डेरा प्रेमियों को दीपावली का तोहफा : डेरा प्रमुख को मिली 40 दिन की पैरोल

रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। डेरा प्रमुख 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आएंगे। इसको लेकर पहले से ही डेरा प्रबंधन द्वारा तैयारियां की जा रही थीं और पैरोल मिलने की ही देर थी। खबरों में जानकारी सामने आ रही है कि डेरा मुखी यूपी के बागपत आश्रम में रहेंगे। हालांकि उनके लिए राजस्थान के आश्रम का विकल्प भी खुला है। दोनों आश्रमों में से वे कोई विकल्प चुन सकते हैं, डेरा प्रमुख ने सिरसा आश्रम आने की इच्छा जताई थी, लेकिन सरकार सरकार इसके लिए राजी नहीं है। जिसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। थोड़ी देर में साफ हो जाएगा कि डेरा प्रमुख को कहां ले जाया जाएगा।

डेरा के प्रेमियों के लिए खुशी की बात यह है कि डेरा प्रमुख इस बार कई वर्षों बाद दीपावली का पर्व उनके साथ मनाएंगे। इससे पहले फरवरी 2022 में और जून 2022 में वे जेल से बाहर आए थे। अब तक उन्हें 51 दिन की छुट्टी मिल चुकी है। पहली बारी वे गुरूग्राम आश्रम रुके तो दूसरी बार वे यूपी के बागपत में 30 दिन रुके थे। बागपत आश्रम में डेरा प्रेमियों का जमघट लगा तो रोजाना डेरा मुखी ने सत्संग के वीडियो जारी किए थे।

ALSO READ  Rohtak News : मच्छर अगरबत्ती से मकान में लगी आग, चार लोग झुलसे, घायलों को रोहतक पीजीआई में कराया रैफर

इधर यह चर्चाएं जोरों पर हैं कि डेरा मुखी को आदमपुर उपचुनाव के मद्देनजर पैरोल दी गई है। पिछली बार डेरा प्रमुख जब जून में बाहर आए थे तब एक दिन बाद ही शहरी निकाय के चुनाव होने थे। तब भी कयास लगाए गए थे कि चुनाव के चलते उन्हें बाहर लाया गया है। अब एक बार फिर पोलिटिकल विंग एक्टिव हो सकती है। पंजाब चुनाव के दौरान भी 21 दिन की फरलो मिली थी। गौरतलब है कि साध्वी यौन शोषण मामले और पत्रकार छत्रपति व रणजीत हत्याकांड में डेरा प्रमुख सजायाफ्ता हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *