Agriculture news

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 : पीएम किसान सामान निधि योजना पोर्टल दुबारा से नए सिरे से खुला, अब किसान उठा सकते है योजना का लाभ

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के किसानों के लिए 24 फरवरी 2019 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी| केंद्र सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना को भारत सरकार द्वारा 2019 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत प्रत्येक किसान को सालाना ₹6000 की सहायता राशि दी जाती है। (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024) की तहत लाभार्थी किसानों को ₹6000 की सहायता राशि 3 किस्तों में 3 महीने के अंतराल में जारी की जाती है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा अब तक 16 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है।

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के किसानों के लिए 24 फरवरी 2019 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024) की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6000 की सहायता राशि दी जाती है। अब तक लाभार्थी किसानों को इस योजना के तहत 16 किस्तें मिल चुकी हैं। अभी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का स्थानांतरण जून जुलाई में किया जाना है। अगर आप एक नए किसान है और अपने इस योजना के तहत अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है, तो अभी से करवा ले ताकि आपको आने वाली 17वीं किस्त का लाभ मिल सके।

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना पंजीकरण 2024

योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024)
किसने शुरू की पीएम नरेंद्र मोदी  ने
लाभार्थी देश के किसान
उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in

पीएम किसान सम्मान निधि योजना पंजीकरण नियम एवं शर्तें

  • आवेदन किसान की जमीन की रजिस्ट्री 1 फरवरी 2019 से पहले की होनी चाहिए। अगर मृत्यु के पश्चात आपके नाम जमीन हो जाती है तो ऐसे में 1 फरवरी 2019 का नियम लागू नहीं होगा।
  • अगर कोई किसान आइटीआर (ITR) भर रहा है तो उसे इस योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024) का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • परिवार में से कोई एक सदस्य ही इस योजना का लाभ ले सकता है।
  • आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक किसान का बैंक खाते के साथ डीबीटी एक्टिवेट होना चाहिए।
  • अभी तक किसान की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • राशन कार्ड
  • फर्द (6 महीने से पुरानी नहीं होनी चाहिए)
  • इंतकाल
  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण संख्या (केवल हरियाणा वालों के लिए)
  • अगर आवेदक विवाहित है तो पत्नी का आधार कार्ड साथ लगाना आवश्यक है।
  • अगर विवाहित हैं और बच्चे 18 साल से कम आयु के हैं तो सभी बच्चों के आधार कार्ड लगेंगे।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

  • सबसे पहले आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • इसके बाद आप होम पेज पर New Farmer Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा।
  • इसके बाद आप अब किसान आवेदक शहरी क्षेत्र से है या ग्रामीण क्षेत्र से है उसका चयन करें
  • अब इसके बाद आप किसान का आधार नंबर दर्ज करें| आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद आप अब अपने राज्य का चयन करें और कैप्चा कोड दर्ज कर GET OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप अब आधार से लिंक नंबर पर ओटीपी आएगा ओटीपी दर्ज कर सत्यापित करें।
  • अब इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा।
  • इसके बाद आप आवेदन फार्म भी मांगी की जानकारी जैसे किसान का नाम, पता, भूमि संबंधी जानकारी, खसरा संख्या, खतौनी नंबर आदि दर्ज करें।
  • इसके बाद आप अब आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • अब इसके बाद आप अंत में सबमिट के अवसर पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार से आप पीएम किसान समान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024) के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 : पीएम किसान सामान निधि योजना पोर्टल दुबारा से नए सिरे से खुला, अब किसान उठा सकते है योजना का लाभ Read More »

Farmer Successes Story : यूट्यूब से खेती सीखकर एक गरीब किसान का बेटा बना करोड़पति, आए जानें सक्सेस स्टोरी

Farmer Successes Story : डिजिटल तकनीक ने दुनिया भर में खाद्य आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत किया है और इसका महत्व दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी प्रकार डिजिटल इंडिया का मंत्र हर क्षेत्र में बदलाव ला रहा है और अब इसका असर कृषि क्षेत्र में भी दिखने लगा है।

कहानी मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक किसान की है, जिसने फसल उत्पादन में सुधार के लिए आधुनिक तकनीक अपनाई। इस प्रकार आपको मध्य प्रदेश के एक ऐसे किसान की सफलता (Farmer Successes Story ) की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने डिजिटल क्रांति का फायदा उठाया और अब हर साल बंपर मुनाफा कमा रहे हैं।

 

किसान ने यूट्यूब से सहजन की खेती सीखी

एमपी के खरगोन जिला निवासी 46 वर्षीय किसान अनिल वर्मा (Farmer Successes Story ) आज अपने आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। अनिल खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव रायबिदपुरा में रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि, अनिल वर्मा ने यूट्यूब से मिले ज्ञान की मदद से सहजन की खेती शुरू की और अब हर तीन साल में 6 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। लेकिन इस मुनाफ़े को कमाने के लिए उन्होंने नए ज़माने की तकनीक और टेलीमैटिक्स को अपनाया।

 

लॉकडाउन के दौरान अनिल का बढ़ा टेक्नोलॉजी की तरफ रुचान

बता दें की, अनिल एक बेहद साधारण किसान थे लेकिन आज वह एक टेक सेवी (प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ) बन गए हैं। चार साल पहले, जब देश में कोविड-19 के कारण तालाबंदी हुई, तो इस दौरान अनिल का तकनीक की तरफ रुचान बढ़ा। ऐसे में अनिल को सबसे पहले सहजन के बीज और फलियों के बारे में जानकारी पहले लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र के एक किसान से मिली।

इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर इस फसल के बारे में जानकारी जुटाई, इसी समय इसकी खेती में उनकी रुचि बढ़ने लगी। वह वर्ष 2019 में मनरेगा से जुड़े और अब तक पांच फसलों से लाभान्वित (Farmer Successes Story ) हो चुके हैं। छठी फसल काटने के लिए भी तैयार हैं। इससे उन्हें अब तक 6 लाख रुपये तक का मुनाफा हो चुका है।

 

सहजन की खेती और फायदे अनेक

आधुनिक सहजन की खेती की मदद से वे अब आंतरिक फसल को भी बढ़ावा दे रहे हैं। अनिल ने ग्रेजुएशन (Farmer Successes Story ) किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद खेती करने वाले अनिल ने हमेशा कुछ नया करने की चाहत में कई नई तरह की तकनीकें सीखीं। उनका कहना है कि, सहजन या मोरिंगा की देश के साथ-साथ विदेशों में भी अच्छी मांग है।

पौष्टिक होने के साथ-साथ आयुर्वेद में इसका बहुत महत्व है। इसमें दूध से चार गुना अधिक पोटैशियम, सात गुना अधिक कैल्शियम और संतरे से सात गुना अधिक विटामिन होते हैं।

 

पत्ती पाउडर का व्यापार

अनिल अब इसकी पत्तियों का पाउडर बनाकर उचित मात्रा में गेहूं के आटे में मिलाकर व्यवसाय कर रहे हैं। यह चूर्ण बच्चों में हड्डियों के रोग और कुपोषण को दूर करने में सहायक है।

Farmer Successes Story : यूट्यूब से खेती सीखकर एक गरीब किसान का बेटा बना करोड़पति, आए जानें सक्सेस स्टोरी Read More »