ampmnews

खुद को जिंदा साबित करने कोर्ट पहुंचे बुजुर्ग के निकले प्राण

लखनऊ। सिस्टम में फंसे लोगों को किस हद तक परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसका एक हैरानीजनक मामला यूपी के संत कबीर नगर से सामने आया है, जहां 70 वर्षीय एक बुजुर्ग 6 साल से खुद को जिंदा साबित करने की जंग लड़ रहे थे और आखिरकार आज कोर्ट में जब वे खुद को जिंदा दिखाने पहुंचे तो उनका दम निकल गया। जिस सिस्टम ने उन्हें जीते जी मार दिया, आज उसी सिस्टम के सामने उन्होंने साबित करना था कि वे जीवित हैं, लेकिन आखिर ये लड़ाई भी हार गए और अपनी जिंदगी भी।

दरअसल 2016 में कोडऱा गांव निवासी बड़े भाई 90 वर्षीय फेरई की मौत हुई थी, लेकिन कागजात में छोटे भाई खेलई को मरा हुआ दिखा दिया। यही नहीं उनकी एक फर्जी वसीयत के जरिये उनकी वसीयत बड़े भाई की पत्नी, भतीजे के नाम कर दी गई, जब खेलई को पता चला तो वे परेशान हुए और एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के पास अपने जिंदा होने के सबूत देते फिरने लगे। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।

इसी दौरान अब जब चकबंदी प्रक्रिया चल र ही थी तो उन्होंने चकबंदी न्यायालय में अपील कर दी। मंगलवार को वे तहसील पहुंचे तो चकबंदी अधिकारी ने बुधवार को बुला लिया। बुधवार को खेलई अपने बेटे हीरालाल के साथ पहुंच गए, लेकिन यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। खेलई के पुत्र हीरालाल का कहना है कि उनके पिता कई सालों तक खुद को जिंदा साबित करने की जंग लड़ रहे थे, लेकिन आखिरकार आज हार गए और कागजों में हुई मौत आज जीत गई। अपनी संपत्ति पाने के लिए 6 साल से चक्कर काट रहे थे, सदमे के चलते ही उनकी मृत्यु हुई है।

खुद को जिंदा साबित करने कोर्ट पहुंचे बुजुर्ग के निकले प्राण Read More »

हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन EV पर स्कीमें: कार पर 3 से 10 लाख तक का डिस्काऊंट

बढ़ते पोल्यूशन को कम करने के लिए अब सरकारें तेजी से ई-व्हीक्लस (EV) पर जोर दे रही हैं। हरियाणा सरकार ने इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स EV के लिए पॉलिसी के तहत आवदेन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पॉलिसी के तहत न केवल वाहन निर्माता कंपनी बल्कि खरीददारों को भी बड़ा लाभ होनेे वाला है। फिल्हाल 12 स्कीमों को शुरू किया गया है। इसके तहत लाभ लेने के लिए 45 दिनों के भीतर आवेदन करना है। यदि आप भी ईवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो देर न कीजिए, क्योंकि आप इस पॉलिसी के तहत लाखों रुपये बचा सकते हैं। वहीं निर्माता की बात करें तो इस समय टाटा कंपनी EV बाजार पर राज कर रही है। लगातार अपने EV मॉडल पेश कर वे देश के कंज्यूमर को EV के रास्ते पर ला रहे हैं। TATA Nexon EV इन दिनों देश में खासकर एनसीआर इलाके में काफी बिक रही है।

 

यह होंगे उपभोक्ता को लाभ

आपको बता दें कि यदि आप पॉलिसी के तहत EV खरीदते हैं तो 15 से 40 लाख रुपये तक की कार खरीदने पर 15 प्रतिशत या फिर 6 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। 15 से 40 लाख रुपये तक की हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार पर आपको 15 प्रतिशत या फिर 3 लाख रुपये की छूट मिलेगी। 40 से 70 लाख रुपये की ईवी पर 15 प्रतिशत या 10 लाख रुपये की छूट मिलेगी। वहीं टू-व्हीलर या थ्री व्हीलर पर मोटर व्हीकल टैक्स में 100 फीसदी की छूट मिलेगी।

 

कंपनी के लिए यह फायदा

वहीं कंपनी को 10 साल के लिए 50 प्रतिशत स्टेट जीएसटी में छूट मिलने वाली है। स्टांप ड्यूटी में 100 प्रतिशत छूट, 20 साल के लिए इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी पर 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। पॉलिसी के तहत सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को मौजूदा निर्माता इकाइयों को पूरी तरह से ईवी निर्माण में बदलने के लिए 25 प्रतिशत की बुक वैल्यू के 2 करोड़ तक की एकमुश्त सहायता प्रदान की जाएगी।

 

अब जब सरकार ईवी पर जोर दे रही है तो ईवी के लिए चार्जिंग स्टेशन भी तो बनाने होंगे। सरकार पहले ही निर्णय ले चुकी है कि हर बिजली घर में चाॢंजंग स्टेशन होगा, लेकिन अभी साल भर में ऐसा कुछ हुआ तो नहीं, लेकिन अब पॉलिसी के तहत सरकारी या निजी इमारतों में चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। निजी ग्रुप की रिहायशी इमारत, कॉमर्शियल बिल्डिंग, मॉल्स, इंस्टीट्यूट्स, मेट्रो स्टेशन आदि पर भी सुविधा होगी। यदि कोई शिक्षण संस्थान चार्जिंग तकनीक पर शोध करता है तो इस प्रोजेक्टट को 50 प्रतिशत की लागत दी जाएगी।

हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन EV पर स्कीमें: कार पर 3 से 10 लाख तक का डिस्काऊंट Read More »

राशिफल (18 नवम्बर 2022, शुक्रवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आप को थोड़ा अलग सा महसूस करोगे। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , समय नहीं दिया तो संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले।स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आराम की आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मन इधर-उधर अवश्य दौड़ता रहेगा। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि से सावधान रहें, जोखिम ना उठाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। थोड़ा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन लाभकारी सिद्ध होगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। लगभग व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए। स्वयं के लिए समय निकालिए ।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन लगभग मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके हक में रहेगा । जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। भगवान पर विश्वास बढ़ेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
हल्की चिंता को छोड़कर के लगभग आपका दिन सामान्य रहेगा । अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव का वातावरण बन सकता है। कोई समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन आप के अनुरूप होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। समय निकाल कर आराम करें व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। किसी धार्मिक अनुष्ठान के योग बन रहे हैं ।क्षसंतान के लिए समय अवश्य निकालें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन लगभग सामान्य रहेगा । व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। नींद अवश्य पूरी कर लें।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आज के दिन मानसिक चिंता से अवश्य बचें । न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस न पहुंचे। फालतू खर्च बढ़ेंगे। बेकार की चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। परिवार वालों को समय की आवश्यकता रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा । आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। सफलता के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (18 नवम्बर 2022, शुक्रवार) Read More »

शरारती तत्वों की शर्मनाक हरकत: शहीद उधम सिंह पार्क में फुटपाथ तोड़ा, शहीद के पैरों में रखी भगवान की प्रतिमा

फतेहाबाद। थाना रोड स्थित शहीद उधम सिंह पार्क में शरारती तत्वों ने बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। अज्ञात शरातत्वी तत्वों ने पार्क में बने फुटपाथ की टाइलें तोड़कर शहीद की मूर्ति के आसपास फेंक दी, साथ ही श्री राम परिवार की प्रतिमा को शहीद के पैरों में रख दी। आज सुबह लोग यहां पहुंचे तो मामले का पता चला। पार्क को गोद लेने वाली कंबोज सभा को पता चला तो कंबोज सभा के पदाधिकारी पार्क में पहुंचे, उन्होंने इस घटना पर रोष जताया और डीसी को शिकायत देने की बात कही।

कंबोज सभा का कहना है कि न केवल यह शहीद का अपमान है बल्कि श्री राम चंद्र की प्रतिमा शहीद के पैरों में रखकर भगवान का भी अपमान किया है। उन्होंने इस मामले में शरारती तत्व का पता लगवाकर सजा देने की मांग की और मांग पूरी न होने पर चुनाव के बाद आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

जानकारी के अनुसार आज सुबह कुछ लोग पार्क पहुंचे तो पाया कि पार्क में फुटपाथ की टाइलें उखाड़ रखी थीं। टाइलों के टुकड़े शहीद उधम सिंह की प्रतिमा के चारों तरफ फेंके हुए थे, साथ ही प्रतिमा के पैरों में भगवान श्री राम की प्रतिमा रखी हुई थी। लोगों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है।

शरारती तत्वों की शर्मनाक हरकत: शहीद उधम सिंह पार्क में फुटपाथ तोड़ा, शहीद के पैरों में रखी भगवान की प्रतिमा Read More »

चौटाला से पानीपत सहित हरियाणा के तीन नए हाइवे को केंद्र की मंजूरी

चंडीगढ़। आखिरकार चौटाला गांव से पानीपत तक बनाए जाने वाले नए हाईवे को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह ग्रीन फील्ड हाईवे सिरसा चौटाला-डबवाली से फतेहाबाद जिले को कवर करते हुए पानीपत जाएगा। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का यह ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। केंद्र सरकार ने हरियाणा के 3 नए हाईवे को मंजूर किया है।

 

इनमें दिल्ली से अंबाला, हिसार से रेवाड़ी के हाईवे भी शामिल हैं। चौटाला से पानीपत तक बनाए जाने वाले ग्रीन फील्ड हाईवे में कई कस्बे शामिल होंगे जिनका विकास गति पकड़ सकता है। यह हाईवे फतेहाबाद जिले में हांसपुर से शुरू होगा और रतिया, भूना होते हुए आगे निकल जाएगा। इस प्रकार फतेहाबाद जिले को भी एक नया हाईवे मिल जाएगा।

केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी और सर्वेक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद आगे का कार्य शुरू किया जाएगा। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पुष्टि की है कि हरियाणा को तीन नए हाईवे मिले हैं, जिनमें यह हाईवे शामिल है। इस हाईवे के बनने के बाद देहरादून से बीकानेर की कनेक्टिविटी सीधे हो जाएगी। तीनों हाईवे भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनाए जाने हैं। दिल्ली से अंबाला बनने वाले नए हाईवे से जीटी रोड पर ट्रैफिक का भार कम होगा। यह हाईवे यमुना के किनारे बनेगा और यमुनानगर से आगे अबाला को कनेक्ट करेगा। दिल्ली से हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल, जम्मू-कश्मीर को जाने वाले लोग जीटी रोड के साथ-साथ इस हाइवे को भी प्रयोग कर सकेंगे।

चौटाला से पानीपत सहित हरियाणा के तीन नए हाइवे को केंद्र की मंजूरी Read More »

राशिफल (17 नवम्बर 2022, वीरवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
धनहानि को बचाना है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है । लापरवाही न करें। कार्य करते समय चोट लग सकती है। गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। अकारण विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। संतान को समय दें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेशादि सोच-समझकर करें। बाहर लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवन सुखमय गुजरेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे। प्रमाद न करें। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी मांगलिक व आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। व्यापार -व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। विवाद से बचें व क्रोध न करें। कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा। उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रमाद से बचें।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि के योग हैं। जोखिम न लें। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बुद्धि के कार्य करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रुके काम पूरे होंगे। प्रमाद न करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यापार ठीक चलेगा। दूर से समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी में हंसी-मजाक समय व स्थिति को देखकर करें।फालतू बातों पर ध्यान न दें।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

धन्यवाद।

राशिफल (17 नवम्बर 2022, वीरवार) Read More »

बाइक में घुसा सांप, लोगों का जमघट लगा

फतेहाबाद। नेशनल हाइवे पर श्री दुर्गा मंदिर के पास एक बाइक में सांप घुस गया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पूरे बाइक को उधेड़कर रख दिया। बाद में एक कार मैकेनिक ने वहां आकर सांप को बाहर निकाला और अब सांप को वन्य जीव विभाग के हवाले किया जाएगा। जानकारी के अनुसार एक शख्स दुर्गा मंदिर के पास स्थित बैंक में किसी काम से आया था।

काम के बाद जब वह बाहर आया तो देखा कि उसके बाइक में इंजन के पास एक पीले चटख रंग का सांप घुसा हुआ था। उसने आसपास के लोगों को बताया तो लोग वहां जमा हो गए और सभी लोगों ने बाइक की सीटें, आदि उखाड़ फेंकी और सांप के बाहर निकलने का इंतेजार करने लगे, इसी दौरान किसी ने वहां पास ही काम करने वाले कार मिस्त्री बलविंद्र को सूचना दी। उसके वहां पहुंचने से पहले लोग अपने स्तर पर प्रयास करते रहे। बलविंद्र ने कपड़े की सहायता से बाइक के हैंडल के पास से सांप को कड़ी मशक्कत से पकड़कर बाहर निकाला।

करीब एक घंटा इस कशमकश में लग गया। तब तक लोग वहां उत्सुकतावश खड़े रहे। हालांकि सांप का साइज ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन जहरीला था। समय रहते पता चलने पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सांप को अब जंगल में छोडऩे के लिए वन्य जीव विभाग को सौंपा जाएगा। बलविंद्र ने बताया कि अब तक वे करीब 50 बार ऐसे ही मुश्किल समय में सांप को पकड़ चुके हैं।

बाइक में घुसा सांप, लोगों का जमघट लगा Read More »

राशिफल (16 नवम्बर, 2022 बुधवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन बढ़िया रहेगा । मेहनत ज्यादा होगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याएं कम होंगी। मान-सम्मान मिलेगा। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। बुद्धि का प्रयोग सही ढंग से करें। व्यापार – व्यवसाय व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी। नए मित्र बनेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आलस्य रहेगा लेकिन स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन खुशनुमा रहेगा । भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। बाहर का खाना खाने से परहेज करें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सही रहेगा । बेवजह किसी से विवाद होने से बचें । कोई शुभ खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया आपके साथ रहेगा। काम में मन लगेगा। मन में सकारात्मक संवेदनशीलता अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रह सकती है। जोखिम न उठाएं। अकारण क्रोध व उत्तेजना से बचें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा । प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी। स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। निवेश में लाभ होगा। घर में सभी सदस्य आनंदपूर्वक रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन थौड़ा व्यस्त रहेगा । मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। काम में उत्साह व प्रसन्नता से ध्यान दे पाएंगे। वाद-विवाद से अपना पक्ष मजबूत कर पाएंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सही रहेगा । नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी। नए काम हाथ में आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सही रहेगा । मन धार्मिक अनुष्ठान के प्रति आकर्षित होगा। धन लाभ के योग है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वयं व बच्चों के लिए समय निकाले । गुस्से पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यालय में सहयोगियों से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मनोनुकूल रहेगा । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सामान्य रहेगा । रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यापार अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। प्रमाद से बचें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन उत्तम रहेगा । विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार से लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। घर के सभी सदस्य प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संगीत आदि में दिलचस्पी बढ़ेगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन बेहतर रहेगा । व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर-मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। विवेक का प्रयोग करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सामान्य रहेगा । रोजगार बढेगा । मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा और लाभ होगा लेकिन फालतू खर्च करने से परहेज करें । लाभ के अन्य अवसर मिल सकते हैं। धर्म – कर्म में रूचि बढ़ेगी । शुभ समाचार मिल सकता है । दुष्टजन से दूर ही रहे । स्वास्थ्य वृद्धि होगी ।

 

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (16 नवम्बर, 2022 बुधवार) Read More »

दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे का जन्म, जानिये कितनी तेजी बढ़ रही आबादी

दुनिया की आबादी आज मंगलवार को 800 करोड हो गई है। जनसंख्या पर अपनी रिपोर्ट रखने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक आज दोपहर करीब 1:30 पर दुनिया के 800 करोड़वें बच्चे ने जन्म ले लिया। जिसके बाद दुनिया की आबादी 8 अरब यानी 800 करोड हो गई। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट की संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भी यह अंदाजा लगाया गया था कि 2022 में 15 नवंबर तक दुनिया की आबादी 800 करोड़ पार हो जाएगी।

1804 में 1 अरब

एक अंदाजे के अनुसार पहली ईस्वी में दुनिया की आबादी 20 करोड थी। और इसे एक अरब तक पहुंचने तक करीब 1800 साल लगे और 1804 में दुनिया की आबादी 1 अरब हुई। अब एक अरब से दुनिया की आबादी को 8 अरब तक पहुंचने में 218 साल लगे हैं। 1804 से 2022 तक दुनिया की आबादी 8 करोड़ तक पहुंच गई है।

1930 तक 2 अरब

इस दौरान की बात करें तो 1930 तक दुनिया की आबादी 2 अरब थी। 1930 से 2022 तक ही 6 अरब आबादी बढ़ी है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके बाद से जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ती गई। 1960 तक यह 3 अरब हो गई फिर 1974 में यह 4 अरब हो गई। जबकि 1987 तक आबादी 5 अरब तक पहुंची। 1998 तक छह अरब फिर 2010 में यह 7 अरब और अब 2022 में यह 8 अरब हो गई है।

2050 तक दुनिया की आधी आबादी 8 देशों में

एक अनुमान के अनुसार यदि रफ्तार इसी तरह से चलती रही तो 2030 तक दुनिया की आबादी बढ़कर 850 करोड हो जाएगी। हालांकि यह दर 1950 के बाद की दर से 1 फ़ीसदी कम है। एक और रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक दुनिया की पूरी जनसंख्या का आधा हिस्सा केवल 8 देशों में होगा। इनमें भारत, पाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र, कांगो, नाइजीरिया, तंजानिया और इथोपिया शामिल है। फिलहाल जनसंख्या के मामले में चीन 1.426 अरब के साथ पहले नंबर पर है जबकि भारत 1.412 अरब के साथ दूसरे नंबर पर है।

दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे का जन्म, जानिये कितनी तेजी बढ़ रही आबादी Read More »

ग्राम सचिवों का प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम: नोटिस वापस लें, नहीं तो चुनाव का कार्य कर देंगे बंद

फतेहाबाद। जिले में लगातार पराली जलाने की घटनाएं सामने आने पर जिला प्रशासन द्वारा इसकी गाज ग्राम सचिवों पर गिराई जा रही है और लगातार ग्राम सचिवों को नोटिस जारी हो रहे हैं। अब तक आधा दर्जन ग्राम सचिवों को चार्जशीट भी कर दिया गया है। इसके विरोध में अब ग्राम सचिव आग बबूला हो गए हैं और इन नोटिसों व चार्जशीट की कार्रवाई को वापस लेने की मांग की है। ग्राम सचिवों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी जाती तो पंचायत चुनाव संबंधी सारे कार्य रोक देंगे। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग से संबंधित कोई भी कार्य आगे से न करने की भी चेतावनी दी है। आज ग्राम सचिवों का एक प्रतिनिधिमंडल डीडीपीओ से मिला और आरोप लगाए कि कृषि विभाग पराली मामले में उपायुक्त को गुमराह कर रहा है।

 

 

ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र कुँडू ने बतााया कि जिले में लगभग पौने 300 ग्राम पंचायतों का कार्यभार मात्र 49 ग्राम सचिवों के पास है। एक-एक ग्राम सचिव के पास 5-6 ग्राम पंचायतें आती हैं। इसके ऊपर से पराली का कार्यभार भी ग्राम सचिवों को सौंप दिया और पंचायत चुनाव का कार्य भी चल रहा है। ग्राम सचिव 24-24 घंटे काम करने को मजबूर हैं। फिर भी पराली मामले में ग्राम सचिवों को हताश किया जा रहा है। कई ग्राम सचिवों को नोटिस जारी किए हैं, जबकि 4-5 ग्राम सचिवों को सेक्शन 8 के तहत चार्जशीट किया गया है।

 

 

उन्होंने कहा कि पराली को लेकर टीमें बनाई गई हैं और ग्राम सचिव हर संभव मदद कर रहे हैं, लेकिन ग्राम सचिवों के कार्य में दूसरे विभागों की कोई मदद नहीं होती। पराली का जिम्मा कृषि विभाग का है और विभाग के अधिकारी डीसी को गुमराह कर रहे हंै। उन्होंने बताया कि प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि यदि ये नोटिस और कार्रवाई वापस नहीं होती तो चुनाव से संबंधित कार्य बंद कर दिया जाएगा। भविष्य में कृषि विभाग से संबंधित कोई भीा कार्य ग्राम सचिव नहीं करेंगे।

ग्राम सचिवों का प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम: नोटिस वापस लें, नहीं तो चुनाव का कार्य कर देंगे बंद Read More »