Amit Shah's rallies to be held in Haryana postponed, Barala informed

Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा में होने वाली अमित शाह की रैलियां स्थगित, बराला ने दी सूचना

Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा में 25 मई को हो रहे लोकसभा के छठे चरण में मतदान को लेकर हरियाणा में सभी पार्टियों के स्थानीय नेताओं ने अपने बड़े स्टार नेताओं के लिए चुनावी रैलियों की तैयारी शुरु कर दी है। इसी बीच  लोकसभा चुनावों को लेकर हरियाणा में होने वाली अमित शाह की रैलियां स्थगित कर दी गई है। अमित शाह के द्वारा 16 मई और 17 मई को रैलियां की जानी थी और भाजपा के पक्ष में प्रचार करना था, लेकिन उन रैलियों को स्थगित कर दिया गया है। इस बात की सूचना भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने दी।

 

 

सुभाष बराला ने किसानों के विरोध पर क्या कहा ?

प्रेस कॉन्प्रेस करते हुए सुभाष बराला ने सबसे पहले भाजपा के 400 सीट पार करने के नारे को लेकर कहा कि, भाजपा अबकी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में 400 सीट पार कर रही है। किसानों के विरोध पर सुभाष बराला ने कहा है कि, किसान आंदोलन के समय जो कानून बनाए गए थे, वह पीएम मोदी ने वापस ले लिए थे। इसके बाद भी हम किसानों की मांगों को लगातार हल करने का प्रयास कर रहे है। लेकिन कुछ नेता लोग किसान आंदोलन में थे, उनमें से अधिकतर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं और वही लोग विरोध कर रहे हैं।

ALSO READ  Haryana JJP news : घायल जेजेपी को 2 और लगे झटके, प्रेस प्रवक्ता और वार्ड पार्षद ने दिया ईस्तीफा

 

 

देवेंद्र सिंह बबली पर बराला ने क्या कहा ?

देवेंद्र सिंह बबली के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर सुभाष बराला ने कहा है कि, उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि, कौन भाजपा में आ रहा है और कौन बाहर जा रहा है, मगर उन्हें सिर्फ इतना जरूर पता है कि, जनता भाजपा के साथ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *