Lok Sabha Election 2024

Jai Prakash bowed down in the court of Chaudhary Birendra, former Union Minister JP

Haryana Political News : चौधरी बीरेंद्र के दरबार में नतमस्तक हुए जय प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जेपी 

Haryana Political News : हरियाणा में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों नई लिस्ट आने के बाद हरियाणा के बड़े नेताओं में सियासी खमासान मचा था और टिकट न मिलने पर नाराजगी भी जताई थी। ऐसे में कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट के आने के बाद पहली बार पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और हिसार कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार जय प्रकाश यानी जेपी एक साथ दिखे। दरअसल बीरेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों की एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के अलावा हिसार लोकसभा उम्मीदवार जयप्रकाश ने भी भाग लिया। इस मीटिंग के माध्यम से जयप्रकाश ने बीरेंद्र सिंह एवं उनके समर्थकों से वोट की अपील की।

 

 

बीरेंद्र सिंह ने पीएम मोदी पर कसा तंज

पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगने के सवाल पर बीरेंद्र सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी का कोई स्टैंड नहीं है। वो एक स्टैंड पर रहे तो शायद वोट मिल जाए। वो हर रोज बदलते रहते हैं। कभी मंगलसूत्र ताे कभी हिंदू-मुस्लिम करते रहते हैं। अब सुनने में आ रहा है कि, पीएम मोदी हिंदू-मुस्लिम की एकता की बात करते हैं। जबकि, आज से दस दिन पहले कह रहे थे कि, ये तो मुस्लिम समाज को आरक्षण दे रहे हैं। इन सभी बातों के कारण से उनके प्रति लोगों का झुकाव कम हो रहा है। उनको लगता है कि ये बिल्कुल खत्म न हो जाए, इसलिए नया नारा निकाल कर लाते है।

 

 

बीरेंद्र और जेपी एक मंच पर आए साथ

हरियाणा (Haryana Political News) कांग्रेस में लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों की टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस का कुछ मनोबल सा टूट गया था। लेकिन बीरेंद्र और जय प्रकाश का एक मंच पर साथ आना दिखाता है कि, कांग्रेस अब चुनावों को लेकर मैदान पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि, मेरे समर्थकों की इच्छा थी कि जो इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं वो उनके बीच आएं और वोट की अपील करने के साथ चुनाव में काम करने की अपील करें। इसलिए ये बहुत जरूरी मीटिंग थी। इसका अच्छा संदेश लोगों में जाएगा, कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ेगा।

 

नेताओं का विरोध करना अशोभनीय है

हरियाणा (Haryana Political News) में लोकसभा चुनावों में किसानों द्वारा भाजपा, जेजेपी के नेताओं के हो रहे विरोध पर बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि इस तरह की कोई बात शोभनीय नहीं है। ये जो हमारे सामाजिक स्तर में जो गिरावट आ रही है ये उसका प्रतीक है। मैं इस बात की पूरे तौर पर निंदा करता हॅूं। ऐसेे आदमियों को राजनीति नहीं बल्कि सामाजिक तौर पर जो महत्वपूर्ण खाप, पंचायतें है इनको चाहिए कि इन चीजों के खिलाफ आवाज उठाए। चुनाव में जिसको वोट देना है उसको दे, पर इस तरह की बाधा डालना गलत है। ये हमारे सामाजिक रिश्तों में खटास पैदा करता है।

Haryana Political News : चौधरी बीरेंद्र के दरबार में नतमस्तक हुए जय प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जेपी  Read More »

Amit Shah's rallies to be held in Haryana postponed, Barala informed

Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा में होने वाली अमित शाह की रैलियां स्थगित, बराला ने दी सूचना

Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा में 25 मई को हो रहे लोकसभा के छठे चरण में मतदान को लेकर हरियाणा में सभी पार्टियों के स्थानीय नेताओं ने अपने बड़े स्टार नेताओं के लिए चुनावी रैलियों की तैयारी शुरु कर दी है। इसी बीच  लोकसभा चुनावों को लेकर हरियाणा में होने वाली अमित शाह की रैलियां स्थगित कर दी गई है। अमित शाह के द्वारा 16 मई और 17 मई को रैलियां की जानी थी और भाजपा के पक्ष में प्रचार करना था, लेकिन उन रैलियों को स्थगित कर दिया गया है। इस बात की सूचना भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने दी।

 

 

सुभाष बराला ने किसानों के विरोध पर क्या कहा ?

प्रेस कॉन्प्रेस करते हुए सुभाष बराला ने सबसे पहले भाजपा के 400 सीट पार करने के नारे को लेकर कहा कि, भाजपा अबकी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में 400 सीट पार कर रही है। किसानों के विरोध पर सुभाष बराला ने कहा है कि, किसान आंदोलन के समय जो कानून बनाए गए थे, वह पीएम मोदी ने वापस ले लिए थे। इसके बाद भी हम किसानों की मांगों को लगातार हल करने का प्रयास कर रहे है। लेकिन कुछ नेता लोग किसान आंदोलन में थे, उनमें से अधिकतर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं और वही लोग विरोध कर रहे हैं।

 

 

देवेंद्र सिंह बबली पर बराला ने क्या कहा ?

देवेंद्र सिंह बबली के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर सुभाष बराला ने कहा है कि, उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि, कौन भाजपा में आ रहा है और कौन बाहर जा रहा है, मगर उन्हें सिर्फ इतना जरूर पता है कि, जनता भाजपा के साथ है।

Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा में होने वाली अमित शाह की रैलियां स्थगित, बराला ने दी सूचना Read More »

What happens to the liquor seized during the Code of Conduct, can anyone use it?

Seized liquor in election : आचार संहिता के दौरान जब्त होने वाली दारू का क्या होता है, क्या उसे कोई यूज कर सकता है ?

Seized liquor in election : लोकसभा ईलेक्शन 2024 के दूसरे चरण ( 2nd Phase )  का ईलेक्शन 26 अप्रैल को होने वाला है। इससे पहले 102 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है। बता दें कि, 18 वीं लोकसभा ईलेक्शन  के लिए मतगणना  चार जून को होगी। इसके अलावा देश में आदर्श आचार संहिता चुनाव की घोषणा होने के बाद ही लागू हो जाती है। लेकिन सवाल ये है कि ईलेक्शन के दौरान जब्त दारू और पैसों का क्या होता है।

 

 

 

जब्त की गई शराब का क्या होता है ?

बता दें कि, ईलेक्शन के दौरान कैश के अलावा भारी मात्रा में दारू भी जब्त (Seized liquor in election ) की जाती है। अक्सर नेता ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब बांटने का काम करते हैं। इस दौरान सुरक्षाकर्मी जांच के दौरान अवैध तरीके से लाई गई दारू को जब्त कर लेते हैं। हालांकि अगर शराब कानूनी तरीके से बिल और सही मात्रा के साथ खरीदी जाती है, तो उसे छोड़ दिया जाता है।

 

लेकिन बिना कागजों के लेकर जाने पर उसे जब्त कर लिया जाता है। बता दें कि चुनाव के दौरान मिली सभी दारू को सबसे पहले तो एक जगह जमा कर दिया जाता है। जिसके बाद उसे एक साथ नष्ट कर दिया जाता है। आप ऐसी कई फोटोज देखी होगी, जिसमें एक स्थान पर भारी संख्या में बोतलों (Seized liquor in election ) को मैदान में रखा जाता है और रोडरोलर से उन्हें कुचल कर नष्ट किया जाता है।

 

 

 

कैश जब्त का क्या होता है ?

बता दें कि, चुनाव के दौरान अधिकतर काले धन का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए पुलिस छापे और जांच के दौरान काले धन को जब्त करती है। इसके अलावा पुलिस संदिग्ध गाड़ियों और लोगों की जांच करती है. इस दौरान लिमिट से ज्यादा कैश लेकर जाने पर पुलिस उन्हें (Seized liquor in election ) जब्त कर लेती है।

 

हालांकि इस दौरान जो पैसे वैध तरीके से निकाले जाते हैं और उनका बिल और रशीद होता है, उसे पुलिस छोड़ भी देती है। बता दें कि, चुनाव के दौरान पुलिस जो भी कैश या नगदी जब्त करती है, उसे आयकर विभाग को सौंप दिया जाता है। हालांकि पुलिस जिस व्यक्ति से कैश बरामद करती है, वह बाद में इसके लिए क्लेम कर सकता है। पैसा वैध होने पर पैसा उसे वापस कर दिया जाता है।

 

 

Seized liquor in election : आचार संहिता के दौरान जब्त होने वाली दारू का क्या होता है, क्या उसे कोई यूज कर सकता है ? Read More »

Haryana Congress Lok Sabha candidate Update : हरियाणा में कांग्रेस के उम्मीदवारों की हुई फाइनल लिस्ट तैयार , भूपेंद्र हुड्‌डा नहीं लड़ेंगे चुनाव, 2 महिला कैंडिडेट को टिकट संभव

Haryana Congress Lok Sabha candidate Update : हरियाणा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों पर आज फाइनल मुहर लगेगी। दिल्ली में होने वाले केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग में 9 नामों पर चर्चा के बाद लिस्ट जारी की जाएगी। इससे पहले हुई हरियाणा कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में बनाए गए पैनल में एक-एक नाम पर सहमति बन चुकी है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा चुनाव नहीं लड़ेंगे, वह अपने बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा की रोहतक सीट (Haryana Congress Lok Sabha candidate Update) के साथ अन्य सीटों के प्रचार पर फोकस करेंगे। इसकी पुष्टि हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने खुद की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि 2 सीटों पर पार्टी महिला उम्मीदवार उतार रही है।

ये होंगी कांग्रेस की महिला उम्मीदवार

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का लोकसभा चुनाव लड़ना तय है। सैलजा को कांग्रेस (Haryana Congress Lok Sabha candidate Update) के कुछ नेता अंबाला से चुनाव लड़वाना चाहते थे, मगर सैलजा ने सिरसा में रुचि दिखाई है। माना जा रहा है कि सैलजा का सिरसा से टिकट लगभग तय है।

पार्टी का दूसरा महिला चेहरा श्रुति चौधरी होंगी। उन्हें पार्टी भिवानी-महेंद्रगढ़ से टिकट देगी। इससे पहले वह यहां से सांसद रह चुकी हैं। हालांकि भिवानी में महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह की वजह से पेंच फंसा था।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस (Haryana Congress Lok Sabha candidate Update) नेतृत्व श्रुति को टिकट देने के पक्ष में था, लेकिन हुड्डा गुट ने यहां राव दान सिंह को लेकर अड़ा था, लेकिन बाद में श्रुति के नाम पर सहमति बन गई।

 

हिसार से बृजेंद्र ही लड़ेंगे चुनाव

लंबी जद्दोजहद के बाद हिसार से पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह का टिकट लगभग तय है। बृजेंद्र सिंह इससे पहले भी इस सीट से भाजपा की टिकट पर सांसद रह चुके हैं, हाल ही में वह इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वहीं फरीदाबाद से पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, अंबाला (Haryana Congress Lok Sabha candidate Update) से विधायक वरुण मुलाना, भिवानी महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा के नाम तय माने जा रहे हैं।

गुरुग्राम में राज बब्बर को टिकट दिया जा सकता है, लेकिन यहां पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के नाम पर भी चर्चा हुई है। सोनीपत में सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट दिया जा सकता है। कांग्रेस के नेशनल सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह राठौर व पानीपत निवासी बुल्ले शाह के नामों पर भी चर्चा हुई है।

 

हरियाणा कांग्रेस के लिए करनाल सीट बनी चुनौती

हरियाणा कांग्रेस के लिए करनाल सीट अभी भी चुनौती बनी हुई है। यहां NCP नेता मराठा वीरेंद्र वर्मा को टिकट मिलना संभव है, लेकिन यहां पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के नाम पर भी चर्चा हुई है। इससे पहले इस सीट से फिल्म अभिनेता संजय दत्त के चुनाव लड़ने की भी चर्चा थी, लेकिन इस चर्चा को संजय दत्त ने खुद ही खारिज कर दिया था।

यहां से भाजपा ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर को प्रत्याशी बनाया है। खट्‌टर 2014 और 2019 से लगातार 2 बार विधायक रह चुके हैं।

Haryana Congress Lok Sabha candidate Update : हरियाणा में कांग्रेस के उम्मीदवारों की हुई फाइनल लिस्ट तैयार , भूपेंद्र हुड्‌डा नहीं लड़ेंगे चुनाव, 2 महिला कैंडिडेट को टिकट संभव Read More »