2022

राशिफल (4 नवम्बर 2022, शुक्रवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)  : आज आपका पूरा दिन व्यस्त रहने की सम्भावना है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन कम लगे तो सकारात्मक सोच बनाएँ लाभ मिलेगा। बाहर के खाने से परहेज करें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सुखद सूचना मिल सकती है लेकिन अति लोभ व नकारात्मक विचारों से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार उम्मीद पर खरा उतरेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो) : आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि के जातक आज ऊर्जावान रहेगे। भागीदारी में लाभ कम होगा। आपके अपने मधुर व्यवहार करें इसलिए लिए जागरूक रहना सही है । शारीरिक स्वस्थता को बढावा दें। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कोई समाचार मिलने के योग है । समय निकालकर आराम करें । सोच-समझकर यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आज व्यस्तता बनी रहेगी। फिर भी कार्यों की गति धीमी रहेगी । इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान न हों सब सही रहेगा । राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में तालमेल की स्थिति से बनाना ही बेहतर है। बड़ो का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी हल्की परेशानी का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज आत्मविश्वास में बढोतरी होगी । कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएँ रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है इसे कमजोर न होने दें । आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से सम्बन्ध मधुर होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। व्यक्तित्व कमजोर न होने दें। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कृपया ध्यान दें: यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी )

राशिफल (4 नवम्बर 2022, शुक्रवार) Read More »

गलती से इस गांव में चुने गए दो-दो सरपंच, हारे उम्मीदवार को भी दिया सरपंच सर्टिफिकेट, अब लौटा नहीं रहा

नारनौल। हाल ही में संपन्न हुए प्रथम चरण के पंचायती चुनाव में नारनौल जिले के एक गांव में दो-दो सरपंच चुन लिए गए। जब इस बारे में पता चला तो विवाद हो गया कि कैसे एक गांव में दो-दो सरपंच चुने गए। दरअसल प्रिजाइडिंग अधिकारी की गलती के कारण 2 लोगों को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया गया। दोनों दावा कर रहे हैं कि दोनों ही जीते हैं। प्रशासन ने जब वोट देखकर हारे हुए प्रत्याशी से सर्टिफिकेट वापस मांगा तो वह मान नहीं रहा और सॢटफिकेट देने से मना कर गया है। विवाद जारी है। मामला नारनौल के गांवड़ी जाट गांव का है।

 

पहले चरण के चुनाव 2 तारीख को संपन्न हुए थे। चुनाव के तुरंत बाद मतगणना हुई और पंचों-सरपंचों को सर्अिफिकेट दिए गए। गांवड़ी जाट गांव में प्रीजाइडिंग अधिकारी ने गलती से हारे हुए उम्मीदवार विजय सिंह को सरपंच चुने जाने का सॢटफिकेट थमा दिया, जिससे उनका गुटा खुशी से झूम उठा। बाद में पता चलचा कि गलती हो गई है और विजय सिंह से सॢटफिकेट लौटाने को कहा गया। लेकिन विजय सिंह अब खुद को सरपंच चुना बता रहा है और सॢटफिकेट दे नहीं रहा। बाद में सुरेंद्र सिंह 203 मतों से जीते निकले तो उन्हें भी सरपंच का सॢटफिकेट दिया गया है।

 

 

गलती से इस गांव में चुने गए दो-दो सरपंच, हारे उम्मीदवार को भी दिया सरपंच सर्टिफिकेट, अब लौटा नहीं रहा Read More »

पुलिस ने 45 हजार की जुआ राशि दिखाई, आरोपी बोले 5 लाख पकड़े थे, एसपी ने एसएचओ सहित चार सस्पेंड किए

रोहतक। महम थाने से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दीवाली के दिन पुलिस ने छापामार कर जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस के अनुसार 45 हजार रुपये की राशि बरामद की गई, जबकि पकड़े गए आरोपी कह रहे हैं कि उनसे 5 लाख रुपये की राशि पकड़ी गई थी। यानि पुलिस द्वारा राशि कम करके रिकॉर्ड में दर्ज करवाई गई, ऐसे आरोप लगे हैं। यह भी आरोप है कि मिलीभगत कर दो लोगों को छोड़ ही दिया गया। एसपी के संज्ञान में मामला आने पर एसपी ने चारों को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

मामला दीवाली के दिन का है। पुलिस ने वार्ड 10 में 7 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा था। पुलिस के अनुसार उनसे 45 हजार रुपये की राशि बरामद हुई थी। बाद में पकड़े गए आरोपियों का कहना था कि उनके पास से बरामद राशि को काफी कम दिखाया है और बाकी की रकम को पुलिस ने हड़प लिया।  आरोपियों के अनुसार उनसे 5 लाख रुपये की राशि बरामद हुई। जबकि पुलिस ने 45 हजार की राशि दिखाई थी। पुलिस वालों पर आरोप लगने के बाद अब एसपी ने कार्रवाई की है।  

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी ने महम एसएचओ प्रहलाद सिंह, एएसआई राजेंद्र, हेड कांस्टेबल प्रवीण व एसए महावीर को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सिर्फ राशि गबन के ही आरोप नहीं है। पकड़े आरोपियों ने यह भी कहा है कि छापेमारी के दौरान 9 लोगों को पकड़ा गया था, लेकिन गिरफ्तारी 7 लोगों की ही दिखाई। 2 लोगों को गिरफ्तार नहीं दिखाया गया। 

पुलिस ने 45 हजार की जुआ राशि दिखाई, आरोपी बोले 5 लाख पकड़े थे, एसपी ने एसएचओ सहित चार सस्पेंड किए Read More »

आजाद नगर में नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्ति का मकान तोड़ा

फतेहाबाद। हाल ही में ग्राम पंचायत से शहरी क्षेत्र में शामिल हुए आजाद नगर में आज प्रशासनिक टीम ने नशे के कारोबार में संलिप्त एक पिता-पुत्र के मकान को ढहा दिया। पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे नगर परिषद के कर्मचारियों ने मकान पर हथौड़े चलाकर गिरा दिया। हालांकि मकान काफी पुरानी हालत में था। बताया जा रहा है व्यक्ति पर नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। हरियाणा में अब लगातार नशा का कारोबार करने वालों की प्रोपर्टी पर सरकार एक्शन ले रही है। गृह मंत्री अनिल विज बार-बार इस बात को लेकर चेतावनी दे रहे हैं कि या तो तस्कर हरियाणा छोड़ दें या नशा तस्करी छोड़ दें।

जानकारी मिली है कि आजाद नगर के रहने वाले अजविंद्र सिंह और मलकीत सिंह के मकान पर आज कार्रवाई की गई है। अजविंद्र पर कई मामले दर्ज बताए गए हैं। जिसको लेकर आज यह कार्रवाई की गई। आज नगर परिषद के कर्मचारी हथौड़े व अन्य सामान लेकर यहां पहुंचे और आरोपी के मकान को तोडऩे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस बल भी साथ रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। प्रशासन की इस कार्रवाई को देखकर लोग हैरान रहे।

आजाद नगर में नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्ति का मकान तोड़ा Read More »

आदमपुर उपचुनाव अपडेट: वकील और पूर्व सरपंच के पुत्र में झड़प, एसपी पहुंचे

हिसार। आदमपुर सीट पर उपचुनाव का मतदान जारी है। मतदान की रफ्तार दोपहर तक धीमी है। 11 बजे तक मात्र 22.51 प्रतिशत ही मतदान हो पाया है। अब दोपहर 1 बजे तक 41 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बीच आदमपुर गांव के स्कूल में बने मतदान केंद्र पर विवाद हो गया। यहां एडवोकेट राकेश के साथ पूर्व सरपंच के बेटे व भतीजे की झड़प हो गई। विवाद की सूचना पाकर स्वयं एसपी हिसार मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया। वहीं इससे पहले खबर आई थी कि दड़ोली गांव में बीती आधी रात को एक युवक वोट खरीदने पहुंचा। खबरों के अनुसार उसने एक युवती को 3 हजार रुपये का लालच दिया था और उसने रुपये न लेकर निर्वाचन अधिकारी काो शिकायत देदी। जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया।

सुबह 9 बजे तक 10.5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। पोलिंग बूथों पर भी वोटर्स कम ही नजर आ रहे हैं। सुबह-सुबह ही भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई अपने पिता कुलदीप बिश्नोई व मां रेणुका के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। इससे पहले वे मंदिर भी गए और पूर्व सीएम भजनलाल की समाधि स्थल पर भी गए, जहां उन्होंने माथा टेका। आप प्रत्याशी सत्येंद्र ने भी मतदान से पहले मंदिर जाकर बजरंग बली जी को माथा टेका। कांग्रेस प्रत्याशी जेपी लगातार बूथ पर दौरा कर रहे हैं। एक बूथ पर उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की अनदेखी और कुलदीप के नकारेपन का बदला लेगी।

मतदान अपडेट्स

सुबह 9 बजे तक 10.5 प्रतिशत मतदान
दोपहर 11 बजे तक 22.51 प्रतिशत मतदान
दोपहर 1 बजे तक 41 प्रतिशत मतदान

आदमपुर उपचुनाव अपडेट: वकील और पूर्व सरपंच के पुत्र में झड़प, एसपी पहुंचे Read More »

राशिफल ( 3 नवम्बर 2022, वीरवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। ऑफिस जाते समय आप कोई जरूरी फाइल भूल सकते हैं। आज आप पर कार्यभार का असर रहेगा। जिसके कारण आपको अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है। थकान महसूस करेंगे। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे। स्वास्थ्य में हल्का लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो) : आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होती है।

कृपया ध्यान दें :  यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी )

राशिफल ( 3 नवम्बर 2022, वीरवार) Read More »

बिजली की तारों से भिड़ी ट्राली पर लदी पराली, जोरदार धमाके से आग पकड़ी, लोगों की तत्परता से बची ट्रेक्टर ट्राली, पराली राख

फतेहाबाद/विक्रम। गांव ढाणी ठोबा क्षेत्र में आज दोपहर बाद एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्राली में भरी पराली से ऊपर गुजर रही बिजली के तार टकरा गए। जिससे तारों में जोरदार धमाका हुआ और चिंगारियां निकली, जिससे ट्राली में भरी पराली ने आग पकड़ ली। संयोग से मौके पर ही कुछ ग्रामीणा मौजूद थे, जिन्होंने आग देखी और ट्रैक्टर को रुकवा लिया और तुरंत ट्राली से पराली नीचे पलटवा दी, जिससे ट्रैक्टर ट्राली और चालक बच गए। हालांकि पराली पूरी तरह जल कर राख हो गई।

जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर ट्राली चालक अपनी ट्राली में पराली भर कर ले जा रहा था। वह ढाणी ठोबा से फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। रास्ते में एक ढाणी के पास ट्राली के ऊपर तक लदी पराली तारों से भिड़ गई, जिससे तारों में बड़े जोर से धमाका हुआ। वहां मौजूद कृष्ण कुमार और रोहताश एक दम से हत्प्रभ रह गए। इतने में उन्होंने देखा कि तारों से भिडऩे के बाद ट्राली के ऊपर पराली में आग लग चुकी है। उन्होंने आवाज देकर ट्रैक्टर रुकवाया और ट्राली से तुरंत पराली को नीचे पलटवा दिया। जिससे ट्रैक्टर और ट्राली बच गए, चालक भी सुरक्षित रहा। हालांकि पराली ने देखते ही देखते भयंकर आग पकड़ ली और कुछ ही देर में पूरी पराली जलकर राख हो गई।

बिजली की तारों से भिड़ी ट्राली पर लदी पराली, जोरदार धमाके से आग पकड़ी, लोगों की तत्परता से बची ट्रेक्टर ट्राली, पराली राख Read More »

फतेहाबाद जिले में बेहतरीन मिसाल: सर्वसम्मति से चुना इस गांव का सरपंच

फतेहाबाद/विक्रम।  पंचायती राज चुनाव को लेकर 5 तारीख को नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है, लेकिन उससे पहले ही जिले की ढाणी बींजालांबा के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सरपंच चुनकर शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह भी तब जब गांव में सरपंच पद के लिए चार-चार उम्मीदवार मैदान में खड़े थे, लेकिन ग्रामीणों ने पंचायत कर ऐसे शख्स को सरपंच चुन लिया, जो चुनाव नहीं लड़ रहा था। गांव के रामनिवास पूनिया को सर्वसम्मति से पंच चुना गया है, जिससे ग्रामीणों की काफी प्रशंसा हो रही है। इससे जहां गांव में चुनाव पर खर्च होने वाली राशि बच गई तो वहीं अब सरकार की तरफ से जो इनाम मिलेगा वो अलग।

ऐसे बनी सर्वसम्मति

जानकारी के अनुसार ढाणी बींजा लांबा से कृष्ण कुलडिय़ा, रोहताश पूनिया, बलजीत ढाका व रामप्रसाद जाखड़ चुनाव लडऩे के लिए आगे आ चुके थे। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू थी, लेकिन आज गांव के काफी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर पंचायत की और सर्वसम्मति से सरपंच चुने जाने की बात रखी, जिस पर सभी की सम्मति बनी तो राम भी तय हो गया और पंचायत में रामनिवास पूनिया का नाम सरपंच के लिए आगे रखा गया, जिस पर सभी की मुहर लगने के बाद उन्हें सरपंच घोषित कर दिया गया। जिसके बाद फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। रामनिवास पूनिया ने सभी का आभार जताया और कहा कि जो विश्वास लोगों ने उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरेंगे और ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम पंचायत को तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे।

भाईचारा होगा मजबूत

सर्वसम्मति से सरपंच चुनने के पीछे ग्रामीणों का जो तर्क था, वह अति सराहनीय है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव होने से भाईचारा कहीं न कहीं पीछे छूट जाता है, साथ ही चुनाव के समय जो बेफिजूल खर्चा होता है, वह नहीं होना चाहिए, साथ ही नशा भी काफी चलता है, इन सभी कुरीतियों को चोट पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने यह फैसला लिया।

सर्वसम्मति पर हरियाणा सरकार करेगी मालामाल

हरियाणा सरकार ने हाल ही में घोषणा की थी कि यदि प्रदेश में सर्वसम्मति से सरपंच, पंच या पूरी पंचायत चुनी जाती है तो इनाम राशि सीधे पंचायत के खातों में भेज दी जाएगी। इसके अनुसार सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायत को 11 लाख, सरपंच के लिए 5 लाख, पंच के लिए 50 हजार और पंचायत समिति सदस्य के लिए 2 लाख रुपये दिए जाएंगे, यह राशि विकास कार्यों पर खर्च होगी।

फतेहाबाद जिले में बेहतरीन मिसाल: सर्वसम्मति से चुना इस गांव का सरपंच Read More »

फतेहाबाद पंचायती राज चुनाव : आरओ, नोडल अधिकारी नियुक्त, कहां भरे जाएंगे नामांकन जानिए

फतेहाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त जगदीश शर्मा ने पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए है। जिला में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य हेतू 22 नवंबर तथा पंच-सरपंच पदों हेतू 25 नवंबर को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। पंच-सरपंचों के मतों की गिनती मतदान के तुरंत बाद होगी जबकि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना 27 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुलभूषण बंसल को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। जिला परिषद के सदस्य जिला परिषद भवन में 5 से 11 नवंबर तक अपने नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 6 व 8 नवंबर की छुट्टी रहेगी इसलिए दो दिन नामांकन नहीं होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और उम्मीदवार 14 नवंबर की सायं 3 बजे तक अपने नामांकन वापिस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है जो संबंधित खंड कार्यालयों में चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के नामांकन लेंगे। इसी प्रकार गांवों में पंच-सरपंचों के निर्वाचन के लिए भी रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है जो संबंधित गांवों में बनाए गए स्थानों पर उम्मीदवारों से नामांकन पत्र लेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी शर्मा ने बताया कि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए है। पंचायत समिति फतेहाबाद के मतों की गणना राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा, पंचायत समिति भट्टू कलां की बीडीपीओ कार्यालय भट्टू कलां, पंचायत समिति नागपुर की बीडीपीओ नागपुर, पंचायत समिति भूना के मतों की गणना राजकीय महाविद्यालय भूना, पंचायत समिति रतिया के मतों की गणना सामुदायिक केंद्र हॉल रतिया, पंचायत समिति जाखल के मतों की गणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल मंडी तथा पंचायत समिति टोहाना के मतों की गणना उपमंडल अधिकारी कार्यालय टोहाना में 27 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

नोडल अधिकारी किए नियुक्त

फतेहाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त जगदीश शर्मा ने पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। उपायुक्त ने मैनपावर मैनेजमेंट के लिए डीईओ दयानंद सिहाग और डीएसओ ओम प्रकाश इंदौरा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनके साथ डीआईओ रमेश शर्मा रहेंगे। आदर्श आचार संहिता के लिए पीओ जगदीश दलाल, एमसी ईओ ऋषिकेश व संदीप सोलंकी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ईवीएम मैनेजमेंट के लिए एक्सईएन पंचायती राज देवेंद्र सिंह, ट्रासपोर्ट मैनेजमेंट के लिए आरटीए व असिस्टेंट आरटीए, ईवीएम ट्रेनिंग के लिए राजकीय आईटीआई भोडिया खेड़ा व राजकीय आईटीआई टोहाना के प्राचार्य, ऑब्जर्वर के लिए डीएफएससी, डीआईओ को नोडल अधिकारी लगाया गया है।

इसी प्रकार खर्च नियंत्रण के लिए डीईटीसी (सैल टैक्स), बेल्ट पेपर, डमी बेल्ट पेपर के लिए डीएचओ, शराब बिक्री मॉनिटरिंग के लिए डीईटीसी (एक्ससाइज), कोविड प्रबंधन के लिए सिविल सर्जन व डिप्टी सिविल सर्जन, वीडियोग्राफी के लिए डीआईपीआरओ, मैपिंग के लिए डीटीपी को नोडल ऑफिसर लगाया गया है। उपायुक्त ने बताया कि ब्लॉक भूना के लिए एसडीओ दलबीर सिंह, ब्लॉक जाखल के लिए एसडीओ मान सिंह, ब्लॉक नागपुर के लिए एसडीओ रविंद्र कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीओ हरिचंद कुमार को रिजर्व व एडीए जगबीर सिंह को शिकायतों के निवारण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

फतेहाबाद पंचायती राज चुनाव : आरओ, नोडल अधिकारी नियुक्त, कहां भरे जाएंगे नामांकन जानिए Read More »

राशिफल (2 नवम्बर 2022, बुधवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के घर जाने का आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। थकावट रहेगी व हल्की चिंता सताएगी। मन अनमना सा रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो) : आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज आपका दिन अनुकूल होगा। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज रोजगार के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें। कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो। – मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी )

राशिफल (2 नवम्बर 2022, बुधवार) Read More »