Haryana education newss

After 12th answer sheet, now 10th marking starts, 10th class result will come on this day

HBSE 10th Results 2024 : 12वीं की आंसर शीट के बाद अब 10वीं की मार्किंग शुरू, इस दिन आएगा 10 वीं कक्षा का रिजल्ट

HBSE 10th Results 2024 : हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम की घोषित किया हैं। वहीं 12वीं कक्षा की आंसर शीट की मार्किंग के बाद अब 10वीं कक्षा (HBSE 10th Results 2024) के आंसर शीट की मार्किंग का काम शुरू हो गया है। हालांकि इससे पहले बोर्ड की ओर से 15 मई तक रिजल्ट आने का ऐलान किया गया था। लेकिन अब 10 मई को दसवीं का रिजल्ट जारी करने की तारीख निर्धारित की गई है। कॉपियों की मार्किंग के लिए प्रदेशभर में सेंटर बनाए हैं। सभी विषयों की एक साथ मार्किंग सोमवार से शुरू हो चुकी है और 8 मई तक मार्किंग पूरी करनी है।

 

एक्जामिनरों को अवॉर्ड भेजने शुरू

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की आंसर शीट की मार्किंग लगभग पूरी हो चुकी है। इनके अवार्ड भी एग्जामिनरों ने बोर्ड को भेज दिए हैं। ऐसे में सभी शिक्षक भी रिलिव कर दिए है।  दूसरी ओर, बोर्ड ने 10वीं कक्षा (HBSE 10th Result 2024) की आंसर शीट की मार्किंग भी शुरू करवा दी है।

 

10वीं कक्षा की मार्किंग करने का आदेश
10 वीं कक्षा की मार्किंग को लेकर हिसार जिले में दो मार्किंग सेंटर बनाए हैं, जिनमें गुरु नानक देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पटेल नगर जीएसएसएस शामिल है। सभी विषयों की एक साथ मार्किंग सोमवार से शुरू हो गई है और 8 मई तक मार्किंग पूरी करनी है। सभी शिक्षक भी सेंटरों पर पहुंच गए है।

 

10 मई तक परिणाम देने की तैयारी

सूचना के मुताबिक इस बार बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा (HBSE 10th Result 2024) का परिणाम 10 मई तक जल्द दिया जाएगा। इसलिए सभी विषयों की एक साथ मार्किंग करवाई जा रही है। जैसे हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, साइंस, सामाजिक, संगीत, फिजिकल एजुकेशन, होम साइंस, ब्यूटी एंड वैलनेस, ड्राइंग आदि विषय शामिल हैं।

आंसर शीट की कितनी कॉपियां पहुंची सेंटरो पर ?

10 वीं कक्षा (HBSE 10th Result 2024) के सभी सब्जेक्टों की आंसर शीट भी सेंटरों पर पहुंच चुकी हैं। सभी सब्जेक्टों की लगभग 2400 कॉपियां हैं। 10वीं में विद्यार्थी भी ज्यादा है तो सेंटर भी अधिक बनाए हैं। मार्किंग के लिए सब्जेक्ट वाइज शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मार्किंग सेंटर का जायजा लिया तो सभी शिक्षक आंसर शीट की जांच करते मिले। सेंटर पर करीब 15 ग्रुप है, जिसमें हर ग्रुप में 11-11 शिक्षक है। 6 सब्जेक्ट अनिवार्य है तो इनकी कॉपियां ज्यादा है, बाकी सब्जेक्टों की कम है।

HBSE 10th Results 2024 : 12वीं की आंसर शीट के बाद अब 10वीं की मार्किंग शुरू, इस दिन आएगा 10 वीं कक्षा का रिजल्ट Read More »

Haryana old name news : पुराने जमानें में हरियाणा का क्या नाम था, आए जानें

Haryana old name news : भारत के सबसे अच्छे और खुशहाल राज्यों में से एक राज्य हरा-भरे मैदानों से भरी हरियाली सा हरियाणा। आज के समय में हरियाणा अपनी कृषि प्रधान और सांस्कृतिक परम्पराओं के लिए जाना जाता है। हरियाणा राज्य की सांस्कृतिक और परंपराएं ऐतिहासिक पुराणिक ग्रंथ महाभारत से जुड़ी हुई है।

 

राज्य का गठन कब हुआ था ?

सन् 15 अगस्त 1947 भारत और पाकिस्तान के विभाजन के 19 साल बाद बड़े भाई पंजाब प्रांत से हरियाणा (Haryana old name news) अलग हो गया था। पंजाब से अलग होने का कारण राजनीतिक और भाषा-बोली प्रमुख कारण माना जाता है। पंजाब से अलग होकर हरियाणा राज्य का गठन सन् 1 नवंबर 1966 को हुआ था।

गठित राज्य का पहला मुख्यमंत्री भागवद् दयाल शर्मा को जनता के द्वारा चुना गया था। जब हरियाण पंजाब से अलग हुआ, तब हरियाणा में 7 जिलें थे, अब जिलों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

 

पुराने जमानें में हरियाणा का पुराना नाम

अगर हम हरियाणा के पुराने नाम (Haryana old name news) के बारें में बात करें तो, शायद किसी को पता भी नी होगा। ऐसे में इसके पीछे बहुत से कारण है, क्योंकि हरियाणा (Haryana old name news) के कई सारे नाम हैं। आए फिर आपको बताएं हरियाणा राज्य को पुराने जमानें में किस नाम से पुकारा जाता था।

आपको बता दें कि, हरियाणा को पुराने जमाने के समय ब्रह्मावर्त आर्यावर्त और ब्राहौ-उपदेश के नाम से पुकारा जाता था। कहा जाता है कि, ये नाम हरियाणा की भूमि पर ब्रह्मा भगवान के उद्धव पर आधारित है। हरियाणा के भूमि को आर्यों का स्थान एंव वैदिक संस्कृतियों और अन्य संस्कारों के उपदेशों का घर भी माना जाता हैं।

 

Haryana old name news : पुराने जमानें में हरियाणा का क्या नाम था, आए जानें Read More »