Choutala Political Family fight : भतीजे दुष्यन्त की चाचा अभय को चुनौती: बोले- INLD सभी 10 सीटों पर कैंडिडेट उतार कर दिखाएं, गठबंधन की बात सिर्फ ओपी चौटाला करेंगे

Choutala Political Family fight : जननायक जनता पार्टी (JJP) और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के एक होने की चर्चा के बीच डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने चाचा अभय सिंह चौटाला पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने चैलेंज देते हुए कहा है कि अगर उनकी दम हो तो वह सूबे की सभी 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारकर दिखाएं।

साथ ही उन्होंने चाचा को नॉन सीरियस पॉलिटिशियन बताया। वहीं परिवार के एक होने की पहल पर दुष्यंत सिंह चौटाला (Choutala Political Family fight ) ने कहा कि यह अजय सिंह चौटाला के लेवल पर नहीं हो सकती है।

इसकी वजह यह है कि परिवार के मुखिया ओपी चौटाला साहब हैं, उनके लेवल पर ही यह पहल हो सकती है। डिप्टी सीएम ने यह भी खुलासा किया कि INLD और JJP के एक होने पर कभी भी चर्चा नहीं हुई है।

ALSO READ  Haryana News : कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अब मुफ्त में मिलेगा वाहन, हरियाणा सरकार ने दिए आदेश

 

INLD को 2% वोट शेयर की चिंता

जननायक जनता पार्टी लोक सभा की 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, अगर इंडियन नेशनल लोकदल में दम है तो वह भी 10 लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़े। डिप्टी सीएम ने कहा कि INLD को घबराहट है कि वो चुनाव में यदि 2% वोट न ले पाएं, तो उनका पार्टी सिंबल चला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हर रोज़ बयान बदलने वाला पॉलिटिशियन जनता के सामने साफ़ हो जाता है।

दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि वो दिन दूर नहीं जब अभय चौटाला (Choutala Political Family fight ) अपनी पार्टी का विलय किसी दूसरी पार्टी के साथ कर लें। उनकी मंशा साफ़ है अगर उनके पास उम्मीदवार नहीं है तो चुनाव न लड़वाने के बहाने क्यों ढूंढते हैं।

ALSO READ  Roadways bus for vaishno devi ; श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, नवरात्रों में वैष्णो देवी के लिए चलेगी सीधी रोडवेज बस, देखें टाईमटेबल

 

BJP को नई कांग्रेस बताया

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी 10 लोकसभा सीटों पर मज़बूत उम्मीदवार उतारेगी और करनाल का उपचुनाव भी मज़बूती से लड़ेगी। नायब सिंह सैनी को हराना हमारा टारगेट है, अजय सिंह चौटाला चुनाव लड़ने की जिसको भी ज़िम्मेदारी देंगे वो चुनाव लड़ेगा, चाहे वो मैं भी क्यों ना हूं।

आज BJP भी नई कांग्रेस है, 10 में से छह उम्मीदवार कांग्रेस छोड़कर ही आए हैं। चुनाव में सबको पता लग जाएगा कि भाजपा की B टीम कौन है और C टीम कौन है।

 

एक होने के बयान पर INLD नेता सुना चुके खरी-खरी

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला (Choutala Political Family fight ) के इनेलो और जेजेपी के एक होने के बयान इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला (Choutala Political Family fight ) खरी-खरी सुना चुके हैं। अभय चौटाला कह चुके हैं कि ये स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने की बात करते थे, लेकिन सत्ता हाथ में आते ही पूरे प्रदेश को लूटने में लग गये और बड़े-बड़े घोटाले करके हजारों करोड़ रुपए हजम कर गए।

ALSO READ  India Political news : पेन ड्राईव में 2800 अश्लील वीडियो, सेक्स स्कैंडल में फंसा पूर्व पीएम का परिवार, जानें पूरा मामला

इन्होंने जो लूट मचाई और कुकर्म किए हैं। उससे लोगों के मन में इनके प्रति नफरत भर गई है। ये चौ. देवीलाल (Choutala Political Family fight ) के नाम पर कलंक हैं। इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला साफ कर चुके हैं कि ये इनेलो पार्टी के गद्दार हैं और इन गद्दारों की इनेलो पार्टी में कोई जगह नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *