October 2022

राशिफल ( 2 अक्टूबर 2022, रविवार)

ष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पावोगे। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो) : आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

 

ध्यान दें : शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। 

राशिफल ( 2 अक्टूबर 2022, रविवार) Read More »

महिला मौत के मुंह से खींच लाई अपने पति को

मथुरा। बीते दिन हमने एक रिपोर्ट दी थी, जिसमें डॉक्टर्स के हवाले से बताया गया था कि यदि दुर्घटना के दौरान, हृदयाघात के दौरान या किसी कारण से बेहोशी आने पर समय रहते सीपीआर (CPR) दी जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। आज इसका एक जीता जागता उदाहरण मथुरा रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां एक महिला ने हृदयाघात आने पर अपने पति को 33 सेकेंड तक मुंह से सांस दी और अपने पति को मौत के मुंह से वापस खींच लाई।

जानकारी के अनुसार कोयंबटूर एक्सप्रेस से 67 वर्षीय केशवन अपनी पत्नी दया के साथ दिल्ली से केरल जा रहे थे। वे कोच में बैठे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, उन्हें हृदयाघात आया था। मथुरा स्टेशन पर उन्हें नीचे उतारा गया। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल के सिपाही अशोक वहां पहुंचे और महिला को मुंह से सीपीआर देने को कहा, जिस पर महिला ने अपने पति को 33 सेकेंड तक मुंह से सांस दी और सिपाही खुद व्यक्ति की तलियां रगडऩे लगा और सीना प्रेस कर सीपीआर दी। इस पूरी घटना की वीडियो सामने आई है।

व्यक्ति की सांस चलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि भारत के मात्र 2 प्रतिशत लोग ही जानते हैं कि ऐसी घड़ी में सीपीआर देकर किसी की जान बचाई जा सकती है और संयोग से सिपाही को इसका पता था और व्यक्ति की जान बच गई। इस पर महिला ने उनका धन्यवाद किया।

सीपीआर पर पूरी खबर पढऩे के लिए क्लिक करें।

महिला मौत के मुंह से खींच लाई अपने पति को Read More »

CM मनोहर लाल ने फतेहाबाद डीसी को दिए निर्देश, कमेटी गठित कर 15 दिन में भूना का करवाएं सर्वे

फतेहाबाद। भूना में अत्यधिक बरसात के कारण आई बाढ़ से हुए नुकसान पर सरकार अब गंभीर नजर आ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद जिला उपायुक्त को निर्देश दिए हैं कि भूना क्षेत्र में बाढ़ और लगातार पानी जमा रहने के कारण जिन आवासीय और वाणिज्यिक प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ है उनका सर्वे करवाएं। सर्वे के लिए एक कमेटी गठित करें और जिन भवनों को नुकसान हुआ है उनकी फोटो सहित सर्वे रिपोर्ट 15 दिन के अंदर अंदर तैयार करें , ताकि प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के लिए सरकार जल्द उचित निर्णय ले सके।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर द्वारा फतेहाबाद उपायुक्त के अलावा हिसार रेंज के आयुक्त, डिप्टी सीएम को भी इस संबंध में लेटर जारी किया गया है। यानी अब उपायुक्त एक कमेटी गठित कर भूना क्षेत्र का सर्वेक्षण करवाएंगे और जिन आवासीय व कमर्शियल इमारतों को नुकसान हुआ है, उनका फोटो सहित पूरा सर्वे करवाया जाएगा और सरकार को भेजा जाएगा। जिसके आधार पर मुआवजा राशि जारी की जाएगी।

आपको बता दें कि 25 तारीख यानी पिछले शनिवार भूना में एक दिन में 377 एमएम मूसलाधार बरसात हुई थी जिस कारण भूना के लगभग पूरे क्षेत्र में कई कई फुट पानी जमा हो गया था। कई क्षेत्रों में 5 फुट से ज्यादा पानी देखने को मिला और यह स्थिति 7 दिनों तक भूना के अधिकतर इलाकों में देखने को मिली। करीब करीब 5 दिन तो पूरा भूना जलमग्न रहा, छठे दिन से कुछ राहत की किरण दिखने लगी और पानी कम होने लगा। इस दौरान लोगों से मुआवजे के लिए फार्म भी भरवाए गए लेकिन उसमें भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब सीएम मनोहर लाल ने सर्वे रिपोर्ट मांगी है जिससे भूना वासियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

CM मनोहर लाल ने फतेहाबाद डीसी को दिए निर्देश, कमेटी गठित कर 15 दिन में भूना का करवाएं सर्वे Read More »

भूना पहुंचे शहरी निकाय मंत्री ने लोगों से क्यों मांगी क्षमा पढि़ए, बोले अधिकारी अब चैन से ना बैठें

भूना/कुलदीप। भूना में अत्याधिक बरसात से आई बाढ़ के हालातों का जायजा लेने आज शहरी एवं निकाय मंत्री डॉ.कमल गुप्ता भूना पहुंचे। उनके साथ सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, डीसी जगदीश शर्मा व सभी अधिकारी गण मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सारी स्थिति की जानकारी ली और लोगों से मिले। उन्होंने लोगों से सब्र रखने का आहवान किया और कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा थी, जिस पर किसी का बस नहीं चलता। हर जगह संभव सहायता पहुंची, जहां नहीं पहुंची, उसके लिए क्षमा मांगता हूं।

डॉ.कमल गुप्ता बोले कि यह दुखभरी आपदा आई। आम तौर पर शहरों में नॉर्मल डे्र्रनेज सिस्टम बनाए जाते हैं, जो 8 एमएम के होते हैं, अगर उसको 16 एमएम कर दें तो उमसें उतना पानी नहीं आएगा और वह खराब होने लगेगा। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आम तौर पर लोग घर 3-4 लोगों की फैमिली के लिए बनाते हैं, उसी हिसाब से प्रबंध होते हैं, राशन पानी आता है, लेकिन एकदम से 20 लोग घर में आ जाएं तो न रहने सोने की व्यवस्था होगी, न खाना पीने की। वैसा ही अब हुआ है।

एक दम से एक दिन में 377 एमएम बारिश हो गई, जो कभी नहीं हुई। अब 377 एमएम के हिसाब से आगे की प्लानिंग के लिए लोग कह रहे हैं, लेकिन भविष्य में एक हजार एमएम बारिश हुई तो उस हिसाब से करने को करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता, ऐसा होने लगे तो पूरे प्रदेश का बजट एक जगह पर ही लग जाएगा। उन्होंने कहा कि नुकसान तो हुआ है, लेकिन संतोष करना पड़ेगा कि कोई जान नहीं गई। बाकी जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का दिल बहुत बड़ा है, पैसों की कोई कमी नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि इस आपदा में प्रशासन राहत सामग्री पहुंचाता रहा, इसके अलावा सभी एनजीओ, संस्थाएं, ग्रामीण, समाजसेवियों ने भी हर जगह राहत सामग्री पहुंचाई, टैंकर चलाए, लंगर चलाए, लेकिन फिर भी कहीं नहीं पहुंच पाई तो उसके लिए वे क्षमा मांगते हैं। अब जो मेन समस्या पानी की थी, वो खत्म हो गई है, लेकिन पानी से जो नुकसान हुआ है, अब उसे ठीक करना है, अब दीवारें, छतें गिरेगी, लेकिन इस स्थिति से निपटना है।

उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि चैन से नहीं बैठना है, योजना बनाकर भेजें, कहां क्या कमी र गई है, उसे सरकार पूरा करेगी। जब तक अंदेशा नहीं होता, तब तक आगे की प्लानिंग नहीं हो पाती, अब अंदेशा हो गया है, इसलिए प्रशासन भविष्य के लिए प्लान बनाएं और रिपोर्ट भेजें। भूना शहर ही नहीं आसपास के गांव, ढाणियों की प्लानिंग की जाएगी।

भूना पहुंचे शहरी निकाय मंत्री ने लोगों से क्यों मांगी क्षमा पढि़ए, बोले अधिकारी अब चैन से ना बैठें Read More »

बारिश से सवा 3 लाख एकड़ मेें फसलें तबाह, सबसे ज्यादा फतेहाबाद जिला प्रभावित, किसानों ने दी पोर्टल पर जानकारी

फतेहाबाद 1 अक्टूबर।  पिछले हफ्ते आसमान से आफत बरसी थी। प्रदेश के काफी क्षेत्रों में खेतों में खड़ी पकी पकाई फसलें बारिश की भेंट चढ़ गई। किसानों की महीनों की मेहनत का जब कुछ हासिल होना हुआ तो हाथ लगी मायूसी। सरकार ने बारिश से हुए नुकसान से मुआवजे के लिए आवेदन हेतु ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन मांगे थे। प्रदेशभर के किसानों ने जो नुकसान की जानकारी पोर्टल पर दी है, उसके अनुसार प्रदेश में सवा तीन लाख से ज्यादा एकड़ में फसलें तबाह हुई हैं। प्रदेश के 87 हजार किसान इस पोर्टल पर अपनी खराब हुई फसलों की जानकारी दे चुके हैं।

सबसे ज्यादा नुकसान फतेहाबाद में

पिछले शनिवार को हुई आफत की बारिश से फतेहाबाद जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। फतेहाबाद का भूना, रतिया, फतेहाबाद क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ। भूना व आसपास के गांवों में अभी भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। वहीं यहां के 10 हजार 319 किसानों ने पोर्टल पर अपनी फसलों के लिए मुआवजे का आवेदन किया है। इन किसानों की 44 हजार 506 एकड़ फसल बर्बाद हुई है। वहीं इसके बाद रेवाड़ी और फिर अंबाला का नंबर आता है। रेवाड़ी में 11 हजार 346 किसानों ने 40 हजार 442 एकड़ के नुकसान की रिपोर्ट दर्ज करवाई है तो वहीं अंबाला जिला के 6424 किसानों ने 21 हजार 227 एकड़ में नुकसान की सूचना दी है।

अब किसानों के आवेदनों की होगी जांच

सरकार ने 26 सितंबर को निर्देश जारी कर कहा था कि किसान पोर्टल पर अपने नुकसान की रिपोर्ट दें। रिपोर्ट 72 घंटों के अंदर जमा करवानी थी। किसानों द्वारा दी गई जानकारी को अब पटवारी व कानूनगो सात दिन के भीतर सत्यापिता करेंगे। फिर पटवारियों आअैर कानूनगो की रिपोर्ट को 10 दिन के अंदर-अंदर तहसीलदार व एसडीएम जांचेंगे।

बारिश से सवा 3 लाख एकड़ मेें फसलें तबाह, सबसे ज्यादा फतेहाबाद जिला प्रभावित, किसानों ने दी पोर्टल पर जानकारी Read More »

घातक लिफोंमा बीमारी से पीडि़त फतेहाबाद के बुजुर्ग को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मिला जीवनदान

फतेहाबाद। महाराजा अग्रसैन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में फतेहाबाद के एक वृद्ध को कैंसर से भी जटिल बीमारी का इलाज कर नया जीवनदान मिला है। बुजुर्ग को लिंफोमा कैंसर था और उसके माथे पर बड़ा घाव बना हुआ था। हालत यह हो गई थी कि जांच में उसकी दोनों आंखें, माथे की हड्डी, चमड़ी व नाक की जड़ भी बीमारी की जद में थी और मरीज की जान पर बन आई थी। सर्जरी के बाद अब मरीज स्वस्थ है।

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के 62 वर्षीय एक बुजुर्ग के माथे पर बड़ा घाव था और अब साल भर से वह काफी परेशान था। वह 10 सितंबर को मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के लिए गया था। जब उसकी पूरी जांच की गई तो घाव लिंफोमा कैंसर निकला। आपको बता दें कि डॉक्टर्स के अनुसार इस बीमारी से पीडि़त ज्यादा नहीं हैं। घाव दोनों आंखें, नाक और माथे की हड्डी तक फैला हुआ था तो मरीज की दोनों आंखें और नाक बचाना बड़ा चैलेंज था। इसके बाद डॉक्टर्स ने आपरेशन करने का निर्णय लिया।

न्यूरो विभाग के डॉक्टर इशु बिश्नोई, प्लास्टिक सर्जरी विभाग से डॉ.स्वप्निल गर्ग, नेत्र रोग विभाग से डॉ. अर्पणा, डॉ.निशा, डॉ.बंसीलाल, डॉ. विशाल गोयल, डॉ.सुमित्रा, डॉ.मोहित की टीम ने आपरेशन को सफल बनाया। आंखों और माथे को ढकने के लिए पहले प्लास्टिक सर्जरी की गई, फिर लिंफोमा का इलाज किया गया।

लिंफोमा क्या है

लिंफोमा एक तरह का कैंसर है, जो संक्रमण से लडऩे वाली शरी की प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाओं में शुरू होता है। यह कोशिकाएं शरीर के कई अंगों जैसे लिम्फ नोड्स, थाइमस, प्लीहा और अस्थि मज्जा में मौजूद रहती हैं। यदि यह कैंसर होता है तो त्वचा के नीचे दर्द रहित गांठ बननी शुरू हो जाती है। ज्यादातर यह गर्दन, बगल, पेट, कमर, जांघ पर होते हैं। पेट में सूजन, ठंड लगना, बुखार, वजन में और थकान आदि मुख्य लक्षण हैं।

घातक लिफोंमा बीमारी से पीडि़त फतेहाबाद के बुजुर्ग को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मिला जीवनदान Read More »

बंदर नहीं मछलियां हैं इंसानों की पूर्वज ! पढि़ए यह रिसर्च रिपोर्ट

ऐसा माना जाता है कि धरती पर बंदर मानव जाति के पूर्वज हैं। लाखों वर्षों के विकास के बाद वानर से ही इंसान बनता गया। लेकिन साइंस द्वारा अब एक नया दावा किया जा रहा है कि बंदर इंसान के पूर्वज नहीं बल्कि असली पूर्वज मछली थी। इंसान को दांत और जबड़े मछलियों से मिले हैं। यह दावा 40 करोड़ साल पहले की मछलियों के मिले जीवाश्म (फॉसिल) पर रिसर्च के बाद किया जा रहा है। वोट पोल कर अपनी राय जरूर दें  

AmPm News

आपने भी देखा होगा कि शार्क जैसी मछलियों के बड़े-बड़े नुकीले दांत होते हैं। अब जो करोड़ों वर्ष पुरानी मछलियों के फॉसिल मिले हैं, उनमें रीढ़ की हड्डी व जबड़े और दांत भी मिले हैं। अब वैज्ञानिक कह रहे हैं कि हो सकता है जीवों में जबड़ों के विकास की शुरूआत यहीं से हुई हो। इवोल्यूशन के दौरान यह मछलियां पानी से बाहर धरती पर आई और फिर जीवों में दांतों व जबड़ों का विकास शुरू हुआ। आज इंसानों और बहुत से जानवारों के पास चबाने के लिए दांत और जबड़े हैं।

चीन में मिले मछलियों के जीवाश्म

40 करोड़ वर्ष से पुराने मछलियों के ये जीवाश्म दक्षिण चीन में मिले हैं। इसकी एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें बताया गया है कि वैज्ञानिकों ने पांच प्रजातियों की मछलियों के फॉसिल खोजे हैं, जिनमें एक मछली का फॉसिल 43.6 करोड़ साल पुराना तो तीन मछलियों के फॉसिल 43.9 करोड़ साल पुराने हैं। इन पर जब रिसर्च हुई तो इन मछलियों के पास रीढ़ की हड्डी और जबड़े व दांत मिले। यह मछलियां 20 के आसपास हैं और इनकी लंबाई करीब डेढ़ इंच है। यह शार्क जैसी मछली का जीवाश्म है। कहा जा सकता है कि यह आज की शार्क की पूर्वज रही होगी। वैज्ञानिक मान रहे हैं कि मछलियां पानी से बाहर आई होंगी और उसी से स्तनधारी जीव, पक्षी, इंसान व अन्य जानवरों में इनका विकास हुआ होगा।

बंदर नहीं मछलियां हैं इंसानों की पूर्वज ! पढि़ए यह रिसर्च रिपोर्ट Read More »

राशिफल (01 अक्टूबर, 2022 शनिवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे । आप व्यस्त रहने से थकान महसूस कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित बनाकर रखें, जिससे अधिकतर घरेलू काम समय पर पूरे होते जाएंगे। बच्चों को समय दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो) : आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वास्थ्य बेहतर होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे): आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है । आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी । अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

राशिफल (01 अक्टूबर, 2022 शनिवार) Read More »