2022

दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे का जन्म, जानिये कितनी तेजी बढ़ रही आबादी

दुनिया की आबादी आज मंगलवार को 800 करोड हो गई है। जनसंख्या पर अपनी रिपोर्ट रखने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक आज दोपहर करीब 1:30 पर दुनिया के 800 करोड़वें बच्चे ने जन्म ले लिया। जिसके बाद दुनिया की आबादी 8 अरब यानी 800 करोड हो गई। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट की संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भी यह अंदाजा लगाया गया था कि 2022 में 15 नवंबर तक दुनिया की आबादी 800 करोड़ पार हो जाएगी।

1804 में 1 अरब

एक अंदाजे के अनुसार पहली ईस्वी में दुनिया की आबादी 20 करोड थी। और इसे एक अरब तक पहुंचने तक करीब 1800 साल लगे और 1804 में दुनिया की आबादी 1 अरब हुई। अब एक अरब से दुनिया की आबादी को 8 अरब तक पहुंचने में 218 साल लगे हैं। 1804 से 2022 तक दुनिया की आबादी 8 करोड़ तक पहुंच गई है।

1930 तक 2 अरब

इस दौरान की बात करें तो 1930 तक दुनिया की आबादी 2 अरब थी। 1930 से 2022 तक ही 6 अरब आबादी बढ़ी है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके बाद से जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ती गई। 1960 तक यह 3 अरब हो गई फिर 1974 में यह 4 अरब हो गई। जबकि 1987 तक आबादी 5 अरब तक पहुंची। 1998 तक छह अरब फिर 2010 में यह 7 अरब और अब 2022 में यह 8 अरब हो गई है।

2050 तक दुनिया की आधी आबादी 8 देशों में

एक अनुमान के अनुसार यदि रफ्तार इसी तरह से चलती रही तो 2030 तक दुनिया की आबादी बढ़कर 850 करोड हो जाएगी। हालांकि यह दर 1950 के बाद की दर से 1 फ़ीसदी कम है। एक और रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक दुनिया की पूरी जनसंख्या का आधा हिस्सा केवल 8 देशों में होगा। इनमें भारत, पाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र, कांगो, नाइजीरिया, तंजानिया और इथोपिया शामिल है। फिलहाल जनसंख्या के मामले में चीन 1.426 अरब के साथ पहले नंबर पर है जबकि भारत 1.412 अरब के साथ दूसरे नंबर पर है।

दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे का जन्म, जानिये कितनी तेजी बढ़ रही आबादी Read More »

ग्राम सचिवों का प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम: नोटिस वापस लें, नहीं तो चुनाव का कार्य कर देंगे बंद

फतेहाबाद। जिले में लगातार पराली जलाने की घटनाएं सामने आने पर जिला प्रशासन द्वारा इसकी गाज ग्राम सचिवों पर गिराई जा रही है और लगातार ग्राम सचिवों को नोटिस जारी हो रहे हैं। अब तक आधा दर्जन ग्राम सचिवों को चार्जशीट भी कर दिया गया है। इसके विरोध में अब ग्राम सचिव आग बबूला हो गए हैं और इन नोटिसों व चार्जशीट की कार्रवाई को वापस लेने की मांग की है। ग्राम सचिवों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी जाती तो पंचायत चुनाव संबंधी सारे कार्य रोक देंगे। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग से संबंधित कोई भी कार्य आगे से न करने की भी चेतावनी दी है। आज ग्राम सचिवों का एक प्रतिनिधिमंडल डीडीपीओ से मिला और आरोप लगाए कि कृषि विभाग पराली मामले में उपायुक्त को गुमराह कर रहा है।

 

 

ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र कुँडू ने बतााया कि जिले में लगभग पौने 300 ग्राम पंचायतों का कार्यभार मात्र 49 ग्राम सचिवों के पास है। एक-एक ग्राम सचिव के पास 5-6 ग्राम पंचायतें आती हैं। इसके ऊपर से पराली का कार्यभार भी ग्राम सचिवों को सौंप दिया और पंचायत चुनाव का कार्य भी चल रहा है। ग्राम सचिव 24-24 घंटे काम करने को मजबूर हैं। फिर भी पराली मामले में ग्राम सचिवों को हताश किया जा रहा है। कई ग्राम सचिवों को नोटिस जारी किए हैं, जबकि 4-5 ग्राम सचिवों को सेक्शन 8 के तहत चार्जशीट किया गया है।

 

 

उन्होंने कहा कि पराली को लेकर टीमें बनाई गई हैं और ग्राम सचिव हर संभव मदद कर रहे हैं, लेकिन ग्राम सचिवों के कार्य में दूसरे विभागों की कोई मदद नहीं होती। पराली का जिम्मा कृषि विभाग का है और विभाग के अधिकारी डीसी को गुमराह कर रहे हंै। उन्होंने बताया कि प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि यदि ये नोटिस और कार्रवाई वापस नहीं होती तो चुनाव से संबंधित कार्य बंद कर दिया जाएगा। भविष्य में कृषि विभाग से संबंधित कोई भीा कार्य ग्राम सचिव नहीं करेंगे।

ग्राम सचिवों का प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम: नोटिस वापस लें, नहीं तो चुनाव का कार्य कर देंगे बंद Read More »

राशिफल (15 नवम्बर 2022, मंगलवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने तथा यात्रा पर जाने का मन बनेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। बेवजह तनाव रहने से बचे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होने के योग हैं। व्यय बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय बनी रहेगी। सिर में हल्का दर्द रह सकता है। आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका दिन मिलाजुला रहेगा । जल्दबाजी और कुसंगति से बचें। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज / उधार लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। प्रतिष्ठा बनाए रखें। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन सामान्य रहेगा । किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता में कमी रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन अनुकूल रहेगा । यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट-रोग व चोरी-विवाद से बचें।जल्दबाजी न करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन बढ़िया रहेगा । ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा। यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन आपके साथ है । बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान संबंधी बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन मिलाजुला रहेगा । शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन मिलाजुला रहेगा । परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शत्रुभय रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन सामान्य रहेगा । सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन बढ़िया रहेगा । आय होगी। व्यापार मे लाभ होगा । जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा । पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश से बचें। जोखिम न उठाएं। धर्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी।

 

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (15 नवम्बर 2022, मंगलवार) Read More »

लिवइन में रह रहे प्रेमी ने हत्या कर 35 टुकड़े किए, 18 दिन तक रोज रात 2 बजे जंगल फेंकने जाता

नई दिल्ली। युवती के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक द्वारा अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े कर देने का डरावना मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवक ने आरी से शव के 35 टुकड़े कर दिए और 18 दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में इन्हें फेंकता रहा। घटना करीब 6 माह पुरानी है लेकिन अब जानकारी सामने आई है। मृतका का नाम श्रद्धा था और वह मुम्बई के वलाड की रहने वाली थी। जबकि उसका लिव इन पार्टनर आफताब आमीन है। दोनों दिल्ली में एक साथ रह रहे थे और अब शादी का दबाव बनाने पर युवती की हत्या करने की बात सामने आ रही है। हत्या के बाद वह नया फ्रिज लाया और टुकड़े उसमें रखे, ताकि बदबू न फैले। अगरबत्ती भी जलाता। 18 दिन तक वह रोज रात को 2 बजे उठता और शव के टुकड़े जंगल में फेंक आता। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है और अब 5 दिन के पुलिस कस्टडी में है।

 

आरी से 35 टुकड़े कर नया फ्रिज लाया

महरौली पुलिस के अनुसार मुम्बई के वलाड की रहने वाली श्रद्धा एक बहु राष्ट्रीय कंपनी के कॉल सेंटर पर काम करती थी और यहां दिल्ली में अपने प्रेमी आफताब के साथ रहती थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जानकारी सामने आई कि उसने 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके बाद आरी से शव के 35 टुकड़े कर दिए और 18 दिन तक दिल्ली के अलग-अलग जंगली इलाकों में फेंकता रहा। इसके लिए वह फ्रिज लाया, सारे टुकड़े उसमें रखे और दुर्गंध न फैलने के लिए अगरबत्ती लगाता रहा।

शादी के दबाव पर कर दी हत्या

वहीं श्रद्धा के पिता ने 8 नवंबर को उसके अपहरण का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा था और मामला खुल गया। उसके पिता ने एफआईआर में बताया कि उसकी बेटी मलाड में ही एक कॉल सेंटर पर काम करती थी और यहीं पर उसकी मुलाकात 2019 में फूड ब्लॉगर आफताब अमीन से हुई। जिसकी इंस्टा आईडी हंगरी छोकरो है। दोनों पहले मुम्बई में साथ रहे। परिवार वाले नाखुश थे तो दोनों फिर दिल्ली में आकर एक लिवइन में रहने लगे। अब बेटी लापता मिली तो पुलिस में शिकायत दी। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया है कि श्रद्धा ने उस पर शादी का दबाव डाला था। इस पर रोज झगड़ा होने लगा था, जिससे तंग आकर उसने उसे मार दिया और गिरफ्तारी से बचने के लिए शव के टुकड़े कर दिए और अलग-अलग क्षेत्रों में फेंकने लगा।

 

दोस्त से पता चला लापता की बात

श्रद्धा के पिता विनोद मदान ने बताया कि श्रद्धा उनसे अलग होने के बाद अपने क्लासमेट लक्ष्मण के संपर्क में थी। लक्ष्मण उन्हें श्रद्धा बारे जानकारी देता था। जब श्रद्धा ने काफी दिनों तक उसका फोन नहीं उठाया तो उसने उन्हें इस बारे में सूचना दी। उनके अनुसार सोशल मीडिया पर भी बेटी के बारे में कोई अपडेट नहीं आया तो उन्हें चिंता हुई और 8 नवंबर को वे अपनी बेटी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। जब वे उनके फ्लैट पर आए तो वहां ताला लगा हुआ था। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

 

क्राइम शो देखता था

पुलिस ने एक अहम खुलासा और भी किया है कि आफताब ने वारदात से पहले अमेरिकी क्राइम शो डेक्स्टर सहित कई क्राइम मूवीज और शोज़ देखे। इसके बाद उसने मर्डर कर शव के टुकड़े किए।

लिवइन में रह रहे प्रेमी ने हत्या कर 35 टुकड़े किए, 18 दिन तक रोज रात 2 बजे जंगल फेंकने जाता Read More »

एटीएम में चोरी का प्रयास, ताला और खिड़की नहीं काट पाए चोर

फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में चोर-चक्कारों और बदमाशों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। आए दिन चोरियों की घटनाएं हो रही हैं। बीती देर रात भी एक बड़ी चोरी की वारदात होने से टल गई। चोरों ने नेशनल हाइवे पर स्थित पीएनबी के एटीएम में सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। चोरों ने ताला और खिड़की काटने का प्रयास किया। साथ ही ताले और खिड़की के जंगले को आग के द्वारा काटने का प्रयास किया प्रतीत हो रहा है।

 

आज सुबह जब एटीएम का सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचा तो एटीएम के शटर का ताला और खिड़की आधी कटी हुई मिली। पास ही सब्बल और लाइटर भी पड़ा था। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी दूसरी दिशा में घुमाया हुआ था। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

 

सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि रात को एटीएम का शटर बंद कर वह घर चला गया। आज सुबह पहुंचा तो पाया कि शटर पर लगा ताला आधा कटा हुआ था। वहीं एटीएम की खिड़की पर लगा जंगला भी काटने का प्रयास किया गया था। पास ही एक सब्बल और लाइटर भी पड़ा था। जिस पर बैंक प्रबंधन को सूचना दी। बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि सीसीटीवी कैमरे को भी दूसरी तरफ घुमा रखा था। चोर ताला काट नहीं पाए, जिसकारण एक बड़ी वारदात होने से टल गई।

 

एटीएम में चोरी का प्रयास, ताला और खिड़की नहीं काट पाए चोर Read More »

राशिफल (14 नवम्बर 2022, सोमवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा , थौड़ी दौड़ धूप रह सकती है । अपनी बारी का इंजतार करें। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता है। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में दर्द रह सकता है । समाज में नाम होगा। जो लोग दूसरे के लिए मांगते है, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खुद के लिए समय निकालें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मान – सम्मान बढेगा । जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं। धर्म में रूचि बढ़ेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।दूसरों से मिलकर खुशी होगी ।कार्य सिद्ध होंगे।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन सामान्य रहेगा । हर किसी पर आखें बंद करके विश्वास न करें । समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार का सम्मान करें । जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद से बचें। आध्यात्मिक ज्ञान में रूचि बनाएँ।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा। भगवान पर भरोसा रखें।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। खुद के लिए समय अवश्य निकालें।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पक्षियों का दाना पानी डालें।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। गाय को हरा चारा डालें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

कृपया ध्यान दें ;
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (14 नवम्बर 2022, सोमवार) Read More »

बेटे ने गांव की ही लड़की से शादी की, पिता का पेड़ पर लटका मिला शव, कुछ ग्रामीणों पर दबाव का आरोप

फतेहाबाद। टोहाना के टाऊन पार्क के पास 50 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसकी बॉडी पेड़ पर टंगी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दो दर्जन के करीब लोगों को अपनी मौत का जिम्मेवार बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की शिनाख्त जींद के गांव कुचराना निवासी 50 वर्षीय भान सिंह के रूप में हुई है।

 

जानकारी सामने आई है कि भान सिंह कुछ समय से लापता था। शव टाऊन पार्क के सामने एक खाली जगह पर मिला है। जानकारी सामने आई है कि सुसाइड नोट में लिखा है कि उसका लड़का नेवी में है और उसकी शादी गांव की लड़की से हुई है। इस संबंध में गांव के कुछ लोग उन्हें कहते हैं कि लड़के ने गांव की लड़की से शादी कर गलत किया है। इससे समाज में बुराई फैलती है।

 

साथ ही सुसाइड नोट पर 20 से 25 लोगों के खिलाफ उस पर दबाव डालकर शादी कैंसल करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। विरोध के चलते उसका पुश्तैनी मकान भी गिरा दिया गया। इससे तंग होकर उसने जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटे ने गांव की ही लड़की से शादी की, पिता का पेड़ पर लटका मिला शव, कुछ ग्रामीणों पर दबाव का आरोप Read More »

JJP लगाएगी मूसेवाला की प्रतिमा, जानिए कहां

प्रदेश में सत्तासीन जननायक जनता पार्टी द्वारा जल्द ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा सिरसा के डबवाली उपमंडल के गांव में लगाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पार्टी द्वारा अभी तक किसी जगह का चुनाव नहीं किया गया लेकिन माना जा रहा है कि डबवाली गांव या हरियाणा बॉर्डर के किसी गांव में या प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

जेजेपी के जिला प्रधान सर्वजीत मसीता ने बताया कि जल्द ही जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला प्रतिमा को लेकर घोषणा कर सकते हैं। यह प्रतिमा कितनी बड़ी होगी या किस धातु से बनी होगी इसका भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आपको बता दें कि जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला बीते दिनों जयपुर गए थे और वहां के मशहूर मूर्तिकार से मिले थे। अब जानकारी सामने आ रही है कि मूर्तिकार को सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा बनाने का ऑर्डर दिया गया था।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह मूसे वाला की हत्या के बाद शोक व्यक्त करने उनके गांव पहुंचे थे और उसी समय उन्होंने घोषणा की थी कि पंजाब और हरियाणा के बीच स्थित डबवाली में सिद्धूमूसेवाला की प्रतिमा लगाई जाएगी।

JJP लगाएगी मूसेवाला की प्रतिमा, जानिए कहां Read More »

राशिफल (13 नवम्बर 2022 रविवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपकी योजना फलीभूत होगी। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए उपक्रम प्रारंभ करने का मन बन सकता है। पार्टनरों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। परहेज करें स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
तीर्थाटन तथा संत दर्शन का लाभ मिल सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धनहानि के योग हैं। वरिष्ठजनों की सलाह मानें तथा विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है। आय बनी रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता रह सकती है। जोखिम न उठाएं।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थाटन का मन बनेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। अकारण क्रोध रहेगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। अपेक्षित कार्यों में विलंब से चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यवसाय में ध्यान दें। लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य आसानी से संपन्न होंगे।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता से दूर रहें। सहयोग होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कार्य की बेहतरी रहेगी। कोई बड़ा कार्य मनोनुकूल बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। समय अनुकूल है। लाभ में वृद्धि होगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (13 नवम्बर 2022 रविवार) Read More »

अकेला व्यक्ति एक हाथ से सशक्त महिला का मुंह दबाकर रेप नहीं कर सकता: कोर्ट

फतेहाबाद/जोइया। सामान्यत: देखने में आता है कि लोभ, लालच या षडयंत्र के तहत कुछ महिलाएं अशक्त पुरूष या अकेले पुरूष पर दुष्कर्म का आरोप लगाती हैं और कोर्ट भी उनके आरोपों को सत्य वचन मानकर आरोपी को सजा सुना देता है। लेकिन टोहाना में हुए एक दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलवंत सिंह ने आरोपी को यह कह कर संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है कि कोई अकेला व्यक्ति एक हाथ से सशक्त महिला का मुंह दबाकर रेप नही कर सकता। ऐसा नही हो सकता कि एक हाथ से इतना मुंह दबा दिया जाए कि महिला अपने बचाव के लिए चिल्ला भी नही पाई हो। कोर्ट ने कहा कि मामला सहमति से रिलेशनशिप का है। जब महिला के पति को इस रिलेशनशिप का पता चला गया तो उसने पत्नी पर दबाव डालकर पड़ोसी पर रेप के आरोप लगवा दिए।

उल्लेखनीय है कि 26 जून को टोहाना की 36 वर्षीय एक महिला ने अपने पड़ोसी बलविन्द्र के विरूद्ध पुलिस को शिकायत दी कि 5 और 6 अप्रैल 2021 को उसके पड़ोस में रहने वाले बलविन्द्र ने रात को उसके घर घुस रेप किया। महिला ने कहा कि रात करीब 10-11 बजे उसने घर के आंगन में किसी के कूदने की आवाज सुनी तो वह कमरे से बाहर निकली तो पाया कि आंगन में बलविन्द्र खड़ा है। बलविन्द्र उसके पास आया और उसका मुंह दबाकर उसे कमरे में ले गया। दुसरे कमरे में उसकी दो बेटियां सोई हुई थी तथा पति जो टाटा एस चलाता है, शहर से बाहर था। अगले दिन इसी तरह बलविन्द्र फिर उसके घर आया और जबरन दुष्कर्म किया तथा धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो उसके परिवार के सदस्यों को मरवा देगा। पीडि़ता ने अढ़ाई महीने बाद थाने में शिकायत दी और कहा कि वह घटना से परेशान व डरी हुई थी इसलिए शिकायत करने में देरी हुई।

कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कहा कि यह मामला आपसी सहमति का लगता है क्योकि जब पहली बार शोर सुनकर महिला कमरे से बाहर निकली तो उसे आंगन में खड़े व्यक्ति को देखकर चिल्लाना चाहिए था ताकि वह अपनी बेटियों व सम्पति की रक्षा कर पाती लेकिन वह नही चिल्लाई। उसका कहना है कि बलविंद्र ने एक हाथ से उसका मुंह दबोच लिया और कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कोर्ट ने कहा ऐसा कैसे हो सकता है कि एक व्यक्ति एक हाथ से सशक्त महिला का मुंह दबाए रखे और दुष्कर्म भी कर डाले और महिला विरोध भी नही करें। मेडिकल रिपोर्ट में भी महिला के प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट नहीं है। पीडि़ता का आरोप है कि अगले दिन बलविद्र फिर आया और दुष्कर्म किया। कोर्ट ने कहा यदि महिला डरी हुई होती तो वह अगले दिन अपने कमरे को अंदर से बंद कर लेती ताकि कोई उसके कमरे में न घुस पाएं।

कोर्ट ने कहा दोनों ने सहमति से दिन और समय तय किया ताकि जब पति घर से बाहर हो और बेटियां सोई हुई हों। जब महिला के पति को पड़ोसी बाबी ने बता दिया कि बलविंद्र उसकी गैरहाजिरी में उसके घर जाता है तो उसने पत्नी को फोर्स कर बलविंद्र के खिलाफ ब्यान दिलवाएं जबकि उसकी पत्नी ऐसा नही चाहती थी। कोर्ट ने कहा शिकायतकत्र्ता के सारे सबूतों में झोल ही झोल है, जिनपर विश्वास करना कठिन है इसलिए कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपी बलविन्द्र को बरी करने के आदेश दिए हैं। जिला फतेहाबाद में लगातार दूसरी बार विभिन्न अदालतों ने पीडि़तों के आरोपों को गलत ठहराते हुए रेप के आरोपी को बरी किया है। इस तरह के फैसले भविष्य में नजीर बन सकते हैं।

अकेला व्यक्ति एक हाथ से सशक्त महिला का मुंह दबाकर रेप नहीं कर सकता: कोर्ट Read More »