ampmnews

भूना में बड़ा हादसा टला, मिट्टी में धंसी सवारियों से भरी बस

भूना/कुलदीप। भूना में हिसार रोड पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भूना से हिसार जा रही सवारियों से भरी हुई एक रोडवेज बस भूना माइनर के पास मिट्टी में धंस गई। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई, नहीं तो काफी बड़ी अनहोनी हो सकती थी। एक बार तो सवारियों की जान हल्ख में आ गई। बाद में सवारियां बस से उतरकर अन्य वाहनों पर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं।

 

जानकारी के अनुसार अक्टूबर माह में आई मूसलाधार बारिश के कारण भूना में बाढ़ आ गई थी। भूना शहर से पानी निकालने के लिए माइनर तक खाले खोदे गए थे। पानी निकलने के भी काफी दिनों तक यह खाले खुले पड़े रहे थे, लेकिन बाद में इन पर मिट्टी की भर्ती कर दी गई थी, लेकिन मिट्टी को अच्छे से दबाया नहीं गया था। आज सवा 4 बजे भूना से सवारियां लेकर हिसार रोडवेज की एक बस हिसार के लिए निकली थी।

 

बताया जा रहा है बस सवारियों से पूरी तरह भरी हुई थी और जैसे ही बस भूना माइनर के पास पहुंची तो किसी वाहन को साइड देते समय बस के टायर सड़क से नीचे उतरकर जैसे ही मिट्टी पर आए तो मिट्टी धंस गई। जिस कारण बस एक तरफ झुक गई और पलटते-पलटते बची। लोगों का कहना है कि आज कल में जेसीबी से और मिट्टी यहां पर डाली गई है, इसलिए हादसा होने से टल गया, यदि यहां नई मिट्टी न होती तो अनहोनी हो सकती थी।

भूना में बड़ा हादसा टला, मिट्टी में धंसी सवारियों से भरी बस Read More »

मंत्री बबली के खिलाफ सरपंचों की मीटिंग: हरियाणाभर के सरपंचों को भी करेंगे एकजुट

भूना/कुलदीप।  गांव नाढ़ोडी में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली द्वारा सरपंच को चेतावनी देने का मामला अब पूरी तरह गर्माता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर आज भूना बीडीपीओ कार्यालय में सरपंचों ने मीटिंग की, जिसमें काफी संख्या में सरपंचों ने शामिल होकर इस घटना की निंदा की एक और फिर पंचायत मंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने की बात दोहराई। साथ ही सरपंच नरेंद्र ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री जल्द ही इस घटना को लेकर गांव में आकर माफी नहीं मांगते तो हरियाणाभर के सरपंचों को इस मामले में एकजुट करेंगे। पूरे हरियाणा के सरपंच इकट्ठे होकर जो निर्णय लेंगे, उसी निर्णय अनुसार आगे विरोध किया जाएगा। साथ ही रविवार को गांव में लोगों को इकट्ठा किया जाएगा। फिल्हाल जब तक मंत्री माफी नहीं मांगते, तब तक मधुर मिलन समारोह का विरोध जारी रहेगा।

ई-टेंडरिंग के विरुद्ध बजाएंगे आंदोलन का बिगुल

मीटिंग में मौजूद अन्य सरपंचों ने ऐलान किया कि जल्द ही टोहाना में हरियाणाभर के सरपंचों को इक_ा कर ई-टेंडरिंग प्रणाली के खिलाफ एक बड़े आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही कमेटी का भी गठन किया जाएगा।

 

आज की मीटिंग में पहुंचे सरपंचों ने कहा कि सरपंच नरेंद्र के गांव में जाकर पंचायत मंत्री द्वारा उन्हें भला-बुरा करना, उन्हें बेइज्जत करना ठीक नहीं था। नरेंद्र जनता के द्वारा चुने प्रतिनिधि हैं, जनप्रतिनिधि का इस प्रकार अपमान नहीं किया जाना चाहिए। सरपंच नरेंद्र ने कहा कि गांव वासी उनके साथ हैं और वे इस मामले में ग्रामीणों को साथ लेकर सीएम से भी मिलने जाएंगे। वहीं सरपंचों ने ई-टेंडरिंग के खिलाफ भी गुस्सा प्रकट किया।

 

एक सरपंच ने कहा कि उनके गांव में डेढ़ माह पहले रास्ता बना, जो अभी से ही खराब हो गया है। इसी प्रकार कई गांवों में काम हो रहे हैं और वहां ठेकेदारों द्वारा धांधलियां हो रही हैं, लेकिन बदनाम सरपंच कर दिए जाएंगे। पंचायत मंत्री अपने दलाल सेट करने में जुटे हैं। इसलिए यह पॉलिसी लाई गई है। उन्होंने कहा कि सरपंचों के खिलाफ राइट टू रिकॉल की धमकी दी जाती है, मंत्री को चैलेंज है कि वे राइट टू रिकॉल करवाकर दिखाएं। मीटिंग में भूना व टोहाना खंड के कई सरपंच शामिल रहे।

मंत्री बबली के खिलाफ सरपंचों की मीटिंग: हरियाणाभर के सरपंचों को भी करेंगे एकजुट Read More »

राशिफल (4 जनवरी 2023, बुधवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। खास दोस्त से सम्पर्क बनेगा। नजदीकी रिश्तेदारों के घर जाने का आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल होगा।
आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज रोजगार के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें। कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (4 जनवरी 2023, बुधवार) Read More »

राशिफल (3 जनवरी 2023 मंगलवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे। कोरोना काल में यात्रा का कार्यक्रम टालें। परिवार पर व्यय होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार व मित्रों से सामंजस्य बनेगा । संतान सुख मिलेगा। शत्रु हार का सामना करेंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में हल्की बाधा आयेगी। अधिकारी से सौहार्दपूर्ण रहें। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा। पारिवारिक तालमेल बनाएँ रखें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज धर्म पर विश्वास बनेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । हल्का मानसिक तनाव रहेगा। खर्च पर ध्यान दें । सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है । आलस्य को त्याग मेहनत पर विश्वास बनेगा । साझेदारी से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। दुश्मनों को मुंह की खानी पड़ेगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। खर्च पर ध्यान दें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन व्यस्त रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। वैसे धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान आदि में विश्वास और भी बढे़गा । उदर-विकार से बचें । कठिन परिश्रम से लाभ निश्चित है । धन का लाभ मिलेगा। हल्की परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान बनाए रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज गुप्त शत्रु से सावधान रहें । मानसिक चिंतन रह सकता है । दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी को समय दें। दैनिक कार्य सामान्य रहेंगे । निर्माण में प्रगति होगी। आध्यात्म मे विश्वास बनेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। जीवनसाथी को समय दें । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (3 जनवरी 2023 मंगलवार) Read More »

फव्वारा चौक हटाकर लिखा जाएगा आईलव फतेहाबाद, पपीहा पार्क में लगेगा सबसे ऊंचा तिरंगा, हिसार रोड, सिरसा व रतिया रोड पर बनेंगे स्वागत द्वार

फतेहाबाद। नए वर्ष में फतेहाबाद की नईतस्वीर बनाने को लेकर आज नगर परिषद की मीटिंग विधायक दुड़ाराम ने ली। इस अवसर पर एडीसी अजय चोपड़ा, चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिची, वाइस चेयरमैन सविता टुटेजा, नप अधिकारी व पार्षद मौजूद रहे। इस मीटिंग में शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर अहम सुझाव रखे गए, निर्णय लिए गए और अधिकारियों को निर्देश दिए गए। फतेहाबाद के फव्वारा चौक को हटाकर यहां आई लव फतेहाबाद का बोर्ड लगाने, लाइटिंग करवाने का निर्णय लिया गया तो वहीं फव्वारा चौक से लाल बत्ती चौक तक फूल पौधे व पाम ट्री लगाने का भी सुझाव रखा गया।

 

पपीहा पार्क में सबसे ऊंचा तिरंगा लगाने, बीघड़ चौक पर गोल चौक या अन्य व्यवस्था करने सहित कई सुझाव रखे गए व निर्णय लिए गए। हिसार रोड, सिरसा रोड व रतिया रोड पर स्वागत गेट बनाने के निर्देश दिए, जिसके डिजाइन बाकायदा आर्कीटेक्ट से 10 दिन में तैयार करवाए जाएंगे। मीटिंग में पार्षदों के इलाकेे में उनके साइन बोर्ड लगाने का भी निर्णय लिया गया, साथ ही पूर्व पार्षदों के साइन बोर्ड भी दुरुस्त होंगे। जिसका रेजूलेशन पास करवाया जाएगा।

आज की मीटिंग में विधायक दुड़ाराम ने एक्सईएन व एमई को निर्देश दिए कि हिसार और सिरसा रोड पर स्वागत गेट तैयार करवाए जाएं। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि रतिया रोड पर भी गेट प्रस्तावित है। तीनों के डिजाइन 10 दिन में तैयार हो जाएंगे, फिर रेजूलेशन पास कर चंडीगढ़ प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। शहर के फव्वारा चौक के रेनोवेशन पर सुझाव मांगा गया और विधायक ने कहा कि दूसरे शहरों में आजकल आई लव और शहर का नाम होता है, उसी तर्ज पर यहां भी आईलव फतेहाबाद लिखवाया जाए। इसका भी डिजाइन अब 10 दिन में तैयार होगा।

 

पपीहा पार्क के कायाकल्प का मुद्दा उठा तो विधायक ने कहा कि यहां पर सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया जाए, जिस प्रकार अन्य शहरों में अब लग रहे हैं। इस दौरान वाइस चेयरपर्सन सविता टुटेजा ने लाल बत्ती चौक से फव्वारा चौक तक ग्रिलों के बीच पाप ट्री लगाने और फूल पौधे लगाने का सुझाव दिया, ताकि शहर सुंदर लग सके। जिस पर विधायक ने अधिकारियों को गौर करने के निर्देश दिए। पार्षद रमेश गिल्होत्रा ने बीघड़ चौक पर जाम की समस्या के हल के लिए यहां गोल चौक बनाने का सुझाव रखा, जिस पर विधायक ने अधिकारियों से पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि नगर परिषद अकेला इसे पास नहीं कर सकता, इसके लिए रोड सेफ्टी आदि मंजूरी भी देखनी होगी, जिस पर विधायक ने मीटिंग बुलाकर इस बारे में रेजुलूशन पास करने के निर्देश दिए।

 

मिनी बाईपास पर लाइटिंग का मुद्दा उठा तो विधायक दुड़ाराम ने बताया कि उन्होंने मिनी बाईपास चौड़ा करने का प्रस्ताव सदन में रखा हुआ है, हो सकता है कि वह पास हो जाए तो इसी बीच पार्षद मोहन लाल नारंग ने रोकते हुए बताया कि मिनी बाईपास के साथ गुजर रही खाले को बंद करने का नोटिफिकेशन हो चुका है, शहर में पहले से ही बड़ा बाईपास है तो यहां  खाले के ऊपर वाकिंग ट्रैक बनाया जाए। जिस पर साइकिलंग कर सकें या पैदल लोग जा सकें, ऐसी व्यवस्था शहर में उपलब्ध नहीं है।

 

इसके अलावा शहर में लाइटें लगाने और बंद पड़ी लाइटों को ठीक करवाने का निर्णय भी लिया गया। मोहन लाल नारंग ने कहा कि शहर तभी सुंदर लगेगा, जब सफाई कर्मियों की कमी पूरी होगी, कचरा उठाने के लिए गाडिय़ां पर्याप्त होंगी। पार्षदों के इलाकों में उनके साइन बोर्ड लगाने की बात आई तो पूर्व पार्षद नाराज न हों, इस बात का भी ध्यान रखा गया। पार्षद मोहन लाल नारंग ने सुझाव दिया कि जनता का पैसा बचाया जाए, जो साइन बोर्ड पहले पार्षदों के लगे हैं, उन पर नए के बोर्ड लगा दिए जाएं, तो विधायक बोले, ऐसा करके क्यों झगड़ा करवाएं। दो बोर्ड लग सकें तो दो बोर्ड लगवा दें, एक नए का एक पुराने का। जिस पर सभी सहमत दिखे।

फव्वारा चौक हटाकर लिखा जाएगा आईलव फतेहाबाद, पपीहा पार्क में लगेगा सबसे ऊंचा तिरंगा, हिसार रोड, सिरसा व रतिया रोड पर बनेंगे स्वागत द्वार Read More »

राशिफल (2 जनवरी 2023 सोमवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान मे वृद्धि होगी ।किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना बन सकती है व समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह , सगाई या यात्रा संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (2 जनवरी 2023 सोमवार) Read More »

राशिफल (1 जनवरी 2023 रविवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी विचारधारा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी तथा जीवन से जुड़े प्रत्येक कार्य को करने का बेहतरीन नजरिया प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। विश्राम करने के लिए समय निकालें । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी , वु , वे, वो)
दैनिक आय पहले से काफी अधिक बेहतर होगी। किसी दूरदराज की पार्टी से कोई बहुत बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है, इसलिए अपनी पार्टियों के साथ संपर्क मजबूत करके रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपना टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभव और सलाह का अनुशरण करना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। साथ ही आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से भी रूबरू करवाएगा। धार्मिक कार्य के प्रति भी आपका रुझान रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलने से वातावरण और अधिक खुशनुमा हो जाएगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापारिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। आज इसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए ग्रह स्थिति पक्ष में नहीं है। अधिकारियों अथवा कर्मचारियों के साथ बातचीत करते समय अपने स्वभाव को बहुत अधिक सहज बनाकर रखें। गुस्से की वजह से कई बार काम बिगड़ सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कुछ समय से आप अपने जिस कार्य को लेकर अधिक मेहनत कर रहे थे, आज उससे संबंधित अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक आयोजन संबंधी कोई कार्य भी संपन्न होगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। क्योंकि आज इनसे संबंधित कार्यों में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। परंतु कोशिश करके आर्डर को समय पर पूरा करें, अन्यथा पार्टी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजना बनाने तथा उसे संपन्न करने में व्यतीत होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति बढ़ रही आपकी आस्था भी आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने की जो योजनाएं बन रही है, आज उन कार्यों को शुरू करने का उचित समय है। भविष्य में ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दायक रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों के भी अपने अधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यापार में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें। आपके कुछ प्रोडक्ट्स और महत्वपूर्ण कागजात चोरी हो सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज बहुत अधिक संभालकर रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी भी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज ना करें। जिससे आपको अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं से संबंधित उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संपर्क बनाकर रखें।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा आपका उन पर विश्वास बनाकर रखना उनकी कार्य क्षमता व योग्यता में और अधिक वृद्धि करेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी अनैतिक काम में ना पड़े, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

धन्यवाद।

राशिफल (1 जनवरी 2023 रविवार) Read More »

वर्ष 2022 में 13 करोड़ से ज्यादा बच्चे पैदा हुए, 6.5 करोड़ से ज्यादा जानें गईं, जानिए ऐसे ही कई रिकार्डों के बारे में

वर्ष 2022 अब जाने को है और नया साल 2023 अपनी बाहें पसारे हमारा स्वागत कर रहा है। बीत रहे वर्ष 2022 के पहले दिन के बारे में सोचें तो ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात है। हर बार ऐसा ही लगता है। यह साल कई अच्छी और कुछ बुरी यादों को समेटे हुए है। इस वर्ष यह राहतभरी बात रही कि कोरोना रूपी महामारी ने 2022 में कम दर्द दिया है, हालांकि 2023 आने से पहले एक बार फिर कोरोना के काले बादल छाने लगे हैं। आज हम बात करेंगे 2022 के कुछ रिकॉर्डों के बारे में। (नोट डेटा worldometer.info से 23 दिसम्बर 2022 तक का है)

 

13 करोड़ से ज्यादा बच्चे पैदा हुए, 6.5 करोड़ से ज्यादा जानें गईं

इस वर्ष दुनियाभर में 13 करोड़ से ज्यादा बच्चे पैदा हुए, जबकि 6.5 करोड़ लोग अलविदा भी हो गए। इस वर्ष 13 करोड़ 8 लाख 61 हजार 627 बच्चे पैदा हुए। नए बच्चे सबसे ज्यादा ढाई करोड़ केवल भारत में ही पैदा हुए। देश की जनसंख्या बेहद तेजी से बढ़ रही है और 2023 में ही भारत चीन को पीछे छोड़ देने वाला है।

दुनियाभर में 32 लाख करोड़ का अवैध नशा बिका। दुनिया के सभी शेयर मार्केट का संयुक्त मार्केट कैप 10.17 हजार लाख करोड़ रुपये है। इस वर्ष 129 करोड़ टन अनाज बर्बाद हुआ। जिनमें सबसे ज्यादा चीन में 9 करोड़ टन अनाज बर्बाद हुआ। भारत दूसरे नंबर पर है। यहां 6 करोड़ टन अनाज की बर्बादी हुई।

कार्बन बढ़ाता खतरा

दुनिया में प्रदूषण अब सबसे ज्यादा बड़ा मुद्दा बन गया है। दुनियाभर में इस वर्ष 35 हजार करोड़ टन से ज्यादा कार्बन उत्सर्जन हुआ। चीन ने सबसे ज्यादा 1 हजार टन कार्बन पैदा किया। अमेरिका ने 541 टन कार्बन के साथ दूसरे नंबर जबकि भारत 265 टन कार्बन उत्सर्जन के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

इतना पानी पी लिया गया

दुनिया की बढ़ती आबादी के साथ पानी की खपत भी बढ़ती जा रही है। इस वर्ष 4 हजार लाख करोड़ लीटर पानी पीने व दूसरे घरेलू कार्यों में प्रयोग हुआ। अब इस संख्या को लिखने बैठें तो 4 के बाद हमें 15 बार शून्य लगाने पड़ेंगे। चीन में सबसे ज्यादा 362 लाख करोड़ गैलेन जबकि अमेरिका में 216 लाख करोड़ गैलेन व भारत में 40 लाख करोड़ गैलेन पानी इस्तेमाल हुआ।

8 करोड़ से ज्यादा बनीं कारें

अब जब जनसंख्या बढ़ रही है तो स्वाभाविक है कि कारों की डिमांड बढ़ी। दुनिया में इस जाते वर्ष में 8 करोड़ 20 लाख 45 हजार 783 कारें बनी हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1 करोड़ कारें जापानी कंपनी टोयोटा ने बनाईं। जबकि जर्मन कार कंपनी वॉक्स वैगन ने दूसरे नंबर पर 82 लाख कारें बनाईं। भारत की सबसे ज्यादा कार बनाने वाली कंपनी मारूति सुजूकी ने इस वर्ष 16 कारें बनाईं और बिकी भी। लोग भी बेधड़क मारुति की कारों को खरीद रहे हैं, बिना इस बात की फिक्र किए कि मारूति की कारें क्रैश टेस्ट में शर्मनाक प्रदर्शन कर रही हैं।

 

15 करोड़ से ज्यादा साइकिलें बनीं

दुनियाभर में 15 करोड़ 17 लाख 1519 साइकिलें वर्ष 2022 में बनी हैं। भारत में सबसे ज्यादा हीरो कंपनी की साइकिलें बनती हैं, हर साल यह 40 प्रतिशत साइकिलें यानि 50 लाख साइकिल बनाती है। वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा साइकिलें बनाने व बेचने वाली कंपनी जायंट ने हर वर्ष 70 लाख साइकिलें बनाती है।

इतने जंगलों का हुआ विनाश

अब जब जनसंख्या बढ़ रही है तो स्वाभाविक है कि इंसान अपने पैर पसारने के लिए जंगलों की बलि ले रहा होगा। इस वर्ष 50 लाख 78 हजार हेक्टेयर वनों को काटा गया है। सबसे ज्यादा ब्राजील के अमेजन जंगलों में कटाई हुई। यहां 48 लाख एकड़ के करीब वन काट दिए गए। वहीं अचंभित करने वाला आंकड़ा भारत का है। यहां वर्ष 2021 की तुलना में 2022 में जंगलों का एरिया 1540 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है।

इतनी छपी किताबें

हालांकि अब दुनिया में ऑनलाइन ही सबकुछ पढ़ लिया जाता है, लेकिन फिर भी किताबें अपनी जगह बनाए हुए हैं। इस वर्ष 27 लाख 283 किताबें प्रिंट हुईं। आरईएलएक्स ग्रुप ने हर वर्ष सवा 4 लाख किताबें छाप रहा है। सबसे ज्यादा किताबें छापने के मामले में भारत 6वें स्थान पर है।

 

इतने कंम्प्यूटर या लैपटॉप बने

इस वर्ष दुनिया में 23 करोड़ 29 लाख 16 हजार 750 कम्प्यूटर बने। लेनेवो कंपनी हर वर्ष 20 लाख से ज्यादा कम्प्यूटर सिस्टम बनाती है। दूसरे नंबर पर एचपी हर वर्ष 18 लाख से ज्यादा सिस्टम बनाती है।

इंटरनेट प्रयोग करने वाले हम 547 करोड़

आबादी के साथ-साथ अब इंटरनेट का प्रयोग बेतहाशा बढ़ गया है। यदि आज से 8-10 साल पहले की तुलना आज से करें तो आज हर काम नेट पर हो रहा है। बिना इंटरनेट जीने बारे सोचा नहीं जा सकता। इस वर्ष इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़कर 547 करोड़ हो गई है। यहां भी चीन नंबर एक पर है। जहां 102 करोड़ लोग इंटरनेट चलाते हैं। भारत में 65 करोड़ आबादी नेट चलाती है।

डिजिटल दुनिया में ट्रांजेक्शन भी डिजिटल

वेबसाइट स्टेटिस्टा के अनुसार दुनिया में 704 लाख करोड़ का डिजिटल ट्रांजेक्शन हुआ। पहले नंबर पर भारत है। यहां 7 हजार करोड़ से ज्यादा का डिजिटल ट्रांजेक्शन हुआ है। दूसरे नंबर पर चीन में 2 हजार करोड़ से ज्यादा का डिजिटल ट्रांजेक्शन हुआ। यहां काबिलेगौर बात यह है कि दुनिया में यह प्रचलन बहुत पहले से है, जबकि भारत में 2016 में नोटबंदी के बाद से ही डिजिटल ट्रांजेक्शन का प्रचलन बढ़ा और अब 2022 में भारत के आसपास भी कोई देश इस मामले में नहीं रहा।

 

खत्म होता कोयला भंडार

जैसे जैसे फैक्ट्री बढ़ रही हैं, कोयला भी खत्म होता जा रहा है। दुनिया में अब 1 लाख 47 हजार 896 दिनों का कोयला बचा है। हालांकि यह अनुमान भर है। इस साल चीन ने सबसे ज्यादा 394 टन से ज्यादा कोयला निकला। जबकि भारत ने दूसरे स्थान पर रहते हुए 76 टन से ज्यादा कोयला निकाला।

इस साल साढ़े 6 करोड़ से ज्यादा लोग मरे

इस वर्ष 6 करोड़ 55 लाख 29 हजार 582 लोग मरे, इनमें सबसे ज्यादा डेथ रेट सॢबया का है। यहां हर 1000 लोगों पर 16 लोगों की मौत हुई। भारत 31वें नंबर पर है। जहां हर एक हजार पर 10 लोगों की मौत हो गई। इस वर्ष कैंसर से 80 लाख 22 हजार 729 लोगों की जान गई। जिनमें मंगोलिया में सबसे ज्यादा एक लाख लोगों के आंकड़ें से 175 लोगों की रेशो में मौत हुई। भारत में यह रेशो 62 का है।

10 लाख से ज्यादा आत्महत्याएं

दुनिया में इस वर्ष 10 लाख 47 हजार 517 लोग आत्महत्याएं कर गए। सबसे ज्यादा सुसाइड डेथ रेट साऊथ कोरिया का है। यहां एक लाख लोगों पर 26 ने सुसाइड किया। भारत में यह रेशो 12 है। देश में एक लाख 64 हजार लोग सुसाइड कर गए।

मलेरिया से गई पौने 4 लाख मौतें

मलेरिया से सबसे ज्यादा नाइजीरिया में लोग मरते हैंं। जहां 31 प्रतिशत लोगों की जान जाती है। पूरी दुनिया में 3 लाख 85 हजार 231 लोगों की जान गई। इनमें 51 प्रतिशत केवल चार अफ्रीकी देश नाइजीरिया, कांगो, तंजानिया और नाइजर में मामले सामने आते हैं। भारत में 75 लोगों की मलेरिया से इस वर्ष मौत हुई।

48 लाख से ज्यादा जानें स्मोङ्क्षकग से गई

हम सब जानते हैं कि स्मोकिंग जानलेवा होती हैं, लेकिन फिर भी लोग स्मोकिंग खूब करते हैं, क्योंकि इससे जान जाने के जोखिम की रफ्तार धीमी होती है। यदि आंकड़ें देखें तो स्मोकिंग से इस बार 48 लाख 83 हजार 558 लोगों की जान गई। ग्रीन लैंड में सबसे ज्यादा जानें जाती हैं, जहां कुल मौतों में 26 प्रतिशत मामलों में स्मोकिंग जिम्मेदार होती है। जबकि भारत में आए साल साढ़े 3 लाख से ज्यादा की जान जाती हैं। अमेरिका में यह आंकड़ा बढ़कर 4 लाख 80 हजार हो जाती है।

सड़क हादसे लील जाते 13 लाख से ज्यादा जानें

दुनिया में फर्राटे भरने वाले वाहन अब पसंदीदा हैं, इससे हादसे भी बढ़ रहे हैं। इस वर्ष 13 लाख 18 हजार 714 लोगों की जान सड़क हादसों में गई। भारत में प्रति एक लाख में से 13 मौत सड़क हादसों में होती है। जबकि डोमिनिक रिपब्लिक में सबसे ज्यादा एक लाख पर 67 लोगों की जानें सड़क हादसे ले जाते हैं। पिछले 10 सालों में भारत में 14 लाख से ज्यादा भारतीयों की मौत हो चुकी है।

वर्ष 2022 में 13 करोड़ से ज्यादा बच्चे पैदा हुए, 6.5 करोड़ से ज्यादा जानें गईं, जानिए ऐसे ही कई रिकार्डों के बारे में Read More »

राशिफल (31 दिसंबर 2022 शनिवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, 👌🏼ली, लू, ले, लो, अ)
आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे । आप व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे । अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित बनाकर रखें, जिससे अधिकतर घरेलू काम समय पर पूरे होते जाएंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। जीवनसाथी पर पूर्ण विश्वास कर सकते हैं , स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वास्थ्य बेहतर होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है । आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी ।
अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

धन्यवाद।

राशिफल (31 दिसंबर 2022 शनिवार) Read More »