जिस प्रकार चौ.देवीलाल ने विपक्ष को एकजुट कर सत्ता बदली, वैसी ही आज जरूरत: अभय चौटाला

फतेहाबाद। चौ.देवीलाल ने देश में सारे विपक्ष को इकट्ठा कर कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया था, उसी प्रकार के प्रयास की आज भी देश को जरूरत है, इसलिए तीसरे मोर्चा को लेकर इनेलो जोर शोर से प्रयासरत है और जरूर जनता विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। यह बात इनेलो नेता अभय  चौटाला ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। आज उन्होंने नई अनाज मंडी में सम्मान दिवस रैली की तैयारियों का जायजा भी लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रैली में देश के कई दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं, साथ ही उन्होंने दो और नेताओं के नाम के नाम लेते हुए बताया कि गुलाम नबी आजाद और उद्धव ठाकरे भी आएंगे, यदि सभी नेताओं में से कोई नहीं आ पाता, तो उनका प्रतिनिधि जरूर पहुंचेगा।

ALSO READ  रेलवे में नौकरी के नाम पर 9 लाख ठगने के आरोप...

उन्होंने कहा कि आज विपक्ष बिखरा हुआ है, विपक्ष ने एकजुट होकर कहीं भी भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ार्ठ नहीं लड़ी, अब भाजपा के गलत फैसलों के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत है। तीसरे मोर्चे में पीएम के लिए चेहरा कौन होगा, यह भी सभी विपक्षी दल के एकजुट होने पर तय कर लिया जाएगा। जिस प्रकार चौ.देवीलाल ने वीपी सिंह के चेहरे को आगे कर कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था। उन्होंने कहा कि इस रैली में लाखों लोगों की पेंशन काटे जाने को लेकर भी एक बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि चाहे किसानों की बात हो, किसान आंदोलन की बात हो, बेरोजगारों की बात हो, महंगाई का मुद्दा हो, इन सभी मुद्दों पर जनता की आवाज सिर्फ इनेलो बनती आई है, विपक्ष के नाम पर कांग्रेस कहीं भी नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो भाजपा की कठपुतली बने हुए हैं, जो भाजपा कहती है, वही करते हैं। जजपा के नेताओं के भाजपा में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि यह खत्म हो गए हैं, ये उसी दिन खत्म हो गए थे, जब उन्होंने भाजपा का सहयोगी होना स्वीकार कर लिया। इनसे माइक छीन लिए जाते हैं, मंच पर चढऩे नहीं दिया जाता, लोग गला पकड़ लेते हैं, अब यह हालत इनकी हो गई है।

ALSO READ  धर्मशाला रोड पर पानी में लगा जोर, बस में निकलने लगा धुआं, मचा हड़कंप, लोगों ने बाहर निकाले बच्चे

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 2 लाख का कैप लगाकर लाखों लोगों की पेंशन काट दी गई है, चौ.देवीलाल ने जो सम्मान बुजुर्गों को दिया, उसे छीनने का प्रयास किया जा रहा है। किसी जमाने में कहा जाता था कि देसां में देस हरियाणा, जित दूध दही का खाना, लेकिन अब नशे ने दूध दही का स्थान ले लिया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अश्विनी दत्ता, प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, उमेद लौहान, युद्धवीर सिंह आर्य, नछतर सिंह मल्हान, भूपेन्द्र दरियापुर, साधु सिंह चावड़ा, जिलाध्यक्ष बलविन्द्र कैरो, जगदीश जैलदार, अजय रोहज, दलीप कथूरिया, सुमनलता सिवाच, प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता, जिला प्रवक्ता यशपाल तनेजा, रमेश अरोड़ा सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *