर कांग्रेस में कलह की शुरुआत का था। बंसीलाल ने अलग बंसी बजाई तो भजनलाल और भूपेंद्र हुड्डा के बीच प्रतिद्वंद्विता परवान चढ़ रही थी। राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं, इन दोनों के बीच कुर्सी की होड़ के दिनों में ओमप्रकाश जिंदल हुड्डा के साथ थे। सैद्धांतिक रूप से जिंदल और भजनलाल परिवार के बीच कभी नहीं बनी। ओपी जिंदल के परिवार ने पिछले लोकसभा चुनाव तक भूपेंद्र हुड्डा का साथ दिया।

Loksabha election : राजनीति के रंग : कभी आपस में था 36 का आंकड़ा, अब देवीलाल, भजनलाल और जिंदल की पढ़ी उसी भाजपा के लिए मांगेगी वोट Read More »

Bees attack on student: Bees attack on training institute in Haryana, more than 40 students injured, students chased for 11 kilometers

Bees attack on student : हरियाणा में ट्रेनिंग संस्थान में मधुमक्खियों का हमला, 40 से ज्यादा विद्यार्थी घायल, 11 किलोमीटर तक किया विद्यार्थियों को पीछा

Bees attack on student : हरियाणा में डाइट ट्रेनिंग संस्थान में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें 40 से ज्यादा विद्यार्थियों को मक्खियों ने काटकर घायल कर दिया और करीब 11 किलोमीटर तक भाग रहे विद्यार्थियों का पीछा किया। मामला हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बिरही स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) का है। 40 से अधिक विद्यार्थियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

 

डाइट में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से जेबीटी के विद्यार्थियों की दो दिवसीय स्कूल इंटर्नशिप प्रोग्राम चल रहा था। काफी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे हुए थे। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अफरा-तफरी मच गई और मधुमक्खियों की संख्या भी बढ़ गई। काफी संख्या में घायल अपने स्तर पर तो कई को एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। मधुमक्खियां पीछा करते हुए अस्पताल तक पहुंच गई। यहां पर एक छोटे बच्चे सहित कई लोगों को (Bees attack on student) काटा। कर्मचारियों को इमरजेंसी ब्लॉक के दरवाजे तक बंद करने पड़े।

 

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन छात्र महेश ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से वह बेहोश हो गया था। वहीं, अभिभावक महेंद्र सिंह ने बताया कि वह बेटी के साथ जैसे ही डाइट में एंट्री गेट पर पहुंचे तो मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उसके बावजूद वहां पर हाजिरी लगवाने की कोशिश की जा रही थी। न ही समय पर एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, प्राचार्य ज्ञानेंद्र ने बताया कि किसी विद्यार्थी के शरारत करने पर ही मधुमक्खियों (Bees attack on student) ने हमला किया है।

Bees attack on student : हरियाणा में ट्रेनिंग संस्थान में मधुमक्खियों का हमला, 40 से ज्यादा विद्यार्थी घायल, 11 किलोमीटर तक किया विद्यार्थियों को पीछा Read More »

NHAI Toll rate back: National Highway put a stop to the decision to increase toll rate, toll rate will not increase, rates were to increase by 5 percent

NHAI Toll rate back : नेशनल हाईवे ने टोल रेट बढ़ाने के फैसले पर लगाई रोक, नहीं बढ़ेंगे टोल रेट, 5 प्रतिशत तक बढ़ने थे रेट

जानिए कब लागू हो सकता है टोल बढ़ाने का फैसला

 

NHAI Toll rate back : वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर ये है कि एक अप्रैल से जो टोल रेट बढ़ने थे, उन पर नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया द्वारा रोक लगा दी गई है। रविवार रात 12 बजे से नए रेट लागू होने थे लेकिन आगामी आदेशों तक पुराने रेट ही लागू रहेंगे।

बताते चलें कि एनएचएआई (NHAI) की तरफ से हर साल एक अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी की जाती है। इस बार भी टोल टैक्स के रेट में पांच प्रतिशत तक की बढ़ौतरी कर के नई लिस्ट तैयार कर दी गई थी और इसे टोल प्लाजा पर चस्पा भी कर दिया गया था। रविवार को सभी स्थानीय अधिकारियों के पास सूचना आई कि नए टोल टैक्स रेट को रोक लिया जाए और इसे अभी लागू नहीं किया जाए। हालांकि अभी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है कि टोल टैक्स में बढ़ोतरी क्यों रोकी गई है। इसके अलावा अधिकारी अभी यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि नए रेट कब से लागू होंगे।

हरियाणा के जींद में जींद-नरवाना रोड पर खटकड़ टोल प्लाजा (Khatkar toll plaza) के मैनेजर विजय कालीरमण ने बताया कि एनएचएआई के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार आगामी आदेशों तक टोल रेट नहीं बढ़ेंगे। एक अप्रैल से टोल रेट बढ़ाने की तैयारी कर ली थी लेकिन रविवार को उनके पास फोन आया कि अभी टोल रेट नहीं बढ़ाए जाएं। पुरानी दरों के हिसाब से ही टाेल वसूला जाए।

NHAI Toll rate back : नेशनल हाईवे ने टोल रेट बढ़ाने के फैसले पर लगाई रोक, नहीं बढ़ेंगे टोल रेट, 5 प्रतिशत तक बढ़ने थे रेट Read More »

CET-2023 Group D के योग्य उम्मीदवारों को जन्म तिथि, कैटेगरी, जेंडर संबंधी जानकारी अपेडट के लिए सुनहरी मौका

फतेहाबाद। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीश्न HSSC द्वारा सीईटी-2023 ग्र्रुप डी (CET-2023 Group D ) के लिए जारी विज्ञापन 01/2023 के क्वालिफाइड कैंडीडेट्स को अपनी जन्म तिथि, जेंडर संबंधी जानकारी, श्रेणी व उपश्रेणी में किसी भी प्रकार की जानकारी बदलने के लिए एक मौका दिया है।

इसको लेकर कमीश्न की साइट पर एक नोटिस भी पब्लिश कर दिया है। इस सीईटी-2023 ग्रुप डी के विज्ञापन नंबर 01/२०२३ में क्वालीफाइड कैंडीडेट 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी 2024 शाम 5 बजे तक Portal link https://adv12023.hryssc.in पर जाकर उपरोक्त जानकारी में परिवर्तन कर सकते हैं। इसके बाद फिर कोई परिवर्तन का मौका नहीं दिया जाएगा।

एचएसएससी का कहना है कि जानकारी परिवर्तन को लेकर योग्य उम्मीदवारों द्वारा लगातार आयोग को आवेदन किया जा रहा था, जिस कारण यह निर्णय लिया गया है।

नोटिस में सभी योग्य उम्मीदवारों को सभी नियम ध्यानपूर्वक पढऩे और कट ऑफ से पहले जारी किए गए अपने वैलिड दस्तावेज अपलोड करने को कहा गया है। बिना दस्तावेज कोई परिवर्तन नहीं होगा।

 

CET-2023 Group D के योग्य उम्मीदवारों को जन्म तिथि, कैटेगरी, जेंडर संबंधी जानकारी अपेडट के लिए सुनहरी मौका Read More »

फेरों के बाद काजू बर्फी की लड़ाई पर दूल्हा-दुल्हन में ठनी, टूट गई शादी

नारनौल। नारनौल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां फेरों और रस्मो रिवाज सब हो जाने पर एक काजू की बर्फी और हलवे के विवाद ने शादी तुड़वा दी। हंगामा इतना हुआ कि 11 गांवों की पंचायत बुलानी पड़ी और अब दूल्हा पक्ष 65 लाख रुपये लड़की के पक्ष को अदा भी करेगा।

बताया जा रहा है कि खाने के समय दूल्हे और दुल्हन के बीच काजू की बर्फी पर झगड़ा हो गया। बाद में लड़की पक्ष ने यह आरोप जड़ दिए कि अचानक से फॉच्र्यूनर की डिमांड रखी गई। जिससे वहां विवाद हो गया और लड़के ने लड़की को साथ ले जाने से मना कर दिया। लड़की ने भी विदाई लेने से मना कर दिया।

 

लड़की पक्ष का तो यहां तक भी कहना है कि मांग पूरी न होने पर एक हफ्ते के अंदर लड़की को मारने की धमकी दी, जिसकारण लड़की ने साथ जाने से मना कर दिया। विवाद के बाद पुलिस पहुंची और 11 गांवों की पंचायत हुई, जिसमें सहमति से शादी को रुकवाने का फैसला हुआ, अब वर पक्ष शादी के 65 लाख रुपये का भुगतान भी करेगा।

मामला हरियाणा के नारनौल जिले के निजामपुर गांव का है, जहां एक व्यक्ति के यहां रेवाड़ी के गांव लाला रोहडी से प्रदीप कुमार के बेटे मणि कुमार की बारात आई। शादी की रस्में हो गई, फेरे भी हो गए। यानि की शादी हो ही गई थी। इसके बाद जब दूल्हा-दुल्हन खाना खाने बैठे तो झगड़ा हो गया।

 

लड़की का कहना है कि लड़का उसे काजू की बर्फी खिला रहा था। जब उसने कहा कि उसे गाजर का हलवा पसंद है तो लड़के ने झगड़ा शुरू कर दिया। कहा कि तुम कौन हो जो तुम्हारी पसंद और नापसंद का ख्याल रखा जाए। लड़की और लड़के के परिजनों ने लड़के को समझाया। लड़की के चाचा का आरोप है कि इस हंगामे के दौरान लड़का मणि कुमार उन्हें एक तरफ ले गया और उसने दहेज में फॉच्यूर्नर गाड़ी की मांग की।

 

उसने कहा कि अगर उसकी डिमांड पूरी नहीं होगी तो वह लड़की को विदा कर जरूर ले जाएगा, लेकिन एक हफ्ते के अंदर ही वह लड़की को मार देगा। वहीं, इस मामले में लड़के मणि कुमार का कहना है कि उसने पहले ही मना किया था कि शादी नहीं करनी। इसके बाद भी घरवालों ने शादी तय की। मणि ने बताया कि उसने जब लड़की से पूछा कि कभी अगर ससुराल में भैंस पाली गईं तो उनका गोबर-कूड़ा करेगी या नहीं। तो लड़की ने साफ मना कर दिया। तब से ही उसे लड़की पर गुस्सा था और वह उससे शादी करना नहीं चाहता था।

 

लड़के के पिता प्रदीप कुमार का कहना है कि उन्होंने दहेज की कोई मांग नहीं की थी। लड़की वालों ने सारा सामान स्वेच्छा से दिया है। उन्होंने कहा कि वह अब भी कोई मांग नहीं कर रहे। बस लड़के का ही दिमाग खराब हो गया है। वह नहीं मान रहा।

मामला बढ़ जाने के बाद लड़की पक्ष ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने भी लड़के को समझाने की कोशिश की। लेकिन, लड़का मणि नहीं माना। अंत में लड़की पक्ष के बयान के अनुसार पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली। इसके बाद बुजुर्गों ने आसपास के 11 गांवों की पंचायत बुलाई। पंचायत ने दोनों पक्षों की बात सुनी और फैसला लिया कि अब शादी तो संपन्न नहीं हो सकती। लेकिन, शादी में लड़की पक्ष का जितना भी खर्चा हुआ है, वह सब लड़का पक्ष को देना होगा। दहेज का सामान और रुपए लौटाने होंगे। साथ ही जुर्माने के तौर पर 11 लाख रुपए गौशाला को दान करने होंगे।

फेरों के बाद काजू बर्फी की लड़ाई पर दूल्हा-दुल्हन में ठनी, टूट गई शादी Read More »

किसानों का दिल्ली कूच 29 फरवरी तक टला

चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल दिया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने शाम को खनौरी बॉर्डर पर मीडिया को यह जानकारी दी।

शुक्रवार को किसानों ने ब्लैक डे मनाया। शंभू बॉर्डर पर किसानों ने काले झंडे लहराए और काली पटि्टयां बांधी। हरियाणा पुलिस ने आंदोलन कर रहे किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई का फैसला वापस लिया।

 

किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई। जिसमें किसानों की मांगों पर विचार करने और उनको दिल्ली जाने देने की मांग की गई।

किसानों का दिल्ली कूच 29 फरवरी तक टला Read More »

बाल झडऩे से परेशान युवक ने दी जान

करनाल। गांव पिंगली से एक दर्दभरा और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बालक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसका कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। परिजनों के अनुसार युवक पिछले काफी दिनों से अपने बाल झडऩे से परेशान था। युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। इस घटना के बाद पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। छोटे से कारण के चलते यूं जान दे देने से परिजन ही नहीं हर कोई बेहद हैरान है।

 

पिंगली निवासी पंकज के ताया राजेश ने बताया कि पंकज अपने सिर के बाल झडऩे के चलते काफी परेशान था। उसे कई बार समझाया गया लेकिन वह इसको लेकर परेशान था। मंगलवार को पड़ोस में डीजे बज रहा था, इसलिए उसके ना दिखने पर किसी का ध्यान न गया। लेकिन बाद में पता चला कि उसने अपनी जान दे दी है। अगले ही महीने 22 तारीख को उसका जन्म दिन था, जन्म दिन से पहले ही उसने यह कदम उठाकर अपने परिवार को दुखों के अंधेरे में धकेल दिया।

बाल झडऩे से परेशान युवक ने दी जान Read More »

शपथ लेते ही पुलिस ने गिरफ्तार किया सरपंच

चंडीगढ़। आज प्रदेशभर में सभी नए चुनकर आए पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों ने अपने पद प्रतिष्ठा की शपथ ग्रहण की। इस दौरान कैथल के गांव जुलानी खेड़ा में सरपंच नरेंद्र को शपथ लेने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि 2 नवंबर को चुनाव के दौरान हुई हिंसा के मामले में उन पर कलायत थाने में केस दर्ज किया गया था। इस हिंसा मामले में तीन केस दर्ज हैं। गांव में वोट डालने को लेकर विवाद हुआ था।

 

गांवों में ग्राम स्तर पर पंच-सरपंचों को शपथ ग्रहण करवाई गई है। जुलानी खेड़ा के सरपंच नरेंद्र ङ्क्षसह भी शपथ ले रहे थे। जैसे ही शपथ ली गई तो सरपंच को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया। दर्ज केस में नरेंद्र सहित 15 नामजद किए गए थे और 15-20 अन्य अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराएं लगाई गई थीं।

शपथ लेते ही पुलिस ने गिरफ्तार किया सरपंच Read More »

पुराना वाहन स्क्रैप कर नया वाहन लेने पर 10 प्रतिशत मिलेगी छूट

चंडीगढ़। हरियाणा कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में खत्म हो गई। बैठक में शीतकालीन सत्र की तारीख तय की गई। इस बार हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र तीन दिवसीय होगा। 22 दिसंबर से सत्र की शुरुआत होगी। 26 दिसंबर को समाप्ति होगी। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर चर्चा की गई। हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र की कैबिनेट में तारीख तय हो गई। 22, 23 और 26 दिसंबर को सत्र बुलाया जाएगा।

 

कैबिनेट में तारीख तय होने के साथ ही अब मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजी जाएगी। विधानसभा में सत्र को लेकर सभी तैयारियां अभी से पूरी कर ली गई हैं। सीएम मनोहर लाल ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विधानसभा (सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन) अधिनियम के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। नई हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पालिसी 2022-25 को दी गई मंजूरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5एस विजन फार्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फॉरेन के सिंद्धांत पर काम करेगी पालिसी, कपड़ा क्षेत्र में 4000 करोड़ रूपये के निवेश और 20000 हजार रोजगार देना लक्ष्य है।

 

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयुष चिकित्सकों की भर्ती को मंजूरी दी गई। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के 4 अधिनियमों के निरस्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जीएमडीए और एफएमडीए में सीईओ नियुक्ति के संबंध में नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पुराने वाहन को स्क्रैप करके नया वाहन लेने पर नागरिक को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पंजीकरण में भी 25 प्रतिशत की छूट व्यक्ति को मिलेगी। दंगाईयों से नुकसान की भरपाई के लिए आज रूल नोटिफाई किए है , जिस दिन से नोटिफाई होंगे उस दिन से लागू हो जाएंगे। जबरन धर्म परिवर्तन का कानून बनाया था आज उसके रूल फ्रेम कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा 200 स्क्वेर मीटर से छोटे प्लाट का डिवीजन नही हो सकता था, अब इसको 200 से कम करके 100 स्क्वेर मीटर कर दिया है।

 

इसके लिए रजिस्ट्री 1980 से पहले की होनी चाहिए। रेवाड़ी एम्स के लिए जमीन को आधिकारिक तौर पर लीज पर देने की मंजूरी, 1500 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की ईआरवी चालकों के रूप में भर्ती करने को मंजूरी, वाहनों के वीआईपी नंबरों की ई-नीलामी प्रणाली शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

पुराना वाहन स्क्रैप कर नया वाहन लेने पर 10 प्रतिशत मिलेगी छूट Read More »

वीआईपी नंबरों की पॉलिसी में बदलाव: आप भी ले सकते हैं वीआईपी नंबर

चंडीगढ़।  गाडिय़ों के लिए वीआईपी (VIP) नंबर लेने के शौकीन लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार ने अपनी वीआईपी नंबरों की पॉलिसी में बदलाव कर दिया है। इसके बाद अब आप भी 1 से 100 नंबर तक के वीआईपी नंबर ले सकते हैं, पहले यह सरकारी वाहनों के लिए रिजर्व रहते थे। साथ ही अब आप गाड़ी खरीदने से 90 दिन पहले ही नंबर ले सकते हैं। हालांकि वीआईपी नंबरों के लिए जेब तो ढ़ीली करनी ही होगी। सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले 001 नंबर का बेस प्राइज 5 लाख रुपये तय किया गया है।

गौरतलब है कि सीएम मनोहर लाल अपने काफिले की गाडिय़ों से 0001 नंबर को हटवा दिया था। उन्होंने आदेश जारी किए थे कि अब वीआईपी नंबरों पर नेताओं और अधिकारियों का अधिकार नहीं रहेगा। अब इस पॉलिसी के तहत सरकारी वाहनों पर सरकार लिखा होगा और नंबर प्लेट पर नंबरों के बीच में जीवी (GV) लिखा होगा। जिससे आसानी से पता चल सकेगा कि गाड़ी सरकारी है।

निजी गाड़ी के लिए 0001 नंबर का बेस प्राइज 5 लाख रुपये रहेगा, जबकि परिवहन वाहनों के लिए एक लाख होगा। 0002, 0007, 0009 का बेस प्राइस डेढ़ लाख रुपये तय किया गया है। वहीं 0012 से 0098 तक के वीआईपी नंबरों का बेस प्राइज 50 हजार रुपये रखा गया है।

वीआईपी नंबरों की पॉलिसी में बदलाव: आप भी ले सकते हैं वीआईपी नंबर Read More »