Jupiter closest to Earth tonight copy

आज की रात है खास, फिर आएगी 107 वर्ष बाद मिलेगा मौका

यदि आप ज्योतिष में विश्वास करते हैं और खगोलिय घटनाएं देखने में रूचि रखते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। आज यानि 26 सितंबर 2022 सोमवार की रात आपके लिए खास है। आज बृहस्पति ग्रह यानि गुरू (Jupiter) पृथ्वी (Earth) के सबसे करीब आ रहा है। यह खगोलीय घटना 59 वर्षों बाद हो रही है। आज की रात पृथ्वी और ब्रहस्पति ग्रह की दूरी सबसे कम होगी। नासा के अनुसार आज की रात दोनों ग्रह के बीच की दूरी कम होकर 59.1 करोड़ किलोमीटर हो जाएगी। भविष्य में यह रात 2129 में होगी, यानि आज से 107 वर्ष बाद। आम तौर पर पृथ्वी और ब्रहस्पति की दूरी 96.5 करोड़ किलोमीटर है। आज यह ग्रह पृथ्वी से काफी चमकीला नजर आने वाला है। आपको बता दें कि ब्रहस्पति ग्रह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है और धरती से यह 11 गुना बड़ा है। ब्रहस्पति की कक्षा में 79 चंद्रमा हैं

ALSO READ  Credit Card Score plan : यदि आपका Cibil Score बिगड़ गया हो तो, Credit Card से करें ऐसे प्राप्त
मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे तक रहेगी यह घटना

जानकारी सामने आ रही है कि आज की रात ब्रहस्पति यानि जूपिटर बेहद चमकदार और बड़ा नजर आने वाला है। यह घटना सोमवार शाम 5 बजकर 29 मिनट पर शुरू हो चुकी है और मंगलवार तड़के 5 बजकर 31 मिनट तक देखी जाएगी और दुनिया के हर कोने से यह घटना देखी जा सकती है। टेलीस्कॉप की मदद से आप इस नजारे को और भी बढ़ा सकते हैं। यदि मौसम साफ रहा तो कहने ही क्या।

किस राशि के लिए लाभकारी

अब बात करते हैं ज्योतिष शास्त्र की। ज्योतिषियों के अनुसार आज की रात कन्या, धनु व मीन राशि के लिए यह खगोलीय घटना लाभदायक रहेगी। आपको किस्मत लाभ दे सकती है, आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *