Kumari selja

अब हर व्यक्ति कहता है दिल्ली में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार : कुमारी सैलजा

कांग्रेस की सरकार बनने पर आधी की जाएगी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत, 25 लाख रुपये तक के इलाज का हर व्यक्ति के लिए किया जाएगा प्रबंध,  कांग्रेस युवाओं को देगी पक्की नौकरी, किसानों का कर्जा करेगी माफ, एमएसपी को देगी कानूनी दर्जा

चंडीगढ़/रतिया, 13 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि इस समय देश में बदलाव की हवा चल रही है हर व्यक्ति कहने लगा है और मानने लगा है कि इस बार दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो भी वायदा किया है उसे पूरा किया जाएगा, रसोई गैस सिलेंडर जो आज एक हजार रुपये में मिल रहा है सरकार आने पर उसकी कीमत आधी की जाएगी, युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी, किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा, एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा, गरीब परिवार की एक महिला को प्रति वर्ष एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

कुमारी सैलजा ने सोमवार को रतिया विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों को दौरा कर जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में अपील की। कुमारी सैलजा जिस भी गांव में जा रही है गांव की फिरनी पर सैकडों युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उनके स्वागत के लिए फूल मालाएं लेकर खड़े होते है। कुमारी सैलजा की सभाओं में अन्य की अपेक्षा भीड़ बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए एक एक दिन कम होता जा रहा है, गर्मी भी बढ़ रही है तो राजनीतिक पारा भी चढ़ रहा है। अब तो हर व्यक्ति कहने लगा है कि इस बार दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी। ये एक बड़ा परिवर्तन दिखाई दे रहा है, उन्होंने कहा कि लोग अब मोदी का भाषण ही सुनने नहीं जाते क्योंकि उनका भाषण देश की संस्कृति से मेल नहीं खाता है, कांग्रेस में किसी भी नेता ने ऐसा भाषण कभी नहीं दिया और न ही ऐसा भाषण सिखाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि इस भाषण और उसकी भाषा से साफ जाहिर हो रहा है कि इंडिया गठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपाई बौखला गए है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम रहे मनोहरलाल की पीठ थपथपाई और दूसरे दिन ही सीएम बदल दिया।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा नेताविहीन हो चुकी है, हरियाणा में भाजपा ने जो 10 उम्मीदवार मैदान में उतारे है उनमें से छह कांग्रेस से लिये हुए हैं। यानि भाजपा को चुनाव मैदान में उतारने के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले 10 सालों से जनता से झूठ बोलकर राजनीति कर रही है, लोग भाजपा को जुमलेबाज करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं, युवा, किसान, दलित, पिछड़े, कर्मचारी, व्यापारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर्स सब परेशान है, भाजपा आज 36 बिरादरी की दुश्मन बनी हुई है। किसान की आयु दुगनी तो नहीं हुई पर आर्थिक रूप से उसकी कमर टूट चुकी है, देश का गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपसे वायदा करती है कि जो गारंटी आपको दी है उसे शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा क्योंकि कांग्रेस जो कहती है वह करती है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी, किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा, एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा, फसलों के मुआवजे की अदायगी 30 दिन में की जाएगी। गरीब परिवार की एक महिला को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये दिए जाएंगे। युुवाओं को नशे की गर्त से निकालकर समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जाएगा, एप्रेंटिस के समय एक लाख रुपये देकर बाद में उनकी पक्की नौकरी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो भी गारंटी दी है उसे शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड का लाख एक सीमित वर्ग को दिया जा रहा है पर कांग्रेस की सरकार बनने पर 25 लाख रुपये तक के इलाज का हर व्यक्ति के लिए प्रबंध किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र ने मेरे पिता स्व. चौ. दलबीर सिंह का साथ दिया, उसके बाद लोग कदम से कदम मिलाकर मेरे साथ चले। आप लोगों के आह्वान पर मैं आपके दरबार में हाजिर हूं। ये चुनाव मेरा नहीं अब आपका है, आप ही मुझे जिताकर संसद में भेजेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और उसे बचाने का समय आ गया है, 25 मई को हाथ के निशान के सामने वाला बटन जरूर दबाना।

 

इस अवसर पर कुमारी सैलजा के साथ उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सांसद चरनजीत सिंह रोड़ी, पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व विधायक राजपाल भूखडी, पूर्व विधायक रिसाल सिंह, सरदार जयपाल सिंह लाली, अरविंद शर्मा, मंगतराम लालवास, कृष्णा पुनिया, डॉ. विरेंद्र सिवाच, कृष्णा फोगाट, सुरेंंद्र वर्तिया, चंद्रमोहन पोटलिया, सतबीर भूथन, परमजीत कौर, अमरदीप बराड आदि मौजूद थे।

सैलजा 14 मई को करेंगी ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र का दौरा
सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) कुमारी सैलजा 14 मई को ऐलनाबाद विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। वे 14 मई की सुबह 9.30 बजे – गांव माधोसिंघाना, 10.15 बजे – मल्लेकां, 11.00 बजे – भुरटवाला, 11.45 बजे – पोहडक़ा, 12.30 बजे – बार एसोसिएशन परिसर ऐलनाबादमें, 01.15 बजे – खारी सुरेरां, 02.00 बजे – धोलपालिया, 02.45 बजे – तलवाड़ा खुर्द, 03.30 बजे – मौजूखेड़ा, 04.15 बजे – कुत्ताबढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी और जनसभाओं को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही वे ऐलनाबाद शहर में रोड शो करेंगी। जो शाम 05.00 बजे – लक्कड़ मंडी से शुरू होकर उधम सिंह चौक से अनाज मंडी तक जाएगा। इसके बाद वे 07.00 बजे – वार्ड नंबर 10 (श्रीराम सिंह भांभू के घर के नजदीक), 07.40 बजे – वार्ड नंबर 5, 6 और 7 नजदीक बिजली घर, 08.15 बजे – वार्ड नंबर 1, 2 और 3 नजदीक गुड़ मंडी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

अब हर व्यक्ति कहता है दिल्ली में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार : कुमारी सैलजा Read More »

किसानों औैर आमजन के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है भाजपा सरकार:कुमारी सैलजा

कहा-दस साल में राजनीति में बहुत कुछ बदला, अब संविधान और लोकतंत्र बचाने की जंग है

रानियां, 09 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि दस साल की राजनीति में बहुत बदलाव आया है, आज देश में अब संविधान और लोकतंत्र बचाने की जंग जारी है, सरकार आमजनता के हित में कोई काम करने के बजाए जनता और किसानों के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है, किसानों को बरबाद हुई फसलों का मुआवजा तक नहीं दिया जाता और धनाड्यों के लाखों-करोडों के कर्जे माफ कर दिए जाते हैं। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार ने जब सरपंचों के सारे को अधिकार ही छीन लिये तो गांवों में कैसे विकास होगा, इस सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाए जनता को मुद्दों से भटकाकर देश और समाज में धर्म के नाम पर बंटवारे की बात करती है।

कुमारी सैलजा ने वीरवार को रानियां विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर कार्यक्रमों में भाग लिया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सैलजा ने गांव भंभूर से चुनावी दौरा शुरू किया, वे जिस जिस गांवों में गई वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं में उत्साह देखते ही बनता था, महिलाओं और बुजुर्गो ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। उनके साथ चूरू लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. केवी सिंह, कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला,  पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, मलकीत सिंह खोसा, कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के पुत्र एडवोकेट संदीप नेहरा, जसवंत सिंह कस्वां, हरिओम कौशिक, राजेश चाड़ीवाल, रतन गेदर, विशाल वर्मा, गुरदेव सिंह विर्क, रवि कंबोज, विनीत कंबोज, आम आदमी पार्टी नेता हैप्पी कंबोज आदि मौजूद थे।

गांव मंगाला में जनसमुह को संबोधित मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ विश्वासघात के सिवाय कुछ नहीं किया, कभी लोगों के खाते में 15 लाख रुपये डालने की बात कहकर गुमराह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश और समाज में बंटवारे जैसा माहौल बना दिया है, देश में लोकतंत्र तो रहा ही नहीं सरकार तानाशाह बनी हुई है, लोग अपने सम्मान और अधिकारियों की लड़ाई लड़ रहे हैं, अब हमें किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखकर कल के बारे में सोचना है आज समय आ गया है जहां लोकतंत्र को बचाना भी है और उसे मजबूत करना भी है। युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकालकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है और उनको रोजगार उपलब्ध करवाना है। जिस देश में बेरोगारों की कतार लगी हुई है वहां विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि किसान अपने हकों की लड़ाई लड़ रहा है पर सरकार के पास उनको मुआवजा तक देने के लिए पैसे नहीं है पर सरकार के साथ चलने वाले दो चार धलाड्यों के लाखों-करोडों के कर्ज माफ किए जाते है क्या इसी को सबका साथ सबका विकास कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र उनका अपना घर परिवार है, उनके पिता चौ दलबीर सिंह का इस क्षेत्र से लगाव रहा है इसी भूमि से उन्होंने राजनीति की शुरूआत की, मेरा इस क्षेत्र से गहरा नाता रहा है, उनका सिरसा आना जाना रहा है वे लोगों के सुख दुख में शामिल होती रही है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के कहने पर ही वे चुनाव लड़ रहा है सच तो ये है कि यहां से सैलजा नहीं बल्कि सिरसा की जनता चुनाव लड़ रही है। भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर लडाई लड़नी होगी, अगर पार्टी जिंदा है तो हम जिंदा हैं। हम सभी को मिलकर बीजेपी के मंंसूबों को पूरा नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी नेता असली मुद्दों पर बात नहीं करता बल्कि जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता है कि इस बार जनता उसके बहकावे में आने वाली नहीं है ऐसे में भाजपा धर्म की बात करती है।

 

सैलजा का सिरसा विधानसभा क्षेत्र का दौरा 10 मई को

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) कुमारी सैलजा 10 मई को सिरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यक्रमों में शामिल होकर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील करेंगी। वे 10 मई को 09.00 बजे भगवान परशुराम चौक पर पहुंचकर मल्यार्पण करेंगी इसके बाद में 09.15 बजे – सोनी धर्मशाला (बेगूं रोड, सिरसा),  09.30 बजे – शाहपुर बेगू,  10.00 बजे – बाजेकां,  10.15 बजे – सरदार दलजीत सिंह रियाड के निवास स्थान बाजेकां में, 10.30 बजे – फुलकां, 11.00 बजे – कंवरपुरा,  11.30 बजे – कसुंभी,  12.00 बजे – जोधकां,  12.30 बजे – मोचीवाला,  01.00 बजे – डिंग मंडी, 01.30 बजे – कुक्कड़ थाना,  02.00 बजे – शेरपुरा, 02.30 बजे – गदली,  03.00 बजे – नारायण खेड़ा,  03.30 बजे – नहराणा, 03.45 बजे – माखोसरानी,  04.15 बजे – कैरावाली, 04.45 बजे – साहुवाला द्वितीय, 05.15 बजे – ताजियाखेड़ा, 05.45 बजे – चाड़ीवाल,  06.15 बजे – अलीमोहम्मद, 06.30 बजे – नेजिया खेड़ा,  07.00 बजे – बेगूं रोड़, नजदीक रिद्धि सिद्धि होटल,  07.30 बजे – कीर्ति नगर, कंगनपुर रोड़ और 08.00 बजे – सुभाष चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर कांगे्रस के पक्ष में मतदान की अपील करेंगी।

किसानों औैर आमजन के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है भाजपा सरकार:कुमारी सैलजा Read More »

Election contest on Sirsa Lok Sabha seat is exciting, there will be a tough fight between two former Congress state presidents Kumari Selja and Ashok Tanwar.

Haryana political news : सिरसा लोकसभा सीट पर अशोक तंवर व सैलजा आमने सामने, सैलजा को भीतरघात का खतरा

Haryana political news : हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 8 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस बार सिरसा लोकसभा में चुनावी मुकाबला रोमांचक होने वाला है। कांग्रेस ने सिरसा से कुमारी सैलजा और भाजपा ने डा. अशोक तंवर को टिकट दिया है। रोमांचक बात यह है कि दोनों ही प्रत्याशी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। तंवर काफी समय पहले ही चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और इसका उन्हें बेनिफिट मिलेगा। सैलजा को कल टिकेट मिली है और अब उनके पास महीने से भी कम समय प्रचार का बचा है। इसमें भी भीतरघात का खतरा बन रहा है।

 

लंबे समय से उम्मीदवार तलाश रही कांग्रेस पार्टी में सिरसा लोकसभा के लिए जब कुमारी सैलजा को उम्मीदवार बनाया गया तो कांग्रेस का एक पूरा धड़ा उनसे अलग नजर आने लगा है। हुड्डा ग्रुप के नेताओं ने पूरी तरह से अपनी पार्टी की ही उम्मीदवार से दूरी बना ली है, जो सैलजा के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। कांग्रेस भवन में बीती शाम सैलजा की उम्मीदवारी तय होने के बाद पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, वीरभान मेहता, संदीप नेहरा और नवीन केडिया आदि नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस करके खुशी जाहिर की वहीं हुड्डा गुट के नेताओं ने इससे दूरी बना ली है। फ़तेहाबाद में बलवान सिंह और टोहाना में बलज़ींद्र ठरवी ने ही टिकट का स्वागत किया है, लेकिन अन्य कांग्रेसी नेता दूरी बनाते नजर आ रहे हैं।

 

खबर है कि कांग्रेस के कालांवाली से विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व ओएसडी डॉ. केवी सिंह, डबवाली के विधायक अमित सिहाग, पूर्व चेयरमैन अमीर चावला, राजकुमार शर्मा की चुप्पी ने सैलजा की उम्मीदवारी पर ही एक तरह से प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। एक बात तो कंफर्म है अगर हुड्डा गुट ने साथ ना दिया तो सैलजा की राह आसान नजर नही आती।

 

गौरतलब है की, कुमारी सैलजा 1991 और 1996 में सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। साल 1998 में हुए संसदीय चुनाव में डा. सुशील इंदौरा से पराजित होने के बाद सैलजा ने अंबाला का रुख कर लिया था। अब सैलजा की फिर से सिरसा में वापसी हो गई है। 1996 के बाद अब वह 2024 में सांसद का चुनाव सिरसा से लड़ रही हैं।

कुमारी सैलजा के पिता चौधरी दलबीर सिंह दिग्गज राजनीतिक रहे हैं। वे चार बार सिरसा से सांसद रह चुके हैं। 1966 को हरियाणा केस्थापना के बाद 1967 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार वह सिरसा लोकसभा से सांसद बने थे। इसके बाद 1971, 1980 और 1984 में भी सांसद बने।

 

 

 

वहीं सिरसा से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने 2009 के लोकसभा चुनाव सिरसा लोकसभा से चुनाव लड़ा था और यह सीट उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी INLD के डा. सीता राम को 35499 मतों के अंतर से हरा कर जीती थी। 2014 में डा. अशोक तंवर इस सीट पर इनेलो के चरणजीत सिंह रोड़ी से हार गए थे। 2019 में उनको भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने हराया था।

 

सिरसा में कब कौन बना सांसद

सांसद साल
चौधरी दलबीर सिंह 1967, 1971, 1980 और 1984
चांदराम 1977
हेतराम 1988 और 1989
कुमारी सैलजा   1991 और 1996
सुशील इंदौरा  1998 और 1999
आत्मा सिंह गिल 2004
अशोक तंवर  2009
चरणजीत सिंह रोड़ी  2014
सुनीता दुग्गल 2019

 

 

 

 

 

 

 

 

Haryana political news : सिरसा लोकसभा सीट पर अशोक तंवर व सैलजा आमने सामने, सैलजा को भीतरघात का खतरा Read More »