ampmnews

राशन कार्ड रद्द होने के मेसज आने पर लोगों में हाहाकार, भारी संख्या में लघु सचिवालय पहुंचे

फतेहाबाद। सरकार के द्वारा बीते दो दिनों से लोगों को राशन कार्ड रद्द होने बारे भेजे जा रहे मेसज के बाद लोगोंं में हाहाकार मचा हुआ है। भारी संख्या में आज लोग अपने राशन कार्ड रद्द होने या फिर इंकम कम होने के बावजूद फेमिली आईडी में इंकम 1 लाख 80 हजार से ऊपर वेरीफाई होने के कारण लघु सचिवालय पहुंचे और समाज कल्याण विभाग के कमरा नंबर 70 के बाहर जुट गए। इस दौरान प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था प्रबंध न किए जाने के कारण धक्का मुक्की जैसा माहौल देखने को मिला और भीड़ में ही एक महिला की हालत बिगड़ गई। एक-दो लोगों ने उसे भीड़ से निकाल कर कुर्सी पर बैठाया और पानी पिलाकर घर रवाना किया। बाद में सभी लोगों से लिखित एप्लीकेशन ली गई।

सभी लोगों की यही शिकायतें थी कि सालों से उनके बीपीएल कार्ड बने हुए हैं और अब अचानक उनको मेसज मिल रहे हैं कि उनके कार्ड रद्द हो गए हैं। जबकि यहां आए अधिकतर लोगों का यही कहना था कि वे गरीब हैं और मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। वहीं इस अव्यवस्था बारे कमरे में मौजूद कर्मचारियों का कहना था कि एकाएक काफी संख्या में लोग आ जाने से यह स्थिति बनी, साथ ही लोगों की शिकायतों को वे वेरीफाई कर ही रहे थे कि साइट भी डाऊन हो गई, जिसकारण देरी लग रही थी। बाद में सभी लोगों से लिखित में एप्लीकेशन ली गई हैं। समाचार लिखे जाने तक लोगों का आना जारी था।

 

आपको बता दें कि हाल ही में सरकार ने फेमिली आईडी में सत्यापित आय को मानते हुए उन लोगों के पीले व गुलाबी कार्ड नए बना दिए हैं, जिनकी आय फैमिली आईडी में 1 लाख 80 हजार से कम है और उनके चिरायु कार्ड भी बन गए हैं। जिन लोगों के कार्ड में आय ज्यादा है, उनके पहले के कार्ड रद्द हो गए हैं। अब मसला यह है कि अधिकतर लोगों की आय फैमिली आईडी में 1 लाख 80 हजार से कम है, फिर भी उनके कार्ड कट गए और नए कार्डों के लिए उन्हें अपात्र होने के मेसेज मिले हैं। इसके पीछे कारण भी नहीं बताया गया कि फैमिली आईडी में जब आय कम है तो वे अपात्र क्यों बने। मेसज मिलने पर लोगों में खलबली मची हुई है और इन्हीं कारणों को जानने व उसे ठीक करवाने के लिए लोग आज लघु सचिवालय पहुंचे।

 

राशन कार्ड रद्द होने के मेसज आने पर लोगों में हाहाकार, भारी संख्या में लघु सचिवालय पहुंचे Read More »

नींद की झपकी आने से अनियंत्रित हुई पंत की कार, आग लगने पर खुद खिड़की तोड़ बाहर निकले तो बच गए…

नई दिल्ली। देश की क्रिकेट टीम के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज आज बाल-बाल बच गए। उनकी कार सुबह साढ़े 5 बजे रूड़की के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। पंत खुद कार चला रहे थे और बताया जा रहा है कि नींद की झपकी लगने पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग लगने पर पंत ने खुद खिड़की को तोड़ा और कार से बाहर आए।


जिससे उनकी जान बच गई। वहीं पता चला है कि सीट बैल्ट उन्होंने नहीं लगाई हुई थी, यदि लगाई होती तो शायद वे आग की चपेट में आ जाते। हादसे काफी भयानक था और इसके बाद कार धूं-धूं कर जल गई। पंत को इस हादसे में काफी गंभीर चोटें लगी हैं। हालांकि वे बच गए, लेकिन अब कुछ समय तक वे क्रिकेट मैदान पर नहीं दिख सकेंगे। उनके करियर को कितना प्रभाव पडऩे वाला है, यह डॉक्टरी जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

वहीं अब एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जो पास ही स्थित एक दूध की डेयरी के कैमरों से मिली है। जिसमें दिख रहा है कि ऋषभ पंत की कार काफी तेज गति से आती है, एक वाहन को ओवरटेक करती है और इसके बाद अचानक मिस बैलेंस होकर कार करीब 5 फुट तक उछलते हुए रेलिंग से टकराकर दूसरी तरफ पलट जाती है और फिर उसमें आग लग जाती है। डेयरी का कारिंदा ही सबसे पहले मौके पर पहुंचकर देखता है तो ऋषभ गाड़ी से बाहर लहु लूहान हालत में बैठे मिलते हैं। जिस पर वह एंबुलेंस बुलवाकर ऋषभ को अस्पताल पहुंचाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस जगह गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा, वहां गड्ढा है, दूर से यह जगह समतल दिखती है, लेकिन तेज गति गाड़ी इसमें टकराकर अनियंत्रित हो जाती है।

जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत दिल्ली से उत्तराखंड में अपने होम टाऊन में जा रहे थे। वे अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे। कार वे खुद चला रहे थे और जब वे रूड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल मोड़ के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग टकराकर पलट गई, जिससे कार में आग लग गई।

उत्तराखंड के डीजी अशोक कुमार ने बताया है कि पंत को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आ गई थी, जिसकारण उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार में वे अकेले ही थी। जलती कार में उन्होंने साहस दिखाते हुए खिड़की तोड़ी और बाहर निकल आए। पंत को सिर, पीठ और पैरों में काफी चोटें लगी हैं। हालांकि वे फिल्हाल खतरे से बाहर हैं। लेकिन वे एक भयानक हादसे में बाल-बाल बचे हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी, जिसकारण वे बाहर आने में सफल रहे। यदि सीट बेल्ट पहनी होती तो वे आग की चपेट में आ सकते थे। हादसे के बाद पंत को तुरंत एंबुलेंंस में रूड़की के अस्पताल लाया गया, जहां उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

नींद की झपकी आने से अनियंत्रित हुई पंत की कार, आग लगने पर खुद खिड़की तोड़ बाहर निकले तो बच गए… Read More »

राशिफल (30 दिसम्बर 2022 शुक्रवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन व्यस्त हो सकता है। दूसरों के कारण मानसिक उलझनों से व बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सुखद सूचना मिल सकती है लेकिन अति लोभ व नकारात्मक विचारों से ऊपर उठें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार उम्मीद पर खरा उतरेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि के जातक आज ऊर्जावान रहेगे। भागीदारी में लाभ कम होगा। आपके अपने मधुर व्यवहार करें इसलिए लिए जागरूक रहना सही है । शारीरिक स्वस्थता को बढावा दें। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कोई समाचार मिलने के योग है । समय निकालकर आराम करें । सोच-समझकर यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यस्तता बनी रहेगी। फिर भी कार्यों की गति धीमी रहेगी । इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान न हों सब सही रहेगा । राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में तालमेल की स्थिति से बनाना ही बेहतर है। बड़ो का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी हल्की परेशानी का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आत्मविश्वास में बढोतरी होगी । कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएँ रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है इसे कमजोर न होने दें । आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से सम्बन्ध मधुर होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। व्यक्तित्व कमजोर न होने दें। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (30 दिसम्बर 2022 शुक्रवार) Read More »

राशिफल (29 दिसम्बर 2022 वीरवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज मन हल्का रहेगा व कार्य योजना सफल रहेगी। अपने वाकचातुर्य से आप कार्य पूर्ण कर लेंगे। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। व्यापार – व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। हल्का भोजन करें । स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मंगलमय होगा । वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें , बने काम बिगड़ सकते हैं। कुछ जगह अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को सोच बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, इष्ट आराधना सहायक होगी। स्वास्थ्य में ठंड से बचाव करें और सब सामान्य रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिश्रित उतार चढ़ाव वाला रहेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों सही दिशा में प्रयोग करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसाय विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर सकते है । शत्रु वर्ग सक्रिय होगा परन्तु उनको सफलता नहीं मिलेगी। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। आध्यात्मिक कार्यो के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज समय आपके साथ है । धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं इसलिए आत्मविश्वास को प्रबल रखें । मन में कई दुविधाएं चल रही हैं तो निर्णय लेने का सही समय है। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो जाएगा। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। कहीं भी ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही होगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप पसन्न मुद्रा में रहेंगे । कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को ढीला न छोडे।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन शुभ होगा । क्या करूं, क्या न करूं , इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं तो शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी नकारात्मक सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे । आप दूसरों के लिए नकारात्मक न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग हो सकता है। कम समय है, काम ज्यादा इसलिए मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप सकारात्मक सोच से उन्नति कर पाएंगे । जो करना है उसके लिए आगे बढे । समय की कीमत समझे फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे कम हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। ऊर्जा बढाने पर बल देंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (29 दिसम्बर 2022 वीरवार) Read More »

मौसम अपडेट : नए साल से पहले पश्चिमी विक्षोभ से कहाँ कहाँ बारिश होगी, जानिए

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत मे सीज़न का पहला पश्चिमी विक्षोभ (WD) दे रहा दस्तक, अगले 2 दिन पहाड़ी राज्यों सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व यूपी के इलाकों में होगी बारिश। एक लंबे सूखे मॉसम के बाद आखिरकार उत्तर भारत मे सीज़न की पहली पश्चिमी प्रणाली बरसात लेकर हाज़िर होने वाली है। ताज़ा WD के कारण लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में आज देर रात से 31 दिसंबर तक अधिकतर जगह हल्की से मध्यम बरसात होगी। बिना बर्फ़ के सूखे पड़े हिमालय के शिखर मध्यम से भारी बर्फबारी से ढक जायेगे।

 

वही मैदानी इलाकों यानी पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम यूपी व उत्तर राजस्थान में बादलवाही व कही-2 गरज़-चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जाएगी। छिटपुट जगह ही तेज़ बरसात होने की उम्मीद है। दक्षिण व पुर्वी राजस्थान, अवध, बुंदेलखंड व पूर्वांचल सहित मध्य भारत के सभी इलाको इस WD के प्रभाव से बाहर रहेंगे। मॉसम में कोई खास बदलाव नही होगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिन के दौरान सम्पूर्ण उत्तर व मध्य भारत मे बढ़ोतरी होगी। जो नए साल की शुरुआत में फिर से नीचे जाना शुरू होगा।

 

मौसम चक्र:

● एक मध्यम श्रेणी का WD इस समय उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान व साथ लगते अफगानिस्तान पर मौजूद है।

● इस WD के प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब व साथ लगते इलाको पर बनेगा।

● WD के आगे निकल जाने के बाद उत्तर भारत मे कड़ाके की ठंड, कोहरा व शीतलहर 1 जनवरी से दोबारा फैलने लगेगी, जो लगभग आगे एक हफ्ते तक बरकरार रहेगी।

29 दिसम्बर:

कल जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में अधिकतर जगहों पर बादलवाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। और इन इलाकों के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी भी शुरू होगी।

उत्तराखंड में भी बादलवाही के बीच हल्की बारिश व बूंदाबांदी होगी। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फ़बारी भी होगी।

कल अलसुबह के बाद से पंजाब के पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर जिले में सघनी बादलवाही के बीच हल्की बारिश होगी। कही-2 गरज़ के साथ तेज़ बौछारे भी गिर सकती है।

शेष पंजाब के जिलो में अलसुबह के बाद से बादलवाही के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां होगी। दोपहर बाद कही-2 तेज़ बौछारे भी गिर सकती है।

हरियाणा में कल सुबह से पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत में बादलो की आवाजाही के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां होगी। दोपहर बाद अगर कही बादल सक्रीय हुए तो कही-2 गरज़ के साथ तेज़ बौछारे भी गिर सकती है।

सिरसा, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, रोहतक, हिसार व भिवानी में भी बादलवाही के बीच कही-2 बूंदाबांदी या हल्की बौछारे गिरने की संभावना है। तेज़ बरसात की उम्मीद इन इलाकों में कम है।

महेंद्रगढ़, दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुडगांव व दिल्ली में भी कल पूरा दिन बादलवाही रहेगी। इन इलाकों में बादलवाही के बीच कुछ एक जगहों पर बूंदाबांदी की ही संभावना है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में सघनी बादलवाही के बीच हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियां होगी। दोपहर बाद अगर कही सक्रीय बादल बने तो कही-2 तेज़ बौछारे भी गिर सकती है।

उत्तर जैसलमेर, उत्तर जोधपुर, बीकानेर, चूरू व झुंझुनूं जिले में बादलवाही के बीच कही-2 बूंदाबांदी या हल्की फुल्की बरसात की ही संभावना है।

बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, सीकर, अलवर, जयपुर सहित शेष मध्य व पुर्वी राजस्थान में मॉसम आंषिक बादलवाही वाला रहने की उम्मीद है। इन इलाकों में बरसात की गतिविधियां नही होगी।
दक्षिण राजस्थान में मॉसम साफ ही रहेगा। दिन में आंषिक बादल छा सकते हैं मगर बरसात की उम्मीद नहीं है।

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर जिले में सघनी बादलवाही के बीच हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियां होगी।

बागपत, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, बुलंदशहर, गाज़ियाबाद व गौतमबुद्ध नगर जिले में दिनभर बादलवाही रहेगी। इन इलाकों में बादलो की आवाजाही के बीच कही-2 हल्की बारिश या बूंदाबांदी की ही संभावना है।

शेष पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मॉसम आंषिक बादलवाही वाला रहेगा। बाकी जगह बरसात की उम्मीद नहीं है।
कल अवध, बुंदेलखंड व पूर्वांचल में भी मॉसम साफ ही बना रहेगा। सुबह के समय कही हल्की कही घनी धुँध देखी जा सकती है।

30 दिसंबर:

लद्दाख, जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में अधिकतर जगह हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी होगी औऱ ऊंचे पहाड़ों इलाको पर भारी बर्फ़बारी भी संभव है।

उत्तराखंड में अधिकतर जगह हल्की से मध्यम बरसात होगी। ऊँचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी भी देखी जाएगी।

पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, नवाशहर, लुधियाना, जालंधर, रूपनगर, मोहाली, चंडीगढ़, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब व संगरूर जिले में बादलवाही और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

पंजाब के शेष बचे जिलों में बरसात की खास उम्मीद नहीं है। हालांकि दोपहर बाद के समय अगर कहीं बादल बनते हैं तो हल्की-फुल्की बरसात या बूंदाबांदी छिटपुट जगह हो सकती है।

हरियाणा के पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत जिले में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश की संभावना है।
दिल्ली सहित हरियाणा के शेष जिलो में बरसात की उम्मीद कम है। अगर कही बादल बनते हैं तो छिटपुट जगह बूंदाबांदी हो सकती है।

सम्पूर्ण राजस्थान में मॉसम खुल जाएगा। मगर दिन के समय हल्की बादलवाही छा सकती है लेकिन बरसात की उम्मीद नहीं है।

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व लखीमपुर खीरी जिले में बादलवाही और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
शेष उत्तरप्रदेश में मॉसम खुल जाएगा। बरसात की उम्मीद नहीं है।

31 दिसंबर:

सिर्फ पहाड़ी राज्यो के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फ़बारी की गतिविधियां होगी।

मैदानी इलाकों में मॉसम बिल्कुल साफ हो जाएगा। कही बरसात की संभावना नहीं है। कोहरे व ठंड में इज़ाफ़ा होना शुरू हो जाएगा।

नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी से तीखी ठंड फिर से बढ़ने लगेगी। जिसकी जानकारी WD के गुजरने के बाद दे दी जाएगी।

© WOB

मौसम अपडेट : नए साल से पहले पश्चिमी विक्षोभ से कहाँ कहाँ बारिश होगी, जानिए Read More »

बाल झडऩे से परेशान युवक ने दी जान

करनाल। गांव पिंगली से एक दर्दभरा और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बालक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसका कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। परिजनों के अनुसार युवक पिछले काफी दिनों से अपने बाल झडऩे से परेशान था। युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। इस घटना के बाद पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। छोटे से कारण के चलते यूं जान दे देने से परिजन ही नहीं हर कोई बेहद हैरान है।

 

पिंगली निवासी पंकज के ताया राजेश ने बताया कि पंकज अपने सिर के बाल झडऩे के चलते काफी परेशान था। उसे कई बार समझाया गया लेकिन वह इसको लेकर परेशान था। मंगलवार को पड़ोस में डीजे बज रहा था, इसलिए उसके ना दिखने पर किसी का ध्यान न गया। लेकिन बाद में पता चला कि उसने अपनी जान दे दी है। अगले ही महीने 22 तारीख को उसका जन्म दिन था, जन्म दिन से पहले ही उसने यह कदम उठाकर अपने परिवार को दुखों के अंधेरे में धकेल दिया।

बाल झडऩे से परेशान युवक ने दी जान Read More »

राशिफल (28 दिसम्बर 2022 बुधवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप थौड़े व्यस्त रहेंगे परन्तु संतान के लिए समय अवश्य निकालें। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। स्वास्थ्य का सुधार सम्भव है। आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में आराम कम मिलेगा लेकिन चिंताजनक नहीं होगा। अच्छे डॉ से सम्पर्क कर सकते हैं या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें सकते हैं । नए भवन में जाने के योग हैं। आज धन लाभ के योग हैं। सामाजिक दायरा आपके साथ रहेगा । आध्यात्मिक विषयो में रूचि बढेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। जरूरी कार्य समय पर पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार में सहयोग करें लाभ होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी / मित्रता के चलते किसी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।धर्म कर्म में ध्यान लगेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। आराम के लिए समय निकालें व नींद पूरी लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री या कार्यक्षेत्र में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा । मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्म में रूचि बढेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। कहीं से अटका धन मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है। यश कीर्ति मान बढेगा। आज दोस्तों से विशेष लाभ मिल सकता है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने मित्र-परिचितों से संपर्क होगा। परिणाम की चिंता न करें, सिर्फ कर्म करने पर ध्यान देवें। आराम करें।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

धन्यवाद

राशिफल (28 दिसम्बर 2022 बुधवार) Read More »

आज का राशिफल (27 दिसम्बर 2022 मंगलवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आया है। आज ख़ुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर सभी के साथ खुशहाल माहौल बनाकर रखें। बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित रखें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें। आपकी त्यागभावना बनी रहेगी जो लाभप्रद होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है। उतावलेपन में लिया हुआ कोई भी निर्णय निश्चय ही हानि की ओर ले जाएगा, अतः कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें। स्त्री जातकों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह-मशवरा करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है अतः यथा स्थिति को बनाए रखने का प्रयास करें। संतान को भरपूर समय दें । वैसे कहीं से अचानक धन आने की संभावना है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपके लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत संगम रहने वाला है। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमे भाग्य का भी साथ रहेगा। आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे, जिसका प्रभाव आने वाले समय में बेहतर होगा। ऊर्जा का सही इस्तेमाल उन्नति की ओर ले जाएगा जिससे मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । स्वास्थ्य लाभ होगा ।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप इन अवसरों में से कितना अच्छा उपयोग कर पाते हैं। यदि आप सही दिशा में काम करते हैं तो आप निश्चित रूप से आपकी प्रगति तय है। अपने काम को लेकर केंद्रित रहें व समर्पित रहें। उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ आप किसी पूजा स्थल पर जा सकते हैं।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए उत्कृष्ट रहने वाला है। आप व्यावसायिक सदंर्भ में आर्थिक लाभ हासिल कर सकते है। स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता अवश्य मिलेगी। आप में से कुछ लोग नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। पारिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभावदायक है। इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बढ़ती रहेगी, लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती है। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखें। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यावसायिक सदंर्भ में आपका आशावादी दृष्टिकोण आपको ऊर्जावान बनाए रखने में आपकी सहायता करेगा। आपका व्यवहार दूसरों को काफी आकर्षित करेगा। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के सदंर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकतें हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्राएं अधिक होने के कारण आप थके हुए हो सकते है। आपको अपने वरिष्ठों से सहायता और पुरस्कार प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक सदंर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों अभी न बनाएँ । परिवार के सदस्यों के साथ हेज-मेल बढ़ाएँ । अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श समय है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
यह अवधि मिश्रित प्रभाव प्रदान कर सकती है। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके आप लाभ अर्जित कर सकते है। आज व्यावसायिक एवं आर्थिक लाभ आपके लिए संभव है, किन्तु पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। आपको स्वयं के स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप आंख या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यवसायी आज अपने कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रगति करेंगे। आपको अपने दोस्तों से लाभ मिल सकता है और सरकारी अफसर आपकी मदद कर सकतें हैं। आने वाले कुछ दिनों में आपकी कमाई बहुत बढ़ जाएगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। नए अधिग्रहण भी आज संभव हैं। आपका जीवनसाथी और बच्चे आपके लिए ख़ुशी का स्रोत बनेंगे, हालांकि आपकी माँ का स्वास्थ्य आपको थोड़ा प्रभावित कर सकता है। आपकी सामाजिक स्थिति में उन्नति और आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी संभव है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप अत्यधिक आशावादी न बनें और सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आज आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप किसी का विरोध कर रहें है तो उसकी नाराजगी झेलनें को तैयार हो जाएं। वित्तीय मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा I विवाह योग्य संतान का वैवाहिक संबंध पक्का हो सकता है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं। किन्तु यदि आप आर्थिक लाभ हेतु आसान तरीकों की तलाश करते हैं तो आप केवल बुरे परिवर्तनों को आमंत्रित कर रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। वित्तीय मामलों में आपको सावधान रहना चाहिएI आज के दिन आपके बिजनेस-पार्टनर के साथ रिश्ते कड़वे हो सकते हैं। अविवाहितों के जीवन में आज प्रेम का प्रवेश हो सकता है। रिश्तेदारों से संबंध सुधारने के लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन आपके लिए यथावत रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

धन्यवाद।

आज का राशिफल (27 दिसम्बर 2022 मंगलवार) Read More »

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर नशे के खिलाफ अभियान में और लाई जाएगी तेजी : एसपी आस्था मोदी

वर्ष 2022 में ‘ड्रग एवं हिंसामुक्त, मेरा गांव-मेरी शान अभियान को फतेहाबाद में मिली भारी सफलता

 

फतेहाबाद, 26 दिसम्बर। पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल श्री राकेश कुमार आर्य द्वारा नशामुक्ति को लेकर शुरू किए गए ‘ड्रग एवं हिंसामुक्त, मेरा गांव-मेरी शान अभियान वर्ष 2022 में जिले में पूरी तरह कामयाब रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्रीमती आस्था मोदी के नेतृत्व में फतेहाबाद पुलिस जहां युवाओं को जागरूक कर उन्हें इस दलदल से निकालकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोडऩे में कामयाब रही वहीं नशा तस्करी के धंधे से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने में भी पुलिस को काफी सफलता मिली है।

 

आईजी ने इस अभियान को लेकर फतेहाबाद पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए नशामुक्ति टीम को बधाई दी है और वर्ष 2023 में भी इस अभियान को ओर गति देने का आह्वान किया है। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि 24 दिसम्बर 2021 को आईजी द्वारा जिले के गांव हिजरावां कलां से इस अभियान का आगाज किया गया था। शुरूआत में इस अभियान में जिले के 5 गांवों का गोद लेकर इन गांवों को पूरी तरह ड्रग एवं हिंसामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया था। इन गांवों के लोगों खासकर युवाओं को नशे से बचाने के लिए विशेष योजना बनाई गई और विशेष नशामुक्ति टीम का गठन किया गया था।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की अपने बच्चों के दैनिक गतिविधियों पर नजर रखें तथा स्कूल के समय अध्यापक बच्चों की रोज की प्रतिक्रियाओं पर ध्यान दें कि बच्चा कोई गलत दिशा मे तो नही जा रहा। उन्होंने कहा कि विदार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद मे भी भाग ले ताकि नशे जैसी बीमारी से दूर रहे। उन्होंने काह कि पिछले एक साल में सामाजिक संस्थाओं
व समाजसेवियों के सहयोग से इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

अभियान को एक साल पूरा होने पर नागपुर में सेमिनार

‘ड्रग एवं हिंसामुक्त, मेरा गांव-मेरी शान अभियान के एक साल पूरा होने पर गांव नागपुर के राजकीय व.मा. विद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंची पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, वही डीएसपी सुभाष चन्द्र, डीएसपी शुक्रपाल, डॉ. गिरीश, जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव सुरेन्द्र सिंह तथा काउंसलर कुलदीप कौर ने विशेष तौर पर भाग लिया। स्कूल प्राचार्य जितेन्द्र सिंह ने सेमिनार में पहुंचे अतिथियोंका स्वागत किया। सेमिनार के दौरान डीएसपी शुक्रपाल ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि नशा न केवल एक परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए नुकसानदेय है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। नशामुक्ति केन्द्र फतेहाबाद के इंचार्ज डॉ. गिरीश ने सेमिनार में नशा छुड़वाने के लिए नशामुक्ति केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि ऐसा नहीं है कि नशा करने वाला व्यक्ति इसे छोड़ नहीं सकता। अगर दृढ़ निश्चय किया जाए तो नशे रूपी दलदल से बाहर आया जा सकता है।

 

सेमिनार मे काउंसलर कुलदीप कौर, संस्था प्रधान कुलवंत सिहं, स्कूल उप प्राचार्य हंसराज तथा उजागर सिहं ने भी अपने-अपने विचार रखें। वही पंजाबी गायक जग्गी खान ने नशे पर आधारित पंजाबी गीत के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जाररुक करने का प्रयास किया। नागपूर सरपंच अनिता कम्बोज ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और गांव में इस अभियान को कामयाब बनाने को लेकर पंचायत द्वारा हरसंभव सहयोग की बात कही।

वर्ष 2022 में पुलिस को हासिल उपलब्धियां

एसपी ने बताया कि ‘ड्रग एवं हिंसामुक्त, मेरा गांव-मेरी शान अभियान के दौरान वर्ष 2022 में जिला पुलिस को अनेक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इस वर्ष पुलिस द्वारा 40 सेमिनार आयोजित कर हजारों लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नशे से पीडि़त लोगों के चैकअप के लिए 2 मेडिकल कैम्प लगवाए गए। शुरूआत में गोद लिए 10 गांवों की संख्या को नए साल में बढ़ाकर 15 कर दिया गया है, इनमें दरियापुर, अहलीसदर, हिजरावां खुर्द, खूनन व फुलां को शामिल किया गया है। वर्ष 2022 में जिला पुलिस द्वारा नशे से पीडि़त 215 परिवारों की पहचान की गई। नशे से पीडि़त 75 लोगों का इलाज व उनको दवाईयां उपलब्ध करवाई गई वहीं नशा छोडऩे के इच्छुक 47 लोगों को उपचार के लिए नशामुक्ति केन्द्र में दाखिल करवाया गया। फतेहाबाद पुलिस के प्रयासों से 29 लोग पूरी तरह नशा छोड़कर अब सामान्य जीवन जी रहे हैं। एसपी ने बताया कि पिछले एक वर्ष में नशामुक्ति टीम द्वारा लोगों को जागरूक करने के कारण चयनित गांवों में कोई नया युवा नशे की गिरफ्त में नहींआया है। करीब 100 परिवारों में घरेलू हिंसा व झगड़ों का टीम द्वारा निदान किया गया है।

नशा तस्करों पर फतेहाबाद पुलिस की कार्यवाही तेज

वर्ष 2022 में फतेहाबाद पुलिस जहां युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए उन्हें इस सामाजिक बुराई से दूर करने में कामयाब रही वहीं जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों की धरपकड़ को लेकर भी ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी रखी गई। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि इस वर्ष फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए 243 मुकदमें दर्ज कर 463 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा फतेहाबाद पुलिस ने करोड़ों रुपये का नशा भी बरामद किया है।

 

एसपी ने बताया कि वर्ष 2022 में फतेहाबाद पुलिस द्वारा करीब साढ़े 13 किलो अफीम, 12 ग्राम स्मै, 571 किलो चूरापोस्त, 316 किलो गांजा, करीब 5 किलो हेरोइन, 48203 नशीली गोलियां, 50 नशीले इंजेक्शन के अलावा 751 भांग के पौधे बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ उनकी प्रोपर्टी भी अटैच की जा रही है। इस वर्ष फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा बेचकर कमाई गई 7 लोगों की प्रोपर्टी को अटैच किया गया है। एसपी ने दोहराया कि वर्ष 2023 में भी जिला पुलिस ने अपने इस अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया है और वर्ष 2023 में भी लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नशा तस्करों की धरपकड़ जारी रहेगी।

कार्यक्रम मे विभिन्न गांवों के सरपंच, पंचायत मेम्बर, समाजिक संस्थाएं, ग्रामिण एंव गणमान्य लोगों सहित सैकड़ों मे स्कूली बच्चें शामिल रहे।

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर नशे के खिलाफ अभियान में और लाई जाएगी तेजी : एसपी आस्था मोदी Read More »

राशिफल (26 दिसम्बर 2022 सोमवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान मे वृद्धि होगी।किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना भी बन सकती है व समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

धन्यवाद।

राशिफल (26 दिसम्बर 2022 सोमवार) Read More »